District Magistrate Hathras (Official Twitter handle of District Magistrate, Hathras , UttarPradesh)

Hathras
Joined April 2018
DM Hathras retweeted
Replying to @reporters_co
@reporters_co is requested to share examples of such arbitrary auto-generated forms (Form-7) where alphabets A, N, H and E are printed under the reason column as exposed by their investigation so that we can go deeper into the cause of such anomaly. As per written report received from all EROs of the UP State, no such example has been found by them. @TweetSumedha @nit_set
the reporters' collective
@reporters_coOct 14
Replying to @reporters_co
3. Our earlier investigation exposed how arbitrary these auto-generated deletion forms were. Some gave single letters like “A”, “N”, “H” or “E” as the reason to remove voters. Read the story here: reporters-collective.in/trc/…
1
257
10
113
5,415
DM Hathras retweeted
Our apologies. The error would be set right at the earliest. We are trying to find the Assembly Constituency of UP and the Polling Station number where you are registered as an elector. You could help us in this by sharing your EPIC number. Please rest assured that the reason for delay in action on your form-8 will also be looked into and appropriate action taken as soon as we are able to locate your polling station.
Replying to @ceoup
@ceoup My gender has been wrongly marked as Male in my Voter ID. I have filled Form 8 online but it has been many weeks. It has not been changed yet. What should be done?
26
82
4
539
27,674
DM Hathras retweeted
The reports of all EROs say that form-7 generated after completion of hearings by EROs/AEROs were identical in the sense that the reason column was blank in all such forms. Their reports also say that no auto-generated form-7 had any letter like ‘A’, ‘N’, ‘H’ or ‘E’ printed in the reason column as claimed in the story done by TRC. They refute the assertion of the report that 1211 forms had “absent/shifted” printed as reason in the reason column. They also say that no digital signature was required at all to work in the ECINET and they were never forced to put any digital signature on the forms as claimed in the report of TRC. The form-7 was never sent to any senior for approval as ERO/AEROs is the authority who decides under law. @reporters_co is requested to show/display some of such forms so that this confusion could be cleared.
the reporters' collective
@reporters_coOct 14
Replying to @reporters_co
3. Our earlier investigation exposed how arbitrary these auto-generated deletion forms were. Some gave single letters like “A”, “N”, “H” or “E” as the reason to remove voters. Read the story here: reporters-collective.in/trc/…
413
391
496
350
18,366
DM Hathras retweeted
जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयरहाउस में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 में प्रयोग की जाने वाली ईवीएम एवं वीवीपैट की चल रही प्रथम स्तरीय जाँच (फर्स्ट लेवल चेकिंग) कार्य का जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल वत्स ने निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं अधिकृत इंजीनियरों को निर्देशित किया कि ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जाँच का कार्य भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं मानकों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता और सावधानी के साथ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जाँच प्रक्रिया के दौरान निर्धारित प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आदि उपस्थित रहें। @ECISVEEP @SpokespersonECI @ceoup @Deo_Hathras #eci #sveep #hathtas #हाथरस #election
16
1
23
1,293
उपजिलाधिकारी सासनी(हाथरस) ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी का निरीक्षण
2
5
164
DM Hathras retweeted
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आज वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया गया। इस दौरान वृद्धजनों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, भोजन, स्वास्थ्य सेवाओं एवं साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। @dm_hathras @CMOfficeUP @UPGovt @commissionerali @ChiefSecyUP @InfoDeptUP
1
3
10
226
DM Hathras retweeted
बैगलेस डे — सीखने का नया अंदाज़! 🌱 जनपद हाथरस में पीएम श्री कंपोजिट स्कूल बिजली घर विकासखंड सासनी में बैगलेस डे पर किताबों के बोझ से थोड़ा विराम, लेकिन सीखने से नहीं! बैगलेस डे बच्चों को खेल, कला, कौशल और अनुभवों के माध्यम से सीखने का अवसर देता है। 🧩🎨🌳 आइए, शिक्षा को और आनंदमय व अनुभवात्मक बनाएं।
2
3
1
17
333
DM Hathras retweeted
उक्त पोस्ट में विद्यालय की वास्तविक स्थिति को पूर्ण रूप से प्रस्तुत नहीं किया गया है। तथ्य निम्नवत हैं— संबंधित विद्यालय का खंड शिक्षा अधिकारी एवं नगर शिक्षा अधिकारी द्वारा स्थलीय निरीक्षण कराया गया। निरीक्षण में विद्यालय में पठन-पाठन संचालित पाया गया तथा बच्चों को मध्याह्न भोजन नियमित एवं समय से उपलब्ध कराया जा रहा है। भोजन अधिकृत NGO के माध्यम से विद्यालय में आपूर्ति किया जाता है; विद्यालय में उपलब्ध रसोई का उपयोग आवश्यकतानुसार उक्त भोजन को गर्म करने हेतु किया जाता है। अतः भोजन बाहर से आने का तथ्य अपने-आप में किसी अनियमितता का द्योतक नहीं है। विद्यालय में बालक एवं बालिकाओं के लिए पृथक शौचालय उपलब्ध हैं। इनमें एक शौचालय क्रियाशील एवं स्वच्छ अवस्था में पाया गया, जबकि दूसरे को उपयोग योग्य बनाने की कार्यवाही की जा रही है। वीडियो में प्रदर्शित जर्जर कक्षा-कक्षों का वर्तमान में बच्चों के पठन-पाठन हेतु उपयोग नहीं किया जा रहा है। शासनादेश के अनुसार इनके ध्वस्तीकरण की कार्यवाही प्रचलित है। विद्यालय में अतिरिक्त कक्षा-कक्ष के निर्माण हेतु वित्तीय वर्ष 2026-27 में नवीन भवन स्वीकृत हो चुका है तथा धनराशि प्राप्त होने पर निर्माण/पुनर्निर्माण की कार्यवाही की जाएगी। परिसर में चल रहे कार्य पूर्ण होने के उपरांत विद्यालय प्रांगण की समुचित साफ-सफाई भी कराई जाएगी। FIR के संबंध में भी यह स्पष्ट किया जाना आवश्यक है कि अभिलेख के अनुसार FIR विद्यालय का वीडियो बनाने अथवा विद्यालय की कमियां इंगित करने मात्र के कारण दर्ज नहीं की गई है। थाना हाथरस कोतवाली में पंजीकृत मु0अ0सं0 0375/2026 में आरोप सोशल मीडिया पर वीडियो के साथ कथित रूप से गलत/भ्रामक सूचना प्रसारित कर जनता को गुमराह करने एवं शिक्षा विभाग की छवि धूमिल करने से संबंधित हैं। प्रकरण में धारा 353(1)(b) BNS एवं धारा 66D IT Act अंकित हैं तथा विवेचना प्रचलित है। आरोपों की सत्यता का निर्धारण विवेचना के आधार पर विधि के अनुसार होगा। प्रशासन द्वारा विद्यालयों में कमियां इंगित किए जाने अथवा जनहित के विषय उठाए जाने पर किसी प्रकार की आपत्ति का प्रश्न नहीं है। प्राप्त प्रत्येक तथ्य/शिकायत का परीक्षण कराया जाता है और जहां सुधार अपेक्षित होता है, वहां आवश्यक कार्यवाही भी की जाती है।
4
10
22
411
DM Hathras retweeted
हाथरस ब्रेकिंग H1N1 के बढ़ते मामलों को लेकर हाथरस स्वास्थ्य विभाग अलर्ट। CMO डॉ. वेद प्रकाश की अध्यक्षता में रोकथाम और उपचार को लेकर वर्चुअल बैठक। जिले के प्रत्येक ब्लॉक स्तरीय अस्पताल में H1N1 मरीजों के लिए 4 बेड आरक्षित रखने के निर्देश। ऑक्सीजन, दवाएं, PPE किट, मास्क और सैनिटाइजर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के आदेश। प्रत्येक विकासखंड में Rapid Response Team (RRT) गठित करने के निर्देश। MDTB चिकित्सालय में 24×7 अलग वार्ड स्थापित, गंभीर मरीजों को तत्काल रेफर करने के निर्देश। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से मास्क लगाने, हाथों की स्वच्छता रखने और लक्षण होने पर समय से चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की। #हाथरस #Hathrasnews #UPNews #Breakingnews #H1N1 #उत्तरप्रदेश @brajeshpathakup @dm_hathras @DhsHathras
1
3
2
172
'ब्रज की देहरी' के रूप में विख्यात, भगवान बलदाऊ की पावन धरा, 'हींग नगरी' जनपद हाथरस में आज हाथरस, सिकन्दराराऊ एवं सादाबाद विधान सभा क्षेत्रों में ₹548 करोड़ लागत की 143 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, स्मार्टफोन, आवास की चाबी एवं प्रमाण-पत्र का वितरण भी हुआ। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी नेतृत्व में डबल इंजन सरकार बिना भेदभाव के समाज के प्रत्येक वर्ग के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सभी लाभार्थियों एवं जनपद वासियों को हार्दिक बधाई।
94
410
8
1,770
103,998
DM Hathras retweeted
थाना समाधान दिवस में 10 शिकायतें आई,7 का मौके पर निस्तारण| @UPGovt @CMOfficeUP @myogiadityanath @InfoDeptUP @ChiefSecyUP @dm_hathras #hathras #हाथरस #news
26
54
562
DM Hathras retweeted
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल वत्स द्वारा किया गया।निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरों के संचालन, सशस्त्र बलों की तैनाती एवं अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता का जायजा लिया गया। सभी सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से संचालित पाए गए। निरीक्षण उपरांत भ्रमण पंजिका पर हस्ताक्षर कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। #EVMInspection #VVPAT #ElectionCommissionOfIndia #FreeAndFairElections #Hathras #DistrictAdministration #UPAdministration #ElectionPreparedness @SpokespersonECI @ECISVEEP @ceoup @UPGovt @InfoDeptUP @DDNewslive @PIB_India @AIRNewsHindi @PTI_News @ians_india @ANI @dm_hathras @Deo_Hathras
8
17
321
DM Hathras retweeted
कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश। प्रेस विज्ञप्ति लखनऊ, दिनांकः 24 फरवरी 2026 विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अन्तर्गत पात्र नागरिकों द्वारा अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने के लिए भरे जाने वाले फार्म-6 के साथ घोषणा पत्र अनिवार्य रूप से भरा जायेगा। फार्म-6 में आवेदक का नाम व सही पता शुद्ध वर्तनी में, नवीनतम स्पष्ट फोटो एवं वर्तमान मोबाइल नम्बर अंकित किया जाना अति आवश्यक है, जिससे उन्हें निर्गत किये जाने वाले मतदाता फोटो पहचान पत्र त्रुटिरहित हो और भविष्य में मतदान के समय मतदान केन्द्र पर मतदाता की पहचान करने में कोई असुविधा न हो। 1-फोटो संबंधी ध्यान रखने योग्य बातें भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल voters.eci.gov.in तथा ECINET ऐप पर ऑनलाइन फार्म-6 भरने की सुविधा उपलब्ध है तथा फार्म-6 भरकर अपने बूथ लेवल अधिकारी को भी दिया जा सकता है। वर्तमान में जिन पात्र नागरिकों द्वारा मतदाता बनने हेतु फार्म-6 भरकर आवेदन किया जा रहा है उनमें से कई आवेदनों में यह पाया गया है कि आवेदक द्वारा लगायी गयी फोटो धुंधली, अस्पष्ट एवं आयोग के मानकों के अनुरूप नहीं है। मतदाता सूची एवं मतदाता फोटो पहचान-पत्र में खराब गुणवत्ता वाली फोटो के कारण भविष्य में यदि मतदाता के पहचान की पुष्टि नहीं हो पाती है तो उसे मतदान के अधिकार से वंचित होना पड़ सकता है। अतः फार्म-6 में फोटो लगाते समय निम्न बातों का ध्यान रखना आवश्यक हैः- मतदाता फोटो पहचान पत्र के लिए डिजिटल फोटोग्राफी के मानक- · आवेदक का डिजिटल फोटोग्राफ रंगीन, JPEG फार्मेट पर अधिकतम 2 MB के आकार का होना चाहिए। · फोटो में आवेदक के सिर और कंधों के ऊपरी हिस्से का क्लोज-अप दिखना चाहिए। · फोटो की लम्बाई का 75 प्रतिशत हिस्सा चेहरे का होना चाहिए। · फोटो रंगीन, स्पष्ट फोकस एवं उच्च गुणवत्ता वाली पासपोर्ट साइज (4.5 सेमी×3.5 सेमी) की होनी चाहिए। · आवेदक की फोटो में कोई सिलवटें अथवा स्याही का निशान नहीं होना चाहिए। · मतदाता की फोटो कैमरे की ओर सीधे देखते हुए, भावहीन चेहरे, बंद मुँह एवं खुली आँखों के साथ होनी चाहिए। (भावहीन चेहरे का आशय सामान्य भाव है जिसमें चेहरे पर अधिक हँसी, क्रोध, शोक, आश्चर्य अथवा भय इत्यादि जैसे भाव नहीं होने चाहिए) · आवेदक की फोटो में उसके चेहरे के दोनों किनारे स्पष्ट दिखाई देने चाहिए। · फोटो में आवेदक की आँखें स्पष्ट रूप से दिखायी देनी चाहिए। आँखें बालों/टोपी/ हेडकवर/घूँघट/छाया/प्रतिबिम्ब आदि से ढकी नहीं होनी चाहिए। · यदि आवेदक चश्मा पहनता है तो फोटो में आँखें स्पष्ट रूप से दिखायी देनी चाहिए और चश्मे में कोई प्रकाश प्रतिबिम्बित नहीं होना चाहिए। चश्मे के लेंस रंगीन नहीं होने चाहिए और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि चश्मे का फ्रेम आवेदक के की आँखों के किसी भी हिस्से को न ढके। · फोटो की पृष्ठभूमि सादी और हल्के रंग की होनी चाहिए और आवेदक के साथ कोई अन्य व्यक्ति व वस्तु दिखायी नहीं देनी चाहिए। 2-स्वयं एवं संबंधी का नाम भरते समय ध्यान रखने योग्य बातें · आवेदक को स्वयं एवं अपने संबंधी का नाम हिंदी तथा अंग्रेज़ी, दोनों भाषाओं में साफ अक्षरों में सही-सही भरना चाहिए। · यदि केवल एक भाषा में नाम भरा जाता है तो, प्रणाली स्वतः दूसरी भाषा में रूपांतरण करेगी, जिससे नाम की वर्तनी में त्रुटि होने की संभावना हो सकती है। · संबंधी के नाम में आवेदक द्वारा अपने पिता/माता/पति/पत्नी में से किसी एक का तथा तृतीय लिंग के मामले में विधिक संरक्षक के रूप में गुरू का उल्लेख किया जायेगा। · विवाहित महिला आवेदकों द्वारा संबंधी के नाम में प्राथमिकता के आधार पर अपने पति का नाम भरना चाहिए। · आवेदन पत्र में जो विकल्प लागू न हो उसे काट दिया जाना चाहिए। 3-वर्तमान निवास का पता फार्म-6 भरते समय आवेदक द्वारा अपने वर्तमान निवास का पूरा पता साफ-साफ शब्दों में लिखा जाना चाहिए। पता भरते समय निम्न प्रविष्टियाँ सही-सही भरी जानी चाहिए, जिससे कि मतदाता फोटो पहचान पत्र आवेदक को उसके पते पर आसानी से प्राप्त हो सकेः- · मकान/भवन/अपार्टमेंट संख्या · गली/क्षेत्र/स्थानीय क्षेत्र/मोहल्ला/सड़क · शहर/गाँव का नाम · डाकघर का नाम · पिनकोड · तहसील का नाम · जिले का नाम · राज्य का नाम फार्म-6 में स्पष्ट पता अंकित करते समय अपने पते के नजदीक किसी लैण्डमार्क/महत्वपूर्ण स्थान को भी अंकित किया जाना चाहिए। सामान्य निवास प्रमाण के लिए आवेदक को स्वयं/माता-पिता/पति-पत्नी के नाम पर निर्गत निम्नलिखित अभिलेखों में से किसी एक अभिलेख की स्वप्रमाणित प्रति आवेदन के साथ साक्ष्य के रूप में संलग्न करनी होगीः- · उस पते पर पानी/बिजली/गैस कनेक्शन बिल (कम से कम एक वर्ष का) · आधार कार्ड · राष्ट्रीयकृत/अनुसूचित बैंक/डाकघर की वर्तमान पासबुक · भारतीय पासपोर्ट · राजस्व विभाग का भूमि स्वामित्व अभिलेख, जिसमें किसान बही भी है · रजिस्ट्रीकृत किराया पट्टा विलेख (किरायेदार की दशा में) · रजिस्ट्रीकृत विक्रय विलेख (स्वयं के घर की दशा में) 4-पिनकोड प्रायः यह देखा गया है कि फार्म-6 में सामान्य निवास का पता भरते समय आवेदक द्वारा गलत पिनकोड भर दिया जाता है। त्रुटिपूर्ण पिनकोड के कारण मतदाताओं को उनका मतदाता फोटो पहचान पत्र उनके पते तक पहुँचने में महीनों का समय लग जाता है। अतः इस बात का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए कि आवेदन करते समय सही पिनकोड अंकित किया जाये, जिससे मतदाता फोटो पहचान पत्र मतदाता को शीघ्र प्राप्त हो सके। 5-मोबाइल नंबर का महत्व आवेदक द्वारा फार्म-6 में स्वयं का/पिता अथवा पति का मोबाइल नंबर अवश्य अंकित किया जाना चाहिए। मोबाइल नंबर अंकित करने से आवेदक द्वारा ओटीपी के माध्यम से अपने आवेदन को ईसीआई नेट ऐप (ECINET) या voters.eci.gov.in पोर्टल पर ट्रैक किया जा सकता है। साथ ही पोर्टल/ऐप से ई-इपिक को एक से अधिक बार आसानी से डाउनलोड भी किया जा सकता है। समस्त नागरिकों से अपील है कि नये मतदाता बनने हेतु फार्म-6 भरते समय बताये गये उपर्युक्त बिन्दुओं का अवश्य ध्यान रखें। साथ ही अन्य मतदाता भी अपने मतदाता फोटो पहचान पत्र में लगी हुई फोटो तथा दिये गये पते एवं मोबाइल नंबर सहित अन्य प्रविष्टियाँ को पुनः जाँच लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो अथवा संशोधन की आवश्यकता हो तो, फार्म-8 भरकर अपने बीएलओ को उपलब्ध करा दें अथवा ईसीआई नेट ऐप (ECINET) या voters.eci.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। @ECISVEEP @SpokespersonECI @PTI_News @ians_india @ANI @DDNewslive @PIB_India @AIRNewsHindi
15
92
1
135
13,172
DM Hathras retweeted
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल वत्स के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत सादाबाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कार्यालय खंड विकास अधिकारी (बूथ संख्या 295–299), प्राथमिक पाठशाला पट्टी बहराम तथा प्राथमिक पाठशाला नगला ब्राह्मण (बूथ संख्या 324) का भ्रमण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित बीएलओ एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए, ताकि पुनरीक्षण कार्य निर्धारित समयसीमा में सुचारु रूप से पूर्ण किया जा सके। @ECISVEEP @SpokespersonECI @CEOUP @InfoDeptUP @UPGovt @CMOfficeUP @deo_hathras @dm_hathras #SpecialSummaryRevision2026 #VoterAwareness #ElectionCommission #SVEEP #Hathras #UttarPradesh #BoothInspection #MatdataJagrukta #StrongDemocracy
1
5
13
329
DM Hathras retweeted
निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन मेँ विशेष अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल वत्स के निर्देशानुसार उप निर्वाचन अधिकारी डॉ0 बसंत अग्रवाल द्वारा बूथों का निरीक्षण किया गया। @ceoup @ECISVEEP @SpokespersonECI @InfoDeptUP
5
13
289
DM Hathras retweeted
👉 विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 : दैनिक बुलेटिन 22-02-2026 दावे और आपत्तियाँ दाखिल करने की अवधि 06.01.2026 से 06.03.2026 तक @ECISVEEP @SpokespersonECI @ceoup @InfoDeptUP @DDNewslive @PIB_India @AIRNewsHindi @PTI_News @ians_india @ANI
4
7
271
DM Hathras retweeted
बूथ निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप समस्त कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान 2026 के अंतर्गत आयोजित विशेष अभियान दिवस के मौके पर बूथ निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल वत्स ने बूथ पर उपस्थित नए मतदाताओं से स्वयं फॉर्म–06 भरवाने की प्रक्रिया को पूर्ण कराया तथा उन्हें मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के महत्व के बारे में जानकारी दी। #SVEEP #VoterRegistration #MatdataJagrukta #ElectionCommission #Hathras #Loktantra #SpecialSummaryRevision @ECISVEEP @SpokspersonECI @ceoup @InfoDeptUP @UPGovt @CMOfficeUP @deo_hathras @dm_hathras
9
1
16
322
DM Hathras retweeted
कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश (प्रेस विज्ञप्ति) लखनऊ, 21 फरवरी 2026 विशेष अभियान दिवसः 22-02-2026 भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अन्तर्गत दावा एवं आपत्ति अवधि में अधिक से अधिक संख्या में पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में सम्मिलित कराने तथा मतदाता सूची को शुद्ध करने के उद्देश्य से दावा एवं आपत्ति प्राप्त किये जाने हेतु चार विशेष अभियान दिवस आयोजित कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं। इन निर्देशों के क्रम में पूर्व में दिनांक 11 जनवरी, 18 जनवरी तथा 31 जनवरी, 2026 को विशेष अभियान दिवस आयोजित किये गये थे। इसी कड़ी में रविवार, दिनांक 22 फरवरी 2026 को प्रदेश के समस्त मतदेय स्थलों पर चौथा विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जा रहा है। इस विशेष अभियान दिवस को सफल बनाने के लिए समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं कि- •विशेष अभियान दिवस में प्रत्येक मतदेय स्थल पर प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) उपस्थित रहेंगे। •सभी बीएलओ के पास 6 जनवरी, 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची तथा पर्याप्त संख्या में सभी प्रकार के फार्म यथा 6, 6A, 7 एवं 8 उपलब्ध रहेंगे। •विशेष अभियान में प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था होगी जहॉ मतदाताओं को फार्म भरने में सहायता प्रदान की जाएगी। •मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को अभियान तिथि की जानकारी देते हुए उनसे सहयोग प्राप्त किया जाएगा। सभासदों, ग्राम प्रधानों एवं स्वयंसेवकों का भी नियमानुसार सहयोग लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त विशेष अभियान दिवस के पर्यवेक्षण हेतु समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को भ्रमणशील रहते हुए विशेष अभियान को सफल बनाये जाने के निर्देश दिये गये हैं। समस्त नागरिकों से अपील है कि विशेष अभियान दिवस-22 फरवरी, 2026 को अपने बूथ पर जाकर अपना तथा अपने परिवार के सदस्यों के नाम 6 जनवरी, 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची में अवश्य जॉच लें। यदि किसी पात्र सदस्य का नाम मतदाता सूची में अकिंत नही है अथवा ऐसे सदस्य जिनकी आयु 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी हो, उनका भी फार्म 6 घोषणा पत्र सहित भरवाकर अपने बूथ लेवल अधिकारी को उपलब्ध करा दें अथवा ECINET मोबाइल एप्लीकेशन या voters.eci.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन भी आवेदन किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त आलेख्य मतदाता सूची में अंकित अपनी प्रविष्टि में किसी भी त्रुटि को सुधारने के लिए फॉर्म 8 भरा जा सकता है।
19
113
1
154
11,423
DM Hathras retweeted
आज दिनांक- 17 फरवरी, 2026 को उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी (उपाम), अलीगंज, लखनऊ में मतदाता सूची से जुड़े विधिक प्रावधानों, ईआरओ नेट, बीएलओ ऐप एवं विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 (एसआईआर) पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में चित्रकूट, बलरामपुर, बस्ती, हाथरस, श्रावस्ती एवं कौशांबी जनपदों के जिला निर्वाचन अधिकारी तथा विभिन्न जनपदों से आए हुए 55 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में नोटिस चरण एवं सुनवाई की प्रक्रिया पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।
3
21
1
42
3,520