Official Twitter Handle of District Magistrate, Kannauj, Uttar Pradesh जिलाधिकारी कन्नौज, उत्तर प्रदेश .

Kannauj, Uttar Pradesh,India
Joined July 2018
शारदीय नवरात्रि की नवमी एवं दशहरा पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार के साथ थाना छिबरामऊ क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान स्थानीय नागरिकों एवं आमजनमानस से संवाद स्थापित कर त्योहारों को आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द एवं पारस्परिक सहयोग के साथ मनाने की अपील की। @CMOfficeUP @UPGovt @InfoDeptUP @ChiefSecyUP
12
22
825
विधान सभा निर्वाचक नामावली को शुद्ध व त्रुटिरहित बनाये जाने तथा युवा एवं महिला मतदाताओं के नये वोट बनाये जाने व मतदाताओं की डुप्लीकेट इन्ट्रीज को नियमानुसार हटाये जाने के संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी‚ उ०प्र० द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी⁄ सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से निर्देश दिए गये हैं। सभी नागरिकों से अपील है कि वह विशेष कैम्प दिनांक 24-10-2026 में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग करें और मतदाता सूची को शुद्ध व त्रुटिरहित बनाने में सहयोग करें। @ECISVEEP @ceoup #Kannauj
17
21
988
*मतदान केन्द्रों/मतदेय स्थलों का आलेख्य प्रकाशन (Draft Publication)* लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की धारा-25 के क्रम में 42-कन्नौज संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में समाविष्ट विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 196-छिबरामऊ, 197-तिर्वा एवं 198-कन्नौज(अ0जा0) के मतदान केन्द्रों/स्थलों की सूची का आलेख्य प्रकाशन आज दिनांक 19-10-2026 को कर दिया गया है। राजनैतिक दलों एवं जनसामान्य से अनुरोध है कि यदि मतदान केन्द्रों/स्थलों के सम्बन्ध में कोई आपत्ति एवं सुझाव हो, तो सम्बन्धित उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय अथवा जिला निर्वाचन अधिकारी, कन्नौज के कार्यालय में दिनांक 23-10-2026 तक लिखित रूप से प्रस्तुत कर सकते हैं। आलेख्य प्रकाशन की सूची जनपद की वेबसाइट kannauj.nic.in पर भी उपलब्ध है। @ECISVEEP @ceoup #Kannauj
16
23
1,835
जनपद के कृषकों द्वारा आलू बुवाई का कार्य तीव्रतम गति से किया जा रहा है जिसके दृष्टिगत किसान हित में कल रविवार दिनांक 18.10.2026 को सभी सहकारी बिक्री केंद्रों को खोलने के निर्देश दिए गए हैं। किसान भाई सहकारी केंद्रों से नियमानुसार उर्वरक प्राप्त कर सकते है। दिनांक 19 एवं 20 अक्टूबर 2026 को अवकाश के दिनों में सहकारिता के बिक्री केंद्र बंद रहेंगे। आज दिनांक 17.10.2026 को जनपद में 62925 मीट्रिक टन उर्वरकों की उपलब्धता है जिसमें यूरिया 24924 मीट्रिक टन, DAP 7736 मीट्रिक टन, NPKS 15232 मीट्रिक टन, सिंगल सुपर फॉस्फेट 9752 मीट्रिक टन तथा पोटाश 5136 मीट्रिक टन है। @CMOfficeUP @UPGovt @InfoDeptUP @jdabureau #kannauj
36
44
859
जनपद कन्नौज के 08 विकास खण्डों में 04 विकास खण्डाें की ग्राम पंचायतों के कार्यो की स्वीकृति पूर्व में प्रदान की जा चुकी है तथा शेष 04 विकास खण्डों में से 03 विकास खण्ड जलालाबाद की 35 ग्राम पंचायतों में कुल 344.38 लाख‚ तालग्राम की 67 ग्राम पंचायतों में कुल 627.75 लाख व छिबरामऊ की 96 ग्राम पंचायतों में 824.94 लाख की धनराशि के प्रशासक [ निवर्तमान प्रधान] से प्राप्त विकास कार्यो के प्रस्तावों की स्वीकृति प्रदान की गयी है। संबधित खण्ड विकास अधिकारी को प्रश्नगत कार्यो को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराए जाने, ग्राम में स्वच्छता, छिड़काव और फागिग के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही शेष 01 विकास खण्ड कन्नौज के कार्यो को शीघ्र प्रस्तुत किए जाने की अपेक्षा की गयी है। @CMOfficeUP @UPGovt @InfoDeptUP @ChiefSecyUP #Kannauj
1
31
41
5,243
विधान सभा निर्वाचक नामावली को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाये जाने के उद्देश्य से लगाये जा रहे विशेष शिविर में आज विधान सभा 198- कन्नौज के मतदान केन्द्र गोमती देवी गर्ल्स इण्टर कॉलेज (बूथ संख्याः-235, 236, 237 व 238) एवं एस०बी०एस०इण्टर कालेज (बूथ संख्या- 318‚ 319‚ 320‚ 321‚ 322 व 323) का निरीक्षण किया गया। मतदान केन्द्र पर बूथ लेविल अधिकारी उपस्थिति रहे परन्तु जनसहभागिता कम रही। आइए अगले विशेष कैम्प दिनांक 24-10-2026 में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग करें और मतदाता सूची को शुद्ध व त्रुटिरहित बनाने में सहयोग करें। @ECISVEEP @ceoup
35
1
47
2,649
आज दिनांक 17-10-2026 को तहसील तिर्वा में आहूत मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत पिंक समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक के साथ जनसुनवाई की गई। इस अवसर पर 05 लोगों की विरासत एवं 04 लोगों के अभिलेख ⁄ अंश संशोधन कराकर कुल 09 लोगों को खतौनी वितरित की गई। तहसील में 10 टीमें गठित कर शिकायतों का आज ही निस्तारण किये जाने के निर्देश दिए गए। @CMOfficeUP @UPGovt @InfoDeptUP @ChiefSecyUP
1
35
50
2,296
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पंचायत कल्याण कोष से वि०ख० कन्नौज की ग्राम पंचायत डहलेपुर बांगर वार्ड सं०-5 के पूर्व निर्वाचित सदस्य श्री शिव नारायण पुत्र श्री गिरधारी की मृत्यु के फलस्वरूप उनके पुत्र श्री अतर सिंह को ₹2,00,000 (दो लाख रुपये) की आर्थिक सहायता धनराशि का भुगतान किया गया है। यह सहायता दिवंगत ग्राम पंचायत सदस्य के परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से उपलब्ध कराई गई है। @CMOfficeUP @UPGovt @InfoDeptUP @ChiefSecyUP #kannauj
27
36
1,877
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (Special Summary Revision—SSR)-2027 का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना तथा पात्र नागरिकों को मताधिकार के दायरे में लाना है। इस संबंध में आज दिनांक 16-10-2026 को कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में जनपद के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए राजनीतिक दलों से सभी पात्र नागरिकों, विशेषकर नए एवं युवा मतदाताओं तथा मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित लोगों का पंजीकरण कराने में सहयोग किए जाने हेतु अपील की गई। @ECISVEEP @ceoup
62
72
4,613
🌾 *फसल उत्पादन का सटीक आकलन, पारदर्शिता के साथ* आज दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को तहसील सदर के ग्राम गांगेमऊ में खरीफ फसल के उत्पादन का सटीक आकलन सुनिश्चित करने हेतु स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान धान की क्रॉप कटिंग प्रक्रिया में सहभागिता कर संबंधित अधिकारियों को *फसल उत्पादन के आकलन में पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं शुद्धता* सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। @CMOfficeUP @UPGovt @InfoDeptUP @ChiefSecyUP
68
83
1,792
आज दिनांक 16-10-2026 को जिला पोषण समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में जनपद में संचालित पोषण संबंधी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कुपोषण की रोकथाम, बच्चों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य तथा पोषण स्तर में सुधार लाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा संचालित पोषण संबंधी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को उपलब्ध कराई जा रही पोषण सेवाओं की नियमित निगरानी की जाए तथा पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समय से पहुंचाया जाए। @CMOfficeUP @UPGovt @InfoDeptUP @ChiefSecyUP
64
71
1,159
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नत बोर्ड द्वारा परीक्षण एवं चरित्र सत्यापन हेतु जनपद को कुल 320 नव चयनित होमगार्डस की सूची उपलब्ध करायी गयी है। इनमें 64 महिला होमगार्ड तथा 256 पुरूष होमगार्ड जनपद को प्राप्त हुये हैं। इनका चरित्र सत्यापन व चिकित्सा परीक्षण पुलिस लाइन‚ कन्नौज में कराया जा रहा है। इस सम्बन्ध में संबंधित उप जिलाधिकारी तथा संबंधित प्रभारी निरीक्षक⁄थानाध्यक्ष को शीघ्र चरित्र सत्यापन की कार्यवाही कराये जाने हेतु निर्देशित कर दिया गया है। यह सभी जनपद कन्नौज के निवासी है। सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई। @CMOfficeUP @UPGovt @InfoDeptUP @ChiefSecyUP
62
74
1,872
आज दिनांक 16-10-2026 को कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं सकुशल संपन्न कराए जाने के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा की तैयारियों, परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा अभ्यर्थियों की सुविधा से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उक्त परीक्षा दिनांक 25 अक्टूबर 2026 (रविवार), 30 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) एवं 01 नवंबर 2026 (रविवार) को दो पालियों में संपन्न कराई जाएगी। प्रथम पाली पूर्वाह्न 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक निर्धारित है। जनपद में परीक्षा के लिए कुल 24 केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, जिससे परीक्षा व्यवस्था पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके। @CMOfficeUP @UPGovt @InfoDeptUP @ChiefSecyUP
59
69
2,903
मिशन शक्ति: सशक्त नारी, सशक्त समाज। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत प्रदेश के संस्कृत विद्यालयों की हाईस्कूल परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली राधादेवी आदर्श संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुरसहायगंज कन्नौज की मेधावी छात्रा सृष्टि को एक दिन के लिए जिलाधिकारी के दायित्वों के निर्वहन का अवसर प्रदान किया गया। इस दौरान छात्रा ने जनसुनवाई कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। उनका आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता सराहनीय है। सृष्टि के उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ। @CMOfficeUP @UPGovt @InfoDeptUP @ChiefSecyUP #kannauj
62
72
1,569
प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक की उच्च कोटि की शिक्षा हेतु रू० 25 करोड़ की लागत से बनने जा रहे मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय सराय प्रयाग छिबरामऊ का भूमिपूजन माननीय विधायक छिबरामऊ श्रीमती अर्चना पाण्डेय जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यदायी संस्था सी०एण्ड०डी०एस० एवं शिक्षा विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे। @CMOfficeUP @UPGovt @InfoDeptUP @ChiefSecyUP #kannauj
1
65
74
1,327
आज दिनांक 15-10-2026 को भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त तथा मुख्य सचिव महोदय‚ उ०प्र० द्वारा जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अन्तर्गत प्रशिक्षण देते हुए जनगणना कार्यो की समीक्षा की गयी तथा दिनांक 16-11-2026 से 30-11-2026 तक की अवधि में स्व गणना (Self-Enumeration) कार्य काे अभियान के रूप में कराते हुए व्यापक प्रचार प्रसार कराये जाने के निर्देश दिए गए। @CMOfficeUP @UPGovt @InfoDeptUP @ChiefSecyUP @CensusIndia2027
1
64
79
1,909
District Magistrate, Kannauj (Official) retweeted
शारदीय नवरात्रि की पंचमी तिथि के अवसर पर आज प्रयागराज में पद्म लोक आवास योजना को आगे बढ़ाने का कार्य हुआ है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत पीपलगांव में निर्मित 556 आवासों के लाभार्थियों को आज चाबियां भी वितरित की गई हैं। अब हमारा प्रयागराज एक नई आभा, नए कलेवर और नई काया के साथ अपनी पुरानी गौरवशाली स्मृतियों को पुनः जीवंत कर रहा है। -मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
22
19
1
72
12,963
District Magistrate, Kannauj (Official) retweeted
भारत के प्रथम राष्ट्रपति की स्मृति में प्रयागराज में डॉ. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। यहां से प्रशिक्षित कुशल विधि स्नातक न्याय व्यवस्था को सशक्त बनाने के साथ ही गरीबों के लिए न्याय सुलभ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। —मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
29
48
2
164
14,251
जनपद में उर्वरक उपलब्धता एवं वितरण की समीक्षा के लिए कृषि एवं सहकारिता विभाग के साथ प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 15.10.2026 को जनपद कन्नौज में 64764 मी०टन उर्वरकों की उपलब्धता है‚ जिसमें यूरिया 25218 मी०टन‚ डी०ए०पी० 8518 मी०टन‚ एन०पी०के ०एस० 15707 मी०टन‚ सिंगल सुपर फास्फेट 9968 मी०टन एवं पोटाश 5208 मी०टन की उपलब्धता है, जिसका वितरण कृषकों के मध्य निर्धारित मानक के अनुसार किया जा रहा है। जनपद की 57 सहकारी समितियों पर प्रति समिति 28.75 मीo टन फास्फेटिक (DAP+NPK) तथा 39.85 मीo टन यूरिया उर्वरक की उपलब्धता है। सचिवों को निर्देशित किया गया है कि, प्रत्येक दिन निर्धारित समय पर समितियों पर पहुंचकर उर्वरकों का नियमानुसार वितरण करें जिससे किसान भाइयों को सुगमता से उर्वरक उपलब्ध हो सके। किसान भाइयों से आग्रह है कि निर्धारित प्रति हेक्टेयर 5 बोरी DAP तथा 7 बोरी यूरिया का संतुलित उपयोग मृदा परीक्षण के आधार पर अपने फसलों में करें। जनपद में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है . किसी प्रकार की नकारात्मक खबर/अफवाहों से बचें। @CMOfficeUP @InfoDeptUP @UPGovt @jdabureau @spshahibjp #kannauj
2
65
77
1,669