Official handle of the Chief Electoral Officer, Uttar Pradesh.

Uttar Pradesh, India
Joined October 2011
उत्तर प्रदेश के विधान सभा क्षेत्रों क्रमांक 209 से 403 तक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के “X” हैंडल नीचे दिए गए हैं। जिन नागरिकों को मतदाता सूची से संबंधित कोई समस्या है अथवा उनको मतदाता सूची से संबंधित कोई जानकारी चाहिए वे अपनी विधान सभा के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के “X” हैंडल को टैग कर अपनी बात उन तक पहुँचा सकते हैं । विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 से 208 तक के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (EROs) के “X” हैंडल पूर्व में साझा(Share) की गई पोस्ट में संलग्न हैं।
30
137
7
249
15,522
*अति महत्वपूर्ण सूचना* *विषय- मीडिया प्राधिकार पत्र के संबंध में।* उत्तर प्रदेश राज्य मान्यता प्राप्त मीडिया बंधुओ से अनुरोध है कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवर्षीय निर्वाचन- 2026 के कवरेज हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत प्राधिकार पत्र प्राप्त करने के लिए दो नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ तथा मान्यता कार्ड की फोटोकॉपी सहित मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय अनुभाग-6, पांचवां तल विकास भवन सचिवालय, जनपथ मार्केट, हजरतगंज, लखनऊ में अविलंब उपलब्ध कराने का कष्ट करें, ताकि निर्वाचन कवरेज के लिए मीडिया प्राधिकार पत्र जारी किए जाने की आवश्यक प्रक्रिया समय से पूर्ण की जा सके। @ECISVEEP @SpokespersonECI @ANINewsUP @PTI_News @ians_india @DDNewsUP @AIRNewsHindi
3
11
897
CEO Uttar Pradesh retweeted
वोटर लिस्ट में वोटर से संबंधित प्रविष्टियों में कोई सुधार करना और इसके लिए फ़ार्म आठ भरकर जमा करना भी SIR का ही एक अंग है। बिंदू देवी जी को इस बिंदु पर पुनः स्पष्टता दे दी जाएगी।
उत्तरप्रदेश ज़िला चंदौली मुग़लसराय विधानसभा 380 भाग संख्या 207 कि बीएलओ बिंदु देवी से फार्म नंबर 8 मांगने पर बीएलओ द्वारा बोला गया अभी (SIR) का काम चल रहा हैँ। अभी करेक्शन का कार्य नहीं चल रहा हैँ। @ceoup @ECISVEEP कृपा करके स्पष्ट करे फार्म नंबर 8 का कार्य चल रहा हैँ या नहीं??
5
6
33
3,855
CEO Uttar Pradesh retweeted
Name Mismatch का अर्थ है कि 27 अक्तूबर 2025 की वोटर लिस्ट में आपके पिता के नाम में तथा 2003 की वोटर लिस्ट में उनके नाम में अंतर है। इसलिए आपको नोटिस जारी किया जाएगा। चिंता की कोई बात नहीं है। नोटिस प्राप्त होने पर दस्तावेज़ी साक्ष्य दे दीजिए।
Replying to @Ero346Mub
EPIC: XGA3188711 Name: MOHD ALTAMASH मेरा नाम सभी 9 पहचान दस्तावेज़ों (Aadhaar सहित) में एक समान है, फिर भी “name mismatch” दिखाया जा रहा है। कोई notice भी प्राप्त नहीं हुआ जबकि मैं रोज़ portal check कर रहा था। यह किस नियम के तहत है?कृपया verify कर सुधार करें @ceoup @deo_azamgarh
1
10
2
18
3,721
CEO Uttar Pradesh retweeted
Replying to @ero_itwa
@ero_itwa इनकी शिकायत का शीघ्र समाधान किया जाए।
Replying to @Ejazkhan660
Field Verification Report for your application S24305O8C2101261200016 has been submitted, ECI. BLO अखिलेश कुमार फोन नहीं उठा रहा है न ही प्रोसेस आगे बढ़ा रहा है @ceoup @ECISVEEP @grok
1
3
6
2,117
CEO Uttar Pradesh retweeted
फ़ॉर्म 8 ( निवास स्थान का परिवर्तन ) भरकर पहले तो पत्नी का वोट मायके से ससुराल ले आएं । जैसे ही फ़ॉर्म 8 स्वीकार हो और Eroll Update हो जाए उसके तुरंत बाद फ़ॉर्म 8 ( प्रविष्टियां में सुधार) भर सकते हैं जिसमें Relationship type पिता की जगह पति और Relation Name बदल सकते हैं। एक दिन का इंतज़ार करने की भी आवश्यकता नहीं है।
प्रिय @ceoup सर पत्नी का वोट मायके से ससुराल ट्रांसफर होने के बाद उसमें पिता की जगह पति का नाम कितने दिनों बाद बदल सकते है? #eci
14
30
3
116
14,106
CEO Uttar Pradesh retweeted
यदि कोई नागरिक अपना Form reference no. भूल गए हैं और इस वजह से voters.eci.gov.in पर application track नहीं कर पा रहे हैं, इसके लिए वह ceouttarpradesh.nic.in पर उपलब्ध link- “Claims and Objections” (form 9,10,11,11a,11b) पर click करें जनपद तथा विधानसभा select कर संबंधित date जिसमें form apply किया गया है pdf file (form 6 reference के लिए form 9, Form 7 reference के लिए form 10, form 8 correction reference के लिए form 11, form 8 shifting reference के लिए form 11a, 11b) download कर form reference no. ज्ञात कर सकते हैं।
Dear @ECISVEEP / @ceoup / @SpokespersonECI / @DM_Barabanki My father forgot his SRN. Please tell us how to check the application status. Please help.
13
46
84
8,682
हम “ दी रिपोर्टर्स कलेक्टिव ” द्वारा उनकी मूल कहानियों में किए गए दो ग़लत दावों को सही करके अपनी ग़लती को स्वीकार करने और तुरंत सुधारने में उठाए गए सही कदम की सराहना करते हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने "उत्तर प्रदेश के मतदाता सूची में रहस्यमय 16.18 लाख मतदाताओं को जोड़ा" शीर्षक कैसे दिया है, इस तथ्य से कि उन्होंने "16.18 लाख फॉर्म को सार्वजनिक नहीं किया गया था"। इस कार्यालय द्वारा उठाए गए बिंदुओं पर उनकी प्रतिक्रिया में, उन्होंने अपने दावों के स्रोत के रूप में फिर से अपनी कहानियों के लिंक दिए हैं। यह चक्कर में चक्कर लगाने जैसा है। हम किसी भी आगे के ख़ुलासे का स्वागत करते हैं लेकिन अनुरोध करेंगे कि हमारी प्रतिक्रिया के लिए हमें पर्याप्त समय दिया जाए।
10
50
2
135
9,728
महत्वपूर्ण जानकारी: ईपीआईसी की प्रतीक्षा जल्द ही ख़त्म हो जाएगी। नवंबर महीने के अंत तक, हर कोई जिसका नाम जुलाई के अंत से पहले मतदाता सूची में दर्ज किया गया था, उन्हें स्पीड पोस्ट के माध्यम से ईपीआईसी कार्ड प्राप्त होगा। देरी पर खेद है। यह ईपीआईसी प्रिंटिंग फर्मों के चयन के लिए नई निविदा को अंतिम रूप देने में देरी के कारण हुआ है। जिन मतदाताओं के नाम अगस्त, सितंबर और अक्टूबर के महीने में दर्ज किए गए हैं, उन्हें यह 31 दिसंबर तक प्राप्त होगा।
31
97
7
281
30,411
We appreciate the right step taken by the reporters’ collective in admitting and promptly rectifying their mistake by correcting two wrong claims made in their original stories. However it is not clear how have they produced the headline “ Mysterious 16.18 lakh voters added in electoral roll of UP” from the fact they have put inside that “16.18 lakh forms were not made public”. In their response to points raised by this office, they have given links to their own stories again as a source of their assertions. It is like going round and round in circles. We welcome any further revelations and expose on SIR in UP but would request that sufficient time should be given to us for our response.
17
135
6
492
16,199
Fastest time taken is at least 7 days from the date of submission of form. Instructions have been issued to EROs to take final decision on forms within 10 days of date of submission. Beyond 10 days is considered an undue delay on part of the ERO.
Replying to @ceoup
I hv applied online for transfer of my super senior cirltizen mom's electoral roll yesterday from one city to other within UP. How early can this be implemented?
12
21
4,297
IMPORTANT Information : Wait for EPICs would be over soon. By end of the month of November, everyone whose name was entered in the electoral roll before end of July will receive the EPIC card through speed post. The delay is regretted. It has happened because of the delayed finalisation of the fresh tender for selection of the EPIC printing firms. Those electors whose names have entered in the month of August, September and October will receive it by 31st December.
29
73
7
257
14,180
CEO Uttar Pradesh retweeted
उत्तर प्रदेश के समस्त ज़िलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों के X हैंडल नीचे दिए गए हैं। जिन नागरिकों को मतदाता सूची से संबंधित कोई समस्या है अथवा उनको मतदाता सूची से संबंधित कोई जानकारी चाहिए वे अपने ज़िले के जिला निर्वाचन अधिकारी के X हैंडल को टैग कर अपनी बात उन तक पहुँचा सकते हैं ।
98
692
26
1,649
91,035
The X handles of all EROs of UP were shared during SIR in UP through a post dated 12/01/2026 on this handle only. Any grievance can be raised by tagging the X handle of the ERO of the concerned Assembly Constituency, if issue not resolved or response not received from office of ERO in two days then the matter could be escalated to the X handle of DEO/DM of the concerned district and thereafter to X handle of CEO UP.
Replying to @IMinakshiJoshi
Oh the crores of deleted voters can just tweet can get the errors rectified .. thanks for showing us the way .. remarkable work
9
43
83
11,071
CEO Uttar Pradesh retweeted
👉 Special Intensive Revision 2026 : Daily Bulletin 07-03-2026 👉 Claims and Objection Period 06-01-2026 to 06-03-2026 @ECISVEEP @SpokespersonECI @PTI_News @ians_india @ANI @PIB_India @DDNewsUP @AIRNewsHindi
3
18
1
19
4,007
CEO Uttar Pradesh retweeted
कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश। (प्रेस विज्ञप्ति) दिनांकः 18-02-2026 विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 अभियान की प्रगति के संबंध में बुधवार को लोक भवन स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता की गयी। नो मैपिंग एवं तार्किक विसंगतियों से संबंधित नोटिसों की सुनवाई तथा अब तक प्राप्त फार्म-6 एवं फार्म-7 की प्रगति के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गयी। नोटिसों की सुनवाई 6 जनवरी, 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची में नो मैपिंग से संबंधित 1.04 करोड़ मतदाता तथा तार्किक विसंगतियों से संबंधित कुल 2.22 करोड़ मतदाता सहित कुल 3.26 करोड़ मतदाताओं को नोटिस निर्गत किया जाना है, जिसके क्रम में अब तक कुल 3.25 करोड़ नोटिस निर्गत किये जा चुके हैं। निर्गत किये गये नोटिसों में से लगभग 1.85 करोड़ से अधिक नोटिस संबंधित मतदाताओं को बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा प्राप्त कराये जा चुके हैं। मतदाताओं को प्राप्त कराये गये नोटिसों में से अब तक लगभग 1.15 करोड़ नोटिसों पर अधिसूचित अधिकारियों द्वारा सुनवायी भी की जा चुकी है। नोटिसों की सुनवाई की प्रगति •5 फरवरी, 2026 तक 30 लाख नोटिसों पर सुनवाई की गयी थी, जो 9 फरवरी को 37.19 लाख, 13 फरवरी को 60 लाख, 14 फरवरी को 69.17 लाख, 15 फरवरी को 79.75 लाख से बढ़कर 18 फरवरी को 1.15 करोड़ हो चुकी है। विगत तीन दिवसों में 35 लाख से अधिक नोटिसों पर सुनवाई की गई है। सुनवाई की इस गति को बनाये रखते हुए निर्धारित अवधि में सुनवाई पूर्ण कर ली जायेगी। •विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के प्रारम्भ में प्रदेश में 403 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा 2042 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त थे, जिनकी संख्या अब बढ़कर कुल 13,161 हो चुकी है। अधिसूचित अधिकारियों द्वारा नोटिस सुनवाई की प्रक्रिया गतिमान है। पूर्व में नोटिस सुनवाई केन्द्रों की संख्या 3,984 थी, जो 9 फरवरी को बढ़कर 4,635 हो गई है। इसके अतिरिक्त अधिसूचित अधिकारियों को मतदान केन्द्रों पर जाकर भी सुनवाई करने के निर्देश दिये गये हैं, जिससे कि मतदाताओं को सुनवाई हेतु कम से कम दूरी तय करनी पड़े। •अभियान के अंतर्गत नो मैपिंग से संबंधित मतदाता अथवा उनके द्वारा अधिकृत किसी व्यक्ति द्वारा सुनवाई के समय आयोग द्वारा जन्म तिथि अथवा/और जन्म स्थान को प्रमाणित करने वाले अभिलेख प्रस्तुत करने होंगे। वहीं तार्किक विसंगतियों से संबंधित नोटिसों की सुनवाई प्रक्रिया को सरल बनाया गया है और अभिलेखीय साक्ष्यों की बाध्यता कम की गई है। •तार्किक विसंगति से संबंधित नोटिस उन मतदाताओं को जारी किया जा रहा है जहां मतदाता के नाम में विसंगति हो, मतदाता और उसके अभिभावक की आयु में अन्तर 15 वर्ष से कम अथवा 50 वर्ष से अधिक का हो, मतदाता और उसके दादा-दादी/नाना-नानी की आयु में 40 वर्ष से कम का अन्तर हो, 6 अथवा अधिक मतदाताओं की मैपिंग पिता के रूप में एक ही व्यक्ति से की गयी हो। •बीएलओ द्वारा नोटिस मतदाता अथवा मतदाता के किसी निकट संबंधी को दी जायेगी तथा उसकी पावती बीएलओ ऐप पर अपलोड की जायेगी। •बीएलओ द्वारा ऐप में विगत विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2003 की अन्तिम मतदाता सूची के सुसंगत पृष्ठ का अंश, मतदाता से मैप किये गये व्यक्ति के संबंध को प्रमाणित करने वाला कोई अभिलेख तथा बीएलओ द्वारा की गयी घोषणा अपलोड की जायेगी। •मतदाता अथवा संबंधी का हस्ताक्षर व बीएलओ के साथ मतदाता अथवा संबंधी का फोटो ऐप पर अपलोड किया जायेगा। फार्म-6 आलेख्य मतदाता सूची के प्रकाशन की तिथि 6 जनवरी से 17 फरवरी तक कुल 54.40 लाख फॉर्म-6 प्राप्त हुए, जिनमें महिलाओं की संख्या 27.20 लाख तथा पुरुषों की संख्या 27.19 लाख और तृतीय लिंग की संख्या 222 है। 18 से 29 आयु वर्ग के युवा मतदाताओं के 36.76 लाख फार्म प्राप्त हुए हैं। इसी प्रकार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की घोषणा की तिथि 27 अक्टूबर, 2025 से गिना जाये तो 17 फरवरी, 2026 तक कुल 70 लाख से अधिक नए मतदाताओं के फार्म-6 प्राप्त हुए हैं। फार्म-7 प्रदेश में नाम कटने के प्रकरणों को लेकर फैली भ्रांतियों का तथ्यात्मक विश्लेषणः- •आलेख्य मतदाता सूची के प्रकाशन की तिथि 6 जनवरी से 17 फरवरी तक 1.40 लाख फार्म-7 के आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें से 55,752 महिला एवं 84,667 पुरूष तथा 6 तृतीय लिंग के मतदाता हैं। •विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की घोषणा की तिथि 27 अक्टूबर, 2025 से गिना जाये तो 17 फरवरी तक 1.89 लाख फार्म-7 प्राप्त हुए, जिसमें 76,866 महिला, 1.12 लाख पुरूष तथा तृतीय लिंग के 8 मतदाता शामिल हैं। •आलेख्य मतदाता सूची के प्रकाशन की तिथि 6 जनवरी, 2026 से 16 फरवरी 2026 तक प्राप्त 1.35 लाख फार्म-7 में से 70,865 आवेदन स्वयं मतदाताओं द्वारा दिया गया है तथा 16,863 आवेदन मतदाता द्वारा अपना नाम स्थानान्तरित किये जाने हेतु दिये गये आवेदन (फार्म-8) के फलस्वरूप स्वतः जनरेट हुए हैं। किसी दूसरे व्यक्ति का नाम हटाने के लिए अन्य व्यक्ति द्वारा दिये गये आवेदनों की संख्या मात्र 47,684 है। •इन संख्याओं के सापेक्ष 6 जनवरी से 16 फरवरी तक दावा एवं आपत्ति अवधि में 12.55 करोड़ मतदाताओं में से अब तक मात्र 23,935 मतदाताओं के नाम विलोपित किये गये हैं, जिसमें फार्म-8 की वजह से विलोपन 14,388 तथा स्वयं मतदाता द्वारा अपना नाम स्थानान्तरित किये जाने हेतु दिये गये आवेदन के फलस्वरूप विलोपित हुए नामों की संख्या 5,211 है एवं किसी व्यक्ति द्वारा दूसरे किसी व्यक्ति का नाम विलोपित किये जाने हेतु दिये गये फार्म-7 की वजह से विलोपित नामों की संख्या 4,336 है। •जन सामान्य एवं राजनैतिक दलों की जानकारी हेतु दावा एवं आपत्ति अवधि में बूथवार प्रत्येक दिन प्राप्त फार्म-7 की संकलित सूची जिसे फार्म-10 कहा जाता है, संबंधित विधान सभा के ईआरओ कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जा रही है तथा जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर प्रकाशित भी की जा रही है। जून एवं सितम्बर 2025 में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण प्रक्रिया संबंधित प्रशिक्षण से वंचित रह गये जिला निर्वाचन अधिकारियों तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को भी 17 फरवरी, 2026 को एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। साथ ही समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक बूथ लेवल अधिकारी को एसआईआर प्रक्रिया विशेषकर तार्किक विसंगति में प्राप्त नोटिसों में सुनवाई तथा फार्म-6 भरने से संबंधित जानकारी पुनः स्पष्ट कर दी जाये। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एक वैधानिक प्रक्रिया है, जो लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1950 और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम-1960 के अनुसार संचालित होती है। आलेख्य प्रकाशन के उपरान्त दावा एवं आपत्ति अवधि के दौरान नागरिक द्वारा नाम जोड़ने तथा मतदाता द्वारा संशोधन अथवा किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटाने हेतु आवेदन किया जा सकता है। प्रदेश के नागरिकों और राजनैतिक दलों से अपील है कि तथ्यों के आधार पर जानकारी साझा करें और एसआईआर प्रक्रिया में सहयोग करें।
19
73
98
7,659
CEO Uttar Pradesh retweeted
6
27
1
95
5,913
CEO Uttar Pradesh retweeted
उत्तर प्रदेश के विधान सभा क्षेत्रों क्रमांक 209 से 403 तक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के “X” हैंडल नीचे दिए गए हैं। जिन नागरिकों को मतदाता सूची से संबंधित कोई समस्या है अथवा उनको मतदाता सूची से संबंधित कोई जानकारी चाहिए वे अपनी विधान सभा के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के “X” हैंडल को टैग कर अपनी बात उन तक पहुँचा सकते हैं । विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 से 208 तक के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (EROs) के “X” हैंडल पूर्व में साझा(Share) की गई पोस्ट में संलग्न हैं।
30
137
7
249
15,522
CEO Uttar Pradesh retweeted
उत्तर प्रदेश के विधान सभा क्षेत्रों क्रमांक 1 से 208 तक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के “X” हैंडल नीचे दिए गए हैं। जिन नागरिकों को मतदाता सूची से संबंधित कोई समस्या है अथवा उनको मतदाता सूची से संबंधित कोई जानकारी चाहिए वे अपनी विधान सभा के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के “X” हैंडल को टैग कर अपनी बात उन तक पहुँचा सकते हैं । विधानसभा क्रमांक 209-403 तक के X हैंडल पृथक से आगे आने वाली पोस्ट में दिए जा रहे हैं।
27
174
5
351
23,561