आमजन की समस्याओं को सुनना, उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना तथा पात्र व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
इसी क्रम में जिलाधिकारी @sppatel69
ने कलेक्ट्रेट में आयोजित ‘जनता दर्शन’ के दौरान जनसामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का नियमानुसार त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
@CMOfficeUP @UPGovt
@myogiadityanath @InfoDeptUP
@ChiefSecyUP
#जनता_दर्शन #जिला_प्रशासन_हाथरस #आपकी_सेवा_में_सदैव_तत्पर #hathras
लाइसेंस बनवाने को ऑटोमेटेड हो जाएगा ड्राइविंग टेस्ट|
@CMOfficeUP @UPGovt @myogiadityanath @InfoDeptUP @ChiefSecyUP @sppatel69
#Hathras #Vijayadashami #Dussehra #हाथरस #dmhathras
रावण दहन को लेकर प्रशासन की रही खास निगरानी|
@CMOfficeUP @UPGovt @myogiadityanath @InfoDeptUP @ChiefSecyUP @sppatel69
#Hathras #Vijayadashami #Dussehra #हाथरस #dmhathras
हैदराबाद भेजी जाएंगी खराब ईवीएम और वीवीपैट मशीनें|
@ECISVEEP @SpokespersonECI @ceoup @InfoDeptUP @Deo_Hathras @sppatel69
#eci #ecisveep #Hathras #निर्वाचन2026 #जिला_प्रशासन_हाथरस #हाथरस #dmhathras
एमएलसी चुनाव की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा|
@ECISVEEP @SpokespersonECI @ceoup @InfoDeptUP @Deo_Hathras @sppatel69
#eci #ecisveep #Hathras #निर्वाचन2026 #जिला_प्रशासन_हाथरस #हाथरस #dmhathras
पुलिस चौकी अगसौली को थाना बनाए जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने प्रस्तावित भूमि का स्थलीय निरीक्षण कर मौके की स्थिति का जायजा लिया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रस्तावित भूमि का नियमानुसार सत्यापन कर भूमि आवंटन से संबंधित आवश्यक अभिलेख एवं आख्या तैयार की जाए, ताकि अग्रिम कार्यवाही समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जा सके।
जिलाधिकारी ने भूमि आवंटन से जुड़ी सभी औपचारिकताएं नियमानुसार पूर्ण करने तथा संबंधित विभागों के बीच समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।
@CMOfficeUP @UPGovt @myogiadityanath @InfoDeptUP @ChiefSecyUP @sppatel69
#Hathras #हाथरस #जिलाप्रशासन #dmhathras
विधान परिषद शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने गौरी शंकर हिंदू इंटर कॉलेज में बनाए गए मतदान बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
▪️ प्रकाश व्यवस्था एवं साफ-सफाई दुरुस्त रखने
▪️ प्रवेश एवं निकासी के समुचित प्रबंध
▪️ मतदाताओं एवं मतदान कार्मिकों हेतु आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने
▪️ निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिए।
स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
@ECISVEEP @SpokespersonECI @ceoup @InfoDeptUP @Deo_Hathras
#eci #ecisveep #Hathras #निर्वाचन2026 #जिला_प्रशासन_हाथरस #हाथरस #dmhathras
विजयदशमी पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने सिकंदराराऊ नगर पालिका परिषद के क्रीड़ा स्थल पर रावण दहन स्थल का निरीक्षण कर दशहरा मेले की सुरक्षा, यातायात एवं भीड़ प्रबंधन व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने बाहरी वाहनों को बाईपास से निकालने, आवश्यकतानुसार विद्युत आपूर्ति बंद करने तथा पुलिस, मजिस्ट्रेट, एंबुलेंस एवं अग्निशमन सेवाओं की सक्रिय तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जनपदवासियों से पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की।
@CMOfficeUP @UPGovt @myogiadityanath @InfoDeptUP @ChiefSecyUP @sppatel69
#Hathras #Vijayadashami #Dussehra #हाथरस #dmhathras
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में एफएलसी के दौरान खराब पाई गईं ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें ईसीआईएल, हैदराबाद भेजी जाएंगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वेयरहाउस की सील खुलवाकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत पंजिका पर हस्ताक्षर किए। पूरी कार्यवाही पारदर्शिता एवं आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न हुई।
इस दौरान भाजपा के सुनील वर्मा एडवोकेट, सपा के अजय सिकरवार एवं आप के राकेश कुमार गौतम सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
@ECISVEEP @SpokespersonECI @ceoup @InfoDeptUP @Deo_Hathras
#ECI #Hathras #निर्वाचन2026
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने 23 अक्टूबर को होने वाले विधान परिषद शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन के दृष्टिगत जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
उन्होंने पोलिंग पार्टियों की समयबद्ध रवानगी, वाहनों की उपलब्धता, कार्मिकों की समय से उपस्थिति एवं आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्ष, सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
@ECISVEEP @SpokespersonECI @ceoup @InfoDeptUP @Deo_Hathras @sppatel69
#eci #ecisveep #Hathras #निर्वाचन2026 #जिला_प्रशासन_हाथरस #हाथरस #dmhathras



























