District Magistrate and Collector Sitapur

sitapur
Joined August 2022
Include

Only show posts containing:

Exclude

Hide posts containing:

Time range
-
Minimum likes
DM Sitapur@dm_sitapurOct 17
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत नैमिष एवं ब्लॉक गोंदलामऊ के विद्यालयों में संचालित कैंपों का निरीक्षण कर मतदाता पंजीकरण कार्य में तेजी लाने तथा पात्र नागरिकों के फॉर्म-6 भरवाने के सभी कर्मियों को निर्देश दिए।
7
1,170
DM Sitapur@dm_sitapurOct 17
बड़ी मालियत के लेखपत्रों के संबंध में तहसील मिश्रिख के ग्राम औरंगाबाद एवं दहेलरा में पंजीकृत संपत्तियों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्धारित स्टाम्प शुल्क की वसूली सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। #Sitapur
1
20
1,709
DM Sitapur@dm_sitapurOct 17
तहसील मिश्रिख में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान शिकायतकर्ताओं की शिकायतों एवं समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों एवं समस्याओं की निष्पक्ष व न्यायोचित जांच कर प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। @ChiefSecyUP @CMOfficeUP
13
1,182
DM Sitapur@dm_sitapurOct 16
नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत आँख अस्पताल एवं मुस्कान गेस्ट हाउस में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
14
996
DM Sitapur@dm_sitapurOct 16
जिला पोषण समिति की बैठक के दौरान बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों, योजनाओं तथा विभागीय कार्यों की समीक्षा कर कार्यक्रमों एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विभागीय लक्ष्यों की समय से प्राप्ति आदि के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए।
6
653
DM Sitapur@dm_sitapurOct 14
जनगणना 2027 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में स्व-गणना 16 से 30 नवंबर 2026 तक तथा फील्ड कार्य 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक किया जाएगा। जनगणना में सक्रिय सहभागिता निभाएं और राष्ट्रहित में अपना योगदान दें। #जनगणना2027 #Sitapur
1
1
13
1,793
DM Sitapur@dm_sitapurOct 13
सीतापुर की प्रसिद्ध दरी, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में साधो बैंड की लाइव संगीत प्रस्तुति का आनंद लें। 24 अक्टूबर 2026 सायं 6:00 बजे से सीतापुर शिक्षण संस्थान, सीतापुर
1
9
1,038
DM Sitapur@dm_sitapurOct 13
राजस्व कार्यों एवं कर-करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति एवं लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
2
1
5
1,574
DM Sitapur@dm_sitapurOct 13
मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निस्तारण हेतु गठित समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा कर नियमानुसार निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
6
1,840
DM Sitapur@dm_sitapurOct 13
धान क्रय सत्र 2026-27 की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। किसानों की सुविधा एवं सुचारु धान खरीद सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
18
1,032
DM Sitapur@dm_sitapurOct 13
जनपद सीतापुर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने हेतु जिला प्रशासन की पहल पर एक ब्लॉक, एक उत्पाद (One Block, One Occupation) कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।
1
1
10
1,486
DM Sitapur@dm_sitapurOct 12
जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों के क्रम में विनिमय क्षेत्र निधि से सीतापुर शहर के प्रमुख चौराहों सहित मनोज पांडेय चौराहे का सौंदर्यीकरण, फुटपाथों पर लाइटिंग एवं रेलिंग लगाने का कार्य कराया जा रहा है। इससे शहर को सुंदर, सुव्यवस्थित एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान किया जा रहा है।
4
3
26
2,770
DM Sitapur@dm_sitapurOct 12
Replying to @ceoup
1
18
508
DM Sitapur@dm_sitapurOct 11
सीतापुर दरी को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की पहल। 24–25 अक्टूबर 2026 को सीतापुर में आयोजित होगा सीतापुर दरी क्रेता-विक्रेता सम्मेलन-2026, जिसमें 9 देशों एवं 8 राज्यों के प्रतिभागी शामिल होंगे। स्थानीय से वैश्विक पहचान की ओर बढ़ते कदम।
1
1
17
1,069
DM Sitapur@dm_sitapurOct 11
सीतापुर दरी को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल।ODOP दरी क्रेता-विक्रेता सम्मेलन 2026 का आयोजन 24-25 अक्टूबर को सीतापुर में होगा। इसमें 09 देशों एवं 07 भारतीय राज्यों के प्रतिभागी शामिल होंगे, जिससे स्थानीय हस्तशिल्प को नए बाजार और वैश्विक अवसर मिलेंगे।
1
2
1
14
1,453
DM Sitapur@dm_sitapurOct 10
जिला चिकित्सालय सीतापुर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई एवं विभिन्न वार्डों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। मरीजों को बेहतर उपचार एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
1
24
2,060
DM Sitapur@dm_sitapurOct 10
आज थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना मिश्रिख में जनसुनवाई की गयी तथा संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर प्रार्थना पत्रों की तत्काल, निष्पक्ष व न्यायोचित जांच कर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित भी किया गया। @ChiefSecyUP @CMOfficeUP @InfoDeptUP @myogiadityanath
10
1,267
DM Sitapur@dm_sitapurOct 10
सीतापुर की समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा, विशेष व्यंजन और लोक संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने के उद्देश्य से 24 एवं 25 अक्टूबर को क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सीतापुर दरी, स्थानीय व्यंजन और साधो बैंड की लाइव प्रस्तुति के साथ अपनी विरासत और संस्कृति का अनुभव करें।
6
777
DM Sitapur@dm_sitapurOct 9
महत्वपूर्ण सूचना__👉 जनपद सीतापुर के नागरिकों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 10 अक्टूबर 2026 (शनिवार) को जिलाधिकारी महोदय का थाना समाधान दिवस मिश्रिख जनपद सीतापुर में प्रस्तावित है। समस्याओं के निस्तारण हेतु निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अपनी बात रख सकते हैं।
3
29
3,418
DM Sitapur@dm_sitapurOct 9
आगामी पेराई सत्र 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा बैठक में संबंधित विभागों को चीनी मिलों के संपर्क मार्गों की मरम्मत, विद्युत तारों को दुरुस्त करने एवं गन्ना ढुलाई को सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए गए। #Sitapur
6
827