किसान दिवस के अवसर पर विकास भवन में फसल अवशेष प्रबंधन जागरूकता अभियान के अंतर्गत कृषकों एवं कंबाइन हार्वेस्टर मालिकों के साथ संवाद कर फसल अवशेषों के लाभ, कटाई के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों तथा फसल अवशेषों के उचित उपयोग से मृदा की उर्वरता बढ़ाने के संबंध में चर्चा की गई।
जनपद में फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने एवं पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
आइए, पराली न जलाएं, उसका उचित प्रबंधन अपनाएं और स्वच्छ पर्यावरण, स्वस्थ मृदा एवं टिकाऊ कृषि में सहभागी बनें।
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत नैमिष एवं ब्लॉक गोंदलामऊ के विद्यालयों में संचालित कैंपों का निरीक्षण कर मतदाता पंजीकरण कार्य में तेजी लाने तथा पात्र नागरिकों के फॉर्म-6 भरवाने के सभी कर्मियों को निर्देश दिए।
बड़ी मालियत के लेखपत्रों के संबंध में तहसील मिश्रिख के ग्राम औरंगाबाद एवं दहेलरा में पंजीकृत संपत्तियों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्धारित स्टाम्प शुल्क की वसूली सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। #Sitapur
तहसील मिश्रिख में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान शिकायतकर्ताओं की शिकायतों एवं समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों एवं समस्याओं की निष्पक्ष व न्यायोचित जांच कर प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। @ChiefSecyUP @CMOfficeUP
नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत आँख अस्पताल एवं मुस्कान गेस्ट हाउस में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिला पोषण समिति की बैठक के दौरान बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों, योजनाओं तथा विभागीय कार्यों की समीक्षा कर कार्यक्रमों एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विभागीय लक्ष्यों की समय से प्राप्ति आदि के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए।
जनगणना 2027 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में स्व-गणना 16 से 30 नवंबर 2026 तक तथा फील्ड कार्य 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक किया जाएगा।
जनगणना में सक्रिय सहभागिता निभाएं और राष्ट्रहित में अपना योगदान दें। #जनगणना2027 #Sitapur
सीतापुर की प्रसिद्ध दरी, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में साधो बैंड की लाइव संगीत प्रस्तुति का आनंद लें। 24 अक्टूबर 2026 सायं 6:00 बजे से सीतापुर शिक्षण संस्थान, सीतापुर































