सूचना विभाग शामली retweeted
तहसील शामली में स्थापित ईवीएम प्रदर्शन केंद्र (EDC) का निरीक्षण कर वहां संचालित जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार गतिविधियों का जायजा लिया गया। जनपद की तीनों विधानसभाओं के अंतर्गत ईवीएम प्रदर्शन केंद्र (EDC) के माध्यम से आमजन एवं मतदाताओं को ईवीएम की कार्यप्रणाली की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।
संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अधिकाधिक नागरिकों तक ईवीएम संबंधी जानकारी पहुंचाते हुए मतदाता जागरूकता अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करें।
सूचना विभाग शामली retweeted
जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की प्रक्रिया में स्वयं ऑनलाइन माध्यम से परिवार की जानकारी दर्ज कर सहभागिता की।
जनपदवासियों से भी अपील है कि निर्धारित अवधि में स्व-गणना अवश्य करें और इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
सूचना विभाग शामली retweeted
स्वीप शामली के तत्वावधान में वीवी इंटर कॉलेज, शामली में जनपद स्तरीय निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों एवं मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा सभी को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। साथ ही, लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।
सूचना विभाग शामली retweeted
आज तहसील शामली परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण कर सुरक्षित भंडारण एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई।
संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप ईवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा, रखरखाव एवं अन्य व्यवस्थाएं पूर्ण सतर्कता के साथ सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए गए।
@ECISVEEP @ceoup
सूचना विभाग शामली retweeted
आज आयोजित जनता दर्शन के दौरान आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनकर संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
सूचना विभाग शामली retweeted
जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की प्रक्रिया, निर्धारित समय-सारिणी एवं जनपद में की गई तैयारियों के संबंध में प्रेस वार्ता आयोजित कर विस्तृत जानकारी साझा की गई। इस दौरान जनपदवासियों से स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई।
स्व-गणना का कार्य 16 से 30 नवंबर 2026 तक संचालित होगा। इसके उपरांत 01 दिसंबर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों द्वारा घर-घर जाकर जनसंख्या गणना की जाएगी। वहीं, पुनरीक्षण कार्य 05 से 09 जनवरी 2027 तक संपन्न कराया जाएगा।
प्रेस वार्ता के दौरान प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से जनगणना कार्य में जनसहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
सूचना विभाग शामली retweeted
जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की प्रक्रिया, निर्धारित समय-सारिणी एवं जनपद में की गई तैयारियों के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जनगणना कार्य के सुचारु एवं समयबद्ध संचालन हेतु विभागीय दायित्वों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सौंपे गए दायित्वों का समय से निर्वहन करने, आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा जनगणना कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए गए।
सूचना विभाग शामली retweeted
जनपद शामली में ₹293.17 लाख की लागत से निर्मित जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय का लोकार्पण मा० मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया।
नवीन कार्यालय के माध्यम से पूर्व सैनिकों, शहीद सैनिकों के आश्रितों एवं उनके परिवारों को सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराने में सुविधा होगी।
सूचना विभाग शामली retweeted
सीएम डैशबोर्ड एवं आईजीआरएस पोर्टल पर विभिन्न विभागों की प्रगति एवं जनशिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करें तथा शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण करते हुए शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि पर विशेष ध्यान दिया जाये।
सूचना विभाग शामली retweeted
भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशों के क्रम में विधानसभा मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 17 नवंबर 2026 को होगा।
दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि: 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026
दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण: 28 दिसंबर 2026 तक
मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन: 04 जनवरी 2027
समस्त पात्र नागरिकों से अपील है कि वे अपनी एवं अपने परिवार के सदस्यों की प्रविष्टियों का मतदाता सूची में सत्यापन अवश्य कर लें। जिन पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे निर्धारित अवधि में आवश्यक आवेदन कर अपना नाम जुड़वाना सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे।
@ceoup @ECISVEEP
सूचना विभाग शामली retweeted
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जनपद शामली की जिला कार्यकारिणी एवं जिला परिषद की बैठक में संगठन की गतिविधियों के विस्तार, विद्यालयों में स्काउटिंग एवं गाइडिंग को बढ़ावा देने तथा अधिकाधिक विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।
बैठक में स्काउटिंग एवं गाइडिंग को विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना, आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्रप्रेम विकसित करने का प्रभावी माध्यम बताते हुए विद्यालय स्तर पर गतिविधियों को और व्यापक बनाने पर जोर दिया गया।
साथ ही जनगणना कार्यक्रम एवं आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत मतदाता जागरूकता और पंजीकरण अभियान में एनसीसी, एनएसएस एवं स्काउट-गाइड के माध्यम से युवाओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।
सूचना विभाग शामली retweeted
जनपद शामली के विभिन्न इंटर कॉलेजों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) के माध्यम से निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जिनमें छात्र-छात्राओं द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया।
इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया, लोकतांत्रिक मूल्यों, मतदान के महत्व एवं मतदाता अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए युवा पीढ़ी को जागरूक एवं जिम्मेदार मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
सूचना विभाग शामली retweeted
आज कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन के दौरान आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनकर संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
सूचना विभाग शामली retweeted
कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन के दौरान आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनकर संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
सूचना विभाग शामली retweeted
आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत नियुक्त सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों की बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बैठक में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदान केंद्रों का संयुक्त भ्रमण कर पेयजल, विद्युत, शौचालय, रैंप सहित मूलभूत सुविधाओं का भौतिक सत्यापन करने तथा वल्नरेबल क्षेत्रों एवं मतदान केंद्रों को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए।
साथ ही आगामी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान (12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026) के अंतर्गत सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने एवं मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षण में निर्वाचन संबंधी दायित्वों, VM-2 फॉर्म एवं वल्नरेबल क्षेत्रों की पहचान के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
सूचना विभाग शामली retweeted
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद में जनसंख्या गणना की प्रक्रिया प्रारंभ होने जा रही है। इसके तहत 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक नागरिक ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे स्व-गणना कर अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे।
स्व-गणना हेतु se.census.gov.in पोर्टल पर मोबाइल नंबर से लॉगिन कर मानचित्र पर अपने स्थान की पहचान करें, परिवार से संबंधित विवरण भरकर सबमिट करें तथा प्राप्त स्व-गणना आईडी (SE ID) सुरक्षित रखें। जनगणना कर्मी के घर आने पर यह आईडी उपलब्ध कराएं।
समस्त जनपदवासियों से अपील है कि इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं, सभी जानकारियां सटीक एवं सही दर्ज करें तथा जनगणना-2027 को सफल बनाने में सहभागी बनें।
सूचना विभाग शामली retweeted
जनपद में धान की फसल की क्रॉप कटिंग के अंतर्गत सर्वे कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर प्रक्रिया का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों को क्रॉप कटिंग सर्वे पारदर्शिता के साथ निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराने तथा आंकड़ों की शुद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
सूचना विभाग शामली retweeted
आज कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन के दौरान आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनकर संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
सूचना विभाग शामली retweeted
जनपद में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदेय स्थलों के अंतिम सम्भाजन की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अधिकतम 1,200 मतदाताओं की सीमा, मतदेय स्थलों की भौतिक स्थिति, मूलभूत सुविधाओं एवं मतदाताओं की सुगमता को ध्यान में रखते हुए सम्भाजन की कार्यवाही पूर्ण की गई।
सूचना विभाग शामली retweeted
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में निर्धारित एजेंडा बिंदुओं के अनुसार सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को आवश्यकतानुसार सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए गए।




































