@dm_shamli

Alok Yadav, IAS, District Magistrate, Shamli

Shamli, India
Joined June 2018
जिला स्वास्थ्य समिति एवं संचारी रोग कार्यक्रम की अन्तर्विभागीय बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सुधार के लिए कड़े निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए साफ-सफाई, जलभराव वाले स्थानों पर आवश्यक कार्यवाही, टीकाकरण, कुपोषित बच्चों की पहचान एवं उपचार तथा जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
1
2
23
1,239
शामली की मिठास, अब देश-दुनिया के मंच पर! शामली की प्रसिद्ध पलंग तोड़ मिठाई, साधु स्वीट्स के माध्यम से UP International Trade Show 2026 में जनपद का प्रतिनिधित्व कर रही है। 📍 ODOC Hall No. 16, India Expo Centre & Mart, Greater Noida 📅 25–29 सितंबर 2026 यह पहल शामली के स्थानीय स्वाद, परंपरा और उद्यमिता को व्यापक मंच से जोड़ने की दिशा में एक कदम है। शामली की पहचान — शामली की मिठास! ✨ #Shamli #ShamliPrashasan #ODOC #PalangTodMithai #SadhuSweets #UPITS2026 #UPInternationalTradeShow #OneDistrictOneCuisine #ShamliKiPehchan
1
2
1
72
3,472
‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुड़ाना में 05 नवजात कन्याओं का कन्या जन्मोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर नवजात कन्याओं एवं उनके परिजनों को शुभकामनाएं देते हुए बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सुरक्षा से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के माध्यम से बेटी के जन्म को उत्सव के रूप में मनाने एवं बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। #सेवा_संकल्प_अभियान #शामली
5
4
22
1,090
आज कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन के दौरान आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनकर संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
3
5
25
1,282
‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत तहसील ऊन एवं जनपद के विभिन्न विद्यालयों में रंगोली, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी रचनात्मकता, विचारों एवं अभिव्यक्ति कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को सेवा, सामाजिक सरोकार एवं जनकल्याण की भावना से जोड़ते हुए उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित किया गया।
1
5
23
1,189
‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत तहसील ऊन परिसर में यूपी नेडा एवं अधिकृत वेंडरों द्वारा पीएम सूर्य घर योजना के संबंध में जागरूकता कैंप आयोजित किया गया। इस अवसर पर कैंप का निरीक्षण कर योजना के क्रियान्वयन, रूफटॉप सोलर प्लांट की स्थापना एवं लाभार्थियों को मिल रहे लाभों की जानकारी प्राप्त की एवं अधिकारियों को योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि अधिक से अधिक पात्र परिवार स्वच्छ ऊर्जा, विद्युत बचत एवं पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान से जुड़ सकें। जनपद में निर्धारित लक्ष्य 6,863 घरों के सापेक्ष अब तक 7,904 घरों पर सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं, जिससे लगभग 25 मेगावाट विद्युत उत्पादन/बचत में योगदान मिल रहा है। #SevaSankalpAbhiyan #Shamli
2
3
18
1,165
तहसील ऊन में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतों को सुनते हुए उनके समय से निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया.
1
4
21
1,321
‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जनपद शामली में बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्र प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी कल्पनाओं, रचनात्मकता और राष्ट्र के प्रति अपने सपनों को रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। किसी चित्र में स्वच्छ एवं सुंदर भारत की कल्पना दिखी, तो किसी में बेहतर शिक्षा, विकसित, आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत का सपना। नन्हे कलाकारों की रचनात्मक अभिव्यक्तियां ‘बच्चों के सपनों से, भारत का भविष्य’ की भावना को साकार करती नजर आईं। #सेवा_संकल्प_अभियान | #जनपद_शामली
5
10
1,100
डॉ० रुपेश कुमार, आयुक्त सहारनपुर मण्डल सहारनपुर की अध्यक्षता में उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु की मंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडल के उद्यमियों एवं व्यापारियों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उनके समयबद्ध निस्तारण के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में उद्यमियों एवं व्यापारियों के लिए अनुकूल वातावरण, विभागीय समन्वय एवं सुविधाओं को और प्रभावी बनाने पर भी चर्चा की गई।
1
3
19
1,511
आपदा के समय त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद शामली में राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज आयोजित की गई। अभ्यास के दौरान भूकम्प, औद्योगिक/रासायनिक आपदा एवं अग्नि दुर्घटना जैसी संभावित आपात स्थितियों में राहत, बचाव एवं रेस्क्यू कार्यों का व्यावहारिक परीक्षण किया गया। शामली, कैराना एवं ऊन तीनों तहसीलों में आयोजित मॉक एक्सरसाइज में पुलिस, अग्निशमन, स्वास्थ्य एवं अन्य संबंधित विभागों की टीमों ने प्रतिभाग कर आपसी समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखा। आपदा से पहले तैयारी—आपदा के समय सुरक्षा की सबसे मजबूत कड़ी। सुरक्षित शामली, सजग शामली। #SevaSankalpAbhiyan #Shamli
3
5
28
1,590
मा० प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जनपद शामली में ‘सेवा दिवस–आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत भव्य दीप प्रज्ज्वलन किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर, हनुमान टीला धाम, गंदेवड़ा संगम घाट के साथ जनपद के विभिन्न शासकीय भवनों को दीपों से सजाया गया, जिससे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के प्रति जनभागीदारी एवं उत्साह का संदेश जनपदभर में प्रसारित हुआ। #सेवा_संकल्प_अभियान #आशीर्वाद_का_दीया #Shamli
12
39
1,285
श्री नरेंद्र मोदी जी, मा० प्रधानमंत्री, भारत सरकार के 76वें जन्मदिवस एवं सार्वजनिक जीवन में उनके 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज से प्रारंभ ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जनपद शामली में मा० जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला संयुक्त चिकित्सालय में ब्लड बैंक का उद्घाटन कर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। साथ ही जनपद के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयुष्मान एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। इस अवसर पर मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। #सेवा_संकल्प_अभियान #Shamli
2
19
1,214
विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत जनपद शामली के 450 लाभार्थियों को मा० जनप्रतिनिधियों द्वारा टूलकिट वितरित की गई। इस अवसर पर लाभार्थियों को उनके पारंपरिक कौशल एवं स्वरोजगार को सशक्त बनाने की दिशा में योजना के महत्व से अवगत कराया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। #सेवा_संकल्प_अभियान #Shamli
1
4
24
987
आगामी शीत ऋतु के दृष्टिगत ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के अंतर्गत संचालित की जाने वाली IEC (Information, Education & Communication) गतिविधियों की तैयारियों एवं कार्ययोजना के संबंध में वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों को जनजागरूकता गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए आवश्यक प्रचार-प्रसार एवं जनसहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
4
14
1,207
उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला कार्यकारी समिति, शामली की बैठक आयोजित कर आगामी माह में जनपद की तीनों विधानसभाओं में एक-एक विधानसभा स्तरीय तथा एक जनपद स्तरीय वृहद रोजगार मेले के आयोजन की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में संबंधित विभागों के दायित्व निर्धारित करते हुए रोजगार मेलों के सफल आयोजन हेतु आपसी समन्वय एवं आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
3
4
21
993
किसान दिवस के अवसर पर किसानों की समस्याओं को सुनते हुए प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध नियमानुसार निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया.
2
3
1
22
1,070
सेवा संकल्प अभियान (17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक) के अंतर्गत जनपद शामली में प्रस्तावित कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की तैयारियों की समीक्षा हेतु संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के उद्देश्यों, विभागवार कार्ययोजना एवं निर्धारित गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
3
5
29
1,726
सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत विकास कार्यों एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रगति में तेजी लाने, फैमिली आईडी की प्रगति बढ़ाने, शिकायतों के गुणवत्तापरक निस्तारण, राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
1
1
20
1,048
आज कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन के दौरान आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनकर संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
1
4
27
1,210