Sameer Verma IAS (@DM_Jalaun) profile picture
Lucknow, India
Joined September 2009
Photo by Sameer Verma IAS (@DM_Jalaun)Photo by Sameer Verma IAS (@DM_Jalaun)Photo by Sameer Verma IAS (@DM_Jalaun)Photo by Sameer Verma IAS (@DM_Jalaun)Photo by Sameer Verma IAS (@DM_Jalaun)
Sameer Verma IAS retweeted
कोई मतदाता न छूटे! उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में आज, रविवार, 22 नवम्बर, 2026 को विशेष अभियान दिवस संचालित किया जा रहा है। ✅ विशेष अभियान दिवस पर अपने मतदेय स्थल पहुंचकर आलेख्य मतदाता सूची में नाम अवश्य जांच लें ✅ मतदाता सूची में नाम नहीं होने पर पात्र नागरिक फॉर्म-6 भरकर पंजीकरण कराएं तथा किसी विवरण में संशोधन के लिए फॉर्म-8 भर सकते हैं आइए, विशेष अभियान दिवस में सक्रिय भागीदारी निभाएँ और मतदाता सूची को शुद्ध, समावेशी एवं अद्यतन बनाने में अपना योगदान दें। @ECISVEEP @ANI @ians_india @PTI_News @DDNewslive @airnewsalerts @SpokespersonECI
2
51
35
2,735
Sameer Verma IAS retweeted
🗳️ मतदाता सूची के शुद्धीकरण हेतु विकास खण्ड जालौन में व्यापक जनसहभागिता! भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 21 नवम्बर, 2026 को विकास खण्ड जालौन की ग्राम पंचायत #सदुपुरा , #सहाव, #खनुवा, #हरदोई गूजर एवं #भदवा सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम सभा बैठकों का आयोजन किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पत्र संख्या-1652/सीoईoओo-4-72/4-2026, दिनांक 14 नवम्बर, 2026 तथा जिला निर्वाचन अधिकारी, जालौन के पत्रांक-1146/29-डी०ई०ओ०-2026, दिनांक 15 नवम्बर, 2026 के अनुपालन में बूथ लेवल अधिकारियों (#बीoएलoओo ) एवं ग्राम पंचायत सचिवों के सहयोग से आलेख्य निर्वाचक नामावलियों का पाठन किया गया। नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जांचने, 18 वर्ष पूर्ण कर चुके पात्र युवाओं का पंजीकरण कराने एवं आवश्यक संशोधन हेतु निर्धारित आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। कोई पात्र मतदाता न छूटे, कोई अपात्र नाम न जुड़े! #Jalaun #SSR2027 #VoterAwareness #ECI #CEOUP @InfoDeptUP @ceoup @ECISVEEP @DDNational @airnewsalerts @PTI_News @ANI @ians_india – at Jalaun, India
1
2
111
Sameer Verma IAS retweeted
🗳️ विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण–2027 | जनपद जालौन 📅 21 नवम्बर, 2026 | विशेष अभियान दिवस भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में आज जनपद जालौन की तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों 219–माधौगढ़, 220–कालपी एवं 221–उरई (अ०जा०) के समस्त मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। ➡️ बीएलओ द्वारा मतदाताओं को आलेख्य निर्वाचक नामावली में नाम जांचने एवं फॉर्म-6, 7 व 8 के माध्यम से आवश्यक आवेदन करने में सहायता प्रदान की गई। ➡️ 18–19 वर्ष के पात्र युवाओं एवं महिलाओं के मतदाता पंजीकरण पर विशेष जोर दिया गया। ➡️ निर्वाचन अधिकारियों द्वारा मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 📢 जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री समीर ने जनपदवासियों से अपील की कि वे 22, 28 एवं 29 नवम्बर को भी अपने निर्धारित बूथ पर प्रातः 10:00 से अपराह्न 04:00 बजे तक पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें। ☎️ हेल्पलाइन: 1950 🇮🇳 कोई पात्र मतदाता छूटे ना, सबका नाम मतदाता सूची में जुड़े! #Jalaun #SSR2027 #SVEEP #VoterAwareness #मतदाता_जागरूकता #विशेष_अभियान @InfoDeptUP @ceoup @ECISVEEP @DDNational @airnewsalerts @PTI_News @ANI @ians_india – at Kalpi, India
1
152
Sameer Verma IAS retweeted
निरीक्षण के दौरान विशेष रूप से निम्नलिखित बिंदुओं का सत्यापन किया जाएगा— 1. निर्धारित समय पर बीएलओ की उपस्थिति। 2. आलेख्य निर्वाचक नामावली की उपलब्धता। 3. फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 की उपलब्धता। 4. नवीन मतदाता पंजीकरण एवं प्राप्त आवेदनों की प्रगति। 5. 18–19 वर्ष के पात्र युवाओं एवं महिलाओं के पंजीकरण के प्रयास। 6. मतदाता सहायता एवं हेल्प डेस्क की सक्रियता। 7. बीएलओ ऐप एवं संबंधित पोर्टल के माध्यम से आवेदनों की कार्यवाही। 8. विशेष अभियान दिवस के प्रचार-प्रसार एवं जनसहभागिता की स्थिति। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि विशेष अभियान दिवस के संचालन में किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए तथा सभी संबंधित अधिकारी भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें। 🔹 28 एवं 29 नवम्बर को भी मिलेगा विशेष अभियान का अवसर जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि 22 नवम्बर के उपरांत 28 नवम्बर (शनिवार) एवं 29 नवम्बर (रविवार), 2026 को भी जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे निर्धारित तिथियों का लाभ उठाकर मतदाता सूची में अपना नाम एवं विवरण अवश्य सत्यापित कर लें तथा पात्र नागरिकों के पंजीकरण में सहयोग करें। 📢 जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री समीर की जनपदवासियों से विशेष अपील जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी, जालौन श्री समीर ने जनपद की तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के समस्त नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि— “कल दिनांक 22 नवम्बर, 2026 को अपने निर्धारित मतदेय स्थल पर अवश्य पहुंचें। मतदाता सूची में अपना एवं अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम जांचें। विशेष रूप से ऐसे युवा, जो 01 जनवरी, 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं, फॉर्म-6 के माध्यम से मतदाता पंजीकरण हेतु आवेदन करें। महिलाओं, दिव्यांगजनों एवं अन्य पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने में सहयोग करें।” जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में पंजीकृत होना अत्यंत आवश्यक है। विशेष अभियान दिवसों में अधिकाधिक जनसहभागिता सुनिश्चित कर जनपद जालौन की निर्वाचक नामावली को शुद्ध, त्रुटिरहित, अद्यतन एवं समावेशी बनाने में सभी नागरिक अपना योगदान दें। 🗳️ जागरूक मतदाता, सशक्त लोकतंत्र! 🇮🇳 कल 22 नवम्बर को अपने बूथ पर जरूर जाएं, मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें! 🇮🇳 कोई पात्र मतदाता छूटे ना, सबका नाम मतदाता सूची में जुड़े! #Jalaun #ECI #CEOUP #SSR2027 #Election2027 #VoterAwareness #SVEEP #YouthVoters #VoterRegistration #मतदाता_जागरूकता #विशेष_अभियान #मतदाता_सूची @InfoDeptUP @ceoup @ECISVEEP @DDNational @DDNewslive @airnewsalerts @PTI_News @ANI @ians_india @SpokespersonECI
1
41
Sameer Verma IAS retweeted
प्रेस विज्ञप्ति कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी, जालौन जनपद जालौन, 21 नवम्बर, 2026 सूचना विभाग — प्रकाशनार्थ 🗳️ कल 22 नवम्बर को जनपद जालौन के समस्त मतदेय स्थलों पर आयोजित होगा विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें — जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री समीर ➡️ विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण–2027 के अंतर्गत कल रविवार को जनपद की तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के समस्त मतदेय स्थलों पर चलेगा विशेष अभियान। ➡️ प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक सभी मतदेय स्थलों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ)। ➡️ 01 जनवरी, 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं एवं महिलाओं के मतदाता पंजीकरण पर रहेगा विशेष जोर। ➡️ मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने, नाम विलोपन एवं विवरण संशोधन के लिए उपलब्ध रहेंगे फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8। ➡️ सभी नागरिक 17 नवम्बर को प्रकाशित आलेख्य निर्वाचक नामावली में अपना नाम, फोटो, पता एवं अन्य विवरण अवश्य जांचें। ➡️ निर्वाचन अधिकारियों द्वारा किया जाएगा मतदेय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण, बीएलओ की उपस्थिति एवं मतदाता सुविधाओं की होगी निगरानी। जालौन (उरई), 21 नवम्बर, 2026। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण–2027 के अंतर्गत जनपद जालौन में विशेष अभियान दिवसों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में कल दिनांक 22 नवम्बर, 2026 (रविवार) को जनपद की तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों 219–माधौगढ़, 220–कालपी एवं 221–उरई (अ०जा०) के समस्त मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी, जालौन श्री समीर ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे विशेष अभियान दिवस का अधिकाधिक लाभ उठाते हुए अपने निर्धारित मतदेय स्थल पर पहुंचकर निर्वाचक नामावली में अपना एवं अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम अवश्य जांच लें। 🔹 प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक उपस्थित रहेंगे बीएलओ जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO), सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (AERO), बीएलओ सुपरवाइजरों एवं बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) को निर्देशित किया है कि 22 नवम्बर, 2026 को विशेष अभियान दिवस के अवसर पर समस्त बीएलओ अपने निर्धारित मतदेय स्थलों पर प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। प्रत्येक बीएलओ के पास दिनांक 17 नवम्बर, 2026 को प्रकाशित आलेख्य निर्वाचक नामावली उपलब्ध रहेगी, जिससे नागरिक अपना एवं अपने परिवार के सदस्यों का नाम मतदाता सूची में जांच सकेंगे। साथ ही पर्याप्त संख्या में फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि नागरिकों को मतदाता पंजीकरण एवं संशोधन संबंधी आवेदन करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। 🔹 01 जनवरी, 2027 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश जिलाधिकारी श्री समीर ने कहा कि विशेष अभियान दिवस का प्रमुख उद्देश्य मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों, विशेषकर 18–19 वर्ष आयु वर्ग के युवा मतदाताओं एवं महिलाओं का अधिकाधिक पंजीकरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी युवा, जो 01 जनवरी, 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं अथवा निर्धारित अर्हता तिथि पर पंजीकरण के पात्र हैं, वे फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने हेतु आवेदन कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने समस्त शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों, संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं बीएलओ को निर्देशित किया कि विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के अभिलेखों के आधार पर पात्र छात्र-छात्राओं की पहचान कर उन्हें मतदाता पंजीकरण के लिए प्रेरित किया जाए। पात्र युवाओं के फॉर्म-6 भरवाकर संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों को उपलब्ध कराए जाएं, जिससे उनके आवेदन नियमानुसार संसाधित किए जा सकें। 🔹 मतदाता सूची में नाम, फोटो, पता एवं अन्य विवरण अवश्य जांचें #Jalaun #ECI #CEOUP #SSR2027 #Election2027 #VoterAwareness #SVEEP #YouthVoters #VoterRegistration #मतदाता_जागरूकता #विशेष_अभियान #मतदाता_सूची @InfoDeptUP @ceoup @ECISVEEP @DDNational @DDNewslive @airnewsalerts @PTI_News @ANI @ians_india @SpokespersonECI
1
1
163
Sameer Verma IAS retweeted
🗳️ ई०वी०एम० एवं वी०वी०पैट से मतदान प्रक्रिया को समझें, डेमो वोट डालकर स्वयं करें सत्यापन! 🎯 जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी, जालौन श्री समीर एवं पुलिस अधीक्षक, जालौन श्री सुरेश चंद्र रावत ने तहसील कालपी स्थित EVM Demonstration Centre (EDC) पर स्वयं डेमो वोट डालकर VVPAT से किया मत का सत्यापन। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन–2027 के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री समीर एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुरेश चंद्र रावत द्वारा तहसील परिसर, कालपी में स्थापित EVM Demonstration Centre (#EDC) का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने स्वयं इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (#EVM) के माध्यम से डेमो वोट डालकर #VVPAT की पारदर्शी खिड़की में प्रदर्शित पर्ची से अपने-अपने मत का सत्यापन किया तथा EVM एवं VVPAT की कार्यप्रणाली की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की। 🗳️ निरीक्षण के दौरान मतदाता जागरूकता पर विशेष जोर— ✅ जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्वयं EVM पर डेमो मतदान कर VVPAT से मत का सत्यापन किया। ✅ EVM की बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट एवं VVPAT की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। ✅ डमी बैलेट के माध्यम से डेमो मतदान एवं मत सत्यापन की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई। ✅ उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के प्रभावी संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 📢 जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री समीर ने नागरिकों से अपील की कि वे EVM Demonstration Centre पर पहुंचकर स्वयं डेमो वोट डालें, VVPAT के माध्यम से अपने मत का सत्यापन करें तथा मतदान प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त करें। 📍 स्थान: EVM Demonstration Centre, तहसील परिसर, कालपी, 220–कालपी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, जनपद जालौन। 🕙 समय: प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक। 🇮🇳 जागरूक मतदाता, सशक्त लोकतंत्र! #Jalaun #Kalpi #ECI #CEOUP #EVM #VVPAT #EDC #VoterAwareness #SVEEP #Election2027 #मतदाता_जागरूकता @InfoDeptUP @ero_220 @ceoup @ECISVEEP @DDNational @airnewsalerts @PTI_News @ANI @ians_india – at Kalpi, India
1
1
120
Sameer Verma IAS retweeted
इस पहल के माध्यम से निर्वाचन कार्यों में अधिकारियों की दक्षता, उत्तरदायित्व एवं कार्यकुशलता को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री समीर ने निर्देशित किया कि समस्त सेक्टर अधिकारी एवं पुलिस सेक्टर अधिकारी अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों का गहन निरीक्षण करते हुए प्रत्येक मतदेय स्थल की वास्तविक स्थिति का आकलन करें। वल्नरेबल क्षेत्रों एवं संभावित संवेदनशील परिस्थितियों की पहचान पूरी गंभीरता, निष्पक्षता एवं गोपनीयता के साथ की जाए। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि किसी भी पात्र मतदाता को भय, दबाव अथवा प्रलोभन के कारण अपने मताधिकार के स्वतंत्र प्रयोग से वंचित न होना पड़े। सभी अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए निर्वाचन संबंधी तैयारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करें। प्रशिक्षण के अंतिम चरण में EVM–VVPAT की कार्यप्रणाली एवं मतदान प्रक्रिया के संबंध में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट तथा वोटर वेरिफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (VVPAT) के कार्यों, मतदान की प्रक्रिया, मॉक पोल एवं VVPAT के माध्यम से मतदाता द्वारा अपने मत के सत्यापन की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। साथ ही भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप EVM–VVPAT के उपयोग, मतदान दिवस पर संबंधित अधिकारियों के दायित्वों तथा मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया की सही जानकारी उपलब्ध कराने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। EVM Demonstration Centre के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने तथा मतदान प्रक्रिया के प्रति विश्वास बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया गया। जिला निर्वाचन प्रशासन, जालौन स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं भयमुक्त निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। #Jalaun #DEOJalaun #Election2027 #SectorOfficer #PoliceSectorOfficer #TrainingAndAssessment #VulnerabilityMapping #CriticalPollingStations #FreeAndFairElection #ECI #EVM #VVPAT #VoterAwareness #मतदाता_जागरूकता #विधानसभा_निर्वाचन_2027 @InfoDeptUP @ceoup @ECISVEEP @DDNational @airnewsalerts @PTI_News @ANI @ians_india
1
46
Sameer Verma IAS retweeted
🗳️ विधानसभा सामान्य निर्वाचन–2027 की तैयारियों को लेकर सेक्टर अधिकारियों एवं पुलिस सेक्टर अधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण एवं ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा सम्पन्न। ➡️ जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री समीर की अध्यक्षता में राजकीय मेडिकल कॉलेज, जालौन के ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ विस्तृत प्रशिक्षण कार्यक्रम। ➡️ प्रशिक्षण के उपरान्त समस्त सेक्टर अधिकारियों, पुलिस सेक्टर अधिकारियों, उपजिलाधिकारियों (SDMs) एवं पुलिस क्षेत्राधिकारियों (COs) की निर्वाचन संबंधी ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा भी आयोजित की गई। ➡️ स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयमुक्त निर्वाचन सम्पन्न कराने हेतु भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण। ➡️ वल्नरेबिलिटी मैपिंग, क्रिटिकल मतदेय स्थलों का चिह्नांकन, कानून-व्यवस्था, मतदान केंद्रों पर न्यूनतम सुविधाओं एवं निर्वाचन संबंधी तैयारियों पर विशेष जोर। आज दिनांक 21 नवम्बर, 2026 को राजकीय मेडिकल कॉलेज, जालौन के ऑडिटोरियम में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन–2027 के दृष्टिगत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी, जालौन श्री समीर की अध्यक्षता में जनपद के समस्त सेक्टर अधिकारियों एवं पुलिस सेक्टर अधिकारियों का विस्तृत प्रशिक्षण एवं ज्ञान मूल्यांकन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, जालौन, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी तथा निर्वाचन कार्यों से संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों, विशेष रूप से Manual on Vulnerability Mapping–2023 एवं निर्वाचन प्रबंधन से संबंधित प्रावधानों के अनुरूप सेक्टर अधिकारियों तथा पुलिस सेक्टर अधिकारियों की भूमिका, उत्तरदायित्व एवं निर्वाचन पूर्व की जाने वाली तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के प्रमुख बिंदु— 🔹 Vulnerability Mapping: मतदाताओं को डराने, धमकाने, प्रलोभन देने अथवा स्वतंत्र मतदान में बाधा उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों एवं कारकों की पहचान तथा वल्नरेबल क्षेत्रों का चिह्नांकन। 🔹 Critical Polling Stations: पूर्व निर्वाचनों के अनुभव, कानून-व्यवस्था की स्थिति एवं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर क्रिटिकल मतदेय स्थलों का परीक्षण एवं चिह्नांकन। 🔹 संयुक्त क्षेत्र भ्रमण: सेक्टर अधिकारियों एवं पुलिस सेक्टर अधिकारियों द्वारा आवंटित क्षेत्रों का संयुक्त भ्रमण कर स्थानीय परिस्थितियों का आकलन तथा आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट प्रस्तुत करना। 🔹 मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन: मतदान केंद्रों पर रैम्प, पेयजल, विद्युत, शौचालय, फर्नीचर, पहुंच मार्ग एवं अन्य आवश्यक न्यूनतम सुविधाओं की उपलब्धता का सत्यापन। 🔹 कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा: असामाजिक तत्वों की पहचान, संभावित विवादों का आकलन, प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई तथा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य समन्वय। 🔹 मतदाता सुरक्षा एवं विश्वास निर्माण: कमजोर एवं वल्नरेबल वर्गों के मतदाताओं में विश्वास उत्पन्न करना, भयमुक्त मतदान का वातावरण सुनिश्चित करना तथा मताधिकार के स्वतंत्र प्रयोग में आने वाली बाधाओं की पहचान। 🔹 निर्वाचन संबंधी रिपोर्टिंग: सेक्टरवार निरीक्षण रिपोर्ट, वल्नरेबिलिटी मैपिंग, क्रिटिकल मतदेय स्थलों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं से संबंधित सूचनाओं का समयबद्ध संकलन एवं प्रस्तुतीकरण। 🔹 मतदान दिवस की तैयारियां: मतदान दलों के आवागमन, संचार व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने तथा संबंधित अधिकारियों के साथ प्रभावी समन्वय के संबंध में जानकारी। 📝 प्रशिक्षण के उपरान्त समस्त अधिकारियों की ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम की विशेष पहल के अंतर्गत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री समीर की अध्यक्षता में समस्त सेक्टर अधिकारियों, पुलिस सेक्टर अधिकारियों, समस्त उपजिलाधिकारियों एवं समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारियों की निर्वाचन संबंधी ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा (Assessment Test) भी आयोजित की गई। परीक्षा का उद्देश्य अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी, भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की समझ, निर्वाचन संबंधी दायित्वों एवं निर्धारित प्रक्रियाओं के ज्ञान का मूल्यांकन करना रहा। #Election2027 #SectorOfficer #PoliceSectorOfficer #TrainingAndAssessment #VulnerabilityMapping #CriticalPollingStations #FreeAndFairElection #ECI #EVM #VVPAT #VoterAwareness #मतदाता_जागरूकता #विधानसभा_निर्वाचन_2027 @InfoDeptUP @ceoup @ECISVEEP @DDNational @airnewsalerts @PTI_News @ANI @ians_india – at Orai, India
1
2
1
146
Sameer Verma IAS retweeted
🎙️ मीडिया बाइट — जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी, जालौन श्री समीर आज दिनांक 21 नवम्बर, 2026 को राजकीय मेडिकल कॉलेज, जालौन के ऑडिटोरियम में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन–2027 की तैयारियों के दृष्टिगत जनपद के समस्त सेक्टर अधिकारियों एवं पुलिस सेक्टर अधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री समीर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त निर्वाचन सम्पन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में विशेष रूप से वल्नरेबिलिटी मैपिंग, क्रिटिकल मतदेय स्थलों के चिह्नांकन, कानून-व्यवस्था, मतदान केंद्रों पर आवश्यक न्यूनतम सुविधाओं, संवेदनशील क्षेत्रों के संयुक्त भ्रमण तथा मतदाताओं में विश्वास निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अधिकारियों को विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण की प्रभावशीलता एवं अधिकारियों की निर्वाचन संबंधी जानकारी का आकलन करने के उद्देश्य से समस्त सेक्टर अधिकारियों, पुलिस सेक्टर अधिकारियों, उपजिलाधिकारियों एवं पुलिस क्षेत्राधिकारियों की ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा भी आयोजित की गई। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि निर्वाचन कार्यों में तैनात प्रत्येक अधिकारी आयोग के दिशा-निर्देशों एवं अपने दायित्वों से भलीभांति परिचित हो। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों का गहन निरीक्षण करने, संभावित संवेदनशील परिस्थितियों की पहचान करने तथा यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक पात्र मतदाता बिना किसी भय, दबाव अथवा प्रलोभन के स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान EVM–VVPAT की कार्यप्रणाली, मतदान प्रक्रिया, मॉक पोल एवं VVPAT के माध्यम से मतदाता द्वारा अपने मत के सत्यापन के संबंध में भी अधिकारियों को जानकारी प्रदान की गई। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिला निर्वाचन प्रशासन, जालौन आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन–2027 को पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। #Jalaun #DEOJalaun #Election2027 #SectorOfficer #PoliceSectorOfficer #VulnerabilityMapping #ElectionTraining #EVM #VVPAT #FreeAndFairElection #ECI @InfoDeptUP @ceoup @ECISVEEP @DDNational @airnewsalerts @PTI_News @ANI @ians_india – at Orai, India
2
1
152
Sameer Verma IAS retweeted
शुद्ध #मतदाता #सूची की दिशा में जनपद जालौन के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 220-कालपी के जमलापुर ध्यान में विशेष अभियान! मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के पत्र संख्या-1652/सीईओ-4-72/4-2026, दिनांक 14 नवम्बर, 2026 एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, जालौन के पत्रांक-1146/29-डी०ई०ओ०-2026, दिनांक 15 नवम्बर, 2026 के अनुपालन में आज दिनांक 19 नवम्बर, 2026 को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 220-कालपी के जमलापुर ध्यान में आयोजित बैठक में बूथ लेवल अधिकारियों (#बीएलओ) एवं ग्राम पंचायत #सचिवों के सहयोग से #आलेख्य निर्वाचक नामावली को पढ़कर सुनाए जाने का विशेष अभियान संचालित किया गया। अभियान के अंतर्गत ग्राम #प्रधान, ग्राम पंचायत #सदस्यों एवं स्थानीय #नागरिकों की सहभागिता से मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र मतदाताओं, त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों एवं अन्य विसंगतियों की पहचान कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई हेतु जागरूक किया गया। साथ ही जमलापुर ध्यान के नागरिकों को मतदाता सूची में अपना एवं अपने परिवार के सदस्यों का नाम सत्यापित करने तथा 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने हेतु #फार्म-6 के माध्यम से आवेदन करने के लिए प्रेरित किया गया। आवश्यकतानुसार #फार्म-7 एवं #फार्म-8 के माध्यम से आवेदन करने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई। #जमालपुर_ध्याना सहित समस्त #जनपदवासियों से अपील है कि मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें तथा शुद्ध एवं त्रुटिरहित निर्वाचक नामावली तैयार करने में सहयोग प्रदान करें। शुद्ध मतदाता सूची, सशक्त लोकतंत्र। #Jalaun #SSR2026 #VoterAwareness #ECI #CEOUP #Kalpi #JamlapurDhyan @InfoDeptUP @ceoup @ECISVEEP @DDNational @airnewsalerts @PTI_News @ANI @ians_india
3
2
222
Sameer Verma IAS retweeted
#जालौन डीएम समीर ने कालपी के बूथों का किया निरीक्षण बीएलओ को दिए आवश्यक निर्देश 21-22 व 28-29 नवंबर को विशेष अभियान मतदाता सूची में नाम व विवरण जांचने की अपील नाम जोड़ने के लिए फार्म-6 संशोधन हेतु फार्म-8 18 वर्ष पूरे करने वाले युवा भरें फार्म-6 #VoterList #Election2026
1
1
51
Sameer Verma IAS retweeted
This is Revision not Treason. This is not electoral manipulation rather this is electoral roll sanitation. This is single most important work done in the area of electoral roll cleaning ever on this planet. This historic work needs to be heartily applauded not cynically berated. There may be errors still left in the electoral roll even after SIR but they are much less than what was the situation before SIR. We are committed to rectify even those also during current SSR in UP. @ECISVEEP @SpokespersonECI
SIR in UP Nearly 2.89 CRORE names were removed from UP's draft voter list during SIR. That's almost 1 in every 5 voters! In 359 out of 403 Assembly seats, non-death deletions exceeded the 2022 victory margin. Is this voter list revision or electoral manipulation? Largest voters defranchaisement ever in the history. This shouldn't be viewed less than a treason!
13
131
9
72
6,808
Sameer Verma IAS retweeted
उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के क्रम में आज दिनांक 19 नवम्बर 2026 को आगरा में 5 मण्डलों के 21 जनपदों की समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है। भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त श्री मनीष गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आगरा, चित्रकूट, झांसी, बरेली एवं कानपुर मण्डल के अंतर्गत 21 जनपदों के जिला निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों/ पुलिस आयुक्तों, मंडलायुक्तों तथा पुलिस उपमहानिरीक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। @ECISVEEP @ANI @ians_india @PTI_News @DDNewslive @airnewsalerts @SpokespersonECI
3
47
39
7,971
Sameer Verma IAS retweeted
स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन सुनिश्चित करने की दिशा में भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त श्री मनीष गर्ग की अध्यक्षता में जनपद आगरा में आयोजित समीक्षा बैठक में 5 मंडलों के 21 जनपदों की निर्वाचन तैयारियों, प्रशासनिक व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा संबंधी कार्ययोजनाओं हेतु की जा रही विस्तृत समीक्षा बैठक। @ECISVEEP @ANI @ians_india @PTI_News @DDNewslive @airnewsalerts @SpokespersonECI
5
28
2
30
6,557
Self enumeration phase of census started today on 16th November 2026. I filled my details on se.census.gov.in Requesting everyone in Jalaun to do the same. Thankyou.
1
31
Sameer Verma IAS retweeted
#जालौन - जनगणना को लेकर डीएम समीर का बुंदेलखंडी अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल। सरकारी अंदाज छोड़ बुंदेली रंग में नजर आए जिलाधिकारी। बुंदेलखंडी बोली में जनता से जनगणना कराने की लगाई गुहार। बोले- सबई जनगणना जरूर करवइयो। जनगणना में सहयोग की अपील करते हुए वीडियो हुआ वायरल। उरई स्थित जिलाधिकारी कार्यालय का मामला। @deo_jalaun @UPGovt #Jalaun #DMJalaun #Census2026 #Bundelkhand #Urai #ViralVideo #NEWSPE
1
2
118
Sameer Verma IAS retweeted
An appeal to the people of Jalaun to take part in census phase 2 starting from November 16th 2026.
1
1
34
An appeal to the people of Jalaun to take part in census phase 2 starting from November 16th 2026.
1
1
34