ERO- 220 KALPI/SDM KALPI (@ero_220) header
ERO- 220 KALPI/SDM KALPI (@ero_220) profile picture

Government/Public Authority

Kalpi, India
Joined November 2022
Photo by ERO- 220 KALPI/SDM KALPI (@ero_220)Photo by ERO- 220 KALPI/SDM KALPI (@ero_220)Photo by ERO- 220 KALPI/SDM KALPI (@ero_220)Photo by ERO- 220 KALPI/SDM KALPI (@ero_220)Photo by ERO- 220 KALPI/SDM KALPI (@ero_220)Photo by ERO- 220 KALPI/SDM KALPI (@ero_220)Photo by ERO- 220 KALPI/SDM KALPI (@ero_220)Photo by ERO- 220 KALPI/SDM KALPI (@ero_220)Photo by ERO- 220 KALPI/SDM KALPI (@ero_220)Photo by ERO- 220 KALPI/SDM KALPI (@ero_220)
🗳️ विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण–2027 | जनपद जालौन 🔎 कालपी विधानसभा में विशेष अभियान दिवस पर बूथ निरीक्षण — मतदाता पंजीकरण एवं निर्वाचक नामावली की शुद्धता के संबंध में बूथ लेवल अधिकारियों को अवगत कराया गया। 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर रहे युवाओं एवं महिलाओं के पंजीकरण पर विशेष बल दिया जा रहा है। 📅 22 नवम्बर, 2026 | विशेष अभियान दिवस 📍 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 220–कालपी ➡️ जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी, जालौन श्री समीर के निर्देशों के क्रम में उपजिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा विधानसभा क्षेत्र 220–कालपी के अंतर्गत विभिन्न मतदेय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर विशेष अभियान दिवस की व्यवस्थाओं एवं निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा की गई।
33
ERO- 220 KALPI/SDM KALPI retweeted
1
44
ERO- 220 KALPI/SDM KALPI retweeted
प्रशिक्षण के अंतिम चरण में EVM–VVPAT की कार्यप्रणाली एवं मतदान प्रक्रिया के संबंध में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट तथा वोटर वेरिफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (VVPAT) के कार्यों, मतदान की प्रक्रिया, मॉक पोल एवं VVPAT के माध्यम से मतदाता द्वारा अपने मत के सत्यापन की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। साथ ही भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप EVM–VVPAT के उपयोग, मतदान दिवस पर संबंधित अधिकारियों के दायित्वों तथा मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया की सही जानकारी उपलब्ध कराने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। EVM Demonstration Centre के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने तथा मतदान प्रक्रिया के प्रति विश्वास बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया गया। जिला निर्वाचन प्रशासन, जालौन स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं भयमुक्त निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। #Jalaun #DEOJalaun #Election2027 #SectorOfficer #PoliceSectorOfficer #VulnerabilityMapping #CriticalPollingStations #FreeAndFairElection #ECI #EVM #VVPAT #VoterAwareness #मतदाता_जागरूकता #विधानसभा_निर्वाचन_2027 @InfoDeptUP @ceoup @ECISVEEP @DDNational @airnewsalerts @PTI_News @ANI @ians_india
1
43
ERO- 220 KALPI/SDM KALPI retweeted
🗳️ विधानसभा सामान्य निर्वाचन–2027 की तैयारियों को लेकर सेक्टर अधिकारियों एवं पुलिस सेक्टर अधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण सम्पन्न। ➡️ जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री समीर की अध्यक्षता में राजकीय मेडिकल कॉलेज, जालौन के ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ विस्तृत प्रशिक्षण कार्यक्रम। ➡️ स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयमुक्त निर्वाचन सम्पन्न कराने हेतु भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण। ➡️ वल्नरेबिलिटी मैपिंग, क्रिटिकल मतदेय स्थलों का चिह्नांकन, कानून-व्यवस्था, मतदान केंद्रों पर न्यूनतम सुविधाओं एवं निर्वाचन संबंधी तैयारियों पर विशेष जोर। आज दिनांक 21 नवम्बर, 2026 को राजकीय मेडिकल कॉलेज, जालौन के ऑडिटोरियम में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन–2027 के दृष्टिगत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी, जालौन श्री समीर की अध्यक्षता में जनपद के समस्त सेक्टर अधिकारियों एवं पुलिस सेक्टर अधिकारियों का विस्तृत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, जालौन, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी तथा निर्वाचन कार्यों से संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों, विशेष रूप से Manual on Vulnerability Mapping–2023 एवं निर्वाचन प्रबंधन से संबंधित प्रावधानों के अनुरूप सेक्टर अधिकारियों तथा पुलिस सेक्टर अधिकारियों की भूमिका, उत्तरदायित्व एवं निर्वाचन पूर्व की जाने वाली तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के प्रमुख बिंदु— 🔹 Vulnerability Mapping: मतदाताओं को डराने, धमकाने, प्रलोभन देने अथवा स्वतंत्र मतदान में बाधा उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों एवं कारकों की पहचान तथा वल्नरेबल क्षेत्रों का चिह्नांकन। 🔹 Critical Polling Stations: पूर्व निर्वाचनों के अनुभव, कानून-व्यवस्था की स्थिति एवं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर क्रिटिकल मतदेय स्थलों का परीक्षण एवं चिह्नांकन। 🔹 संयुक्त क्षेत्र भ्रमण: सेक्टर अधिकारियों एवं पुलिस सेक्टर अधिकारियों द्वारा आवंटित क्षेत्रों का संयुक्त भ्रमण कर स्थानीय परिस्थितियों का आकलन तथा आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट प्रस्तुत करना। 🔹 मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन: मतदान केंद्रों पर रैम्प, पेयजल, विद्युत, शौचालय, फर्नीचर, पहुंच मार्ग एवं अन्य आवश्यक न्यूनतम सुविधाओं की उपलब्धता का सत्यापन। 🔹 कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा: असामाजिक तत्वों की पहचान, संभावित विवादों का आकलन, प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई तथा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य समन्वय। 🔹 मतदाता सुरक्षा एवं विश्वास निर्माण: कमजोर एवं वल्नरेबल वर्गों के मतदाताओं में विश्वास उत्पन्न करना, भयमुक्त मतदान का वातावरण सुनिश्चित करना तथा मताधिकार के स्वतंत्र प्रयोग में आने वाली बाधाओं की पहचान। 🔹 निर्वाचन संबंधी रिपोर्टिंग: सेक्टरवार निरीक्षण रिपोर्ट, वल्नरेबिलिटी मैपिंग, क्रिटिकल मतदेय स्थलों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं से संबंधित सूचनाओं का समयबद्ध संकलन एवं प्रस्तुतीकरण। 🔹 मतदान दिवस की तैयारियां: मतदान दलों के आवागमन, संचार व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने तथा संबंधित अधिकारियों के साथ प्रभावी समन्वय के संबंध में जानकारी। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री समीर ने निर्देशित किया कि समस्त सेक्टर अधिकारी एवं पुलिस सेक्टर अधिकारी अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों का गहन निरीक्षण करते हुए प्रत्येक मतदेय स्थल की वास्तविक स्थिति का आकलन करें। वल्नरेबल क्षेत्रों एवं संभावित संवेदनशील परिस्थितियों की पहचान पूरी गंभीरता, निष्पक्षता एवं गोपनीयता के साथ की जाए। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि किसी भी पात्र मतदाता को भय, दबाव अथवा प्रलोभन के कारण अपने मताधिकार के स्वतंत्र प्रयोग से वंचित न होना पड़े। सभी अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए निर्वाचन संबंधी तैयारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करें। #Jalaun #DEOJalaun #Election2027 #SectorOfficer #PoliceSectorOfficer #VulnerabilityMapping #CriticalPollingStations #FreeAndFairElection #ECI #EVM #VVPAT #VoterAwareness #मतदाता_जागरूकता #विधानसभा_निर्वाचन_2027 @InfoDeptUP @ceoup @ECISVEEP @DDNational @airnewsalerts @PTI_News @ANI @ians_india – at Orai, India
1
2
6
226
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण–2027 | 📅 21 नवम्बर, 2026 | विशेष अभियान दिवस भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में आज 220–कालपी के समस्त मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। ➡️ बीएलओ द्वारा मतदाताओं को आलेख्य निर्वाचक नामावली में नाम जांचने एवं फॉर्म-6, 7 व 8 के माध्यम से आवश्यक आवेदन करने में सहायता प्रदान की गई। ➡️ 18–19 वर्ष के पात्र युवाओं एवं महिलाओं के मतदाता पंजीकरण पर विशेष जोर दिया गया। 📢 जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय द्वारा विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर विशेष अभियान दिवस की समीक्षा की गई। ☎️ हेल्पलाइन: 1950 🇮🇳 कोई पात्र मतदाता छूटे ना, सबका नाम मतदाता सूची में जुड़े!
1
36
विधानसभा क्षेत्र 220-कालपी के अंतर्गत तहसील कालपी भवन में ईवीएम प्रदर्शन केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस केंद्र के माध्यम से आमजन एवं मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली का व्यावहारिक प्रदर्शन कर मतदान प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया जाएगा। जागरूक मतदाता – सशक्त लोकतंत्र।
1
25
ERO- 220 KALPI/SDM KALPI retweeted
मतदाता सूची की #शुद्धता एवं #अद्यतनता की दिशा में एक महत्वपूर्ण #पहल ! लखनऊ से जनपद जालौन में अपना मतदाता पंजीकरण स्थानांतरित कराने हेतु आज श्री समीर, जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी, जालौन ने स्वयं #फार्म -8 भरकर आवेदन किया। जनपद में सामान्य रूप से निवासरत समस्त #अधिकारियों , #कर्मचारियों एवं पात्र #नागरिकों से अपील है कि वे भी नियमानुसार अपना मतदाता पंजीकरण वर्तमान निवास क्षेत्र में स्थानांतरित कराएं। शुद्ध मतदाता सूची, सशक्त लोकतंत्र। #Jalaun #VoterAwareness #Form8 #ECI @InfoDeptUP @ceoup @ECISVEEP @DDNational @airnewsalerts @PTI_News @ANI @ians_india – at Orai, India
3
3
10
617
ERO- 220 KALPI/SDM KALPI retweeted
#विधानसभा_निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत आलेख्य निर्वाचक नामावली प्रकाशित, जनपद में 11.44 लाख मतदाता पंजीकृत आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के क्रम में जनपद जालौन के तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की आलेख्य निर्वाचक नामावली का प्रकाशन कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी समीर ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर निर्वाचक नामावली की प्रतियां उपलब्ध कराईं तथा दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। प्रकाशित सूची में कुल 11,44,064 मतदाता शामिल हैं। 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक नाम सम्मिलित कराने, विलोपन एवं संशोधन के लिए आवेदन किए जा सकेंगे। विशेष अभियान दिवस 21, 22, 28 एवं 29 नवंबर को आयोजित होंगे। जनपदवासियों से अपील है कि वे मतदाता सूची में अपना एवं पात्र परिजनों का नाम अवश्य जांचें तथा आवश्यकतानुसार फार्म-6, 7 एवं 8 के माध्यम से आवेदन करें। ऑनलाइन आवेदन: voters.eci.gov.in/ हेल्पलाइन: 1950 #Jalaun #Election2027 #निर्वाचन #मतदाता_जागरूकता @ECISVEEP @ceoup @ChiefSecyUP @CMOfficeUP @InfoDeptUP
3
9
448
ERO- 220 KALPI/SDM KALPI retweeted
जनपद जालौन | 17 नवंबर 2026 🗳️ विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के क्रम में जनपद जालौन में 11.44 लाख से अधिक मतदाताओं की आलेख्य निर्वाचक नामावली प्रकाशित। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी समीर ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में दी विस्तृत जानकारी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर जनपद के तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की आलेख्य निर्वाचक नामावलियों का आज दिनांक 17 नवंबर 2026 को प्रकाशन किया गया। 📊 जनपद में कुल पंजीकृत मतदाता : 11,44,064 🔹 पुरुष मतदाता : 6,29,654 🔹 महिला मतदाता : 5,14,358 🔹 अन्य मतदाता : 52 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार मतदाताओं का विवरण— 📍 219-माधौगढ़ : 3,99,593 मतदाता 📍 220-कालपी : 3,63,576 मतदाता 📍 221-उरई (अ०जा०) : 3,80,895 मतदाता जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद के तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले समस्त 1,577 मतदेय स्थलों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO) कार्यालयों तथा मतदाता पंजीकरण केंद्रों पर आलेख्य निर्वाचक नामावली जनसामान्य के निरीक्षण हेतु उपलब्ध करा दी गई है। सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों को भी आलेख्य निर्वाचक नामावली उपलब्ध करा दी गई है। 📅 दावे एवं आपत्तियों से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां— ✅ आलेख्य निर्वाचक नामावली का प्रकाशन : 17 नवंबर 2026 ✅ दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि : 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 ✅ दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की अंतिम तिथि : 28 दिसंबर 2026 ✅ निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन : 04 जनवरी 2027 📢 चार विशेष अभियान दिवस निर्धारित मतदाता सूची को अधिक से अधिक शुद्ध, त्रुटिरहित एवं समावेशी बनाने के उद्देश्य से जनपद में निम्नलिखित तिथियों को विशेष अभियान आयोजित किए जाएंगे— 🗓️ 21 नवंबर 2026 (शनिवार) 🗓️ 22 नवंबर 2026 (रविवार) 🗓️ 28 नवंबर 2026 (शनिवार) 🗓️ 29 नवंबर 2026 (रविवार) इन चारों विशेष अभियान दिवसों पर समस्त बूथ लेवल अधिकारी (BLO) अपने-अपने निर्धारित मतदेय स्थलों पर उपस्थित रहेंगे तथा मतदाता सूची पढ़कर सुनाएंगे, जिससे नागरिक अपने एवं अपने परिवार के सदस्यों के नाम तथा अन्य विवरणों का सत्यापन कर सकें। प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी, जहां मतदाताओं को आवेदन पत्र भरने एवं निर्वाचन संबंधी जानकारी प्राप्त करने में सहायता प्रदान की जाएगी। 📝 मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने, विलोपन एवं संशोधन हेतु निर्धारित प्रारूप— 🔹 फॉर्म-6 : पात्र नागरिकों का नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित कराने हेतु। 🔹 फॉर्म-7 : अपात्र, मृतक, स्थानांतरित अथवा अन्य नियमानुसार विलोपनीय प्रविष्टियों के संबंध में आपत्ति एवं नाम विलोपन हेतु। 🔹 फॉर्म-8 : निर्वाचक नामावली में दर्ज विवरणों में संशोधन एवं अन्य अनुमन्य सेवाओं हेतु। सभी मतदेय स्थलों पर निर्धारित आवेदन पत्र पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रहेंगे। नागरिक संबंधित बीएलओ के माध्यम से अपने आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। 📱 घर बैठे ऑनलाइन आवेदन की सुविधा मतदाता भारत निर्वाचन आयोग के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं— 🌐 voters.eci.gov.in/ इसके अतिरिक्त Voter Helpline App के माध्यम से भी मतदाता सूची में नाम खोजने एवं संबंधित निर्वाचन सेवाओं का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। आयोग के पोर्टल पर उपलब्ध ‘Book a Call With BLO’ सुविधा के माध्यम से नागरिक अपने संबंधित बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क करने का अनुरोध भी कर सकते हैं। ☎️ मतदाताओं की सहायता हेतु हेल्पलाइन व्यवस्था जनपद स्तर पर स्थापित डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर के माध्यम से मतदाता सूची से संबंधित समस्याओं का समाधान एवं आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। 📞 टोल फ्री हेल्पलाइन : 1950 📞 जनपदीय संपर्क नंबर : 05162-250288 इसके अतिरिक्त जिला निर्वाचन कार्यालय एवं समस्त तहसील कार्यालयों में भी मतदाता सहायता हेतु हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है। 📢 जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी समीर की जनपदवासियों से विशेष अपील जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के समस्त नागरिकों, विशेषकर युवाओं, महिलाओं एवं पहली बार मतदाता बनने जा रहे पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे आलेख्य निर्वाचक नामावली में अपना तथा अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम अवश्य जांच लें। @ceoup @ECISVEEP – at Orai, India
1
3
11
377
220 कालपी विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण -2027 से पूर्व प्रशिक्षण एवं मोबाइल ऐप पर हैंड्स ऑन ट्रेनिंग दी गई ।
1
2
57
ERO- 220 KALPI/SDM KALPI retweeted
📢 जनपदवासियों से अपील प्रिय जनपदवासियों, जनगणना 2027 का कार्य शुरू हो चुका है। यह सिर्फ सरकारी काम नहीं है, यह हमारे जिले और देश के भविष्य की तस्वीर है। मैं आप सभी से अपील करता हूँ कि जनगणना में सक्रिय सहभागिता करें और स्व-गणना (Self Enumeration) की सुविधा का लाभ उठाएं। अब आप घर बैठे, अपने मोबाइल से अपने परिवार का विवरण स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। यह सरल है, सुरक्षित है और आपका कीमती समय भी बचाता है। 🗓️ स्व-गणना की अवधि: 16 से 30 नवंबर 2026 🌐 वेबसाइट: se.census.gov.in आइए, हम सब मिलकर अपनी गणना स्वयं करें और देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। आपकी एक गणना, देश की सही योजना। ####आइए, जनगणना-2027 को जनभागीदारी का महाअभियान बनाएं।#### #Census2027 #SelfEnumeration #जनगणना2027 #हमारी_जनगणना_हमारा_विकास @CensusIndia2027 @DCO_UP
6
12
620
17.11.2026 से प्रारंभ हो रहे मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण -2027 के प्रभावी क्रियान्वयन के दृष्टिगत 220- कालपी विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल ऑफिसर एवं सुपरवाइजर का छोटे समूहों में प्रशिक्षण सत्र आज दिनांक 13.11.2026 को आयोजित किया गया।
1
37
ERO- 220 KALPI/SDM KALPI retweeted
#ECIQuiz ✨ Comment your answer below 👇 #ECI #Elections
26
23
4
33
15,518
ERO- 220 KALPI/SDM KALPI retweeted
कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश (प्रेस विज्ञप्ति) आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 में नगदी, शराब, मादक पदार्थों एवं प्रलोभनकारी वस्तुओं के वितरण पर रहेगी कड़ी नजर व्यय संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्रों के चिन्हांकन की प्रक्रिया तेज, प्रवर्तन एजेंसियों को सक्रिय एवं सतर्क रहने के निर्देश भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में केंद्र एवं राज्य सरकार की 23 प्रवर्तन एजेंसियां करेंगी निगरानी प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में उड़नदस्ता एवं स्थैतिक निगरानी दलों की 9-9 टीमें रहेंगी सक्रिय अंतर्राष्ट्रीय एवं अंतरराज्यीय सीमाओं पर चेक पोस्ट के माध्यम से होगी सघन निगरानी, नगदी एवं संदिग्ध लेन-देन पर भी रहेगी नजर लखनऊ, 12 नवम्बर, 2026 आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश में व्यय संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्रों (Expenditure Sensitive Constituencies-ESCs) के चिन्हांकन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसी क्रम में गुरुवार को योजना भवन, लखनऊ में केन्द्र एवं राज्य सरकार की 23 प्रवर्तन एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी प्रवर्तन एजेंसियों को निर्वाचन के दृष्टिगत अभी से सक्रिय एवं सतर्क रहते हुए आपसी समन्वय के साथ प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निर्वाचन प्रक्रिया को धनबल एवं प्रलोभन से मुक्त रखना भारत निर्वाचन आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए नगदी, शराब, मादक पदार्थों, बहुमूल्य धातुओं तथा मतदाताओं को प्रभावित करने के उद्देश्य से वितरित की जाने वाली वस्तुओं के अवैध परिवहन एवं वितरण पर कड़ी निगरानी रखी जाए। अंतर्राष्ट्रीय एवं अंतरराज्यीय सीमाओं पर स्थित चेक पोस्टों पर सघन जांच की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाने तथा बैंक खातों में असामान्य रूप से बड़ी धनराशि जमा होने एवं निकासी तथा अन्य संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की भी प्रभावी निगरानी के निर्देश दिए गए। आगामी विधानसभा निर्वाचन में भारत सरकार एवं राज्य सरकार की कुल 23 प्रवर्तन एजेंसियां निर्वाचन व्यय की निगरानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इनकम टैक्स, प्रवर्तन निदेशालय (ED), राज्य जीएसटी, केन्द्रीय जीएसटी, कस्टम, राज्य नागरिक उड्डयन, रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया, राज्य स्तरीय बैंकर समिति, सशस्त्र सीमा बल, पुलिस, आबकारी, फॉरेस्ट, परिवहन, रेलवे, राजस्व अभिसूचना निदेशालय, सहकारिता सहित सभी संबंधित विभाग अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सतर्कता एवं सक्रियता के साथ कार्य करें। व्यय संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्रों के चिन्हांकन के लिए वर्ष 2022 के विधानसभा सामान्य निर्वाचन एवं वर्ष 2024 के लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान हुई जब्ती तथा पिछले छह माह की गैर-निर्वाचन अवधि की गतिविधियों से संबंधित आंकड़ों का विश्लेषण किया जाएगा। इसके आधार पर संवेदनशील विधानसभा क्षेत्रों का वर्गीकरण कर आवश्यक निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में निर्वाचन के दौरान जब्ती की कार्यवाही को पारदर्शी, व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विकसित Election Seizure Management System (ESMS) वेब पोर्टल के संचालन की तैयारियों की समीक्षा की गई। इसके अंतर्गत राज्य नोडल अधिकारियों, जिला नोडल अधिकारियों तथा उड़नदस्ता एवं स्थैतिक निगरानी दलों (FST/SST) की ऑनबोर्डिंग और लॉगिन तैयार करने की प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। पोर्टल पर जब्ती से संबंधित आंकड़े दर्ज करते समय मात्रा, माप की इकाई एवं जब्त सामग्री के मूल्य का विशेष ध्यान रखा जाए, जिससे आंकड़ों में किसी प्रकार की त्रुटि अथवा विसंगति न रहे। किसी भी जब्ती की दोहरी प्रविष्टि से बचने के भी निर्देश दिए गए। यदि किसी एक प्रवर्तन एजेंसी द्वारा कोई जब्ती की जाती है तो इसकी सूचना ESMS पोर्टल के माध्यम से संबंधित विभाग को तत्काल उपलब्ध हो जाएगी। इससे सभी एजेंसियां आपसी समन्वय स्थापित कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित कर सकेंगी। उन्होंने सभी विभागों को अपने पूर्व के जब्ती संबंधी आंकड़ों, सीमावर्ती क्षेत्रों में गतिविधियों एवं जांच के दौरान सामने आने वाली चुनौतियों के आधार पर व्यय संवेदनशील क्षेत्रों की विस्तृत रिपोर्ट निर्धारित समयसीमा में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। निर्देशित किया गया कि सभी प्रवर्तन एजेंसियों के नोडल अधिकारी वरिष्ठतम स्तर के अधिकारी ही नामित किए जाएं तथा बैठकों में संबंधित नोडल अधिकारी की स्वयं उपस्थिति अनिवार्य होगी। किसी अन्य कनिष्ठ अधिकारी को प्रतिनिधि के रूप में भेजने की व्यवस्था स्वीकार्य नहीं होगी। सभी विभाग आगामी बैठकों में अपने कार्यक्षेत्र, अब तक की गई जब्ती की कार्यवाही, उपलब्धियों एवं निर्वाचन व्यय की निगरानी के लिए प्रस्तावित कार्ययोजना पर प्रस्तुतीकरण भी देंगे। यदि किसी विभाग को भारत निर्वाचन आयोग से किसी विषय पर स्पष्टीकरण अथवा मार्गदर्शन की आवश्यकता हो तो वह अपने प्रश्न एवं सुझाव लिखित रूप में उपलब्ध करा सकता है। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि प्रलोभनकारी वस्तुओं एवं मुफ्त वितरण (Freebies) से संबंधित आंकड़ों का वर्गीकरण निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही किया जाए। परिवहन, जीएसटी, कस्टम एवं रेलवे विभागों के अधिकारियों के साथ ट्रांजिट के दौरान जांच, सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी तथा विभिन्न एजेंसियों के कार्यक्षेत्र से जुड़े व्यावहारिक विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। व्यय संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्रों में निगरानी को और प्रभावी बनाने के लिए पर्याप्त संख्या में उड़नदस्ता दल (Flying Squad Teams-FST) एवं स्थैतिक निगरानी दल (Static Surveillance Teams-SST) तैनात किए जाएंगे। प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में एफएसटी एवं एसएसटी की 9-9 टीमें सक्रिय रहेंगी, जो निर्वाचन व्यय को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर सतत निगरानी रखेंगी। सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए कि वे निर्धारित समयसीमा के भीतर आवश्यक आंकड़े एवं रिपोर्ट उपलब्ध कराएं, ताकि व्यय संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्रों का चिन्हांकन, व्यय प्रेक्षकों (Expenditure Observers) की तैनाती तथा निर्वाचन संबंधी अन्य तैयारियां समय से पूर्ण की जा सकें। बैठक में ईडी के उपनिदेशक श्री पीयूष, संयुक्त आयुक्त आयकर भारत सरकार श्री अमित कुमार सिंह चौहान, नॉरकोटिक्स क्षेत्रीय निदेशक श्री श्रीपत पाण्डेय, राजस्व अभिसूचना निदेशालय के अपर निदेशक श्री संदीप कुमार सिंह, सीजीएसटी अपर आयुक्त श्री पीयूष कटियार, अपर आयुक्त कस्टम श्री जितेन्द्र सिंह, सशस्त्र सीमा बल कमांडेंट श्री अरविंद कुमार वर्मा, महाप्रबंधक रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया श्री परिमल बाजपेई, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त (रेलवे) श्री अरुण त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक राजस्व अभिसूचना इकाई जीएसटी निवेदिता भट्टाचार्य जी तथा पुलिस महानिरीक्षक श्री एल. आर. कुमार, आबकारी आयुक्त डॉ. आदर्श सिंह, राज्यकर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल, परिवहन आयुक्त श्री आशुतोष निरंजन, मुख्य वन संरक्षक श्री प्रमोद कुमार गुप्ता, सहकारिता आयुक्त श्री कुमार प्रशांत, राज्य नागरिक उड्डयन संयुक्त निदेशक श्री मनोज तिवारी आदि सहित विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। @ECISVEEP @ANI @ians_india @PTI_News @DDNewslive @airnewsalerts @SpokespersonECI
9
54
1
70
14,164
ERO- 220 KALPI/SDM KALPI retweeted
OFFICE OF THE CHIEF ELECTORAL OFFICER, UTTAR PRADESH (PRESS RELEASE) Previously registered electors whose names are missing from the current electoral roll may submit Form-6 without hesitation No action under Section-31 merely on the ground of previous enrolment Instructions issued to all District Election Officers to ensure compliance with ECI directions Lucknow, 10 November 2026 Chief Electoral Officer, Uttar Pradesh, Shri Navdeep Rinwa, informed that the Election Commission of India has clarified that electors whose names were included in the electoral roll prior to the Special Intensive Revision (SIR) but are missing from the current electoral roll may submit Form-6 for inclusion of their names without any hesitation. He stated that no action under Section 31 of the Representation of the People Act, 1950, shall be initiated merely on the ground that an elector was previously registered and has submitted Form-6.This is subject to the condition that the elector is not already registered in another Parliamentary or Assembly Constituency and that the declaration made is otherwise in accordance with the law. The Chief Electoral Officer further informed that instructions have been issued to all District Election Officers to ensure compliance with the Commission's directions, communicate them to all EROs, AEROs and other concerned officials, and ensure wide publicity through available communication channels. He appealed to all eligible citizens to verify their names in the current electoral roll and, if missing despite previous enrolment, submit Form-6 without fear or hesitation in accordance with the prescribed procedure. @ECISVEEP @ANI @ians_india @PTI_News @DDNewslive @airnewsalerts @SpokespersonECI
3
33
1
29
5,543
ERO- 220 KALPI/SDM KALPI retweeted
जिलाधिकारी समीर द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं एवं महिला मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने पर विशेष जोर दिया। #स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के इंटर कॉलेजों एवं महाविद्यालयों में विशेष मतदाता जागरूकता अभियान संचालित करने साथ ही माध्यम से छात्र-छात्राओं को पहली बार मतदाता बनने, मतदान के महत्व तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी सक्रिय भागीदारी के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके प्रत्येक पात्र युवा का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराया जाना सुनिश्चित करें एवं महिला मतदाताओं के पंजीकरण को प्राथमिकता देते हुए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए। छात्र-छात्राओं से अपने परिवार एवं आसपास के ऐसे पात्र नागरिकों को भी मतदाता पंजीकरण के लिए प्रेरित करने की अपील की, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं है। संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय से अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम, संवाद एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अधिकाधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ने के निर्देश दिए गए। हमारा संकल्प – जनपद का कोई भी पात्र युवा, महिला या नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। #SVEEP #VoterAwareness #मतदाता_जागरूकता #StrongDemocracy #VoterRegistration @CensusIndia2027 @ceoup @ECISVEEP @CMOfficeUP @UPGovt @InfoDeptUP
4
8
319
ERO- 220 KALPI/SDM KALPI retweeted
📢 जनपद जालौन | महत्वपूर्ण निर्वाचन सूचना विधानसभा सामान्य निर्वाचन–2027 के दृष्टिगत जनपद जालौन के मतदान केन्द्रों एवं मतदेय स्थलों की सूची का अंतिम प्रकाशन। भारत निर्वाचन आयोग की पूर्व स्वीकृति एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी, जालौन श्री समीर द्वारा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 25 के प्रावधानों के अंतर्गत जनपद की तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों एवं मतदेय स्थलों की सूची का दिनांक 06 नवम्बर, 2026 को अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। 📊 विधानसभावार विवरण— 🔹 219–माधौगढ़: 423 मतदान केन्द्र एवं 573 मतदेय स्थल। 🔹 220–कालपी: 333 मतदान केन्द्र एवं 509 मतदेय स्थल। 🔹 221–उरई (अ०जा०): 269 मतदान केन्द्र एवं 495 मतदेय स्थल। ✅ जनपद में कुल 1025 मतदान केन्द्र एवं 1577 मतदेय स्थल अंतिम रूप से प्रकाशित किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया कि आयोग द्वारा अनुमोदित अंतिम सूचियां जनसामान्य के अवलोकन हेतु समस्त संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालयों (तहसील कार्यालयों), जिला निर्वाचन कार्यालय, जालौन तथा डीoईoओo की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई हैं। 🌐 वेबसाइट: jalaun.nic.in/district-elect… सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अंतिम प्रकाशित सूचियों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, जिससे जनसामान्य, मतदाताओं, जनप्रतिनिधियों एवं राजनीतिक दलों को मतदान केन्द्रों तथा मतदेय स्थलों की अद्यतन जानकारी सुगमता से प्राप्त हो सके। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के समस्त मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित मतदान केन्द्र एवं मतदेय स्थल की जानकारी का अवलोकन अवश्य करें। पारदर्शी निर्वाचन व्यवस्था, सुगम मतदान एवं प्रत्येक मतदाता की सहभागिता के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। #Jalaun #Election2027 #ECI #CEOUP #VoterAwareness #मतदाता_जागरूकता @InfoDeptUP @CommissionerJha @ceoup @ECISVEEP @DDNational @airnewsalerts @PTI_News @ANI @ians_india – at Orai, India
1
4
5
864