Dilip Gupta (@DGAVSK) header
Dilip Gupta (@DGAVSK) profile picture

To seek news.

Biaora, .madhya.pradesh.India
Joined June 2021
Photo by Dilip Gupta (@DGAVSK)Photo by Dilip Gupta (@DGAVSK)Photo by Dilip Gupta (@DGAVSK)Photo by Dilip Gupta (@DGAVSK)Photo by Dilip Gupta (@DGAVSK)Photo by Dilip Gupta (@DGAVSK)Photo by Dilip Gupta (@DGAVSK)Photo by Dilip Gupta (@DGAVSK)Photo by Dilip Gupta (@DGAVSK)Photo by Dilip Gupta (@DGAVSK)
"संजीवनी मंत्र राधा और कृष्ण का 'मंत्र' (पवित्र शब्द) है (राधा सर्वोच्च की ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करती है, और कृष्ण सर्वोच्च का प्रतिनिधित्व करते हैं)। राधा तत्व सांसारिक सुख देगा और कृष्ण तत्व 'मोक्ष' (मोक्ष) देगा। ।" -सद्गुरुदेव श्री रामलालजी सियाग
100
269
9
263
29,958
Part 38 कलियुग के गुणधर्म का प्रभाव सम्पूर्ण विश्व पर प्रायः एक जैसा ही पड़ा है। क्रूर निर्दयी और स्वार्थी वृत्तियाँ इतनी प्रबल हो गई है कि मानवता को कुचलते हुए किसी को तनिक भी दया नहीं आती। कोई भी संत पुरुष विश्व में प्रकट होता है तो उसका पग-पग पर अकारण विरोध होता है। सभी दुष्ट वृत्तियाँ मिलकर उसे कुचलने का प्रयास करती है, उनका वश चलने पर उस साधु पुरुष की हत्या तक कर दी जाती है। वही पुरुष जब ब्रह्मलीन हो जाता है, तो वे वृत्तिया गिरगिट की तरह रंग बदलने में कुछ भी संकोच नहीं करती। इस प्रकार उस की त्याग, तपस्या और बलिदान का भरपुर लाभ उठाती है। जो लोग कठिन समय में उस संत का साथ देते हैं, उन्हें दुत्कार कर दुर भगा देती है। इस प्रकार उस महान आत्मा के नाम से जो मिशन चलता है, उस पर पुर्णरुप से अवसरवादी लोगों का कब्जा हो जाता है। इस प्रकार असंख्य संतो के नाम से चलने वाले मिशनों पर पुर्ण रुप से अवसरवादी लोगों का कब्जा है। मुझे कुछ दिन पूर्व ईसाई मिशन की प्रचार सामग्री की एक पुस्तक में कुछ पढ़ने को मिला। मुझे उसे पढ़कर भारी वेदना हुई। ऐसे सुन्दर ढ़ग से चर्चों में स्वेच्छाचारी जीवन बिताते की छूट लेली, जिसे पढ़कर मैं सन्नाटें में आ गया। अघोषित चार्वाकवाद पर पर्दा डालते हुए कहा है- 'परमेश्वर का परिवार पापियों से मिलकर बना है। यदि आप परमेश्वर के परिवार के लोगों में पूर्ण या लगभग पूर्ण लोग देखने की अपेक्षा करते हैं तो आपको निराश होना पड़ेगा।' इसे पढ़ते ही १ कुरिन्तियों के ५ः१एवं २ बात अचानक याद आ गई। प्रायः सभी धर्मों के मिशनों पर कलियुग का प्रभाव कमोबेश एक जैसा ही पड़ा है। मैं क्योंकि कर्त्ता मात्र ईश्वर को ही मानता हूँ, संसार के लोग तो उसकी कठपुतली है, उन्हें भ्रमाते हुए वह परमसत्ता अपनी इच्छानुसार नचा रही है। अतः मैं किसी धर्म के धर्माचार्यों को दोष नहीं देता हूँ। वैसे अनेक पवित्र संत में प्रकट हुए है। परन्तु मैं मात्र दो ऐसे महान आत्माओं के जीवन काल का वर्णन करना चाहूँगा, जिन्हें आज सम्पूर्ण विश्व श्रद्धा से पूजता है। वे है- महान आत्मा यीशु मसीह और स्वामी विवेकानंद जी। महान आत्मा यीशु जिस प्रकार नीली छतरी के नीचे अपना सम्पूर्ण जीवन कष्ट और यातनाएँ सहन करते हुए बिताया, ऐसे उदाहरण दुर्लभ हैं। उसने मानवता में जो चमत्कार पूर्ण कार्य कर दिखाये, वैसे कार्यों को करने की आज का विज्ञान कल्पना तक नहीं कर सकता। परन्तु संसार के क्रूर लोगों ने जो प्रतिफल दिया वह जग जाहिर है। उसका दोष इतना ही था कि उसने सच्ची बात कह दी कि मैं ईश्वर का पुत्र हूँ। ईश्वर की आज्ञा से ही मैंने ये चमत्कार पूर्ण कार्य किए। अगर मेरी बात असत्य है तो संसार का कोई धर्म गुरु ऐसे कार्य करके दिखावे। मात्र दोष के कारण उस समय के धर्माचार्यों ने उस निर्दोष पवित्रात्मा को मृत्यु दण्ड दिलवा दिया। और आज, उन्हीं धर्माचार्यों को वंशज कण्ठ फाड़-फाड़ कर उसे ईश्वर का पुत्र स्वीकार कर रहे हैं। क्या एक ही पाप की दो सजा हो सकती है। ईश्वर के घर देर है और न अन्धेर पाप का घड़ा भरने पर ही फूटता ही है। यीशु मसीह के उस समय के धर्माचार्यों के साथ कैसे मधुर संबंध थे, उसकी सच्ची तस्वीर बाइबल के सैंट मथ्यु के २३:१३से ३९ को देखने मिलती है- 'हे कपटी शास्त्रियों और फरीसियों ! तुम पर हाय! तुम मनुष्यों के विरोध में स्वर्ग के राज्य का द्वार बंद करते हो, न तो आप ही उसमें प्रवेश करते हो और न उसमें प्रवेश करने वालों को प्रवेश करने देते हो। स्वामी श्री विवेकानंद जी की ही देन है, जो सम्पुर्ण विश्व आज हमारे वैदिक दर्शन की ओर तेजी से झुक रहा है। स्वामी जी ने शिकागो धर्म-महासभा में सन् 1893 में वैदिक दर्शन की विजय पताक फहराई थी। आज भारत ही नहीं सम्पुर्ण विश्व स्वामी श्री विवेकानंद जी का नाम बहुत ही श्रद्धा के साथ लेता है। परन्तु स्वामी जी को अपने जीवन काल में यीशु मसीह की तरह अपने देश के लोगो से सहयोग और प्रेम नहीं मिला। इस तथ्य का प्रमाण जी के अमेरिका से लिखे पत्र देते है। अतः मैं उन पत्रों को स्वामी जी की भाषा में ही यथावत लिख रहा हूँ। इन पत्रों से उस समय आध्यात्मिक जगत में कार्य करने वाले लोगों की वस्तु स्थिति का भान होता है। दिनांक 28/12/1893 को शिकागो से लिखा पत्र 'भारत के लाख-लाख अनाथों के लिए कितने लोग रोते है ? हे भगवान् क्या हम मनुष्य है? तुम लोगों के घरों के चतुर्दिक जो पशुवत् भंगी डोम है, उनकी उन्नति के लिए क्या कर रहे है? उनके मुँह में एक ग्रास अन्न देने के लिए क्या करते हो ? बताओ न उन्हें छुते भी नहीं और उन्हें दूर-दूर कह कर भगा देते हो।
104
103
1,390
Part 37 धार्मिक जगत में दो प्रकार के लोग होते हैं 1. धर्मार्थी 2. रहस्यवादी। धर्मार्थी व्यक्ति पहिले किसी धर्म संघ (सम्प्रदाय) में धार्मिक शिक्षा ग्रहण करता है, और तब उसका अभ्यास करता है। वह स्वयं के अनुभवों को अपने विश्वास का आधार नहीं बनाता है, परन्तु रहस्यवादी साधक सत्य का अन्वेषण आरम्भ करता है, पहिले उसकी प्रत्यक्षानुभूति करता है फिर अपने मत को सूत्रबद्ध करता है। धर्म संघ दूसरों के अनुभवों को अपनाता है, परन्तु रहस्यवादी का अनुभव अपना ही होता है। धर्म संघ बाहर से भीतर की ओर जाने का प्रयास करता है, जबकि रहस्यवादी भीतर से बाहर आता है अपराविद्या तो पढ़ी-लिखी जा सकती है, परन्तु पराविद्या अनिर्वाच्य विषय है। यह केवल प्रत्यक्षानुभूति और साक्षात्कार का विषय ही है। इस समय विश्व भर में धर्मार्थी लोगों का एक छत्र साम्राज्य है। हमारे देश में समय-समय पर रहस्यवादी संत प्रकट होते ही रहते है। श्री नानक देव जी, कबीर दासजी, रैदासजी, रामकृष्ण परमहंस आदि अनेक रहस्यवादी संत हो चुके है। मैं भी एक ऐसे ही रहस्यवादी संत का शिष्य हूँ। मेरे मुक्तिदाता ब्रह्मनिष्ठ संत सद्‌गुरुदेव बाबा श्रीगंगाई नाथ जी योगी भी ऐसे ही अद्वितीय रहस्यवादी संत थे। मेरे संत सद्‌गुरु देव की असीम अहैतुकी कृपा के कारण ही, मेरे माध्यम से संसार के लोगों में अभूतपूर्व, अद्भुत परिवर्तन आ रहा है। स्वामी मुक्तानंद जी ने "कुण्डलिनी जीवन का रहस्य" में गुरुपद प्राप्ति का विवरण देते हुए गीता के 13 वें अध्याय के 13 वें श्लोक का विवरण देते हुए कहा कि इसी परम पुरुष के प्रसन्न होकर आज्ञा देने तथा संत सद्गुरु के प्रसन्न होकर गुरुपद सौंपने पर ही साधक 'गुरू' बन सकता है, अन्यथा नहीं। स्वामी जी ने जिस रहस्य को प्रकट किया है, वह बात कभी पढ़ने सुनने को नहीं मिली। इस रहस्य का ज्ञान होने के कारण ही मैं स्वामी जी को सच्चा संन्यासी मानता हूँ। मेरे में जो अभूतपूर्व परिवर्तन आया है, वह मात्र स्वामी जी के उपर्युक्त विवरण के अनुसार ही आया है। मात्र उस नील पुरुष के प्रसन्न होने से मुझे यह सामर्थ्य प्राप्ति नहीं होती। नील पुरुष के प्रसन्न होने और मेरे सद्गुरुदेव के प्रसन्न होकर गुरुपद सौंपने से ही यह सामर्थ्य प्राप्त हुई है। मैं मेरे सद्‌गुरुदेव के आदेशानुसार सनातन धर्म का संदेश सम्पुर्ण विश्व के सकारात्मक लोगों तक पहुंचाने निकला हूँ। मैं मानव मात्र को योग का प्रसाद बांटने संसार में निकला हूँ। मैं मानव मात्र को योग का प्रसाद संसार में बांटने निकला हूँ। योगदर्शन और दर्शनों की तरह किसी प्रकार का खण्डन-मण्डन नहीं करता। यह तो मनुष्य शरीर की रचना की सच्चाई पर आधारित दिव्य ज्ञान है। यह तो मानव मात्र को सम्पुर्ण रोगों से मुक्त होने की कियात्मक विधि बतलाकर मोक्ष प्रदान करता है। सत्य का संहारक युग कलियुग के गुणधर्म के कारण, आज विश्व भर के अध्यात्म-जगत् से सत्य प्रायः लोप हो गया है। आज विश्व के प्रायः सभी धर्मों के धर्माचार्यों की कथनी और करनी में भारी अंतर है। यही कारण है, आज विश्व भर में अधिकतर लोगों का धर्म पर से विश्वास उठ चुका है। जैसा धार्मिक होने का हम ढ़िढोरा पीट रहे हैं, प्रायः विश्व के सभी धर्मों के धर्माचार्य भी वैसा ही कर रहे हैं। आज संसार के अन्दर जितना शोर धार्मिक जगत् के लोग मचा रहे हैं, वैसा पहले कभी सुनने में नहीं आया। आकाशवाणी और दूरदर्शन पर प्रायः रोज सुबह शाम विश्वास करो, विश्वास करो की ध्वनि से वायुमंडल गूंज उठता है। इसके विपरीत विश्व में अशान्ति निरंतर बढ़ रही है। विश्व की यह अशान्ति हमें धर्माचार्यों पर, उनकी विश्वसनीयता पर प्रश्न चिह्न लगाने को विवश कर रही है। आखिर परिणाम न मिलने के कारण का पता लगाये बिना तो समस्या का समाधान नही होगा। हम इतिहास पर नजर डालें तो देखते हैं कि विश्व भर में असंख्य साधु-संतों और सच्चे लोगों को विभिन्न प्रकार की यातनाएँ दी गई। धर्म की गिरावट यहाँ तक हो गई कि सच्चे लोगों के प्राण तक ले लिए गए। परन्तु सच्चे लोगों का साहस देखो, मृत्यु को स्वीकार कर लिया, परन्तु सत्य पर अडिग रहे। दूसरी तरफ इस युग के लोगों की गिरावट पराकाष्ठा तक पहुँच गई। सत्य कहने पर जिसकी हत्या करते हैं, मरने के बाद उन्हीं हत्यारों के वंशज उसको पूजते हैं। महान आत्मा यीशु ने उस समय के धर्माचार्यों को कहा है- 'हे कपटी शास्त्रियों और फरीसियों ! तुम पर हाय ! तुम भविष्यवक्ताओं की कब्रें संवारते हो और धर्मियों की कब्रें बनाते हो।'
2
115
119
1,160
Part 36 समन्वय किससे कलियुग के गुणधर्म के कारण संसार के सभी धर्मों के शान्ति, प्रेम, सहयोग, अहिंसा, भ्रातृभाव, मानवता आदि के सिद्धान्त, जितने आज प्रभावहीन हुए है, अतीत में कभी नहीं हुए। विश्व के सभी धर्माचार्य शान्ति-शान्ति की रट जितनी तेज करते हैं, अशान्ति उतनी ही तेजी से फैल रही है। अतः अब विश्व के प्रबुद्ध लोगों को धर्मान्धता और धार्मिक कट्टरपन को तिलाजंली देकर शान्त दिल दिमाग से मिल बैठकर सोचना होगा, और इस प्रकार से जो मानवीय धर्म का स्वरुप प्रकट होकर विश्व के सामने आवेगा, मात्र वही विश्व शान्ति का रक्षक होगा। विश्व भर के तथाकथित समन्वयवादी लोगों ने धर्म और संस्कृति की आड़ में विश्व में हिंसा, घृणा, द्वेष और शोषण ही फैलाया है। यह सत्य नहीं तो आज विश्व भर में धर्मान्धता और धार्मिक कट्टरपन के कारण जितना नरसंहार हो रहा है, उतना पहले कभी क्यों नहीं हुआ? संसार के सभी धर्मों की मान्यता की मान्यता है कि ईश्वर एक है, और सम्पूर्ण विश्व के मानव उसी परमपिता परमेश्वर की संताने हैं, फिर ईश्वर और धर्म के नाम पर विश्व में नरसंहार क्यों हो रहा है? विश्व की आज जो विस्फोटक स्थिति है, वह स्पष्ट संकेत दे रही है, कि यदि धर्म और जाति के नाम पर जो नरसंहार हो रहा है, नहीं रुका तो विश्व की कई संस्कृतियाँ खतरे में पड़ जावेगी, और उनका अस्तित्व तक बचना कठिन हो जायेगा। विश्व भर की राजनिति के कर्णधार भरसक प्रयास तेज कर रहे हैं, विश्व में शान्ति स्थापित हो, परन्तु ज्यों-ज्यों वे शान्ति का प्रयास तेज करते हैं, अशान्ति उससे चौगुनी बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति के चलते विश्व में शान्ति असम्भव है। घटनाएँ जिस तूफानी गति से मोड़ ले रही है, उसे ध्यान से देखे तो यह संभावना अधिक बलवती होती है कि यह अशान्ति अपनी चरम सीमा को कभी भी लांघ सकती है। मुझे कई धार्मिक नेता कहते हैं कि मैं पूरब और पश्चिम में समन्वय स्थापित करने का प्रयास कर रहा हूँ। मुझे उनकी बात सुनकर बहुत ही आश्चर्य होता है। सभी धर्म एक तरफ तो एक ही परम पिता संतान होने की बात करते है, दूसरी तरफ समन्वय की। फिर समन्वय किससे, क्यों और कैसे ? हमारा वैदिक दर्शन स्पष्ट कहता है कि "सर्व खल्विदं ब्रह्म"। ऐसे समन्वयवादी लोगों ने समन्वय की आड़ में विघटन ही किया है। अन्यथा संसार आज जिस विस्फोटक अशान्ति के दौर से गुजर रहा है, नहीं गुजरता। धर्म में हिंसा का स्पष्ट अर्थ है, वह धर्म पतन की तरफ बढ़ रहा हैं। द्वेष, हिंसा, घृणा और भय पर आधारित कोई धर्म अपने पतन को रोक नहीं सकता है। ऐसे धर्म का प्रकाश जुगनू जैसा ही होता है। जितनी भी भविष्यवाणियाँ विश्व भर के भविष्यदृष्टाओं ने की है, उनको ध्यान से देखने से तो एक ही सर्वमान्य तथ्य प्रकट होता है कि कलियुग के आरम्भ होने के बाद से संसार में जितने भी धर्म प्रकट हुए है, 21 वीं सदी में उनका अस्तित्व ही मिट जावेगा। आज संसार में स्वाथीन्ध लोगों की संख्या इतनी अधिक बढ़ गई है कि सच्चाई नजर ही नहीं आ रही है। भोले-भोले लोगों की भावनाओं को भड़काकर, एक धर्म के लोगों से दूसरे धर्म के लोगों को लड़ाकर, निर्दोष लोगों का शोषण किया जा रहा है। समन्वय की बातें करने वाले चतुर-चालाक लोग, समन्वय की आड़ में धर्म के नाम पर लोगों का शोषण कर रहे हैं। विश्व में सांस्कृतिक आदान-प्रदान के नाम पर जो कुछ भी हो रहा है, अगर उसमें सच्चाई होती तो, अब तक उसके परिणाम मिलने आरम्भ हो जाते । सच्चाई तो यह है कि सांस्कृतिक आदान-प्रदान की आड़ में एक दूसरे के घर में सेंध लगाने का प्रयास ही किया जा रहा है। अगर यह असत्य है, तो सांस्कृतिक आदान-प्रदान विश्व में भाईचारे का मधुर सम्बध स्थापित करने में असफल क्यों हो रहा है? कटु सत्य तो यह है कि इस समय सास्कृतिक आदान-प्रदान मात्र एक कूटनीति है।मैं तो,मानव मात्र में जो एक ही शाश्वत-अविभाज्य सत्ता कार्य कर रही है, उसी की प्रत्याक्षानुभूति एवं साक्षात्कार करवाने के लिए विश्व में निकला हूँ। आज विश्व में जितने भी धर्म, जिस स्वरुप में चल रहे हैं, मैं उस संकीर्ण दायरे में कैद होने को तैयार नहीं हूँ। मेरे मिशन का दार्शनिक ग्रंथ मनुष्य शरीर है। मैं मात्र इसी ग्रंथ को पढ़ना सिखाता हूँ,अतः जब तक यह ग्रंथ संसार में रहेगा, तब तक मेरा मिशन चलता ही रहेगा। मेरे रहने न रहने से इस मिशन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, क्योंकि आज भी मैं हजारों शिष्यों को चेतन कर चुका हूँ।यह शक्ति उनमें जो सबसे उपयुक्त होगा,उसके माध्यम से अपना कार्य सुचारु ढ़ग से निरन्तर चालु रखेगी। यह एक ऐसी शक्ति सिद्ध नाथयोगियों ने प्रकट कर दी है, जिसे विश्व की कोई भी शक्ति नहीं सकेगी क्योंकि इसका उपयोग मात्र सृजन में ही हो सकता है विध्वंस में नहीं इसलिए मैं बिना किसी प्रकार के झिझक के हर धर्म और हर जाति के लोगों को दीक्षा दे रहा हूँ।
4
122
124
1,500
Part 35 "जब गुरुकृपा से सुप्त कुंडलिनी जाग्रत हो जाती है, तब सभी चक्रों और ग्रन्थियों का वेधन होता है।" जाग्रत हुई कुण्डलिनी सुषुम्ना नाड़ी में से होकर ऊर्ध्व गमन करने लगती है। वह छः चक्रों-मूलाधार, स्वाधिष्ठान, मणिपूरक, अनाहत, विशुद्ध एवं आज्ञाचक्र और तीनों ग्रन्थियों-ब्रह्मग्रंथि, विष्णुग्रंथि एवं रुद्रग्रंथि का वेधन करती है, और अन्त में समाधि स्थिति, जो समत्वबोध की स्थिति है, प्राप्त करा देती है। परन्तु विश्व का कोई भी दर्शन क्रियात्मक ढंग से मोक्ष प्राप्ति का पथ प्रदर्शित नहीं करता। यह अद्वितीय दिव्य ज्ञान तो मात्र सनातन धर्म, वेदान्त दर्शन की ही देन है। विश्व के बाकी धर्म बौद्धिक तर्क एवं शब्द जाल के जंजाल में फंसाकर ईश्वर की सत्ता का आभास दिलाने का प्रयास मात्र करते हैं। वे कोई प्रमाण नहीं दे सकते। दीक्षा प्राप्त किए बिना मनुष्य को उस परमसत्ता की प्रत्यक्षानुभूति हो ही नहीं सकती। इस सिद्धान्त को ईसाई दर्शन भी पूर्णरूप से स्वीकार करता है। गुरु से दीक्षा लेकर यीशु द्विज बना था। इसीलिए उसने इस्राएलियों के धर्म गुरु निकुदेमुस को कहा- "मैं तुझसे सच्च-सच्च कहता हूँ, यदि कोई नये सिरे से न जन्में तो परमेश्वर का राज्य देख नहीं सकता।" परन्तु उस समय के धर्मान्ध और क्रूर धर्मगुरुओं ने उस निर्दोष संत का वध मात्र इसीलिए करवा दिया कि उनके पापों का भेद खुल न जाए। ईश्वर ने जो पथ प्रदर्शक यहूदियों को दिया, उसे उन्होंने स्वीकार नहीं किया। इस प्रकार वे गहन अंधकार में फँसे रहे। जब यीशु ने देखा कि इन लोगों में किसी प्रकार का सुधार आने की संभावना नहीं है, तब उसे भविष्यवाणी करनी पड़ी कि "मैं पिता से प्रार्थना करूँगा और वह तुम्हें एक और सहायक देगा, कि वह सर्वदा तुम्हारे साथ रहे।" यह बात इतनी गहन है कि आज ईसाई इसका अर्थ नहीं समझते हैं। जिस सहायक के भेजने की बात कही गई है, वह सर्वसिद्ध होगा, और वह शक्तिपात दीक्षा से उनकी कुंडलिनी जाग्रत करके, उन्हें स्वर्ग जाने से पहले (मृत्यु के बाद चालीसवें दिन अपने शिष्यों से मिलकर उन्हें आज्ञा दी "यरूशलेम को न छोड़ो, परन्तु पिता की उस प्रतिज्ञा के पूरा होने की बाट जोहते रहो, जिसकी चर्चा तुम मुझसे सुन चुके हो। क्योंकि जॉहन ने तो पानी में बपतिस्मा दिया है, परन्तु थोड़े दिनों बाद तुम पवित्रात्मा से (में) बपतिस्मा पाओगे।" बाइबल में जिस आनन्द की बात वर्णित है, वह आनन्द पश्चिम को उस सहायक द्वारा शक्तिपात-दीक्षा (Baptized with the Holy Ghost) देने बाद आने लगेगा। उस आनन्द की खुमारी के कारण वे साधक हर समय झूमते रहेंगे, और लोग समझेंगे कि उन्होंने शराब पी रखी है। हमारे संतों ने जिसे नाम खुमारी की संज्ञा दी है, उसी नाम खुमारी के कारण वे झूमेंगे। ज्ञान के अभाव में लोगों को भ्रम हो जाएगा कि उन्होंने पी रखी है। इसका वर्णन करते हुए "प्रेरितों का काम" 2:14 से 18 में लिखा है "पतरस उन ग्यारह के साथ खड़ा हुआ और ऊँचे शब्द से कहने लगा कि हे यहूदियों और हे यरूशलम के सब रहने वालों, यह जान लो और कान लगाकर मेरी बातें सुनो। जैसा तुम समझ रहे हो, ये नशे में नहीं है, क्योंकि अभी तो पहर ही दिन चढ़ा है। परन्तु यह वह बात है, जो 'योएल' भविष्यवक्ता के द्वारा कही गई है। परमेश्वर कहता है कि अंत के दिनों में ऐसा होगा कि मैं अपना आत्मा सब मनुष्यों पर उड़ेलूँगा और तुम्हारे बेटे और तुम्हारी बेटियाँ भविष्यवाणी करेगी और तुम्हारे जवान दर्शन देखेंगे, और तुम्हारे पुरनिये (वृद्ध) स्वप्न देखेंगे। वरन् मैं अपने दासों और अपनी दासियों पर भी उन दिनों में अपने आत्मा में से उड़ेलूँगा और वे भविष्यवाणी करेंगे।" बाइबल के असंख्य संदर्भ ऐसे हैं जिन्हें समझने के लिए अन्तर्मुखी होना पड़ेगा, तभी उनका सही अर्थ समझ में आवेगा। प्रभु ने मुझे युग परिवर्तन के इस संधिकाल में सबसे कठिन कार्य सौंपा है। ऐसा नहीं है कि कार्य की कठिनाई के बारे में, मैं अंधकार में हूँ। मुझे उस परमसत्ता ने सब कुछ दिखा और समझा दिया है। अंतिम नतीजा वही होगा, जो हर युग में होता आया है। प्रारम्भ में जब प्रथम दीपक जलता है, तो ऐसा लगता है कि टिमटिमाता दीपक विश्व के अँधकार को, जो कि ठोस बनकर जम गया है, कैसे दूर कर सकेगा ? परन्तु जब दीपक से दीपक जलने लगता है, जो जलने वाले दीपकों की संख्या में जिस तेज गति से निरन्तर वृद्धि होती है उससे संसार में अँधेरे का अस्तित्व ही समाप्त हो जाता है। सैंट जॉहन एक अभूतपूर्व दिव्य व्यक्ति था। मैं उसके जीवन का यीशु से कम महत्त्व का नहीं मानता।
3
110
119
1,481
🥀🥀*ॐ* 🥀🥀 🌼*कुण्डलिनी क्या है ?* 🥀🥀कुण्डलिनी, मानव शरीर में स्थित एक दिव्य, सूक्ष्म और सुप्त आध्यात्मिक शक्ति है, जो मूलाधार चक्र में कुंडली मारे (तीन और आधी चक्कर) सर्प के रूप में विराजमान रहती है। यह शक्ति जब जागृत होती है, तो सुषुम्ना नाड़ी के मार्ग से ऊपर उठकर सहस्रार चक्र तक पहुँचती है और साधक को आत्मज्ञान, मोक्ष और परमात्मा से एकत्व का अनुभव कराती है। *महत्वपूर्ण बातें :* - कुण्डलिनी हमारी मूल जीवन ऊर्जा है। - यह शरीर के चक्रों को भेदते हुए ऊपर उठती है। - इसके जागरण से शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक उन्नति होती है। - यह केवल योग्य गुरू की कृपा और सही साधना से ही जागृत होती है। - असमय या गलत प्रक्रिया से जागरण करने पर शारीरिक और मानसिक हानि भी हो सकती है। *कुण्डलिनी की स्थिति :* यह मूलाधार चक्र में त्रिकोण के अंदर, शिवलिंग के चारों ओर कुण्डली मारे सर्प के रूप में विराजमान रहती है। *7 चक्र:* 1. *सहस्रार चक्र* (ब्रह्मरंध्र) 2. *आज्ञा चक्र* (भूमध्य) 3. *विशुद्धि चक्र* (कंठ) 4. *अनाहत चक्र* (हृदय) 5. *मणिपुर चक्र* (नाभि) 6. *स्वाधिष्ठान चक्र* (जननेंद्रिय के ऊपर) 7. *मूलाधार चक्र* (गुदा और जननेंद्रिय के बीच) - *कुण्डलिनी शक्ति* मूलाधार में स्थित *कुण्डलिनी जागरण के लक्षण :* - शरीर में ऊर्जा का संचार होना। - ध्यान में गहराई और शांति का अनुभव। - चक्रों में स्पंदन, ताप या कम्पन का अनुभव। - अंतरज्ञान (Intuition) का जागरण। - भय, क्रोध, वासना आदि का क्षय। - ईश्वर के प्रति गहरा प्रेम और भक्ति। *कुण्डलिनी जागरण की प्रक्रिया (संक्षेप में) :* यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि के अभ्यास से नाड़ियाँ शुद्ध होती हैं। जब नाड़ियाँ शुद्ध और चित्त एकाग्र हो जाता है, तब गुरू कृपा से कुण्डलिनी शक्ति जागृत होकर सुषुम्ना के मार्ग से ऊपर उठती है और चक्रों को भेदती हुई सहस्रार चक्र में शिव से मिलन करती है। *कुण्डलिनी के लाभ :* - शारीरिक स्वास्थ्य और रोगों से मुक्ति। - मन की शांति और तनाव से मुक्ति। - एकाग्रता, स्मरण शक्ति और बुद्धि में वृद्धि। - आत्मविश्वास, तेज और ओज में वृद्धि। - मोक्ष और परम सत्य की प्राप्ति। *सावधानियाँ :* - कुण्डलिनी जागरण केवल योग्य गुरू के मार्गदर्शन में ही करें। - जल्दबाजी या गलत साधना से बचें। - शुद्ध आहार, ब्रह्मचर्य और सात्विक जीवन अपनाएँ। - साधना में नियमितता और धैर्य सबसे आवश्यक है। *कुण्डलिनी शक्ति हमारी सुप्त दिव्य शक्ति है, जो जागरण पर हमें समित जीवन से उठाकर असीम चेतना और परमात्मा के स्वरूप का अनुभव कराती है।* ॐ श्री गंगाई नाथाय नमः गुरु सियाग सिद्धयोग संजीवनी मंत्र से कुंडलिनी जागरण निःशुल्क दिव्य संजीवनी मंत्र के लियेः "क्लीं कृष्ण क्लीं" “Kling Krishna Kling” राधा के बिना कृष्ण आधा कोई भी मंत्र बिना शक्ति के काम नहीं करता,,, जयश्रीगुरुदेव the-comforter.org
1
109
115
766
गुरु दीक्षा केवल कोई मंत्र या शब्द प्राप्त करना नहीं है, बल्कि यह साधक के आध्यात्मिक जीवन का एक नया जन्म माना जाता है। जब सद्गुरु अपनी कृपा से शिष्य को मंत्र प्रदान करते हैं, तब वे केवल शब्द नहीं देते, बल्कि उस मंत्र में अपनी आध्यात्मिक शक्ति, संरक्षण और मार्गदर्शन भी जोड़ देते हैं। दीक्षा के बाद साधक का जीवन धीरे-धीरे भीतर से बदलने लगता है और उसका मन ईश्वर तथा आत्मज्ञान की ओर अग्रसर होता है। शक्तिपात दीक्षा एक अत्यंत दिव्य आध्यात्मिक प्रक्रिया मानी जाती है। इसमें गुरु अपनी चेतना और आध्यात्मिक शक्ति के माध्यम से शिष्य के भीतर सुप्त पड़ी आध्यात्मिक ऊर्जा को जागृत करने का प्रयास करते हैं। यह जागरण गुरु की कृपा, शिष्य की श्रद्धा और साधना की पात्रता पर आधारित होता है। शक्तिपात का उद्देश्य शिष्य को बाहरी संसार से हटाकर उसके भीतर स्थित दिव्य चेतना की ओर ले जाना है। जब शिष्य श्रद्धा, विनम्रता और समर्पण के साथ गुरु के चरणों में बैठता है, तब गुरु की कृपा उसके जीवन में एक नई दिशा प्रदान कर सकती है। नियमित साधना, मंत्र-जप और गुरु के निर्देशों का पालन करने से शिष्य के भीतर शांति, आत्मविश्वास, विवेक और आध्यात्मिक उन्नति का विकास होता है। भावार्थ: गुरु दीक्षा मार्ग दिखाती है, और शक्तिपात दीक्षा उस मार्ग पर चलने के लिए भीतर की शक्ति को जागृत करती है। गुरु की कृपा और शिष्य की साधना का संगम ही आध्यात्मिक प्रगति का आधार है। "गुरु कृपा ही केवलम्, शिष्य जीवन का परम धन है।" गुरु दीक्षा का वास्तविक अर्थ।। गुरु दीक्षा केवल किसी मंत्र का उच्चारण सिखा देना नहीं है। भारतीय आध्यात्मिक परंपरा में इसे साधक के अंतर्मन के जागरण का प्रारंभ माना गया है। जिस प्रकार जन्म के बाद मनुष्य भौतिक संसार में प्रवेश करता है, उसी प्रकार दीक्षा को आध्यात्मिक जीवन का नया जन्म कहा गया है। गुरु जब शिष्य को मंत्र प्रदान करते हैं, तब उस मंत्र के साथ अपनी साधना, अनुभव, आशीर्वाद और मार्गदर्शन की परंपरा भी सौंपते हैं। मंत्र साधक के लिए एक ऐसा साधन बन जाता है जो उसके चित्त को एकाग्र करने और ईश्वर-स्मरण में स्थिर करने में सहायता करता है। शक्तिपात का आध्यात्मिक दृष्टिकोण। विभिन्न योग और तांत्रिक परंपराओं में शक्तिपात को गुरु-कृपा द्वारा चेतना के जागरण की प्रक्रिया माना गया है। यह विश्वास किया जाता है कि प्रत्येक मनुष्य के भीतर दिव्य चेतना विद्यमान है, किंतु अज्ञान, विकार और चंचलता के कारण वह अनुभव में नहीं आती। शक्तिपात का उद्देश्य किसी चमत्कार का प्रदर्शन नहीं, बल्कि साधक को अपने भीतर की आध्यात्मिक संभावना का बोध कराना है। जब साधक श्रद्धा, विश्वास और नियमित साधना के साथ आगे बढ़ता है, तब उसका मन धीरे-धीरे अधिक शांत, निर्मल और अंतर्मुखी बनने लगता है। गुरु और शिष्य का संबंध। भारतीय दर्शन में गुरु को केवल शिक्षक नहीं, बल्कि मार्गदर्शक माना गया है। गुरु मार्ग दिखाते हैं, किंतु उस मार्ग पर चलना शिष्य का कर्तव्य होता है। गुरु दिशा देते हैं। मंत्र साधन देता है।साधना अनुभव देती है और अनुभव से ज्ञान का उदय होता है। इसलिए कहा गया है कि गुरु-कृपा और पुरुषार्थ दोनों आवश्यक हैं। केवल कृपा की प्रतीक्षा करना या केवल अपने प्रयास पर अहंकार करना—दोनों ही संतुलित दृष्टि नहीं माने गए हैं। दीक्षा के बाद साधक में होने वाले परिवर्तन।। नियमित जप, ध्यान और सदाचार के अभ्यास से साधक में धीरे-धीरे: मन की शांति बढ़ती है। आत्मविश्वास विकसित होता है। विवेक और धैर्य मजबूत होते हैं। क्रोध, लोभ और अहंकार पर नियंत्रण बढ़ता है। ईश्वर एवं आत्मचिंतन के प्रति रुचि बढ़ती है। ये परिवर्तन प्रायः धीरे-धीरे होते हैं और निरंतर अभ्यास पर निर्भर करते हैं। शास्त्रीय दृष्टि।। भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण ज्ञान प्राप्ति के लिए विनम्रता और गुरु-सेवा का महत्व बताते हैं। "तद्विद्धि प्रणिपातेन परिप्रश्नेन सेवया।" अर्थात् विनम्रता, जिज्ञासा और सेवा-भाव से ज्ञान प्राप्त करो। इसी प्रकार मुण्डक उपनिषद में भी सत्य के ज्ञान के लिए गुरु के पास जाने की बात कही गई है। निष्कर्ष,,, गुरु दीक्षा साधक को आध्यात्मिक दिशा प्रदान करती है, जबकि शक्तिपात की अवधारणा उस दिशा में आगे बढ़ने हेतु भीतर की चेतना के जागरण का प्रतीक मानी जाती है। अंततः वास्तविक प्रगति श्रद्धा, साधना, सदाचार और आत्मचिंतन के निरंतर अभ्यास से ही होती है। "गुरु मार्ग दिखाते हैं, साधना उस मार्ग पर चलाती है, और अनुभव सत्य का साक्षात्कार कराता है।"
112
111
611
Dilip Gupta retweeted
पुरुषोत्तम मास की संकष्ट चतुर्थी का विशेष लाभ लें 03 जून, बुधवार पुरुषोत्तम मास की संकष्टी चतुर्थी जन्म- मरण को नष्ट, पापों और विघ्नों को नष्ट करनेवाली मानी गई है ये चतुर्थी विघ्न और मुसीबते दूर करनेवाली है कर्जा और दरिद्रता दूर करनेवाली पारिवारिक कष्ट दूर करने में सहायक है गम गणपतए नमः कीर्तन संकष्ट चतुर्थी पूजा विधि संकष्ट चतुर्थी पर *उपवास करें, फल और दूध पर, और रात्रि को चंद्रमा को अर्घ्य देकर* उपवास खोलना चाहिए 2️⃣🪷 गणेश जी की *पुष्प, धूप- दीप- आरती, प्रसाद* आदि से पूजन करें l 3️⃣🪷 जल में गुड़ मिलाकर गणेश जी अभिषेक* अवश्य करें l 4️⃣🪷 उसके बाद *दुर्वा चढ़ाये और और गुड़ का भोग लगाए* 5️⃣🪷 फिर कम से कम 1 माला *ओम गं गणपत्ये नमः* का जप करें l 6️⃣🪷 फिर *संकष्ट चतुर्थी की कथा का पाठ करें (बाजार से पुस्तक मिल जायेगी) 7️⃣🪷 पूजन के समय माता पार्वती को गणेश जी के साथ रखें 8️⃣🪷 छः मंत्र बोलते हुये गणपतिजी को प्रणाम करें* 🙏🙏 कि हमारे *घर में ये बार-बार कष्ट और समस्याएं आ रही हैं वो नष्ट हों छः मंत्र इस प्रकार हैं ✡️☀️ ॐ सुमुखाय नम:* : सुंदर मुख वाले; हमारे मुख पर भी सच्ची भक्ति प्रदान सुंदरता रहे । ✡️☀️ ॐ दुर्मुखाय नम:* मतलब भक्त को जब कोई आसुरी प्रवृत्ति वाला सताता है तो… भैरव देख दुष्ट घबराये । ✡️☀️ ॐ मोदाय नम:* मुदित रहने वाले, प्रसन्न रहने वाले । उनका सुमिरन करने वाले भी प्रसन्न हो जायें । ✡️☀️ ॐ प्रमोदाय नम:* प्रमोदाय; दूसरों को भी आनंदित करते हैं । भक्त भी प्रमोदी होता है और अभक्त प्रमादी होता है, आलसी । आलसी आदमी को लक्ष्मी छोड़ कर चली जाती है । और जो प्रमादी न हो, लक्ष्मी स्थायी होती है । ✡️☀️ ॐ अविघ्नाय नम: ✡️☀️ ॐ विघ्नकरत्र्येय नम: और रात को 🌝चन्द्रमा में ✡️गणपतिजी की भावना करके जल, कच्चा दूध, अक्षत आदि चंद्रमा को अर्घ्य दें और ये मंत्र बोलें ॐ गं गणपते नमः ॐ सोमाय नमः
21
39
1
69
933
मंत्र जप बहुत शीघ्र फलित होता है। संत तुकाराम जी ने कहा है कि तुम्हारी जीभ पर भगवान का नाम हो, तो मुक्ति का आनंद तुम्हारे हाथ में है। परन्तु मंत्र समर्थ सदगुरू देव के श्री मुख से प्रदत्त होना चाहिए। तभी फलदायी होगा। हमारे प्राचीन ऋषि मुनियों ने कहा है कि गुरु की आवाज़ में अलोकिक दिव्य शक्ति होती हैं। यह मंत्र हमे हमारी उलझनों से, हमारी परिकल्पनाओ से और निरंतर बदलते हमारे मन से, परे ले जाता है। जैसे जैसे मंत्र जपते हैं वह हमारे रोम रोम में व्यापत हो जाता है। मन दिव्य बन जाता है। भगवान का नाम जो अनगिनत सच्चे गुरुओ के जप से सिद्ध होता है वह संजीवनी मंत्र कहलाता है। ऐसे मंत्र के जप से हमारी अंतर चेतना में भूकम्प सा आ जाता है। हमारे अंदर जन्म जनमातंर कर्म संस्कार और विचारों का रिकार्ड होता है। जिसको मिटाना बहुत ही कठिन होता है जो निरंतर इस मानसिक जप से मिटने लगते हैं और उसके स्थान पर भगवान का नाम अमिट हो जाता है। यदि इस तरह प्रेम और सदभाव से मंत्र जप के कारण मानव उस मंत्र में लीन हो जाता है। मंत्र में ऐसी दिव्य क्षमता है । ऐसा कहा गया है कि मंत्र वह है जो मंत्र जप करने वाले की रक्षा करता है। मंत्र की शक्ति हमारी कल्पना से बाहर है। हम मंत्र का अर्थ समझ सकते हैं किन्तु उसमें निहित शक्ति क्या है यह नहीं जान सकते। मंत्र परमात्मा के सजीव प्राण हैं। अतः इसे आदर के साथ जपो । गुरुदेव अपने प्रवचन में कहते हैं कि इस आराधना में ईश्वर का नाम ही कुंजी है। इसे जितना जपोगे, उतना ही अधिक लाभ होगा । जय सदगुरु देव कोटि कोटि वंदन
189
475
30
520
54,168
भविष्य के बारे में भी अधिक मत सोचें यह भय लाता है आज के पल को मुस्कुराहट के साथ जियें यह आनंद लाता है
1
8
8
227
Replying to @DGAVSK @PKGAVSK
Jay shree Gurudev 💯🙏
3
8
65
Replying to @rajayadav47
Jai gurudev sa 🙏🙏🙏
6
8
93
Dilip Gupta retweeted
Replying to @DGAVSK @PKGAVSK
Jai guru
1
1
29
Dilip Gupta retweeted
Replying to @DGAVSK @AVSKAG
Jai shree Gurudev
1
1
36
💛💛गुरु तत्व 💛💛💛 पूज्य गुरुदेव कहते है की ये शरीर गुरु नहीं हो सकता ये तो कल चला जायेगा, ये तो वो गुरुतत्व है जो अजर अमर हैं अनादि अनंत है ।गुरु अगर वास्तव मे गुरु है तो वो सर्वव्यापक(omnipresent)होता हैं और जब भी आवश्यकता होती है गुरुतत्व तुरंत सहायतार्थ उपलब्ध होता हैं ।
4
10
14
281
Replying to @DGAVSK
Jaigurudevji 🙏
1
2
22
Replying to @DGAVSK
जय गुरुदेव ❤️🙏
3
5
40
Dilip Gupta retweeted
महर्षि अरविंद ने लिखा है ऐसा कोई व्यक्ति जिसे एक ही जीवन में दोनों सिद्धि हो जाए एक ही जन्म में,उनकी आवाज में ही वो चेतना प्रकट हो जाएगी,वो मानव मात्र में दिव्यरूपांतरण कर पाएंगे इसलिए मेरी तस्वीर से प्राथना करने मात्र से योग हो जाता है #गुरुसियाग_सिद्धयोग🧘जानकर करे या मानकर
"संजीवनी मंत्र राधा और कृष्ण का 'मंत्र' (पवित्र शब्द) है (राधा सर्वोच्च की ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करती है, और कृष्ण सर्वोच्च का प्रतिनिधित्व करते हैं)। राधा तत्व सांसारिक सुख देगा और कृष्ण तत्व 'मोक्ष' (मोक्ष) देगा। ।" -सद्गुरुदेव श्री रामलालजी सियाग
13
12
139
Namaskar guru ko
1
2
53
आपका जन्म केवल जीवन बिताने के लिए नहीं हुआ बल्कि किसी सुंदर उद्देश्य को पूरा करने के लिए हुआ है। अपने भीतर की उस शक्ति को पहचानिए, और ईश्वर के साथ चलकर अपने कार्य को अर्थपूर्ण बनाइए। #TasteNectar
1
10
10
98