Pinned Tweet
मैं राधा और कृष्ण के मंत्र की दीक्षा देता हूँ l इस मंत्र को जपोगे तो आपकी कुण्डलिनी जाग्रत हो जाएगी l मंत्र जप हर समय करो l नाम जप से ही आपका कल्याण होगा l - - समर्थ सद्गुरुदेव श्री रामलाल जी सियाग
Abhika gupta retweeted
जय श्रीराम
11 मई 2026 मंगल का मेष राशि में प्रवेश
11 मई को मंगल ग्रह मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में गोचर करेगा, जिसका सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। इस गोचर से रुके हुए काम पूरे होंगे, शिक्षा में सफलता मिलेगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा, हालांकि वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।
राशियों पर प्रभाव (2026)
================
A- मेष राशि आत्मविश्वास बढ़ेगा, रुके कार्य पूरे होंगे।
B- वृषभ/कर्क/तुला/मकर/मीन: इन राशियों को मानसिक अशांति, आर्थिक नुकसान या स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए सावधान रहना चाहिए।
C- मिथुन/सिंह/धनु/कुंभ: करियर में तरक्की और आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है।
इस गोचर पर खास प्रभाव सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशियों पर पड़ेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में कोई खुशखबरी मिलेगी। वाणी पर काबू रखें। आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। मंगलदेव का मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में गोचर का समय 4 राशियों के लिए कैसा रहेगा।
इन चार राशियों पर शुभ प्रभाव
=====================
1. सिंह राशि
=========
मंगलदेव आपके नवम भाव (भाग्य और धर्म का क्षेत्र) में गोचर कर रहे हैं। भाग्य का सहयोग मिलने से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। लंबी दूरी की यात्रा या शिक्षा के क्षेत्र में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। आप पूरे साहस के साथ अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ेंगे, बस घर के सदस्यों के साथ तालमेल बनाए रखें।
उपाय: अपने पिता या गुरुजनों का आशीर्वाद लें और फिजूलखर्ची से बचें।
2. कन्या राशि
==========
मंगलदेव आपके अष्टम भाव (आयु और परिवर्तन का क्षेत्र) में गोचर कर रहे हैं। यह समय जीवन में कुछ अचानक बदलाव ला सकता है। मानसिक रूप से थोड़े उतार-चढ़ाव महसूस हो सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि आपकी कड़ी भाषा रिश्तों पर बुरा असर डाल सकती है।
उपाय: जोखिम भरे कार्यों और झगड़ों से खुद को दूर रखें। मंगलवार को लाल वस्त्र का दान करें।
3. तुला राशि
=========
मंगलदेव आपके सप्तम भाव (विवाह और साझेदारी का क्षेत्र) में गोचर कर रहे हैं। यह गोचर आपके दांपत्य जीवन और व्यापारिक साझेदारियों पर प्रभाव डालेगा। जीवनसाथी के साथ वर्चस्व की लड़ाई से बचें। करियर में आपको तरक्की के नए मौके मिलेंगे और आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।
उपाय: रिश्तों में शांति बनाए रखें और नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें।
4. वृश्चिक राशि
==========
मंगलदेव आपके षष्ठ भाव (रोग, ऋण और शत्रु का क्षेत्र) में गोचर कर रहे हैं। यह स्थिति आपको अपने विरोधियों और प्रतियोगिताओं में जीत दिलाएगी। आप पहले से अधिक ऊर्जावान और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बहस से बचें और अपने अनुशासन पर ध्यान दें।
उपाय: प्रतिदिन उगते सूर्यदेव को जल चढ़ाएं और विवादों से दूर रहें।
ज्योतिषविद् वरुण शास्त्री
इन चार राशियों पर अशुभ प्रभाव
=====================
1- कर्क राशि: करियर और घर में बढ़ सकता है तनाव
=========================
कर्क राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर मानसिक अशांति ला सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों या बॉस के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है। वाणी पर नियंत्रण न रखने से बनते काम बिगड़ सकते हैं। इस दौरान माता के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बनी रह सकती है।
2. तुला राशि वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप में दरार
========================
तुला राशि के जातकों के लिए मंगल का प्रभाव रिश्तों में कड़वाहट घोल सकता है। जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर बड़ा झगड़ा होने के योग हैं। अगर आप पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं, तो पैसों के लेनदेन को लेकर पारदर्शिता रखें, वरना बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
3. मकर राशि: प्रॉपर्टी विवाद व एक्सीडेंट का डर
=========================
मकर राशि वालों को इस गोचर के दौरान वाहन चलाते समय बेहद सावधान रहना चाहिए। चोट लगने या दुर्घटना होने की संभावना है। घर-परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद गहरा सकता है। घरेलू सुख- सुविधाओं में कमी महसूस होगी और बेमतलब के खर्चों से बजट बिगड़ सकता है।
4. मीन राशि: धन हानि और वाणी दोष
=======================
मीन राशि के जातकों के लिए मंगल का मेष में जाना 'धन हानि' के संकेत दे रहा है।आपकी कटु वाणी आपके अपनों को नाराज कर सकती है। निवेश के लिए यह समय बिल्कुल सही नहीं है, पैसा डूबने का खतरा है। आंखों या पेट से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
(मंगल के इस गोचर में शुभ फल बढ़ाने और अशुभ फल से बचने हेतु श्री महाबली हनुमान जी की आराधना करनी चाहिए। इस समय बड़ा मंगल मास भी चल रहे है।
Abhika gupta retweeted
दूसरों को बदलने की कोशिश अक्सर टकराव पैदा करती है, लेकिन उन्हें समर्थ बनाने की शुभभावना जीवन में शान्ति लाती है। *जब हम किसी की कमियों पर ध्यान देने के बजाय उनकी आत्मिक शक्ति को पहचानते हैं, तब हमारा व्यवहार स्वतः सहयोगी बन जाता है
सच्चा दान उपदेश देने में नहीं, बल्कि अपने गुणों, अपनी स्थिरता और अपने शुभ संकल्पों से दूसरे को सशक्त बनाने में है
जब हमारी दृष्टि सुधारने की नहीं, समर्थ करने की होती है, तब सामने वाली आत्मा भी स्वयं को बदलने की प्रेरणा पाती है
यही रूहानी दान है, जो बिना शब्दों के भी गहराई से कार्य करता है
Abhika gupta retweeted
हृदय के भाव
कौरवों और पांडवों के बीच युद्ध को रोकने के लिए भगवान कृष्ण शांतिदूत बनकर हस्तिनापुर गए थे दुर्योधन ने कृष्ण को प्रभावित करने के लिए बहुत बड़ी तैयारी की थी उसने सोने की थालियों में छप्पन प्रकार के व्यंजन बनवाए और सोचा कि कृष्ण इन सुख-सुविधाओं से प्रसन्न हो जाएंगे।
जब कृष्ण सभा में पहुँचे, तो दुर्योधन ने उन्हें भोजन के लिए आमंत्रित किया। लेकिन कृष्ण ने बड़ी विनम्रता और स्पष्टता से कहा
दुर्योधन, भोजन के केवल दो कारण होते हैं—या तो खिलाने वाले के मन में प्रेम हो, या खाने वाले को बहुत भूख हो। यहाँ न तो तुम्हें मुझसे प्रेम है और न ही मुझे भूख है
इसलिए तुम्हारा यह अहंकारी भोजन मुझे स्वीकार नहीं
दुर्योधन के राजमहल को छोड़कर कृष्ण सीधे महात्मा विदुर के घर पहुँचे। विदुर जी उस समय घर पर नहीं थे, केवल उनकी पत्नी सुलभा (विदुरानी) घर पर थीं जब उन्होंने देखा कि साक्षात द्वारिकाधीश उनके द्वार पर खड़े हैं, तो वे सुध-बुध खो बैठीं
वे इतनी भावुक हो गईं कि उन्हें समझ नहीं आया कि भगवान का स्वागत कैसे करें उनके पास न तो बैठने के लिए कोई कीमती आसन था और न ही खिलाने के लिए कोई पकवान
विदुरानी जी ने भगवान को बिठाया और घर में रखे हुए कुछ केले लेकर आईं भगवान कृष्ण ने कहा, "काकी, मुझे बड़ी भूख लगी है, जल्दी से कुछ खाने को दो
भगवान की भूख का सुनकर विदुरानी और भी व्याकुल हो गईं वे कृष्ण के चेहरे को एकटक निहारते हुए केले छीलने लगीं प्रेम की अतिशयता और तल्लीनता में उन्होंने केला तो फेंक दिया और छिलका कृष्ण के हाथ में दे दिया
भगवान कृष्ण भक्त के उस प्रेममयी पागलपन को देख रहे थे। उन्होंने बिना कुछ कहे बड़े चाव से वह छिलका खाना शुरू कर दिया। वे ऐसे खा रहे थे जैसे उन्होंने इससे अधिक स्वादिष्ट वस्तु कभी चखी ही न हो
इतने में विदुर जी घर आए और यह दृश्य देखकर चौंक गए। उन्होंने चिल्लाकर कहा, "अरी ओ पगली! यह तू क्या कर रही है? साक्षात भगवान को केले के छिलके खिला रही है
विदुरानी होश में आईं और अपनी भूल पर लज्जित होकर रोने लगीं। विदुर जी ने तुरंत केले का गूदा (फल) कृष्ण की ओर बढ़ाया। कृष्ण ने एक ग्रास खाया और मुस्कुराकर कहा
विदुर जी, इस केले में वह स्वाद कहाँ, जो काकी के उन छिलकों में था! वह छिलके केवल छिलके नहीं थे, वे शुद्ध प्रेम में डूबे हुए थे
यह *कथा* हमें 'प्रेम-लक्षणा भक्ति' का परिचय देती है.
निष्कपटता:* भगवान को दिखावा पसंद नहीं है
*शरणागति:* विदुरानी के पास कुछ नहीं था, लेकिन जो था (प्रेम), वह पूर्ण था
ईश्वर का स्वभाव:* भगवान भक्तों के दोष नहीं देखते, वे केवल उनके हृदय के भाव को ग्रहण करते हैं
इसीलिए भक्त गाते हैं
सबसे ऊँची प्रेम सगाई, दुर्योधन की मेवा त्यागी, साग विदुर घर खाई
Abhika gupta retweeted
राहु महादशा, अन्तरर्दशा क्या राजयोग देगी
राहु कई जातक/जातिकाओ पर वर्तमान महादशा समय मे चल रही होगी तो भविष्य में अब कुछ जातको पर आने वाली होगी पहले तो यह स्पष्ट कर दूं कि राहु जो राजयोग देता है वह बहुत ज्यादा लाभ वाला राजयोग होता है और बहुत कम समय मे बहुत कुछ हासिल करा देगा क्योंकि राहु जब राजयोग में होता है तब सभी ग्रहों की राजयोग कारक शक्ति को यह अपने अंदर समाहित कर लेता है और वर्तमान युग राहु का ही है
आज सब काम ऑनलाइन होते है जो कि ऑनलाइन, इंटरनेट राहु है, पलक छपकते ही बहुत अच्छी कामयाबी, पलक छपकते ही ज़िन्दगी चमक जाना, यह राहु से मिलने वाले राजयोगों का ही कमाल होता है अन्य किसी ग्रह में इतनी शक्ति नही की राजयोग पलक छपकते दे सके,मतलब बहुत जल्द सर्व सुख जैसे मकान, वाहन, संपत्ति ,धन, ऐश्वर्य, प्रतिष्ठत रोजगार आदि राजयोग देता है।अब राजयोग मतलब जब भी केंद्र और त्रिकोण के स्वामी आपस मे बैठे होंगे और राहु केतु इनके साथ शुभ सम्बन्ध में होंगे या राहु कुंण्डली में जिस राशि मे बैठा हो, उस राशि का स्वामी राजयोग बनाकर बैठा हो और राहु केतु दोनों शुभ स्थिति में हो तब राहु और राहु की महादशा-अन्तरदशाये बहुत बड़े स्तर पर राजयोग के उपरोक्त फल दिलाता है
अब राहु कैसे और अपनी दशा में कैसे राजयोग किन जातक/जातिकाओ को देता है इस बात को उदाहरण से समझते है
उदाहरण अनुसार वृष लग्न
वृष लग्न में जैसे शुक्र शनि सम्बन्ध बनने से यह राजयोग बनेगा,अब राहु इन्ही शुक्र शनि के साथ राजयोग में शुभ स्थिति में बैठ जाये जैसे शनि शुक्र राहु 11वे भाव मे जाकर बैठ जाये तब ऐसी स्थिति में व्यक्ति ने जो सपने देखे होते है उससे अच्छा राजयोग सुख मिलेंगे क्योंकि राहु यहां लग्नेश शुक्र+भाग्येश-कर्मेश शनि के साथ प्रबल राजयोग में है.
उदाहरण अनुसार कन्या लग्न
कन्या लग्न में दसवे भाव मे बैठा हो मिथुन राशि का,मिथुन राशि मे राहु उच्च होकर बलवान भी होता है, अब राहु का राशि स्वामी(मिथुन राशि) बुध राजयोग बनाकर शुक्र या शनि के साथ हो या शुक्र शनि दोनों के साथ हो या गुरु के साथ को और बुध से बनने वाला राजयोग पीड़ित या अशुभ किसी भी तरह न हो और न राहु से बुध से बनने वाला राजयोग पीड़ित हो रहा हो तब राहु इतना शक्तिशाली उच्च राजयोग देगा की फर्श से अर्श तक जातक जाएगा, राजनीति/व्यापार आदि से बड़ी सफलता , बड़ा राजयोग सुख मिल जाता है क्योंकि राहु राजनीति है और राजनीति के घर 10वे भाव मे है और राहु राशि स्वामी बुध राजयोग ने होने से राहु राजयोग बहुत बड़े स्तर पर देगा
कुंभ लग्न में केंद्र त्रिकोण स्वामी शुक्र और त्रिकोण स्वामी बुध एक साथ बैठे हो राजयोग बनाकर और अब राहु भी बुध शुक्र के साथ बैठ जाये या इनके दृष्टि सम्बन्ध बना ले , जैसे शुक्र बुध राहु दूसरे भाव(धन भाव) मे बैठ जाये तब यहाँ एक तो राहु आर्थिक रूप से बहुत ज्यादा उन्नति देगा और बड़े स्तर का राजयोग देकर जातक की किस्मत ही चकमायेगा क्योंकि धन के घर मे राजतोग बनाकर शुक्र बुध के साथ यहाँ राहु बैठा हैं
राहु या केतु कुंण्डली मे राजयोग बनाकर बैठे होते है तब राहु केतु का थोड़ा उपाय करते रहने से राजयोग ज्यादा मात्रा में फलित होता है क्योंकि राहु केतु जिन ग्रहों के साथ राजयोग में बैठें हो यदि उन ग्रहों की राशियों को पीड़ित करेंगे तो बिघ्न थोड़ा फल में कर देते है इस कारण राहु राजयोग में हो तब बहुत बड़े स्तर पर राजयोग मिलते है दूसरी बात आज के इस युग मे सभी ज्यादातर चीजे उपभोग की राहु के अधिकार में ही है जैसे ऑनलाइन काम , मोबाइल वर्क , मकान आदि की बनाबट, रोजगार आदि इस कारण आज के समय मे असली राजयोग राहु के सहयोग से मिलता है जिनकी कुण्डली मे राहु राजयोग में है और जिनकी कुंडली मे राहु राजयोग में नही है और राहु के बिना राजयोग है तब बिना राहु वाले राजयोगों की अपेक्षा राहु से बनने वाले राजयोग वाले जातक जातिक जीवन मे ज्यादा चमकते है
Abhika gupta retweeted
How the Gunas Quietly Control Human Behaviour
The Gita and Sankhya teachings state that behaviour is not entirely self directed... It is shaped by the constant interplay of three forces… the gunas.
Sattva… the quality of clarity and balance
It produces calmness, understanding, compassion, and stable judgement
Rajas… the quality of activity and desire
It drives ambition, restlessness, comparison, and constant movement
Tamas… the quality of inertia and obscuration
It produces laziness, confusion, resistance, and dullness
Every thought, emotion, and action arises under the influence of these three
When Sattva dominates… actions are thoughtful and aligned
When Rajas dominates… actions become driven and reactive
When Tamas dominates… actions become careless or absent
The sense of “I am choosing freely” is often incomplete
Choices are conditioned by the current state of the gunas
This is why the Gita says… the gunas act upon the gunas... Yet the deluded self thinks… I am the doer
Spiritual growth is not suppressing action
It is understanding and refining the gunas
What appears as personality... is the shifting dominance of sattva, rajas, and tamas.
Observe the gunas... and behaviour becomes intelligible
Abhika gupta retweeted
Karmanye Vādhikāraste” (Gita 2.47) Action Without Attachment Explained
This verse teaches one of the most profound principles of the Bhagavad Gita… you have a right to action, but not to the fruits of action
It does not ask you to stop acting, but to stop binding your identity to outcomes
Attachment to results creates anxiety, fear, and disappointment, because the outcome is never fully in your control
Action, however, is always in your hands. When you shift focus from results to right effort, the mind becomes steady and free from agitation
Act with full sincerity and skill… but let go of the need to control the result. This is not indifference… it is inner freedom
Abhika gupta retweeted
हनुमान चालीसा वहीं दीपक हैं जो अंधकार में रास्ता दिखाता है
सत्ता जब अहंकार में डूब जाती है, तब उसे यह भान नहीं रहता कि संत को बंदी बनाया जा सकता है…
पर उसकी भक्ति को नहीं
यह घटना उस युग की है, जब दिल्ली की गद्दी पर अकबर का शासन था और भारत की आत्मा में राम नाम की धारा बह रही थी। उस धारा के सबसे प्रखर प्रवाह थे — गोस्वामी तुलसीदास जी
तुलसीदास जी कोई दरबारी कवि नहीं थे, वे किसी राजा की प्रशंसा के लिए नहीं लिखते थे
वे तो राम के दास थे — और राम ही उनके राजा थे।
एक बार अकबर के कानों तक यह बात पहुँची कि तुलसीदास जी ने मृत व्यक्ति को जीवित कर दिया है।
दरबारियों ने इसे चमत्कार कहा,
पर अकबर के मन में जिज्ञासा नहीं,
अहंकार जाग उठा
उसने संदेश भिजवाया —तुलसीदास को हमारे दरबार में उपस्थित किया जाए
तुलसीदास जी ने विनम्रता से मना कर दिया
उन्होंने कहा —मैं किसी राजा के दरबार में नहीं जाता, मैं तो केवल राम के चरणों में बैठता हूँ
यह उत्तर अकबर को चुभ गया
जिस सत्ता ने बड़े-बड़े राजाओं को झुकाया था,
वह एक संत की अस्वीकृति सहन न कर सकी
आदेश हुआ —तुलसीदास को बलपूर्वक बंदी बनाकर दरबार में लाया जाए
दरबार में पहुँचते ही अकबर ने कहा —सुना है, तुम चमत्कार करते हो, मुर्दों को जिंदा कर देते हो, हमें भी कोई चमत्कार दिखाओ
तुलसीदास जी शांत थे
उनके मुख पर न भय था, न गर्व
उन्होंने दृढ़ स्वर में कहा मैं कोई चमत्कार नहीं करता, मैं तो केवल राम नाम का जप करता हूँ और यदि कोई चमत्कार है,
तो वह राम नाम में है… मुझमें नहीं
यह सुनकर अकबर क्रोधित हो उठा।
जिस राजा ने स्वयं को खुदा का साया समझ लिया था,
उसे यह स्वीकार न था कि कोई शक्ति उससे ऊपर भी हो सकती है
आदेश हुआ इसे जेल में डाल दिया जाए।
तुलसीदास जी को फतेहपुर सीकरी की कारागार में बंद कर दिया गया
अंधेरी कोठरी
बेड़ियाँ
पर मन पूरी तरह स्वतंत्र।
जहाँ एक साधारण मनुष्य टूट जाता,
वहीं तुलसीदास जी ने राम नाम का दीप जला लिया।
उसी कारागार में,
उनके हृदय से एक अनुपम स्तुति का प्रवाह फूटा
हनुमान चालीसा
कहा जाता है कि वे प्रतिदिन केवल एक चौपाई लिखते थे।
एक चौपाई… एक दिन
पूरी श्रद्धा, पूरी एकाग्रता के साथ
कारागार की दीवारें मंत्रों से गूँजने लगीं।
राम नाम का कंपन वातावरण में फैलने लगा
और जैसे-जैसे चालीसा पूर्णता की ओर बढ़ी,
वैसे-वैसे फतेहपुर सीकरी में विचित्र घटनाएँ होने लगीं
अचानक एक दिन
हजारों की संख्या में बंदर नगर में आ गए।
छतों पर… महलों में
सेनाओं के बीच
किसी के वश में नहीं
दरबार में हड़कंप मच गया
सैनिक असहाय थे
हथियार बेकार हो चुके थे
तब अकबर के एक विवेकशील सलाहकार ने कहा जहाँ बंदरों का ऐसा उत्पात हो,वहाँ यह हनुमान जी की लीला हो सकती है।राजन्, यह किसी संत का अपमान है
अकबर के अहंकार पर पहली बार भय छाया,उसे समझ आया कि जिसे उसने बंदी बनाया है,वह कोई साधारण मनुष्य नहीं
तुरंत आदेश हुआ —तुलसीदास को मुक्त किया जाए
जैसे ही तुलसीदास जी को कारागार से बाहर लाया गया,
उसी क्षण
सारे बंदर शांत होकर
नगर छोड़कर चले गए
न कोई युद्ध
न कोई रक्तपात
केवल राम नाम की विजय
अकबर स्तब्ध था
उस दिन उसे समझ आया कि
सत्ता तलवार से चलती है,
पर संसार भक्ति से चलता है
हनुमान चालीसा पूर्ण हो चुकी थी और उसके साथ यह सत्य भी स्थापित हो चुका था कि —जो राम का दास है, उसे कोई बाँध नहीं सकता
आज भी जब संकट आते हैं
जब चारों ओर अंधकार होता है
तो हनुमान चालीसा वही दीपक है
जो रास्ता दिखाता है
यह केवल एक रचना नहीं
यह अनुभव है
यह रक्षा कवच ह
यह राम कृपा का साक्षात स्वरूप है
जय श्री राम जय बजरंग बली
Abhika gupta retweeted
अर्जुन के रथ से उतरने के पश्चात भगवान श्री कृष्ण रथ से उतरे और कुछ देर मौन रहे, फिर वह धीरे से अर्जुन के कंधे पर हाथ रखकर उन्हें रथ से दूर ले गए। उसके पश्चात जो घटा वह उन सर्वज्ञ भगवान श्री कृष्ण के लिए तो परिचित था, परंतु अर्जुन के लिए विस्मयकारी, अकल्पनीय एवं आश्चर्यजनक था। अनायास ही रथ से अग्रि की लपटें निकलने लगीं और वह एक भयंकर विस्फोट करते हुए जलकर खाक हो गया
अर्जुन देख रहे थे जो रथ इतने अजेय महारथियों के अंत की कहानी का प्रत्यक्षदर्शी था, आज वह पल भर में नष्ट हो गया। अर्जुन देख रहे थे उस रथ से जुड़े अतीत को, इसी रथ से पूज्य पितामह की देह को अस्त्रों से बींध दिया था। इसी रथ से अनगिनत महारथियों का वध किया था। इसी रथ पर बैठकर उनके प्रिय सखा ने उन्हें गीता का उपदेश दिया था। आज वह राख की ढेरी बन चुका थl
इस घटना से हतप्रभ अर्जुन ने भगवान कृष्ण से कहा, ‘‘हे कान्हा! आपके उतरते ही यह रथ पल भर में भस्मीभूत हो गया। ऐसे कैसे हो गया? इसके पीछे क्या रहस्य है
भगवान कृष्ण बोले, ‘‘हे पार्थ! यह रथ तो बहुत पहले ही नष्ट हो चुका था, इस रथ की आयु तभी समाप्त हो गई थी जब पितामह भीष्म ने इस पर अपने दिव्यास्त्र का प्रहार किया था। इस रथ में इतनी ताकत नहीं थी कि भीष्म पितामाह के अचूक दिव्यास्त्रों को झेल सके। इसके पश्चात इसकी आयु फिर क्षीण हुई, जब इस पर द्रोणाचार्य और कर्ण जैसे महारथियों के भीषण दिव्यास्त्रों का पुन:-पुन: प्रहार होता रहा। यह रथ अपनी मृत्यु का वरण तो कब का कर चुका था
अर्जुन, आश्चर्यमिश्रित भाव से बोले, ‘‘हे कान्हा! यह रथ इतने पहले मृत्यु का वरण कर चुका था, तो फिर यह इतने समय तक चला कैसे? कैसे इतने दिनों तक आपके हाथों सकुशल कार्य करता रहा
भगवान कृष्ण बोले, ‘‘यह सत्य है कि इस दिव्य रथ की आयु पहले ही समाप्त हो चुकी थी, परंतु यह रथ मेरे संकल्प से चल रहा था। इसकी आयु की समाप्ति के पश्चात भी इसकी आवश्यकता थी, इसलिए यह चला। धर्म की स्थापना में इसका महत्ती योगदान था, अत: संकल्पबल से इसे इतने समय तक खींच लिया गया
भगवान कृष्ण आगे बोले, ‘धनंजय! भगवान का संकल्प अटूट, अटल और अखंड होता है। यह संकल्प संपूर्ण सृष्टि में जहां कहीं भी लग जाता है, वहां अपना प्रभाव दिखाता है और यह प्रभाव संदेह से परे अवश्य ही पूर्ण परिणाम देने वाला होता है जैसे ही संकल्प पूर्ण होता है, संकल्प की शक्ति वापस भगवान के पास चली जाती है और उसका समय एवं प्रभाव समाप्त हो जाता है। ठीक इसी प्रकार इस रथ पर मेरा संकल्प-बल कार्य कर रहा था और उसके समाप्त होते ही जो हुआ, वह तुमने देखा
भगवान कृष्ण आगे बोले, ‘इसीलिए हे अर्जुन! हम सबको भगवान के हाथों यंत्र बनकर अपना कार्य करना चाहिए। यंत्र का कार्य होता है-यंत्री के हाथों में अपना सर्वस्व समर्पण कर देना और उसके आदेशों का पालन करना। इससे कर्तापन का अहंकार समाप्त हो जाता है और जीवन का विकास होता है जिसका जितना योगदान है, उतना ही करना चाहिए और शेष यंत्री के हाथों में छोड़ देना चाहिए। यही जीवन के विकास का रहस्य है
चलो! अपने शिविर की ओर चलें।’’ भगवान श्री कृष्ण और अर्जुन पैदल ही शिविर की ओर बढ़ गए
जय श्री कृष्ण
Abhika gupta retweeted
भगवान श्री कृष्ण क्यों बने अर्जुन के सारथी
पीतांबरधारी चक्रधर भगवान श्री कृष्ण महाभारत युद्ध में सारथी की भूमिका में थे। उन्होंने अपनी यह भूमिका स्वयं चयन की थी
अपने सुदर्शन चक्र से समस्त सृष्टि को क्षण भर में मुट्ठी भर राख बनाकर उड़ा देने वाले या फिर समस्त सृष्टि के पालनकर्ता भगवान श्री कृष्ण महाभारत में अपने प्रिय सखा धनुर्धारी अर्जुन के सारथी बने थे। इस बात से अर्जुन को बड़ा ही अटपटा लग रहा था कि उसके प्रिय सखा कृष्ण रथ को हांकेंगे
सारथी की भूमिका ही नहीं, अपितु महाभारत रूपी महायुद्ध की पटकथा भी उन्हीं के द्वारा लिखी गई थी और युद्ध से पूर्व ही अधर्म का अंत एवं धर्म की विजय वह सुनिश्चित कर चुके थे। उसके बाद भी उनका सारथी की भूमिका का चयन करना अर्जुन को असहज कर देने वाला था
भगवान श्री कृष्ण सारथी के संपूर्ण कर्म कर रहे थे। एक सारथी की भांति वह सर्वप्रथम पांडुपुत्र अर्जुन को रथ में सम्मान के साथ चढ़ाने के साथ फिर आरूढ़ होते थे और अर्जुन के आदेश की प्रतीक्षा करते थे। हालांकि अर्जुन उन्हीं के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन के अनुरूप चलते थे, परंतु भगवान कृष्ण अपने इस अभिनय का संपूर्ण समर्पण के साथ निर्वहन करते थे
युद्ध के अंत में वह पहले अर्जुन को उतारकर ही रथ से उतरते थे। भगवान कृष्ण अर्जुन से युद्ध के पूर्व बोले थे, ‘‘हे परंतप अर्जुन! युद्ध की विजय सुनिश्चित करने के लिए भगवती दुर्गा से आशीष लेना उपयुक्त एवं उचित रहेगा। भगवती दुर्गा के आशीर्वाद के पश्चात ही युद्ध प्रारंभ करना चाहिए
सारथी के रूप में भगवान कृष्ण ने अर्जुन को एक और सलाह दी थी, ‘‘हे धनुर्धारी अर्जुन! मेरे प्रिय हनुमान जी का आह्वान करो। वह महावीर हैं, अजेय हैं और धर्म के प्रतीक हैं। उन्हें अपने रथ की ध्वजा पर आरूढ़ होने के लिए उनका आह्वान करो
अर्जुन ने यही किया था। सारथी की भूमिका में ही भगवान श्री कृष्ण ने कुरुक्षेत्र के मैदान में दोनों सेनाओं ने बीच परम रहस्यमयी गीता का गान किया था
भगवान श्री कृष्ण ने सारथी के रूप में अर्जुन के पराक्रम को निखारा ही नहीं, कठिन से कठिनतम क्षणों में उनको सुरक्षित एवं संरक्षित कर अपनी भूमिका को सार्थक किया था। इसलिए तो भीष्म पितामह, अर्जुन को आशीर्वाद देकर बोले, ‘‘हे प्रिय अर्जुन! जिसके सारथी स्वयं भगवान श्री कृष्ण हों, उसे कैसी चिंता! तुम्हारी विजय सुनिश्चित है। तुम ही विजयी होगे-विजयीभव
सारथी भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को धर्म का पाठ तब पढ़ाया जब महादानी सूर्यपुत्र कर्ण के रथ के पहिए धरती में धंस गए थे और तब कर्ण, अर्जुन को धर्म एवं नीति का पाठ पढ़ा रहा था
उस समय भगवान श्री कृष्ण अर्जुन से बोले, ‘‘हे पार्थ! कर्ण किस मुंह से धर्म की बात कर रहा है। द्रौपदी के चीरहरण के समय, अभिमन्यु के वध के समय, भीम को विष देते समय, लाक्षागृह को जलाने के समय उसका धर्म कहां चला गया था? यही क्षण है कर्ण को समाप्त करने का
भगवान श्री कृष्ण के मार्गदर्शन से ही कर्ण का अंत संभव हो सका। सारथी के रूप में ही भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन से जयद्रथ का वध करने के लिए व्यूह रचना की थी और अर्जुन जयद्रथ का वध कर सके थे
भगवान श्री कृष्ण ने सारथी की भूमिका का इस खूबी से निर्वाह किया था कि अर्जुन को लग रहा था यदि कान्हा के हाथों में घोड़ों की लगाम न होती तो पता नहीं मेरा क्या होता? यहां भगवान के दृश्य हाथों में घोड़ों की लगाम थी और अदृश्य हाथों में महाभारत के महायुद्ध की समग्र डोर
महाभारत का युद्ध समाप्त हो गया था। कुरुक्षेत्र में भगवान कृष्ण रथ पर बैठे थे। भगवान कृष्ण के अधरों पर एक निश्छल मुस्कान सदा की भांति बिखरी हुई थी जो आज कुछ और भी गहरी हो गई थी। आज उनके हाव-भाव एवं व्यवहार में कुछ परिवर्तन था
अर्जुन के भी व्यवहार में आज कुछ परिवर्तन था उसमें भी तनिक अहंकार झलक रहा था..अर्जुन के हाव भाव देख कर भगवान श्री कृष्ण समझ गए अर्जुन में युद्ध जीतने के उपरांत अहम आगया है कि मैने ये महाभारत जीता है।
भगवान श्री कृष्ण सदा की भांति रथ से अर्जुन से पहले नहीं उतरे और अर्जुन से बोले, ‘‘पार्थ! रथ से उतर जाओ। इस पर अर्जुन थोड़ा ठिठका और बोला रथ से तो सारथी पहले उतरता है
भगवान श्री कृष्ण ने कहा यदि में पहले उतर गया तो तुम उतर नही पाओगे इसलिए कहता हूं पहले उतर जाओ
अर्जुन थोड़ा सहमा और उतर गया और उसने देखा उसके उतरने के उपरांत ही रथ पर से हनुमान जी का ध्वज भी हवा में उड़ गया
Abhika gupta retweeted
स्वयं में परिवर्तन
सृष्टि में पूर्ण तो कोई भी नहीं है। यहाँ प्रत्येक मनुष्य में कुछ न कुछ कमी अवश्य है। सबकी सोच, सबके विचार, सबके उद्देश्य, सबके कार्य करने का तरीका अलग- अलग है। अगर सारी दुनिया एक जैसी होती तो इसके दो ही परिणाम होते, या तो दुनिया स्वर्ग होती या नरक। विविधता ही इस दुनिया को खूबसूरत बनाती है
हम खुद चाहे कितना ही झूठ बोल लें पर कोई दूसरा बोल दे तो हमे बर्दाश्त नहीं होता। हम दूसरों पर कितना भी गुस्सा कर लें पर जब कोई हम पर गुस्सा करता है तब हमे बड़ा बुरा लगता है। जबकि हमें स्वयं के प्रति कठोर और दूसरों के प्रति सरल होना चाहिए
ज्ञानी ऐसी चेष्टाओं से मुक्त होता है। वह किसी पर अपना आधिपत्य ज़माने की कोशिश नहीं करता, ना ही वह किसी से टकराता है। लोग जैसे हैं उन्हें वैसे ही स्वीकार कर लेना ही सबसे बड़ा ज्ञान है। सत्य का पालन स्वयं करना तो धर्म है पर दूसरों से जबरदस्ती सत्य का पालन कराना हिंसा है। प्रयासरत रहें कि जो परिवर्तन हम दूसरों में देखना चाहते हैं, उन्हें पहले स्वयं के जीवन में लाएं
जय श्री कृष्ण
Abhika gupta retweeted
खुश रहना सफलता का परिणाम नहीं सफलता का कारण है
सफलता केवल पद, धन या बाहरी उपलब्धियों में नहीं निहित है। असली सफलता तो हमारी आत्मा की शांति, हमारे गुण और हमारे विचारों की श्रेष्ठता में छिपी है
बहुत बार हम सफलता के अवसर बाहर ढूँढते हैं, लेकिन असली विजय तो अंदर से भरपूर होने में है अपने शांति, प्रेम और खुशी के मूल्यों को पहचान कर उन्हें हर कार्य और हर रिश्ते में उतारना
जब हम दूसरों के साथ *सहयोगी* बनते हैं, *नम्र* भाव रखते हैं और सुंदर रिश्ते निभाते हैं, *तभी जीवन में सच्ची सफलता हमारे कदम चूमती है
याद रखिए– बाहरी जीत हमें हमेशा खुश नहीं कर सकती, लेकिन अंदर से संतुष्ट और आशावादी होने पर हमारी ऊर्जा खुद-ब-खुद सफलता को आकर्षित करती है
आज से यह सीमित सोच छोड़िए* – सफलता सिर्फ बाहरी परिणाम है” और अपने अंदर की शक्ति, सकारात्मक दृष्टिकोण और आंतरिक स्थिरता को अपनाइए
क्योंकि असली विजेता वही है, जो अपने विचारों और भावनाओं में शक्ति और शांति बनाए रखता है
Abhika gupta retweeted
हम इस दुनिया में सिर्फ देखने के लिए नहीं आए हैं। हम जो सोचते हैं, जैसा महसूस करते हैं, वही इस संसार की सूक्ष्म नींव बनता है।* हर विचार एक तरंग है, जो हमारे भीतर से निकलकर वातावरण में घुल जाती है। धीरे-धीरे वही तरंगें माहौल बनाती हैं, परिस्थितियाँ रचती हैं, और फिर वही हमें बाहर दिखाई देने लगती हैं
अक्सर हम हालातों को दोष देते हैं, लोगों को कारण मानते हैं, *लेकिन सच यह है कि दुनिया पहले भीतर बनती है, बाद में बाहर दिखाई देती है।* जब मन अशांत होता है, तो वही अशांति वातावरण में फैलती है। और जब हम स्वयं स्थिर होते हैं, तो बिना कुछ कहे भी शांति की अनुभूति दूसरों तक पहुँचती है
इसलिए जीवन का सबसे बड़ा योगदान बाहर कुछ बदलना नहीं, भीतर सही निर्माण करना है। *एक शुद्ध संकल्प, एक शांत भावना, एक स्थिर स्थिति... यही संसार को बदलने की असली शुरुआत है
Abhika gupta retweeted
जीवन की यात्रा हमेशा सरल नहीं होती।* कभी रास्ते सीधे होते हैं, तो कभी मोड़ों से भरे। कभी दृश्य मन मोह लेते हैं, तो *कभी परिस्थितियाँ धैर्य की परीक्षा लेती हैं
ऐसे हर पड़ाव पर हमें बाहरी सहारे से अधिक अपने भीतर के साथियों की आवश्यकता होती है
प्रेम हमें कठोरता से बचाता है, धैर्य हमें टूटने से रोकता है, और करुणा हमें स्वयं तथा दूसरों को समझने की शक्ति देती है
जब ये तीनों गुण साथ होते हैं, तो कठिन अनुभव भी बोझ नहीं लगते... वे आत्मविकास के सुंदर अध्याय बन जाते हैं
Abhika gupta retweeted
शनि की बदली चाल, 1 महीने तक सभी राशियों पर असर
उत्तराभाद्रपद के चौथे चरण में पहुंचे न्याय के देवता
17 अप्रैल को शाम 4 बजकर 05 मिनट पर शनिदेव ने मीन राशि में स्थित उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के चौथे चरण में प्रवेश किया
ज्योतिष शास्त्र में शनि के नक्षत्र या चरण परिवर्तन को भी उतना ही महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसका सीधा प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर पड़ता है.उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के स्वामी स्वयं शनिदेव हैं, जबकि इसके चौथे चरण के स्वामी मंगल ग्रह हैं. यही वजह है कि इस समय शनि और मंगल दोनों का प्रभाव देखने को मिलेगा. यह गोचर 17 अप्रैल से 17 मई 2026 तक रहेगा. इस दौरान शनि 13°20` से 16°40` डिग्री के बीच संचरण करेंगे, जो वृश्चिक नवांश में आता है
यह चरण भावनाओं, गहराई और आंतरिक बदलाव से जुड़ा होता है. इस दौरान इमोशनल गहराई बढ़ेगी, जीवन में बदलाव के अवसर मिलेंगे, रिसर्च और स्पिरिचुअलिटी की ओर रुझान बढ़ेगा, मेडिकल, साइंस और शिक्षा क्षेत्र में सफलता के मौके मिलेंगे. शनि अनुशासन का ग्रह है और मंगल ऊर्जा का कारक. दोनों के संयुक्त प्रभाव से मेहनत करने वालों को सफलता मिलेगी, जबकि गलत रास्ते अपनाने वालों को तुरंत परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं. आइए पंडित प्रवीण मिश्र से जानते हैं कि शनि के पद नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को लाभ होगा और किन राशियों को होगी हानि
मेष राशिः मेष राशि के लिए यह समय खर्चों और प्लानिंग का रहेगा. अचानक खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलना जरूरी होगा. हालांकि, विदेश या दूर स्थान से लाभ के संकेत मिल रहे हैं. नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन धैर्य रखना होगा. बिजनेस में धीरे-धीरे सुधार होगा. मानसिक तनाव से बचने के लिए मेडिटेशन फायदेमंद रहेगा. मंगलवार को हनुमान मंदिर में सिंदूर चढ़ाएं और शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करें
वृषभ राशिः वृषभ राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक रूप से मजबूत साबित हो सकता है. रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं और नई इनकम के स्रोत भी बन सकते हैं. जो लोग बिजनेस करते हैं, उन्हें अचानक लाभ मिल सकता है. परिवार में भी सहयोग मिलेगा, लेकिन रिश्तों में अहंकार से बचना जरूरी है. मंगलवार को लाल फल अर्पित करें और जरूरतमंदों में बांटें
मिथुन राशिः मिथुन राशि वालों के करियर में उछाल देखने को मिल सकता है. प्रमोशन, नई नौकरी या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं. आपकी मेहनत और काम की तारीफ होगी. हालांकि, जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें. यह समय स्किल्स को बेहतर बनाने के लिए भी अच्छा है
कर्क राशिः कर्क राशि वालों के लिए यह समय भाग्य का साथ देने वाला रहेगा. धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. धन लाभ के योग बन रहे हैं और इनकम बढ़ाने के नए रास्ते खुल सकते हैं. परिवार में भी सकारात्मक माहौल रहेगा
सिंह राशिः सिंह राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा सतर्क रहने का है, लेकिन साथ ही लाभ के अवसर भी मिलेंगे. रिसर्च, एजुकेशन और टेक्निकल फील्ड से जुड़े लोगों को फायदा होगा. अचानक किसी अच्छी खबर से मन खुश हो सकता है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें और निवेश सोच-समझकर करें
कन्या राशिः कन्या राशि वालों के लिए यह समय मेहनत का फल देने वाला है. करियर और बिजनेस में धीरे-धीरे ग्रोथ होगी. पार्टनरशिप में काम करने वालों को लाभ मिल सकता है, लेकिन आपसी तालमेल बनाए रखना जरूरी है. परिवार में चल रही समस्याएं भी कम होंगी
तुला राशिः तुला राशि वालों के लिए यह समय प्रतिस्पर्धा में जीत दिलाने वाला हो सकता है. जो लोग कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है. कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी राहत मिलने के योग हैं. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें
वृश्चिक राशिः वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय करियर में प्रगति का है. प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. संतान पक्ष से भी खुशखबरी मिल सकती है. अपनी योजनाओं पर काम करें, सफलता मिलेगी
धनु राशिः धनु राशि वालों के लिए यह समय प्रॉपर्टी और घरेलू मामलों में शुभ रहेगा. घर-परिवार से जुड़े काम पूरे होंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है. परिवार में तालमेल बनाए रखें
मकर राशिः मकर राशि वालों के लिए यह समय पराक्रम और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा. आपके प्रयासों को सफलता मिलेगी. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है
कुंभ राशिः कुंभ राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक रूप से लाभकारी रहेगा. आय में वृद्धि के योग हैं. जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी. प्रॉपर्टी खरीदने का विचार भी इस समय सफल हो सकता है.
मीन राशिः मीन राशि वालों के लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि शनि आपकी ही राशि
Abhika gupta retweeted
Akshaya Tritiya, falling on April 19, 2026, is a highly auspicious day marking the beginning of Treta Yuga and the birth of Lord Parashurama (an avatar of Vishnu/Rama)
It is a day of supreme devotion, often celebrated with stories of divine devotion like Hanuman's service and the blessing of the Akshaya Patra
Hanuman and Rama on Akshaya Tritiya
The Spirit of Devotion: Akshaya Tritiya is a time to immerse in the spirit of selfless service and unwavering faith, closely associated with Hanuman’s devotion to Lord Rama
Sindoor Tradition: The tradition of offering sindoor (vermilion) to Hanuman Ji is rooted in a Ramayana narrative highlighting his dedication to Rama
Significance: It is believed that prayers, donations, and acts of devotion done on this day offer spiritual benefits that never diminish (Akshaya).
Key Associations of Akshaya Tritiya (Vishnu/Rama Context)
Birth of Parashurama: This day marks the birth of Parashurama, the sixth avatar of Lord Vishnu/Rama, who appeared to protect the world
Beginning of Tretayug: The day marks the beginning of the Tretayug, the age in which Lord Rama was born
The Akshaya Patra: The Mahabharata mentions that Pandavas received the Akshaya Patra, a vessel that never runs out of food, on this day, highlighting the blessing of abundance
Chandan Yatra: In many temples, the Chandan Yatra (sandalwood application) for deities starts on this day.
General Auspicious Activities
Charity: Donating food, clothes, and other items is believed to bring immense, eternal merit.
New Beginnings: Considered an auspicious day to start new ventures or make investments
Traditionally, buying gold or silver is done to welcome prosperity,representing lasting wealth
Abhika gupta retweeted
जीवन में कष्ट या पीड़ा (वेदना) उतनी भारी नहीं होती, जितना कि उस पीड़ा का निरुद्देश्य होना हमें थकाता है। जब हम किसी दुःख से गुजरते हैं और हमें यह समझ नहीं आता कि यह हमारे साथ क्यों हो रहा है, तो वह एक पत्थर के बोझ की तरह हमें दबा देता है। लेकिन जैसे ही उस पीड़ा के पीछे कोई गहरा अर्थ, कोई सीख या कोई महान उद्देश्य जुड़ जाता है, वही पीड़ा हमारी शक्ति बन जाती है
इसे एक पक्षी के उदाहरण से समझा जा सकता है। एक पक्षी के पंखों का भी अपना भार होता है, लेकिन क्योंकि वे उसे उड़ने में मदद करते हैं, इसलिए वह उन्हें बोझ नहीं समझता। ठीक इसी तरह, जब मनुष्य अपने संघर्षों को अपनी प्रगति का माध्यम बना लेता है, तो वे उसे नीचे गिराने के बजाय ऊंचाइयों पर ले जाते हैं
दुःख की मुक्ति का मार्ग उसे मिटाने में नहीं, बल्कि उसे 'सार्थक' बनाने में है। जब हम अपने दुःख से कुछ ऐसा सृजन करते हैं जो दूसरों के काम आए या हमारे स्वयं के व्यक्तित्व को निखारे, तब वह दुःख समाप्त हो जाता है क्योंकि उसका उद्देश्य पूरा हो चुका होता है। संक्षेप में कहें तो, कष्ट को सहना मजबूरी हो सकती है, लेकिन उस कष्ट से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना उसे 'पंखों' में बदल देना है
Abhika gupta retweeted
जब हम कहते हैं कि प्रयास करना और सीखते रहना सफल होने से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है, तो इसका सीधा अर्थ यह है कि हम अपना पूरा ध्यान उस 'कर्म' पर लगा रहे हैं जो हमारे हाथ में है। सफलता अक्सर भविष्य की एक घटना होती है, जो कई बाहरी परिस्थितियों और भाग्य पर निर्भर कर सकती है, लेकिन कोशिश करना हमारे वर्तमान का हिस्सा है। जब हम केवल नतीजे के पीछे भागते हैं, तो हमारा मन बेचैन रहता है और असफलता का डर हमें पूरी क्षमता से काम नहीं करने देता।
इसके विपरीत, जब हम सीखने को प्राथमिकता देते हैं, तो हर अनुभव—चाहे वह हार हो या जीत—हमें समृद्ध बनाता है। इस मानसिकता के साथ, कोई भी बाधा हमें रोक नहीं सकती क्योंकि हम जानते हैं कि अगर हम सफल नहीं भी हुए, तो भी हम पहले से बेहतर और अधिक जानकार इंसान बनकर उभरेंगे। यह दृष्टिकोण हमें एक ऐसी अजेय शक्ति देता है जहाँ हमारा आनंद बाहरी जीत पर नहीं, बल्कि हमारे आंतरिक विकास और ईमानदारी से किए गए परिश्रम पर टिका होता है। संक्षेप में, यह विचार हमें फल की चिंता छोड़कर यात्रा का आनंद लेने और खुद को निरंतर तराशते रहने की प्रेरणा देता है
Abhika gupta retweeted
मनुष्य जन्म के सदुपयोग पर ध्यान देना चाहिए
जीवनचर्या के संबंध में यदि संकुचित दृष्टिकोण न अपनाया जाता रहे, तो स्वार्थ और परमार्थ का समन्वय साथ-साथ भली प्रकार चलता रह सकता है। कठिनाई तब पड़ती है, जब मनुष्य संकीर्ण स्वार्थपरता के शिकंजे में बुरी तरह कस जाता है। पेट-प्रजनन को ही सब कुछ मान लेता है। वासना, तृष्णा और अहंता की पूर्ति के अतिरिक्त और कुछ सूझता ही नहीं।
लोभ, मोह और अहंकार के दलदल में पैर से सिर तक धँस जाता है। यही वह मनःस्थिति है, जिसमें मनुष्य सर्वदा अपने को अभावग्रस्त अनुभव करता है, असन्तुष्ट रहता है। नशेबाज को हर घड़ी खुमारी में डूबे रहने की आवश्यकता प्रतीत होती है। इसी प्रकार लिप्सा-लालसाएँ भी मनुष्य को निरन्तर स्वार्थ सिद्धि" में लिप्त रहने के लिए बाधित करती हैं तथा व्यक्ति सदा व्यस्तता, अभावग्रस्तता और चिंता भरी उलझनों का रोना रोते हुए यह सिद्ध करने का प्रयत्न करता है कि उसकी परिस्थितियाँ ही विकट हैं।
ऐसी दशा में कुछ कर पाने को कैसे अपने कदम बढ़ाएँ ? वस्तुतः यह स्थिति किसी की भी नहीं होती, जिसमें वह स्वार्थ के साथ परमार्थ का समन्वय न कर सके। यदि सुरसा जैसा मुँह फाड़े रहने वाली हविश की निरर्थकता सोची जा सके. औसत नागरिक स्तर का निर्वाह स्वीकार किया जा सके, मनुष्य जन्म की दुर्लभता पर विचार किया जा सके। उसके सदुपयोग की बात पर ध्यान दिया जा सके।
मानवी गरिमा उपलब्ध होने पर मिलने वाले आत्मसंतोष, लोक सम्मान, व्यापक सहयोग एवं भविष्य की महान् संभावनाओं पर विचार किया जा सके, तो दूरदर्शी विवेकशीलता का स्पष्ट परामर्श एक ही होगा कि निर्वाह जुटाया तो जाए, पर उसी पर निछावर कर पशु स्तर का हेय जीवन न जिया जाए। इस मार्ग पर चलते-चलते अपराधी, नर-पिशाच जैसी स्थिति ही पल्ले बँधती है, जिसमें न लोक है न परलोक, न सुख है न शांति।
तृष्णाएँ आज तक किसी की पूरी नहीं हुईं। आग में ईंधन डालते रहने पर वह बुझती नहीं वरन् और भी अधिक मड़कती है। एक कामना के पूरी होते-होते दस और नई कामनाएँ उठ खड़ी होती हैं। व्यक्ति की क्षमता और पात्रता सीमित है। आयुष्य भी थोड़ा है। अधिकांश समय तो सोने में, नित्य कर्म में, बचपन में, बुढ़ापे में निकल जाता है। समर्थता के कुछ वर्ष ही ऐसे बचते हैं, जिन्हें या तो पूरी तरह तृष्णा पर न्यौछावर कर दिया जाए या फिर उस अवधि में परमार्थ को भी सम्मिलित कर लिया जाए।
Abhika gupta retweeted
जब हम सामान्य परिस्थितियों में होते हैं, तो अक्सर हमारे भीतर एक प्रकार का अहंकार, आलस्य या अज्ञानता होती है जो हमें नया सीखने या खुद को बदलने से रोकती है। ऐसे में कई बार समझाने, सलाह देने या किताबों के माध्यम से सीखने की संभावनाएं लगभग खत्म हो जाती हैं क्योंकि व्यक्ति का मन नए विचारों के लिए बंद हो चुका होता है।
लेकिन समय एक ऐसा गुरु है जिसका अनुशासन अत्यंत कठोर और अचूक है। समय जब सिखाने पर आता है, तो वह परिस्थितियों का ऐसा चक्रव्यूह रचता है जहाँ व्यक्ति के पास सीखने के अलावा और कोई विकल्प शेष नहीं बचता। जिन लोगों के बारे में दुनिया यह मान लेती है कि ये कभी नहीं सुधरेंगे या कभी कुछ नहीं समझ पाएंगे, समय उन्हें अपनी ठोकरों और उतार-चढ़ाव से उस मोड़ पर ले आता है जहाँ आत्म-बोध अनिवार्य हो जाता है।
समय की शिक्षा में कोई शब्दावली नहीं होती, बल्कि इसमें अनुभवों की प्रत्यक्ष अनुभूति होती है। यह उन लोगों की भी वैचारिक जड़ता को तोड़ देता है जो परिवर्तन के प्रति सबसे अधिक प्रतिरोधी होते हैं। अंततः, यह विचार हमें यह संदेश देता है कि सीखने की प्रक्रिया केवल इच्छाशक्ति पर निर्भर नहीं है; कभी-कभी जीवन की विवशताएँ और समय का प्रवाह सबसे कठिन हृदय वाले व्यक्ति को भी वह सब सिखा देता है जिसे वह अब तक अनदेखा करता आ रहा था
Abhika gupta retweeted
कारण शरीर की महत्ता समझें
अंतरात्मा" का कार्यक्षेत्र "कारण" शरीर है। उसमें उत्कृष्टता, उत्कर्ष, प्रगति, गौरव की प्रवृत्ति रहती है, जो उच्च भावनाओं के माध्यम से चरितार्थ होती है।* मनुष्यता की श्रेष्ठता और सन्मार्गगामिता प्रखर होती रहे, इसके लिए उसमें भी एक रसानुभूति विद्यमान है, उसका नाम है- वर्चस्व, यश, कामना, नेतृत्व, गौरव प्रदर्शन। *उस आकांक्षा से प्रेरित होकर मनुष्य अगणित प्रकार की सफलताएँ प्राप्त करता है, ताकि वह स्वयं दूसरों की तुलना में अपने आप को श्रेष्ठ, पुरुषार्थी, पराक्रमी, बुद्धिमान अनुभव करके सुख प्राप्त करे और दूसरे लोग भी उसकी विशेषताओं, विभूतियों से प्रभावित होकर उसे यश-मान प्रदान करें
कारण शरीर" के साथ एक तथ्य और जुड़ा है कि यदि इसे सही दिशा न मिले और "विकृति" की ओर मुड़ जाए, तो अहंता, बड़प्पन की ललक, उदंडता के रूप में इसकी परिणति हो सकती है।* श्रेष्ठता सहज है, मानवीय गरिमा के अनुरूप है, परंतु जन्म-जन्मांतरों के कुसंस्कार जो मनुष्य के पल्ले बँधे रहते हैं, सतत संघर्ष हेतु उसे उत्तेजित करते हैं। उनके सामने माथा टेक देने वाले आत्मिक दृष्टि से उन्नति नहीं कर पाते, भ्रम में उलझकर अपनी दुर्गति और करा लेते हैं
कारण शरीर" रसमय संवेदना का समुच्चय काया का एक अमूल्य उपकरण है। इसका सुनियोजन कर व्यक्ति देशभक्त, सुधारक, परमार्थपरायण, विभूतिवान बनता है।* सत्प्रवृत्तियों के साथ सम्मान एवं यश तो सहज ही जुड़ा रहता है। *ऐसे व्यक्ति छोटे-छोटे आकर्षणों एवं चाटुकारों की निंदा से प्रभावित न होकर स्वयं को सन्मार्गगामी बनाए रखते हैं
जब भी कभी प्रयत्न-पुरुषार्थ के साथ उच्चस्तरीय प्रयोजन जुड़ जाते हैं, तो यही "कारण शरीर" कलाकारिता, साहित्य, समाजसेवा, राष्ट्रभक्ति, दलितोत्थान, वैज्ञानिक शोध जैसे क्षेत्रों में मनुष्य को सर्वश्रेष्ठ पद पर पहुंचाकर रहता है।* अभी तक हुए महामानवों ने इसी स्तर की साधना की है व दैवी अनुग्रह उन पर लोक सम्मान और जनसहयोग के रूप में बरसा है। *यश न पचाने वालों ने अब तक विश्व में सारी दुरभिसंधियाँ रची हैं।* सारे षड्यंत्री कलह, द्वेष के मूल में अहं की विकृति ही मुख्य भूमिका निभाती है। इन सभी में वे सभी विशेषताएँ विद्यमान थीं, जो उन्हें ऋषि, देवदूत स्तर तक पहुँचा सकती थीं। *लेकिन जीवन का एक भटकाव्, शरीर के इस उपकरण का विकृत मोड़ मनुष्य को उस श्रेष्ठता से वंचित कर देता है, जिसका कि वह श्रेयाधिकारी आसानी से बन सकता था।* मानव का यह विश्लेषण उस स्तर तक करना इस कारण अभीष्ट भी है कि अगणित व्यक्ति अपने जीवन-प्रवाह के हिचकोलों के मूल कारण को समझ नहीं पाते




















