Manye Pathak (@manyepathak) header
Manye Pathak (@manyepathak) profile picture

।। ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं । भर्गो देवस्य धीमहि, धीयो यो न: प्रचोदयात् ।।

Joined June 2019
Photo by Manye Pathak (@manyepathak)Photo by Manye Pathak (@manyepathak)Photo by Manye Pathak (@manyepathak)Photo by Manye Pathak (@manyepathak)Photo by Manye Pathak (@manyepathak)Photo by Manye Pathak (@manyepathak)Photo by Manye Pathak (@manyepathak)Photo by Manye Pathak (@manyepathak)Photo by Manye Pathak (@manyepathak)Photo by Manye Pathak (@manyepathak)
#FabaHoney के फिल्टरेशन में हम किसी भी प्रकार की मशीन का प्रयोग नहीं करते हैं। शहद को घरेलू स्तर पर छानकर उसके शुद्धतम रूप में आप लोगों तक उपलब्ध कराया जाता है।
2
12
92
शहद के दानेदार या जमने को नकली होने का प्रमाण मानना एक बड़ी भ्रांति है! भारतीय जनमानस में गहरे तक जड़ जमाए इस भ्रम को दूर करने के लिए भारत सरकार के सहयोग से देशव्यापी जनजागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए। सबसे पहले एक बात अच्छी तरह समझ लीजिए, हर जमा हुआ शहद नकली नहीं होता और हर लिक्विड शहद असली नहीं होता। शहद का जमना (Crystallization) एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। अलग-अलग फ्लोरा से प्राप्त शहद में क्रिस्टल बनने की प्रवृत्ति अलग-अलग होती है। कुछ शहद जल्दी जम जाते हैं, कुछ देर से और कुछ लंबे समय तक तरल अवस्था में रह सकते हैं। शहद की यह विशेषता मुख्यतः उसमें मौजूद ग्लूकोज और फ्रक्टोज के अनुपात, नमी और तापमान जैसे कारकों पर निर्भर करती है। एक और महत्वपूर्ण बात समझने की जरूरत है। सभी शहद एक जैसे नहीं होते! अलग-अलग फूलों और वनस्पतियों से प्राप्त शहद का रंग, स्वाद, सुगंध, गाढ़ापन और क्रिस्टलीकरण की प्रवृत्ति अलग-अलग होती है। मधुमक्खी पालक के पास जाइए, आपको सरसों, लीची, जामुन, अजवाइन, धनिया, यूकेलिप्टस और अन्य फ्लोरा के अलग-अलग शहद मिलेंगे। हर शहद की अपनी प्राकृतिक पहचान होती है। इसके विपरीत, यदि किसी ब्रांड का शहद हर बार लगभग एक ही रंग, एक जैसी सुगंध और एक जैसी बनावट में दिखाई देता है, तो उपभोक्ता को उसके उत्पादन और प्रोसेसिंग की प्रक्रिया के बारे में सवाल पूछने का अधिकार है। हालांकि, केवल एकरूपता से मिलावट साबित नहीं होती। हमें उपभोक्ताओं को यह समझाना होगा कि शहद की असलियत उसकी तरल या जमी हुई अवस्था देखकर तय नहीं की जा सकती। इसके लिए वैज्ञानिक परीक्षण और गुणवत्ता मानकों की जरूरत होती है। हमारी मांग है कि भारत सरकार, FSSAI और संबंधित संस्थाएं शहद के प्राकृतिक क्रिस्टलीकरण तथा फ्लोरा आधारित विविधता को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाएं। क्योंकि जागरूक उपभोक्ता ही शुद्ध शहद की सही पहचान और मधुमक्खी पालकों की मेहनत को उचित सम्मान दिला सकता है। 🐝 शहद को समझिए, उसकी प्राकृतिक पहचान को स्वीकार कीजिए। #FabaHoney #HoneyCrystallization #SaveBees #Beekeeping
3
4
16
685
नमस्कार! ☀️🐝 🍯 आज का विशेष #FabaHoney Nil Courier charge offer 🍯🐝 👉 किसी भी 1 किलो पैक पर पूरे भारत में फ्री डिलीवरी Forest | Jamun | Multiflora | Lichi | Saunf | Vana Tulsi | Kashmir Acacia सब उपलब्ध। कच्चा, बिना प्रोसेस किया हुआ और सीधे मधुमक्खीपालक से। ⏰ ऑफर सिर्फ आज रात 10 बजे तक। 📲 अभी WhatsApp करें: 9412253377 *केवल व्हाट्सएप्प आर्डर पर ही यह आफर है* #FabaHoney #RawHoney #Beekeeping
10
14
1
53
2,986
क्या आपने कभी रंगहीन शहद देखा है? क्या रंगहीन शहद नकली हो सकता है?? आज एक ऐसी घटना हुई जिसने मुझे थोड़ा व्यथित भी किया और आश्चर्यचकित भी। एक सज्जन ने हमारी वेबसाइट से शहद ऑर्डर किया। संभवतः उन्होंने सोशल मीडिया पर हमारी उपस्थिति देखी होगी और फिर #FabaHoney की वेबसाइट पर पहुंचे होंगे। वहां उन्होंने शहद खरीदने के लिए एक अनोखा पैमाना चुना। उन्होंने तय किया कि सबसे महंगा शहद ही खरीदना है। सो उन्होंने हमारा कश्मीर एकेसिया (Kashmir Acacia) शहद ऑर्डर कर दिया। हमारे पुराने ग्राहक जानते हैं कि FabaHoney पर अलग-अलग फ्लोरा के शहद उपलब्ध हैं। लेकिन जो लोग पहली बार हमसे जुड़ते हैं, उनके लिए यह जानकारी शायद नई हो। दरअसल, शहद का अपना कोई एक निश्चित रंग नहीं होता। मधुमक्खियां अलग-अलग मौसमों में अलग-अलग फूलों से नेक्टर (Nectar) एकत्र करती हैं। फूलों की इसी विविधता के कारण शहद के रंग, सुगंध, स्वाद और कुछ अन्य प्राकृतिक विशेषताओं में अंतर आता है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि अलग-अलग पुष्प स्रोतों से प्राप्त शहद का रंग गहरे भूरे से लेकर लगभग काला और दूसरी तरफ बिल्कुल हल्का, लगभग रंगहीन या पारदर्शी तक हो सकता है। कश्मीर एकेसिया शहद भी इसी श्रेणी का है। इसका प्राकृतिक रंग इतना हल्का होता है कि पहली बार देखने वाला व्यक्ति इसे पानी या किसी रंगहीन तरल पदार्थ जैसा समझ सकता है। खैर, हमारे उन सज्जन ग्राहक को शायद फ्लोरा और शहद के इस प्राकृतिक वर्गीकरण की जानकारी नहीं थी। जब उनके पास हमारा कश्मीर एकेसिया शहद पहुंचा तो उन्होंने उसके रंग को देखकर उसे नकली समझ लिया। उन्हें लगा कि हमने शायद उनके साथ धोखाधड़ी की है और चीनी का कोई घोल भेज दिया है। उन्होंने हमारी टीम को बेहद नाराजगी भरे संदेश भेजे। हमें बेईमान तक कह दिया। हमने अपनी तरफ से उन्हें समझाने और जानकारी देने का प्रयास किया, लेकिन उनकी नाराजगी इतनी अधिक थी कि उन्होंने हमें ब्लॉक ही कर दिया। अब हम उनसे संपर्क भी नहीं कर सकते। सच कहूं तो मुझे इस बात का दुख नहीं है कि किसी ग्राहक ने हमारे उत्पाद पर सवाल उठाया। ग्राहक को पूरा अधिकार है कि वह अपने पैसे से खरीदे गए उत्पाद की गुणवत्ता पर सवाल करे। बल्कि हम तो चाहते हैं कि ग्राहक सवाल करें, जानकारी मांगें और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें। लेकिन मुझे इस बात का दुख है कि वह सज्जन शायद आज भी इसी गलतफहमी में रहेंगे कि FabaHoney ने उन्हें नकली शहद भेजा था। काश! वह कुछ देर हमारी बात सुन लेते। एक महत्वपूर्ण बात और समझने की जरूरत है। भारत में शहद का कारोबार करने वाली बड़ी-बड़ी कंपनियों ने कभी आम उपभोक्ता को यह समझाने का गंभीर प्रयास नहीं किया कि शहद भी अलग-अलग फ्लोरा का होता है। अधिकांश ब्रांड अपने उत्पाद को केवल Honey के नाम से बेचते हैं। उपभोक्ता को यह बताने की कोशिश ही नहीं होती कि मधुमक्खियों ने किस फूल से नेक्टर एकत्र किया और उस शहद की प्राकृतिक पहचान क्या है। नतीजा यह है कि उपभोक्ता के मन में शहद को लेकर कुछ सीमित धारणाएं बन गई हैं। मसलन, असली शहद का रंग ऐसा होना चाहिए, उसकी गाढ़ापन ऐसा होना चाहिए और उसका स्वाद ऐसा होना चाहिए। जबकि प्रकृति इन सीमाओं को नहीं मानती। हमारे यहां अजवाइन का शहद है, सौंफ का है, धनिया का है, जामुन का है, लीची का है, यूकेलिप्टस का है और कश्मीर एकेसिया का भी है। हर फ्लोरा की अपनी अलग पहचान और विशेषताएं हैं। हम लगभग 20 प्रकार के फ्लोरा से शहद एकत्र करते हैं। इसके लिए हमारी मधुमक्खियों के साथ देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के अनुसार प्रवास करना पड़ता है। यह काम केवल शहद बेचने का नहीं है। यह प्रकृति को समझने, मधुमक्खियों के साथ काम करने और उपभोक्ताओं तक शहद की वास्तविक विविधता पहुंचाने का भी प्रयास है। हमारा प्रयास है कि ग्राहक को केवल शहद न मिले, बल्कि उसे यह भी पता चले कि वह किस फूल से प्राप्त हुआ है और उसकी प्राकृतिक विशेषताएं क्या हैं। अंत में उस अनजान ग्राहक से बस इतनी सी बात कहना चाहता हूं कि आप जहां भी हों, उम्मीद करता हूं कि कभी आपको यह पोस्ट पढ़ने को मिले। हम आज भी आपको यह समझाना चाहते हैं कि आपके पास पहुंचा कश्मीर एकेसिया शहद अपने प्राकृतिक स्वरूप में ही था। आपने जिस रंग को देखकर उसे नकली समझा, वही उसका प्राकृतिक रंग है। प्रकृति के हर फूल का अपना रंग है और हर फूल से बने शहद की अपनी पहचान। शहद को किसी एक रंग के पैमाने पर मत परखिए। आपका अपना, FabaHoney 🍯🐝 #RawHoney #KashmirAcacia
34
51
2
259
9,048
Kashmir Acacia Honey 🍯🐝 Kashmir Acacia Honey is a premium variety of honey sourced from the nector of the Acacia found in the beautiful kashmir. Known for its delicate, light or transparent color and unique taste. Offer Price ₹1100/kg (Courier Free) #FabaHoney
4
6
25
947
देसी उपायों पर भरोसा जताइए: अदरक, नींबू, लहसुन का रस 1-1कप लीजिए और 1कप ही सिरका डाल दीजिए (शहद वाला हो तो ज्यादा अच्छा)। पका कर जब घोल 75% रह जाए तब आंच बंद कर दीजिए। ठंडा होने के बाद उसमें शुद्ध प्राकृतिक शहद मिला दीजिए। सुबह खाली पेट 2 चम्मच। Fantastic benefits range from immune boosting,hemorrhoids, detoxifying, blood pressure/sugar/cholesterol control etc. कुछ लोगों का दावा है कि हार्ट का ब्लॉकेज खुल जाएगा। घर में नहीं बना सकते तो हमसे मंगा लीजिए। whatsapp 9412253377 ₹499/ 800 ग्राम
14
27
3
135
10,204
And That’s a real flex!🍯🐝🍯
Our #FabaHoney is growing through customer trust, without any major advertising campaigns.
1
2
6
457
नमस्कार 🙏 आपका #FabaHoney परिवार से जुड़ाव हमारे लिए बहुत मायने रखता है। 🍯🐝 हम समय-समय पर अलग-अलग फूलों और वनस्पतियों से प्राप्त शहद की उपलब्धता की जानकारी आप तक पहुँचाते रहेंगे। अगर आप इस बार कुछ अलग अनुभव करना चाहें, तो 250 ग्राम के चार अलग-अलग फ्लोरा चुनकर एक किलो शहद भी ले सकते हैं। इससे आपको चार किस्मों के स्वाद और विशेषताओं को जानने का अवसर मिलेगा। शहद की किस्मों, कीमत और ऑर्डर के लिए WhatsApp करें: 9412253377 अथवा हमारे वेबसाइट पर पधारें: FabaHoney.com सादर, टीम FabaHoney
8
15
1
78
1,655
जय माता दी। OK #Kia
94
9
3
397
4,698
🍯 #FabaHoney WhatsApp Order सूचना हमारे WhatsApp पर आने वाले #FabaHoney के सभी ऑर्डर हमारे पुत्र संभालते हैं। दुर्भाग्य से इन दिनों वे डेंगू से पीड़ित हैं, इसलिए उनकी सेहत को प्राथमिकता देते हुए अगले तीन दिनों तक WhatsApp पर ऑर्डर स्वीकार नहीं कर पाएंगे। हालाँकि, #FabaHoney की वेबसाइट पर ऑर्डर पहले की तरह जारी रहेंगे। 🛒 अपना ऑर्डर देने के लिए जाएँ: FabaHoney.com आपके सहयोग और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। 🙏 FabaHoney परिवार 🐝🍯
24
14
1
100
3,607
आपके मोहल्ले की पानी की टंकी पर मधुमक्खियों का एक छत्ता लगा हुआ है। कई लोगों की नजर है उस पर कि किसी दिन शहद निकालने वाला कोई मिल जाए तो उससे शुद्ध शहद निकलवा लें। जिस दिन आपको सुविधा हुई उस दिन आप उस छत्ते को तोड़ देंगे और शहद निकाल लेंगे। ( ऐसा ही होता है न?) आपने तोड़ने से पहले उसके छत्ते का निरीक्षण नहीं किया कि अभी उसमें कैपिंग हुई है कि नहीं?? हुई है तो कहीं ऐसा तो नहीं कि अभी उसमें ब्रुड हो, लार्वा हो... ( साधारण भाषा में कहूं तो अंडा बच्चा उसमें होगा) पर जब आपने उसको निचोड़ा तो आप की बाल्टी में शहद के साथ साथ वह सब भी आ गया जिसकी आप कल्पना नहीं कर सकते। और सबसे बड़ी बात यह कि जिस मधुमक्खी की तारीफ करते हम नहीं थकते, जिस मधुमक्खी के कारण फसलों और फूलों में परागण होता है, उस मधुमक्खी के घर को तो आपने अपने 2, 4 किलो शहद के लिए तोड़ डाला। अब उनमें से 90% मधुमक्खियां मर जायेंगीं। जी हां लगभग सभी। पहले मैं भी इन बातों पर गौर नहीं करता था क्योंकि मुझे एहसास ही नहीं था। जब मधुमक्खी-पालन शुरू किया तो ज्ञान प्राप्त हुआ, अनुभव प्राप्त हुआ और तब दिमाग इन बारीक बातों पर भी गया। शहद तो खैर हम मौन पालक भी निकालते ही हैं , तो क्या यह सब पाप हमसे भी होता है?? बड़े संतोष से यह बात कह रहा हूं कि एक मधुमक्खी पालक से इस तरह की गलती नहीं हो सकती। एक मधुमक्खी पालक सारी परिस्थितियों का आकलन करके ही शहद निकालता है। वह देखता है कि छत्तों की ठीक से, भली प्रकार से कैपिंग हो गई है, उसमें कोई लार्वा नहीं है तभी वह शहद निकलेगा। अगर छत्ते शहद से लबलबा रहे हैं तब भी वह देखता है कि मौसम कैसा रहने वाला है। यदि उसे लगता है कि आने वाले एक-दो दिन में मौसम खराब रहेगा और मधुमक्खियां बक्सों से बाहर निकलकर फूलों से nectar लाने में असमर्थ रहेंगीं तो वह उस समय शहद निकालना टाल देता है। मधुमक्खी पालक इस प्रकार से शहद निकालता है कि मधुमक्खी के छत्ते को कोई नुकसान नहीं होता। मधुमक्खी को बेघर नहीं होना पड़ता है। अतः अहिंसक रास्ते से प्राप्त किए गए शहद को प्रोत्साहित करें और उसे अपनाएं, प्रयोग में लाएं। अपने लोकल बीकीपर से Raw Honey खरीदें। बड़े-बड़े ब्रांड के प्रोसेस किया हुए शहद से बचें।
8
36
187
4,712
Manye Pathak retweeted
Good morning to all 🍯🐝🍯 – at Rampur, India
2
3
205
भारतीय जनमानस में गहरे तक जड़ जमाए बैठी भ्रांति कि दानेदार या जमा हुआ शहद नकली होता है को दूर करने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जाना आवश्यक है। याद रखिए कि हर जमा हुआ शहद नकली नहीं होता और हर लिक्विड शहद असली नहीं होता। अलग-अलग फ्लोरा के शहद में जमने की अलग-अलग प्रवृत्ति होती है (अथवा बिल्कुल नहीं होती है) सभी शहद एक समान नहीं होते, जैसा कि बड़े-बड़े ब्रांड का शहद आप देखेंगे कि वह हमेशा एक जैसे रंग और गंध के होते हैं। जबकि मधुमक्खी पालक के पास जाइए तो वह आपको विभिन्न प्रकार के फ्लोरा युक्त शहद उपलब्ध कराएगा जिसका रंग गंध और गुणधर्म अलग-अलग होते हैं।
2
9
53
978
Manye Pathak retweeted
Nishu Case: Swatantra Arrested In Modi Act | Chirag Runs Away On Quota Questions | Ajeet Bharti LIVE xitter.cf/i/broadcasts/1qxvveBrQ…
82
623
4
2,232
42,118
Nature’s sweetness is always better than artificial sugar. Choose wisely. 🍯 #FabaHoney"
2
6
26
580
Raw Honey infused garlic . The catch word is #RawHoney . And we harvest it. #FabaHoney wa.me/919412253377
5
8
51
1,019
अफसोस कि @bhootnath का एकाउंट भी हैक होगया। उनकी तरफ से आने वाले किसी भी DM के लिंक को क्लिक न करें. यह वाला हैकर बहुत अच्छे अच्छे अकाउंट्स को लील जा रहा है।
3
7
1
38
1,974
प्रिय ट्विटर (X) परिवार, ❤️ यदि आपने कभी Faba Honey🍯 का स्वाद लिया है, इसके बारे में सुना है या हमारी इस यात्रा को करीब से देखा है, तो आपसे एक छोटा-सा अनुरोध है, कृपया #FabaHoney के बारे में अपनी ओर से सिर्फ़ दो पंक्तियाँ लिख दीजिए। ✍️🍯 आपके अपने शब्द हमारे लिए किसी भी विज्ञापन से कहीं अधिक मूल्यवान हैं। आपका विश्वास, आपका अनुभव और आपका स्नेह ही Faba Honey की असली पहचान है। 🙏❤️ बस दो पंक्तियाँ लिखिए… और हमारी यात्रा का हिस्सा बन जाइए। – at Rampur, India
65
23
9
134
4,247