DM Bareilly (@dmbareilly) profile picture

District Magistrate, Bareilly

Bareilly up
Joined September 2016
Photo by DM Bareilly (@dmbareilly)Photo by DM Bareilly (@dmbareilly)Photo by DM Bareilly (@dmbareilly)Photo by DM Bareilly (@dmbareilly)Photo by DM Bareilly (@dmbareilly)Photo by DM Bareilly (@dmbareilly)Photo by DM Bareilly (@dmbareilly)Photo by DM Bareilly (@dmbareilly)Photo by DM Bareilly (@dmbareilly)Photo by DM Bareilly (@dmbareilly)
DM Bareilly retweeted
कोई मतदाता न छूटे उत्तर प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण–2027 के अंतर्गत आज दिनांक 21 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस का आयोजन किया गया। आज अभियान के दिवस युवा साथियों एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जो लोग आज यह प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए हैं, वे निराश न हों। दिनांक 22 नवंबर 2026 (रविवार) को भी प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जाएगा। ✅ विशेष अभियान दिवस पर अपने मतदेय स्थल पहुंचकर आलेख्य मतदाता सूची में नाम अवश्य जांच लें ✅ मतदाता सूची में नाम नहीं होने पर पात्र नागरिक फॉर्म-6 भरकर पंजीकरण कराएं तथा किसी विवरण में संशोधन के लिए फॉर्म-8 भर सकते हैं आइए, विशेष अभियान दिवस में सक्रिय भागीदारी निभाएँ और मतदाता सूची को शुद्ध, समावेशी एवं अद्यतन बनाने में अपना योगदान दें। @ECISVEEP @ANI @ians_india @PTI_News @DDNewslive @airnewsalerts @SpokespersonECI
2
25
20
2,563
DM Bareilly retweeted
कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश (प्रेस विज्ञप्ति) प्रदेश के समस्त मतदेय स्थलों पर 22 नवंबर, रविवार को होगा विशेष अभियान दिवस बीएलओ आलेख्य मतदाता सूची एवं आवश्यक फार्मों के साथ प्रातः 10 बजे से अपराह्न 04 बजे तक रहेगे उपस्थित आलेख्य मतदाता सूची में नागरिक अपना और अपने परिवार के सदस्यों का नाम अवश्य जाँचें विशेष अभियान दिवस के अंतर्गत मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने विभिन्न जनपदों में मतदाता पंजीकरण एवं बूथ व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण लखनऊ, 21 नवम्बर 2026 उत्तर प्रदेश में अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि (17 नवम्बर से 16 दिसम्बर) में नागरिकों की सुविधा के लिए विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। ये अभियान दिवस 22 नवम्बर (रविवार), 28 नवम्बर (शनिवार) एवं 29 नवम्बर (रविवार), 2026 को आयोजित होंगे। समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए गये हैं कि विशेष अभियान दिवसों का आयोजन सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित किया जाए तथा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन कराया जाए। इस क्रम में प्रदेश के समस्त मतदेय स्थलों पर 22 नवंबर, रविवार को विशेष अभियान दिवस पर बीएलओ आलेख्य मतदाता सूची एवं आवश्यक फार्मों के साथ प्रातः 10 बजे से अपराह्न 04 बजे तक उपस्थित रहेगे। आलेख्य मतदाता सूची में नागरिक अपना और अपने परिवार के सदस्यों का नाम अवश्य जाँच कर लें। नाम न होने की स्थिति में पंजीकरण के लिए फॉर्म-6 तथा संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरकर आवेदन करें। प्रदेश में मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं समावेशी बनाने के उद्देश्य 21 नवम्बर को आयोजित विशेष अभियान दिवस के अन्तर्गत समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अधिकारियों द्वारा भी विभिन्न जनपदों में मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मतदाता पंजीकरण कार्य की प्रगति, बूथ स्तर पर उपलब्ध व्यवस्थाओं तथा मतदाताओं को प्रदान की जा रही सुविधाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, उत्तर प्रदेश के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण के दौरान मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की उपस्थिति, बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की उपलब्धता, बीएलओ के पास आलेख्य मतदाता सूची की उपलब्धता तथा बीएलओ द्वारा टेबल टॉप एक्सरसाइज किए जाने की स्थिति की समीक्षा की गई। मतदाता पंजीकरण एवं संशोधन के लिए पर्याप्त संख्या में आवेदन फार्म उपलब्ध होने और मतदाताओं को फार्म भरने में आवश्यक सहयोग प्रदान किए जाने की व्यवस्था भी देखी गई। अधिकारियों ने बीएलओ द्वारा अपने कार्यक्षेत्र में पात्र नागरिकों विशेषकर युवाओं एवं महिलाओं की पहचान कर उनके नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की प्रगति का आकलन किया। इसके अतिरिक्त बुक ए कॉल विद बीएलओ के लंबित प्रकरणों की स्थिति, 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाताओं की पहचान तथा मतदान केंद्रों पर मतदाता सहायता डेस्क (हेल्प डेस्क) की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने बूथ लेबल अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान किसी भी पात्र नागरिक का नाम छूटने न पाए। बीएलओ अपने क्षेत्र में घर-घर संपर्क एवं समन्वय के माध्यम से पात्र मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करें तथा लंबित प्रकरणों का निर्धारित समयसीमा में नियमानुसार निस्तारण किया जाए। यह भी निर्देशित किया गया कि एक ही परिवार के सदस्यों का अलग-अलग बूथों पर नाम दर्ज हो, ऐसे मतदाताओं को चिन्हित करते हुए उन्हें एक ही मतदेय स्थल पर फॉर्म-8 भरवाकर स्थानांतरित कराए जाएं। @ECISVEEP @ANI @ians_india @PTI_News @DDNewslive @airnewsalerts @SpokespersonECI
13
56
56
19,636
DM Bareilly retweeted
कोई मतदाता न छूटे उत्तर प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण–2027 के अंतर्गत कल दिनांक 21 नवंबर 2026 को आयोजित प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस की झलकियां… विशेष अभियान दिवस के अंतर्गत मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा विभिन्न जनपदों में मतदाता पंजीकरण एवं बूथ व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। आज 22 नवंबर 2026 (रविवार) को भी प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जाएगा… ✅ विशेष अभियान दिवस पर अपने मतदेय स्थल पहुंचकर आलेख्य मतदाता सूची में नाम अवश्य जांच लें @ECISVEEP @ANI @ians_india @PTI_News @DDNewslive @airnewsalerts @SpokespersonECI
7
52
2
55
11,143
DM Bareilly retweeted
कोई मतदाता न छूटे उत्तर प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण–2027 के अंतर्गत आज दिनांक 22 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। दिनांक 28 नवंबर 2026 (शनिवार) एवं 29 नवंबर 2026 (रविवार) को भी प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जाएगा। @ECISVEEP @ANI @ians_india @PTI_News @DDNewslive @airnewsalerts @SpokespersonECI
2
27
1
35
3,676
DM Bareilly retweeted
कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश (प्रेस विज्ञप्ति) 28 एवं 29 नवंबर को अभियान दिवसों में भी मिलेगा मतदाता सूची में नाम जांचने एवं जुड़वाने का अवसर प्रदेश के 1.73 लाख बूथों पर आगामी विशेष अभियान दिवसों में भी बीएलओ रहेंगे उपस्थित 21 एवं 22 नवंबर के अभियान में शामिल न हो पाने वाले नागरिक, अगले विशेष अभियान दिवसों में कर सकते हैं प्रतिभाग मतदाता सूची में अपना और परिवार के सदस्यों के नाम की ऑनलाइन भी की जा सकती जांच, नाम न होने पर फॉर्म-6 भरकर कराएं पंजीकरण लखनऊ, 22 नवंबर 2026 उत्तर प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत आज 22 नवंबर को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) आलेख्य मतदाता सूची एवं पर्याप्त संख्या में फार्मों (6, 7 एवं 8) के साथ सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक उपस्थित रहे। नागरिकों को अपने और परिवार के सदस्यों के नाम मतदाता सूची में जांचने तथा नाम न होने पर फॉर्म-6 भरकर पंजीकरण कराने के लिए जागरूक किया गया। यदि कोई नागरिक 21 एवं 22 नवंबर को आयोजित विशेष अभियान दिवस में किसी कारणवश अपने मतदेय स्थल पर नहीं पहुंच सके हैं, तो भी परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आगामी 28 नवम्बर (शनिवार) एवं 29 नवंबर (रविवार) को भी विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। इन दिवसों पर नागरिक अपने मतदेय स्थल पर पहुंचकर बीएलओ से संपर्क कर मतदाता सूची में अपना एवं परिवार के सदस्यों का नाम जांच सकते हैं और नाम नहीं होने पर फॉर्म-6 भरकर जमा कर सकते हैं। मतदाता सूची में नाम दर्ज होना मतदान के लिए आवश्यक है, इसलिए सभी पात्र नागरिक को समय रहते अपना पंजीकरण सुनिश्चित कराना चाहिए। प्रदेश के 1.73 लाख बूथों पर आयोजित विशेष अभियान दिवस के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा आज भी विभिन्न जनपदों में पहुंचकर बीएलओ की उपस्थिति, आलेख्य मतदाता सूची एवं आवेदन फार्मों की उपलब्धता, बूथ लेवल एजेंटों की सहभागिता, मतदाता सहायता डेस्क तथा पंजीकरण कार्य की प्रगति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पात्र नागरिकों, विशेषकर युवाओं एवं महिलाओं के पंजीकरण, बीएलओ के माध्यम से घर-घर संपर्क, बुक ए कॉल विद बीएलओ के लंबित प्रकरणों तथा 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाताओं की पहचान की जानकारी ली। बीएलओ को निर्देशित किया गया कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से छूटने न पाए और सभी लंबित प्रकरणों का नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। प्रदेश वासियों से अनुरोध है कि वे आगामी 28 एवं 29 नवम्बर को आयोजित होने वाले विशेष अभियान दिवसों को सफल बनाने की मुहिम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें। मतदाता सूची में नाम की जांच ऑनलाइन भी की जा सकती है। इसके लिए नागरिक सेवा पोर्टल voters.eci.gov.in अथवा ECINET मोबाइल ऐप का उपयोग किया जा सकता है। नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म-6 तथा मतदाता विवरण में संशोधन या स्थानांतरण के लिए फॉर्म-8 भर सकते हैं। विशेष अभियान दिवसों की प्रतीक्षा किए बिना निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है। सभी पात्र नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित कर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। @ECISVEEP @ANI @ians_india @PTI_News @DDNewslive @airnewsalerts @SpokespersonECI
7
60
2
74
22,055
DM Bareilly retweeted
कोई मतदाता न छूटे उत्तर प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण–2027 के अंतर्गत दिनांक 22 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस की झलकियां… अगला विशेष अभियान: 28 एवं 29 नवंबर 2026 अपने बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची में नाम अवश्य जांचें। @ECISVEEP @ANI @ians_india @PTI_News @DDNewslive @airnewsalerts @SpokespersonECI
38
40
3,566
DM Bareilly retweeted
कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश (प्रेस विज्ञप्ति) दिनांक 24 नवम्बर, 2026 @ECISVEEP @ANI @ians_india @PTI_News @DDNewslive @airnewsalerts @SpokespersonECI
8
32
2
61
19,129
DM Bareilly retweeted
कोई मतदाता न छूटे! उत्तर प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2027 के अंतर्गत आज, 22 नवम्बर 2026 को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जा रहा है। आलेख्य मतदाता सूची में नाम जांचने, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने एवं प्रविष्टियों में सुधार करवाने के लिए विशेष अभियान में बढ़ चढ़ कर सहभागिता करें। विशेष अभियान में सहभागिता करें, लोकतंत्र को सशक्त करें! @ECISVEEP @ANI @ians_india @PTI_News @DDNewslive @airnewsalerts @SpokespersonECI
3
30
1
35
3,693
📢 मतदाता सूची में हर पात्र नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करने की पहल! उत्तर प्रदेश में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत आज, 22 नवंबर को सभी मतदेय स्थलों पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि मतदाता सूची को अद्यतन एवं समावेशी बनाया जा सके। 📍 उत्तर प्रदेश #UttarPradesh #ECI #VoterAwareness
कोई पात्र मतदाता न छूटे! उत्तर प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण- 2027 के अंतर्गत विशेष अभियान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर आज, 22 नवंबर 2026 (रविवार) को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष कैम्प संचालित किए जा रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल करना एवं मतदाता सूची को त्रुटिरहित, पारदर्शी, समावेशी एवं अद्यतन बनाना है। @ECISVEEP @ANI @ians_india @PTI_News @DDNewslive @airnewsalerts @SpokespersonECI
3
20
40
14,044
DM Bareilly retweeted
कोई मतदाता न छूटे! उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में आज, रविवार, 22 नवम्बर, 2026 को विशेष अभियान दिवस संचालित किया जा रहा है। ✅ विशेष अभियान दिवस पर अपने मतदेय स्थल पहुंचकर आलेख्य मतदाता सूची में नाम अवश्य जांच लें ✅ मतदाता सूची में नाम नहीं होने पर पात्र नागरिक फॉर्म-6 भरकर पंजीकरण कराएं तथा किसी विवरण में संशोधन के लिए फॉर्म-8 भर सकते हैं आइए, विशेष अभियान दिवस में सक्रिय भागीदारी निभाएँ और मतदाता सूची को शुद्ध, समावेशी एवं अद्यतन बनाने में अपना योगदान दें। @ECISVEEP @ANI @ians_india @PTI_News @DDNewslive @airnewsalerts @SpokespersonECI
3
54
38
3,192
DM Bareilly retweeted
कोई पात्र मतदाता न छूटे! उत्तर प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण- 2027 के अंतर्गत विशेष अभियान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर आज, 22 नवंबर 2026 (रविवार) को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष कैम्प संचालित किए जा रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल करना एवं मतदाता सूची को त्रुटिरहित, पारदर्शी, समावेशी एवं अद्यतन बनाना है। @ECISVEEP @ANI @ians_india @PTI_News @DDNewslive @airnewsalerts @SpokespersonECI
5
74
4
89
11,105
DM Bareilly retweeted
कोई मतदाता न छूटे! उत्तर प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण–2027 के अंतर्गत दिनांक 21 एवं 22 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में आज, शनिवार, 21 नवम्बर 2026 को विशेष अभियान दिवस संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में पंजीकरण सुनिश्चित करना तथा मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाना है। #कोई मतदाता न छूटे @ECISVEEP @ANI @ians_india @PTI_News @DDNewslive @airnewsalerts @SpokespersonECI
3
33
1
37
2,799
DM Bareilly retweeted
This is Revision not Treason. This is not electoral manipulation rather this is electoral roll sanitation. This is single most important work done in the area of electoral roll cleaning ever on this planet. This historic work needs to be heartily applauded not cynically berated. There may be errors still left in the electoral roll even after SIR but they are much less than what was the situation before SIR. We are committed to rectify even those also during current SSR in UP. @ECISVEEP @SpokespersonECI
SIR in UP Nearly 2.89 CRORE names were removed from UP's draft voter list during SIR. That's almost 1 in every 5 voters! In 359 out of 403 Assembly seats, non-death deletions exceeded the 2022 victory margin. Is this voter list revision or electoral manipulation? Largest voters defranchaisement ever in the history. This shouldn't be viewed less than a treason!
13
131
9
72
7,119
DM Bareilly retweeted
कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश (प्रेस विज्ञप्ति) प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर 21 नवम्बर (शनिवार) और 22 नवम्बर (रविवार) को आयोजित होंगे विशेष अभियान दिवस सभी मतदेय स्थलों पर प्रातः 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक उपस्थित रहेंगे बीएलओ पंजीकरण से छूटे पात्र नागरिकों विशेषकर युवाओं एवं महिलाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने पर विशेष जोर लखनऊ, 20 नवम्बर, 2026 अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि में नागरिकों की सुविधा के लिए प्रदेश में विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। ये अभियान दिवस 21 नवम्बर (शनिवार), 22 नवम्बर (रविवार), 28 नवम्बर (शनिवार) एवं 29 नवम्बर (रविवार), 2026 को आयोजित होंगे। समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि विशेष अभियान दिवसों का आयोजन सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित किया जाए तथा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन कराया जाए। दिनांक 21 एवं 22 नवम्बर, 2026 को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) प्रातः 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक उपस्थित रहेंगे। बीएलओ के पास 17 नवम्बर, 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची उपलब्ध रहेगी, जिससे नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम जांच कर सकेंगे। बीएलओ के पास पर्याप्त संख्या में फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 उपलब्ध रहेंगे। नागरिकों की सुविधाओं एवं उनकी जिज्ञासाओं तथा आवेदन में सहयोग हेतु प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क भी सक्रिय रखी जाएगी। नागरिकों की जिज्ञासाओं के समाधान एवं आवश्यक जानकारी तथा सहायता उपलब्ध कराने के लिए जनपद स्तर पर हेल्पलाइन नं० 1950 भी सक्रिय रहेंगे। समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि विशेष अभियान दिवसों के दौरान मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों विशेषकर युवाओं एवं महिलाओं को शामिल कराने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। इस अभियान में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए), पूर्व/वर्तमान ग्राम प्रधानों/पार्षदों एवं स्थानीय स्वयंसेवकों का सहयोग लिया जाए। सामाजिक संगठनों को भी अभियान से जोड़कर पात्र नागरिकों तक जानकारी पहुंचाई जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इन विशेष अभियान दिवसों का लाभ उठा सकें। निर्देश दिए गए हैं कि जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विशेष अभियान दिवसों पर मतदेय स्थलों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें। जिला निर्वाचन अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि विशेष अभियान के संचालन में किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए। विशेष अभियान दिवसों के कुशल पर्यवेक्षण हेतु मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में कार्यरत अधिकारीगण भी विभिन्न जनपदों में स्थलीय निरीक्षण करेंगे, जिसमें उनके द्वारा मतदेय स्थलों का निरीक्षण एवं बीएलओ के कार्यों की गुणवत्ता का आंकलन भी किया जाएगा। सभी प्रदेशवासियों से अनुरोध है कि वे विशेष अभियान दिवसों पर अपने मतदेय स्थलों पर पहुंचकर आलेख्य मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें। आलेख्य मतदाता सूची में नाम न होने पर पात्र नागरिक फॉर्म-6 भरकर नाम दर्ज कराने हेतु पंजीकरण करायें एवं मतदाता सूची में किसी प्रविष्टि के संशोधन के लिए फॉर्म-8 के माध्यम से आवेदन करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदाता सूची में नाम दर्ज होना आवश्यक है। सभी नागरिक विशेष अभियान दिवसों में सक्रिय सहभागिता निभाएं और मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं समावेशी बनाने में सहयोग करें। @ECISVEEP @ANI @ians_india @PTI_News @DDNewslive @airnewsalerts @SpokespersonECI
8
67
1
90
27,293
DM Bareilly retweeted
👉🏻 विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2027 के अंतर्गत 21 एवं 22 नवंबर को विशेष अभियान दिवसों का आयोजन किया जा रहा है। 👉🏻 विशेष अभियान दिवसों पर नागरिक अपने मतदेय स्थल पर पहुंचकर आलेख्य मतदाता सूची में अपना नाम जांच सकते हैं। 👉🏻 नाम दर्ज न होने पर फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। 👉🏻 नागरिकों की सुविधा के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी। @ECISVEEP @ANI @ians_india @PTI_News @DDNewslive @airnewsalerts @SpokespersonECI
5
84
1
80
5,081