Official Twitter account of District Administration, Patna. We will keep you abreast of developments and activities of District Administration, Patna.

Patna, India
Joined May 2017
गांधी मैदान में आयोजित होने वाले रावण वध कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के. शर्मा ने प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, प्रभावी भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था तथा प्रवेश एवं निकास मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का पूरी मुस्तैदी एवं तत्परता से निर्वहन करने के निर्देश दिए गये.
24
2,807
पटना जिला में खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने का काम मिशन मोड में जारी.विभिन्न विभागों द्वारा जिला में संस्थापित कुल 1,55,984 स्ट्रीट लाइटों में तकनीकी कारणों से खराब पाए गए 32,988 स्ट्रीट लाइट में से 16,864 को आज तक कर लिया गया ठीक. दीपावली से पूर्व सभी स्ट्रीट लाइट को ठीक कर लेने का लक्ष्य
6
5
2
62
4,741
पटना जिला में मिशन मोड में सड़कों की चल रही मरम्मति अभियान अंतर्गत चिन्हित 1220 स्थलों में से 747 स्थलों (कुल लम्बाई -159 किमी ) की मरम्मति की जा चुकी है. सड़कों के बाकी क्षतिग्रस्त स्थलों की भी मरम्मति दिनरात जारी है.
7
5
47
6,654
पटना जिला में खराब स्ट्रीट लाइट को ठीक करने का काम मिशन मोड़ में शुरू. जिलाधिकारी ने दीपावलो से पहले पूरे जिले में किसी भी वजह से काम नहीं कर रहे स्ट्रीट लाइट को शत प्रतिशत ठीक कर लेने का सभी संबंधित विभागों को दिया निदेश.
7
4
55
4,914
पटना जिला अंतर्गत क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मति का कार्य दिन- रात जारी है. शहर से ग्रामीण इलाकों तक मरमति के लिए अबतक चिन्हित 1171 स्थलों में से 612 स्थलों पर सड़कों की मरम्मति पूरी कर ली गई है. लक्ष्य है कि अतिशीघ्र पूरी गुणवत्ता के साथ सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मति कर ली जाय एवं आम जनों को आवागमन में अधिक से अधिक सहूलियत हो.
8
44
10,705
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत सितंबर माह की पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से पेंशनधारियों राज्य के पेंशनधारियों के खाते में ट्रांसफर किया गया. पटना जिला के 5 लाख 11 हजार 887 पेंशनधारियों के खाते में सभी छह पेंशन योजनाओं की सितंबर माह की पेंशन राशि के रूप में रुपए 58 करोड़ 43 लाख 98 हजार की राशि अंतरित की गई. समाहरणालय पटना में इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार उप विकास आयुक्त श्री शुभम कुमार समेत काफ़ी संख्या में लाभुक पेंशनधारी उपस्थित रहे
1
3
23
7,462
बाढ़ एवं अत्यधिक वर्षा से क्षतिग्रस्त सड़कों की तेजी से हो रही मरम्मति बाढ़ एवं अत्यधिक वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मति का कार्य पटना जिला में मिशन मोड में तेज गति से संचालित किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा पथ निर्माण विभाग एवं ग्रामीण कार्य विभाग के सभी संबंधित प्रमंडलों के साथ निरंतर समन्वय एवं नियमित समीक्षा के माध्यम से मरम्मति कार्यों में तेजी लाई जा रही है, ताकि आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। जिला अंतर्गत सड़क निर्माण से संबंधित विभिन्न प्रमंडलों द्वारा कुल 1,103 स्थलों पर सड़कों की मरम्मति के लिए चिन्हित किया गया था, जिनमें से 555 स्थलों पर मरम्मति कार्य पूर्ण कर लिया गया है। अब तक मरम्मति की जा चुकी सड़कों की कुल लंबाई 105 किलोमीटर से अधिक है। शेष चिन्हित स्थलों पर भी मरम्मति कार्य तेजी से जारी है। ग्रामीण कार्य विभाग के पटना प्रमंडल के अंतर्गत मरम्मति के लिए चिन्हित 96 स्थलों में से 53 स्थलों पर कार्य पूर्ण हो चुका है। मसौढ़ी प्रमंडल में चिन्हित 18 स्थलों में से 11, दानापुर प्रमंडल में 16 में से 8 तथा पालीगंज प्रमंडल में चिन्हित 73 स्थलों में से 17 स्थलों पर मरम्मति कार्य पूरा किया जा चुका है। वहीं, बाढ़ प्रमंडल के अंतर्गत चिन्हित 166 स्थलों में से 6 स्थलों पर कार्य पूर्ण हो गया है तथा शेष स्थलों पर कार्य प्रगति पर है। इसी प्रकार, पथ निर्माण विभाग के पटना सिटी प्रमंडल के अंतर्गत चिन्हित 120 स्थलों में से 109 स्थलों पर मरम्मति कार्य पूरा कर लिया गया है। पश्चिमी प्रमंडल के अंतर्गत चिन्हित सभी 129 स्थलों पर मरम्मति कार्य पूर्ण हो चुका है। वहीं, न्यू कैपिटल प्रमंडल के अंतर्गत चिन्हित 355 स्थलों में से 92 स्थलों पर कार्य पूरा किया जा चुका है तथा शेष स्थलों पर मरम्मति कार्य तेजी से चल रहा है। NHAI के द्वारा चिन्हित 130 स्थलों में सबकी मरम्मति हो चुकी है जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार ने सभी संबंधित कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया है कि क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मति का कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि सड़क मरम्मति कार्य में गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि आम नागरिकों को शीघ्र सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सके। जिलाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को भी निर्देश दिया है कि उनके क्षेत्र में यदि ऐसी कोई सड़क चिन्हित होती है, जिसकी मरम्मति आवश्यक है, लेकिन वह वर्तमान सूची में शामिल नहीं है, तो ऐसी सड़कों की सूची तत्काल संबंधित कार्यपालक अभियंताओं को उपलब्ध कराई जाए। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी आवश्यक सड़क मरम्मति से वंचित न रहे तथा आमजन को अधिकतम सुविधा मिल सके। जिला प्रशासन द्वारा सड़क मरम्मति अभियान की निरंतर निगरानी की जा रही है। संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शेष क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मति शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है, ताकि बाढ़ एवं अत्यधिक वर्षा के कारण उत्पन्न हुई आवागमन संबंधी कठिनाइयों को जल्द से जल्द दूर कर सड़कों की स्थिति सामान्य एवं आवागमन को सुगम बनाया जा सके।
3
9
2,720
जिले में बाढ़ एवं अत्यधिक वर्षा के कारण पथ निर्माण विभाग के अंतर्गत आने वाली क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मती तेजी से की जा रही है। न्यू कैपिटल रोड डिवीजन में चिह्नित 355 स्थलों में से 72 स्थानों पर सड़क की मरम्मती पूरी की जा चुकी है। पटना पश्चिमी डिवीजन में 129 चिह्नित स्थलों में से 8 स्थानों पर लगभग 7 किलोमीटर सड़क की मरम्मती पूर्ण हो चुकी है। पटना सिटी पथ प्रमंडल में चिह्नित सभी 4 स्थानों पर लगभग 1.5 किलोमीटर सड़क की मरम्मती पूरी कर ली गई है। शेष जगहों पर भी सड़कों की तेजी से मरम्मति चल रही है जिसे शीघ्र पूरा कर लिया जायेगा
1
1
8
5,356
पटना जिला के शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मति के काम युद्ध स्तर पर चल रहे हैँ. ग्रामीण कार्य विभाग के विभिन्न प्रमंडलों में भी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मती का कार्य भी लगातार प्रगति पर है। ग्रामीण कार्य विभाग के बाढ़ प्रमंडल में 166 चिह्नित स्थलों में से 5 स्थानों पर लगभग 1.60 किलोमीटर सड़क की मरम्मती पूर्ण हो चुकी है। पटना पश्चिमी प्रमंडल में 96 चिह्नित स्थलों में से 43 स्थानों पर कार्य पूरा किया जा चुका है। साथ ही बाढ़ से क्षतिग्रस्त 5 सड़कों, जिनकी कुल लंबाई लगभग 4.9 किलोमीटर है, को पुनः मोटरेबल बनाने का कार्य प्रगति पर है।पालीगंज प्रमंडल में 73 चिह्नित स्थलों में से 6 स्थानों पर 2 किलोमीटर से अधिक सड़क की मरम्मती पूर्ण हो चुकी है। दानापुर प्रमंडल में चिह्नित दोनों स्थानों पर मरम्मती कार्य पूरा कर लिया गया है। मसौढ़ी प्रमंडल में 11 चिह्नित स्थलों में से 6 स्थानों पर कार्य पूर्ण हो चुका है। जिलाधिकारी ने बचे हुए मरम्मति के काम को पूरी गुणवत्ता के साथ टाइमलाइन के भीतर पूरे कर लेने के निदेश दिए हैँ.
1
1
11
6,141