Official Twitter Account of District Magistrate Kushinagar.

Kushinagar
Joined January 2017
महानवमी और विजयादशमी (दशहरा) के पावन पर्व पर समस्त जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ​ महानवमी और विजयादशमी का पर्व असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें अपने समाज में प्रेम, सद्भाव, भाईचारा और आपसी एकता बनाए रखने की प्रेरणा देता है। ​जनपद के नागरिकों से अपील की गई कि सभी लोग इन त्यौहारों को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को त्यौहारों के दौरान सुरक्षा, सफाई, यातायात व्यवस्था तथा निर्बाध विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। ​ सभी जनपदवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। ​ @CMOfficeUP @ChiefSecyUP @InfoDeptUP @UPGovt
12
7
80
2,382
आज मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण एवं मतदेय स्थल सम्भाजन को लेकर हुई बैठक। अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण एवं मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में आज कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। बैठक में मतदेय स्थलों के सम्भाजन, उनके भौतिक सत्यापन, निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण तथा पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रथम चरण में मतदेय स्थलों का सम्भाजन किया जाएगा। आयोग के निर्देशों के क्रम में प्रति मतदेय स्थल अधिकतम 1,200 मतदाताओं तथा दो किलोमीटर की भौगोलिक परिधि को ध्यान में रखते हुए सम्भाजन की कार्यवाही की जाएगी। बताया गया कि हाल ही में हुई अतिवृष्टि को देखते हुए पूर्व में अंतिम रूप से प्रकाशित मतदेय स्थलों का 16 से 18 अक्टूबर 2026 तक पुनः भौतिक सत्यापन कराया जाएगा, ताकि मतदाताओं को मतदान के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। भौतिक सत्यापन के उपरांत मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची 19 अक्टूबर 2026 को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध करा दी जाएगी। वर्तमान में स्थापित मतदेय स्थलों के संबंध में किसी भी प्रकार की आपत्ति अथवा सुझाव होने पर संबंधित प्रतिनिधि 23 अक्टूबर 2026 तक प्रत्येक दशा में जिला निर्वाचन कार्यालय अथवा संबंधित उपजिलाधिकारी कार्यालय में उपलब्ध करा दें, जिससे प्राप्त आपत्तियों एवं सुझावों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निस्तारण किया जा सके। बताया गया कि निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत 12 नवंबर 2026 को आलेख्य निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा तथा निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 04 जनवरी 2027 को होगा। अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र नागरिकों सहित सभी पात्र छूटे हुए नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत फार्म-6 भरवाया जाए। सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों से जनपद के सातों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के सभी मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त करने तथा उनकी सूची की एक प्रति जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने की अपील की गई। बीएलए के माध्यम से पात्र नागरिकों के फार्म-6, अपात्र अथवा मृत निर्वाचकों के संबंध में फार्म-7 तथा प्रविष्टियों में संशोधन के लिए फार्म-8 प्राप्त कर संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों को उपलब्ध कराया जा सकता है। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम एवं प्रक्रिया की जानकारी देते हुए राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय सहयोग करने की अपेक्षा की। बैठक में आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, अपना दल (एस), कांग्रेस तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए निर्वाचन नामावलियों को शुद्ध, पारदर्शी एवं अद्यतन बनाने तथा मतदेय स्थलों की व्यवस्था को सुगम बनाने में सहयोग की अपेक्षा की गई। @ChiefSecyUP @ceoup @ECISVEEP @CMOfficeUP @UPGovt @InfoDeptUP
1
3
12
2,485
आज सदर तहसील पडरौना में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक एवं समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में जन सुनवाई की गई। संपूर्ण समाधान दिवस में आए हुए नागरिकों की राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, विकास विभाग एवं अन्य विभागों से संबंधित प्रकरणों/समस्याओं को सुन कर संबंधित अधिकारियों को त्वरित,निष्पक्ष एवं गुणवत्ता युक्त निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। @ChiefSecyUP @CMOfficeUP @UPGovt @InfoDeptUP
2
2
25
2,274
प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन कृषि विभाग ने कुशीनगर में निर्माणाधीन कृषि विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। अधिकारियों एवं कार्यदाई संस्था से निर्माण कार्यों के प्रगति की जानकारी प्राप्त कर अगले 15 दिन के अंदर विश्विद्यालय के प्रवेश द्वार,हॉस्टल, क्लॉस रूम, सेमिनार हॉल, बाउंड्री वॉल एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। @ChiefSecyUP @CMOfficeUP @UPGovt @InfoDeptUP
2
8
69
5,723
आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति, रोगी कल्याण समिति, क्षय रोग समिति, आयुष्मान भारत, योजना, संचारी रोग समिति तथा आयुष एवं, होम्योपैथिक विभाग की प्रत्येक योजना की समीक्षा की गई। सभी PHC/CHC प्रभारी को संचालित योजनाओं में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।इसके साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी को संचालित योजनाओं में शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने हेतु साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश दिए गए। @ChiefSecyUP @CMOfficeUP @UPGovt @InfoDeptUP
1
21
2,980
आज कलेक्ट सभागार में कलेक्ट्रेट अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व, समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं संबंधित पटल सहायकों के साथ राजस्व कार्यो, न्यायालय वादो,IGRS पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एवं अन्य बिंदुओं पर समीक्षा बैठक की गई। बैठक में अंश निर्धारण, स्वामित्व योजना के लंबित प्रकरणों को निस्तारित करने, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने, रियल टाइम खतौनी,राजस्व वसूली के अंतर्गत GST,बैंक, विद्युत देय,परिवहन,खनन आदि की रिकी समीक्षा करने तथा राजस्व वाद के अंतर्गत धारा 24, धारा 67, धारा 116 एवं अन्य कार्यों की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। @ChiefSecyUP @UPGovt @CMOfficeUP @InfoDeptUP
3
2
39
3,858
आज कलेक्ट्रेट कक्ष में आयोजित जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों की समस्याओं व शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया। संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। नागरिकों को त्वरित न्याय दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है। @ChiefSecyUP @UPGovt @CMOfficeUP @InfoDeptUP
2
1
43
4,578
कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आज कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष वीरेन्द्र नाथ मिश्र को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके उपरांत अध्यक्ष वीरेन्द्र नाथ मिश्र ने एसोसिएशन के अन्य नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की गई। अधिवक्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए न्यायिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था में उनके सहयोग तथा जनहित से जुड़े मामलों में सकारात्मक सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ अधिवक्ता सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व पवन कुमार, जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष तथा सहायक आयुक्त स्टाम्प सहित अन्य अधिकारी, अधिवक्तागण एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। @ChiefSecyUP @UPGovt @InfoDeptUP @CMOfficeUP
3
21
3,033
जनसुनवाई केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि आमजन के विश्वास और प्रशासन की जवाबदेही का माध्यम है। आज कलेक्ट्रेट कक्ष में जनसुनवाई करते हुए जनता दर्शन में आए नागरिकों की विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्षता, संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। जनता की संतुष्टि ही प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। @ChiefSecyUP @CMOfficeUP @InfoDeptUP @UPGovt
1
2
26
2,322
महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित हुआ सम्मान समारोह। शासन के निर्देशों के क्रम में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति के विशेष अभियान के अंतर्गत रिजर्व पुलिस लाइन, रविन्द्रनगर धूस के प्रांगण में महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के उद्देश्य से भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। माननीय सांसद कुशीनगर श्री विजय कुमार दुबे तथा माननीय विधायक गण द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं तथा महिला पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देना तथा समाज में महिला सशक्तीकरण के प्रति जागरूकता विकसित करना है। @ChiefSecyUP @CMOfficeUP @InfoDeptUP @UPGovt
3
19
1,587
आज कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर माह सितंबर में विभिन्न विभागों की प्राप्त ग्रेडिंग एवं रैंकिंग तथा जनपद में संचालित विकास एवं निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।सभी विभागों को गत माह की अपेक्षा अक्टूबर में ग्रेडिंग/रैंकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को योजनाओं एवं परियोजनाओं की नियमित समीक्षा करने,जिन परियोजनाओं के लिए धनराशि उपलब्ध है उनमें तेजी लाने, परियोजनाओं की नियमित निगरानी करने तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए उन्हें निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने, अधिकारियों को नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण करने,सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं समय से पूर्ण कराने, निर्माण कार्यों के पूर्ण होने पर शत प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित किये जाने के निर्देश सभी सम्बन्धित को दिए गए। सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने विभाग की योजनाओं, निर्माण कार्यों एवं परियोजनाओं की नियमित समीक्षा करते हुए प्रगति में सुधार लाएं। सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित आंकड़ों एवं रैंकिंग को गंभीरता से लेते हुए विभागीय कार्य प्रणाली को प्रभावी बनाएं, जिससे जनपद की समग्र रैंकिंग में सुधार सुनिश्चित हो सके। @ChiefSecyUP @UPGovt @CMOfficeUP @InfoDeptUP
5
3
34
2,450
आज कार्यालय कक्ष में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जनपद के दूर-दराज क्षेत्रों से आए नागरिकों की विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों/ समस्याओं की गंभीरता पूर्वक सुनवाई की गई। शिकायतों/ समस्याओं से संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित निष्पक्ष,पारदर्शी एवं गुणवत्ता युक्त निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। @ChiefSecyUP @CMOfficeUP @UPGovt @InfoDeptUP
2
1
21
2,597
डीएम,एसपी की संयुक्त अध्यक्षता में आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत सेंटर पीस कमेटी की बैठक संपन्न आज कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में आगामी त्यौहारों-नवरात्रि,दशहरा, धनतेरस, दीपावली,आदि आगामी त्यौहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढ़ंग सम्पन्न कराने के दृष्टिगत मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिला अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक,समस्त एसडीएम, क्षेत्राधिकारी, समस्त थानाध्यक्ष सहित संबंधित अधिकारियों एवं दुर्गा पूजा समिति के आयोजकों, संभ्रांत नागरिकों के साथ शांति समिति की बैठक की गयी। आगामी समस्त त्यौहारों को परम्परागत तरीके से हर्षाेल्लास एवं शांतिपूर्ण ढ़ंग से मनाने के लिए समस्त सीओ/एसडीएम को निर्देश दिया कि मूर्ति विसर्जन स्थल एवं अन्य आवश्यक स्थलों का भ्रमण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि विसर्जन स्थल पर प्रकाश एवं पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि विद्युत सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। उन्होने कहा कि डीजे की आवाज निर्धारित डेसीबल से ज्यादा नही होना चाहिए। आयोजकों से विभिन्न व्यवस्थाओं के दृष्टिगत वालेन्टियर की तैनाती करने के निर्देश दिए। सुरक्षा के मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। समस्त सीओ/एसडीएम/एसएचओ को निर्देश दिया कि मूर्ति विसर्जन रूटों का भ्रमण करने, पेड़ों की डालियों की छटाई करने, नालियों को कवर करने। जहां-जहां पूर्व में घटनायें हुई हैं, उन जगहों पर विशेष ध्यान देने,यदि कोई दिक्कत या विवाद उत्पन्न करता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए। शहरी क्षेत्र में निर्धारित घाट/स्थानों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, पेयजल आदि की व्यवस्था अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत से तथा जिला पंचायत राज अधिकारी/खंड विकास अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्रों मे निर्धारित घाट/स्थानों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, पेयजल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। घाटों पर नाव व गोताखोरों की व्यवस्था पहले से ही करा लें एवं गोताखोरों के द्वारा घाटों के किनारों की गहराई का पता लगाकर बैरीकेटिंग करायें। विद्युत विभाग को निर्देश दिया कि जुलूस मार्गों एवं मूर्ति विसर्जन के रास्तों पर लटक रहे विद्युत तारों एवं खम्भों को ठीक किया जाए। पाण्डाल समिति एवं डीजे संचालकों को त्यौहार के दौरान डीजे को निर्धारित डेसीबल से ज्यादा और न अश्लील गानों को बजाने के निर्देश दिए गए। आम जनमानस के सहयोग से पुलिस तथा प्रशासन यह सुनिश्चित करें कि त्यौहारों को सुरक्षात्मक एवं सकुशल सम्पन्न कराया जाए। आयोजकों से कहा कि पाण्डाल हाईटेंशन तार के नीचे नही होना चाहिए तथा ट्रांसफार्मर के बगल में भी न हो। उन्होने कहा कि कोई भी व्यक्ति पुरानी गलती को न दोहराये, जिससे कि घटना हो। पाण्डाल मे ज्वलनशील पदार्थों का उपयोग न करें। पाण्डाल कम से कम दो साइड से खुला हो, तथा आने व जाने के लिए अलग अलग गेट बनाये जायें। मुख्य अग्निशमन अधिकारी को पाण्डाल में इलेक्ट्रिक एवं फायर सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। परम्परागत आयोजन हैं, उनकी शर्तों के अनुसार ही आयोजकों को अनुमति दी जाए।मूर्तियों की ऊँचाई भी निर्धारित मानक के अनुरूप होना चाहिए। इसके साथ ही क्षेत्राधिकारियों, उप जिलाधिकारियो,थानाध्यक्षों एवं आयोजकों/संभ्रांत नागरिकों से तैयारियों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। @ChiefSecyUP @UPGovt @CMOfficeUP @InfoDeptUP
2
2
23
3,237
जिला स्वच्छता समिति की बैठक में ग्रामीण स्वच्छता कार्यों में तेजी लाने के निर्देश। आज जिला स्वच्छता समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गई। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत संचालित योजनाओं, ग्राम पंचायतों में स्वच्छता व्यवस्था, वित्तीय प्रगति तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के निर्माण एवं संचालन की विस्तृत समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ग्रामीण स्वच्छता से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराया जाए। योजनाओं का लाभ धरातल पर दिखाई देना चाहिए तथा कार्यों की नियमित समीक्षा, स्थलीय निरीक्षण और निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित की जाए। ग्राम पंचायतों में स्थापित रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरआरसी) के नियमित संचालन, डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण, कचरे के पृथक्करण एवं उचित निस्तारण की व्यवस्था प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। जैव विविधता रजिस्टरों को अद्यतन रखने तथा टीम गठित कर उनका परीक्षण कराने पर भी जोर दिया गया। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 की वित्तीय प्रगति, व्यक्तिगत शौचालय निर्माण एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए पात्र लाभार्थियों के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करने तथा उपलब्ध धनराशि का पारदर्शी एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सामुदायिक शौचालयों को क्रियाशील रखने, साफ-सफाई, जलापूर्ति एवं रखरखाव की व्यवस्था दुरुस्त करने तथा केयरटेकर के मानदेय संबंधी प्रकरणों का नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। ओडीएफ प्लस मॉडल ग्रामों के सत्यापन की समीक्षा करते हुए ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, नालियों की सफाई तथा सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने पर बल दिया। पीडब्ल्यूएमयू (प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट) के माध्यम से पूरे जनपद को संतृप्त करने हेतु कार्ययोजना एवं नक्शा तैयार करने तथा प्रसंस्कृत प्लास्टिक का सड़क निर्माण में उपयोग किए जाने की संभावनाओं पर कार्य करने के निर्देश दिए। गोबरधन परियोजना के प्रभावी संचालन में आने वाली समस्याओं का संबंधित विभागों के समन्वय से समाधान कराने को भी कहा गया। बैठक में 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत सर्वाधिक धनराशि अवशेष रखने वाली 10 ग्राम पंचायतों तथा पंचम वित्त आयोग के अंतर्गत शून्य व्यय करने वाली ग्राम पंचायतों,पंचायत सहायकों के मानदेय, अगस्त माह में सहज जन सेवा केंद्रों के माध्यम से प्रदान की गई सेवाओं, अंत्येष्टि स्थलों की स्थिति, पंचायत भवन निर्माण तथा चयनित ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना, लंबित कार्यों का समयबद्ध निस्तारण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा ग्रामीण नागरिकों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समय से उपलब्ध कराने तथा ग्रामीण स्वच्छता एवं पंचायतों से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। @ChiefSecyUP @CMOfficeUP @UPGovt @InfoDeptUP
1
2
10
1,767
आज कलेक्ट्रेट कक्ष में जनसुनवाई के दौरान जन सामान्य द्वारा की गई शिकायतों/ समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया। समस्याओं/ शिकायतों से संबंधित विभाग के अधिकारियों को निष्पक्ष,पारदर्शी, गुणवत्ता युक्त एवं समयबद्धता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। @ChiefSecyUP @CMOfficeUP @UPGovt @InfoDeptUP
1
3
19
2,041
DM Kushinagar retweeted
कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश (प्रेस विज्ञप्ति) *सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक एवं निराधार खबर "ECI साफ्टवेयर मे मतदाताओं का नाम काटने हेतु बिना कारण 85,854 फार्म ऑटोजनरेट किये गये" के सम्बन्ध में सही सूचना* लखनऊ, 10 अक्टूबर 2026। दिनांक 09-10-2026 को सोशल मीडिया पर प्रसारित खबर "In UP SIR, ECI Software Auto-generated 85,854 Forms to Delete Voters Without a Reason" में यह भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में ईसीआई सॉफ्टवेयर में से 85,854 मतदाताओं के नाम फार्म-7 ऑटो जेनरेट कर बिना समुचित कारण के विलोपित कर दिये गये हैं। खबर के संबंध में यह स्पष्ट किया जाता है कि उत्तर प्रदेश में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 का कार्य लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम 1960 और भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश दिनांक 27.10.2025 के अनुसार पूरी पारदर्शिता के साथ किया गया है। खबर में लगाए गए आरोप मिथ्या धारणाओं पर आधारित होने के कारण खारिज किये जाते हैं। उत्तर प्रदेश में दिनांक 06-01-2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची में 12 करोड़ 55 लाख मतदाता सम्मिलित थे। इनमें से लगभग तीन करोड़ 26 लाख मतदाताओं को नो मैपिंग एवं तार्किक विसंगतियों के कारण नोटिस जारी की गयी थी। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम 1960 के प्रावधानों के अन्तर्गत निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को यह अधिकार है कि वह मतदाता सूची के पुनरीक्षण में किसी भी मतदाता के सम्बन्ध में स्वतः संज्ञान (Suo moto) जांच कर सकता है। अतः विहित प्रावधानों के अधीन ही इन 3.26 करोड़ मतदाताओं को नोटिस निर्गत करते हुए उन्हें प्राप्त कराया गया। नोटिस प्राप्त ऐसे मतदाताओं से यह अपेक्षा की गयी कि एक निश्चित अवधि में सुसंगत दस्तावेज़ों की सूची में से कोई एक दस्तावेज उपलब्ध करा दें। प्रदेश में नोटिस सुनवाई करते हुए उन पर निर्णय लिये जाने की अन्तिम तिथि 27-03-2026 थी। सुनवाई प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी / सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा इन नोटिस प्राप्त मतदाताओं के अर्ह (Eligible) अथवा अनर्ह (Ineligible) होने का निर्णय लिया गया। जिन लोगों के संबंध में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा यह निर्णय लिया कि वे अर्ह (Eligible) हैं, उनका नाम अन्तिम मतदाता सूची में सम्मिलित कर लिया गया तथा जिन व्यक्तियों के सम्बन्ध में अनर्ह (Ineligible) होने का निर्णय लिया गया, उनका नाम अन्तिम मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं किया जाना था, इसलिए ड्राफ्ट मतदाता सूची से हटाने के लिये सॉफ्टवेयर में फॉर्म-7 जनरेट करने की व्यवस्था थी। यह व्यवस्था इसलिये है कि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर यह पता चल सके कि किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची से कब हटा और क्यूँ हटा। बिना फार्म-7 जनरेट किये यदि कोई नाम मतदाता सूची से सीधे हटा दिया जाये तो भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर यह पता लगाना मुश्किल होगा कि इस व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से कब और क्यों हटाया गया। खबर में उल्लिखित 85,854 की संख्या उन्हीं मतदाताओं की है, जिनके बारे में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा स्वतः संज्ञान जांच की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए यह निर्णय लिया गया कि वे अनर्ह (Ineligible) हैं। तरबगंज एवं पीलीभीत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में एक आवदेक द्वारा अनेक मतदाताओं का नाम कटवाने हेतु फार्म-7 भरने का उदाहरण देते हुये रिपोर्ट में यह कहा गया कि उत्तर प्रदेश के SIR-2026 के दौरान समुदाय विशेष के मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कटवाने का प्रयास हुआ। इस सम्बन्ध में स्पष्ट किया जाता है कि उपर्युक्त दोनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में जिन प्रकरणों के उदाहरण रिपोर्ट में दिये गये हैं उन सभी में ऐसे समस्त फार्म-7 निरस्त किये गये थे। इस प्रकार Bulk में फार्म-7 भरने की कोशिश भी सफल नहीं होने दी गयी। यह खबर स्वयं बताती है कि हमारी वेबसाइट पर लाखों की संख्या में उपलब्ध फॉर्म-7 की सूचनाओं को अच्छी तरह से खंगालने के बाद मात्र 198 ऐसे मामले पाये गये जहाँ एक ही व्यक्ति द्वारा 10 से ज्यादा फार्म-7 भरे गये। रिपोर्ट के मुताबिक ऐसे सभी प्रकरणों में कुल मिलाकर 4740 व्यक्तियों के नाम काटने का प्रयास हुआ। उत्तर प्रदेश जैसे विशाल राज्य में लाखों की संख्या में प्राप्त फार्म-7 में से केवल मात्र 198 ऐसे मामलों का पाया जाना, जहाँ बल्क में फार्म-7 दिये गये हों, इस बात का द्योतक है कि राज्य में बल्क में फार्म-7 सामान्यतः नहीं प्राप्त किये गये। इस खबर में किया गया दावा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की प्रक्रियाओं के संबंध में सार्वजनिक रूप से कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है, पूर्णतया असत्य है। भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट (eci.gov.in) पर Instructions Tab में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिनांक 27-10-2025 को जारी दिशा-निर्देश आज भी उपलब्ध है, जिसके आधार पर उत्तर प्रदेश में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की प्रक्रिया सम्पादित की गयी थी। ख़बर में यह भी उल्लिखित है कि "हमने उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और साथ ही साथ भारत निर्वाचन आयोग दिल्ली को विस्तृत प्रश्न भेजे थे। खबर छपने के समय तक उनके द्वारा कोई उत्तर नही दिया गया" (We sent detailed questions to UP Chief Electoral Officer Navdeep Rinwa as well as to the ECI in Delhi. They had not replied by the time of publication) यहाँ स्पष्ट करना है कि दिनांक 08.10.2026 को अपराह्न 3:32 बजे इनके द्वारा ई-मेल के माध्यम से प्रश्नों को प्रेषित करते हुए उसी दिन सायं 07:00 बजे तक विस्तृत उत्तर की मांग की गई थी। अपने ई-मेल में इनके द्वारा पूछे गये महज 3 प्रश्नों में उन आँकड़ों, तथ्यों एवं उदाहरणों का कोई उल्लेख नहीं किया गया जो इनके द्वारा प्रसारित ख़बर में प्रस्तुत किये गये। यह भी ध्यातव्य है कि उत्तर प्रदेश में वर्तमान में विधान परिषद की खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक क्षेत्र का निर्वाचन चल रहा है। मात्र 3 घण्टे के समय में अपने तथाकथित विश्लेषण के संबंध में इनके द्वारा उत्तर मांगा जाना यह सिद्ध करता है कि इन्हें उत्तर प्राप्त किये जाने या सत्यता जानने में कोई रूचि नहीं है। तत्पश्चात अगले दिन दिनांक-09.10.2026 को प्रातः 08:30 बजे ही इनके द्वारा सोशल मीडिया पर ख़बर भी प्रसारित कर दिया जाना यह दर्शाता है कि महज खानापूर्ति के लिए और आम जनमानस में भारत निर्वाचन आयोग की गलत छवि प्रस्तुत करने के उद्देश्य से अत्यन्त अल्प समय में विस्तृत उत्तर की मांग की गई। इस प्रकार उपरोक्त प्रसारित खबर भ्रामक एवं निराधार है। यह आश्वस्त किया जाता है कि उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य पूर्णतया विधिक रूप से सम्पन्न किया गया है। @ECISVEEP @SpokespersonECI @ANINewsUP @PTI_News @ians_india @DDNewsUP @AIRNewsHindi
46
140
5
182
36,116
कृषि मंत्री मा० श्री सूर्य प्रताप शाही ने आज निर्माणाधीन महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुशीनगर का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों से निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त किया। मंत्री जी ने निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्य में श्रमशक्ति बढ़ाकर कार्य को तेजी से पूर्ण कराया जाए। विश्वविद्यालय परिसर में निर्माणाधीन एकेडमिक ब्लॉक, लाइब्रेरी, छात्रावास, कैंटीन सहित अन्य भवनों का निर्माण निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाए। मा० मंत्री जी ने निर्माण कार्यों में निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता की सामग्री का प्रयोग सुनिश्चित करने तथा समय-समय पर प्रयुक्त सामग्री का अधिकृत संस्था/प्रयोगशाला से गुणवत्ता परीक्षण कराने पर जोर दिया। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नालियों का निर्माण कराने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान जिला अधिकारी श्री संजय चौहान, मुख्य विकास अधिकारी सुश्री वंदिता श्रीवास्तव,लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, कार्यदायी संस्था वेन्सा कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर वेंकटेश उपस्थित थे। @ChiefSecyUP @CMOfficeUP @UPGovt @InfoDeptUP
1
43
2,859
आज कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण एवं आगामी निर्वाचन की तैयारियों पर चर्चा की गई। 12 अक्टूबर से BU, CU एवं VVPAT मशीनों की FLC प्रारंभ होने के दृष्टिगत राजनीतिक दलों से एजेंट नामित कर आवश्यक दस्तावेज समय से जमा करने की अपील की गई। साथ ही, 01 अक्टूबर से जारी नाम जोड़ने के अभियान के तहत SIR में छूटे पात्र मतदाता BLO के माध्यम से फॉर्म-6 भरकर अपना नाम पुनः निर्वाचक नामावली में जुड़वा सकते हैं। इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। @ChiefSecyUP @CMOfficeUP @InfoDeptUP @UPGovt @ceoup
2
4
31
2,572
आज आज कलेक्ट्रेट कक्ष में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जन सामान्य द्वारा की गई शिकायतों/ समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया। जन समस्याओं/ शिकायतों से संबंधित विभाग के अधिकारियों को निष्पक्ष,पारदर्शी, गुणवत्ता युक्त एवं समयबद्धता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। @ChiefSecyUP @CMOfficeUP @UPGovt @InfoDeptUP
3
3
15
3,219
आज कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत जनपद में चल रहे स्वच्छ जल आपूर्ति से संबंधित निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। कार्यदाई संस्था को रोड रेस्टोरेशन को गुणवत्ता युक्त, जहां कही भी पेय जल पाइप टूटी हो तत्काल ठीक करने, सोलर पैनल सही करने,विभाग से संबंधित IGRS कि शिकायतों को गुणवत्ता युक्त निस्तारित करने तथा लंबित कार्यों को निर्धारित समय सीमा के अंदर लक्ष्य के अनुरूप तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।इसके साथ ही विद्युत एवं राजस्व विभाग से संबंधित प्रकरणों को संबंधित विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर निस्तारण करने तथा ऐसे प्रोजेक्ट जिसमें कम से कम काम बचे हो उसे अक्टूबर माह में पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिए गए। अधिशासी अभियंता को लगातार कार्यों की मानीटरिंग करने के निर्देश दिए गए। @ChiefSecyUP @CMOfficeUP @UPGovt @InfoDeptUP
2
3
31
2,889