अमेरिकी-ईरान के बीच बढ़ते सैन्य टकराव और Strait of Hormuz में गहराते ऊर्जा संकट के बीच, पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनिर की तेहरान यात्रा चर्चा का केंद्र बनी हुई है.
कतर और ओमान के विपरीत, पाकिस्तान मुख्य रूप से एक 'सैन्य-से-सैन्य' चैनल के जरिए तेहरान और पश्चिमी ताकतों के बीच मध्यस्थता साधने की कोशिश में है.
आर्थिक मोर्चे पर जूझ रहे पाकिस्तान के लिए यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी रणनीतिक प्रासंगिकता साबित करने की एक कोशिश भी है.
होर्मुज की खाड़ी पर ईरान के रुख और ट्रम्प प्रशासन की ओर से संभावित व्यापक सैन्य हमलों की आशंका ने वैश्विक तेल आपूर्ति और समुद्री सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
भारत के लिए पश्चिम एशिया में स्थिरता सीधे तौर पर उसकी ऊर्जा सुरक्षा और चाबहार जैसे रणनीतिक प्रोजेक्ट्स से जुड़ी है. जहाँ पाकिस्तान का सैन्य नेतृत्व अपनी कूटनीतिक पैठ बनाने की फिराक में है, वहीं भारत इस क्षेत्र में एक संतुलित, सतर्क और स्वतंत्र कूटनीतिक दृष्टिकोण बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है.
क्या यह कूटनीतिक मध्यस्थता आसन्न युद्ध के खतरे को टाल पाएगी, या केवल एक अल्पकालिक कवायद साबित होगी?
#MiddleEastCrisis #Pakistan #IndiaForeignPolicy #IRAN #TEHRAN #IranUS
PERU के लीमा स्थित Jorge Chavez International Airport से उड़ान भरने की तैयारी के दौरान LATAM एयरलाइंस के एक Airbus A320 के विमान के इंजन में आग लग गई.
एयरलाइन ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि, "उड़ान भरने से ठीक पहले एक अप्रत्याशित technical event सामने आया, जिसके बाद सभी यात्रियों को एहतियातन विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया...
आपसे बोला तो जा नहीं रहा है,
आप गाना क्या गायेंगे?
पंजाबी सिंगर दिलेर मेहंदी को उत्तराखंड में एक कार्यक्रम में बुलाया गया था.
जहां मंत्री सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी की मंच पर ही सबके सामने बेइज़्ज़ती कर दी...
पेट के बल लेट जाना और इसके बाद गांव भर की गायों को अपने ऊपर से दौड़ाना –
ताकि मनोकामनाएं पूरी होती रहें, घर में सुख-समृद्धि आती रहे और संकटों से मुक्ति मिले...
अपने देश के कुछ ग्रामीण इलाकों विशेषकर मध्य प्रदेश के उज्जैन, शाजापुर और नीमच तथा कुछ अन्य पड़ोसी क्षेत्रों में दीपावली के ठीक बाद मनाए जाने वाले गोवर्धन पूजा या गंवई/गौरि पूजा के दौरान होने वाली यह एक अनूठी और पुरानी परंपरा है.
SOUTH AFRICA की पुलिस ने एक बिजनेस मैन को खा जाने वाले मगरमच्छ को गोली मारी और उसे नदी से निकालने के लिए एयरलिफ्ट किया.
यह घटना Mpumalanga के Komati River के पास हुई.
59 वर्षीय व्यवसायी और होटल मालिक Gabriel Batista बाढ़ के पानी में डूबे हुए पुल को पार करने की कोशिश कर रहे थे, तभी उनकी गाड़ी तेज पानी के बहाव में बह गई.
होटल व्यवसाई के लापता होने के बाद पुलिस ने ड्रोन कैमरों की मदद से उनकी तलाश शुरू की.नदी में एक विशालकाय मगरमच्छ दिखा. जिसके बाद पुलिस ने उसे गोली मारकर पानी से बाहर निकाला और एयरलिफ्ट किया.
जब पुलिस ने मगरमच्छ का पेट चीरा, तो उसके अंदर से गैब्रियल बतिस्ता की अंगूठी और इंसानी अवशेष बरामद हुए.
हैरानी की बात यह है कि उसके पेट से जूतों के कई अन्य जोड़े भी मिले, जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि यह मगरमच्छ पहले भी कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है.
#SouthAfrica #GabrielBatista
A Pit Bull attacked a toddler on the streets of New York, but fortunately, a quick-thinking bystander managed to choke the dog just in time to prevent it from causing further harm to the child.
MEXICO के Guadalajara,Jalisco राज्य में दूषित पानी की समस्या को लेकर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन और हिंसक झड़पें हुई हैं.
यहाँ के स्थानीय निवासी पिछले कई महीनों से नलों में गंदे, बदबूदार और दूषित पानी आने से बेहद परेशान हैं.
साफ पानी की मांग को लेकर हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर गए.
प्रदर्शन के दौरान कुछ जगहों पर स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई.
प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें हुईं, सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुँचाया गया और कुछ प्रदर्शनकारी सरकारी इमारतों के दरवाजे तोड़ कर अंदर भी दाखिल हो गए.
सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज:–
Sidhu Moosewala के 2 साल के भाई "छोटा सिद्धू" का Toronto, Canada में बंदूक का इशारा करते हुए एक वीडियो सामने आया है,
नवकिरण सिंह नाम के एक वकील ने बच्चे के psychological development को लेकर चिंता जताते हुए parental counselling की मांग की है.
Washington, D.C. के Capitol Hill में भारी गोली बारी हुई, जिसमें नेशनल गार्ड के एक जवान और सस्पेक्ट दोनों को गोली लग गई.
नेशनल गार्ड के जवान को दाहिने पैर में गोली लगी है, जबकि संदिग्ध को पेट में गोली मारी गई है.
गोलीबारी 8th Street SE पर Barracks Row क्षेत्र में हुई.
चश्मदीदों के अनुसार, वहां कई राउंड गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया.
यह घटना व्हाइट हाउस के पास दो वेस्ट वर्जीनिया नेशनल गार्ड के जवानों पर हुए हमले के एक साल के भीतर हुई है, जिसमें उनमें से एक जवान की मौत हो गई थी.
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ₹4.03 करोड़ के सोने की तस्करी का एक अनोखा मामला सामने आया है.
एक भारतीय यात्री, जो दुबई से आ रहा था, उसके सामान से 3.20 किलोग्राम सोना रॉड के रूप में बरामद किया गया.
सोने को छुपाने के लिए एक फ्लोर स्प्रिंग यानी दरवाजों में लगने वाले भारी मैकेनिकल हार्डवेयर का इस्तेमाल किया गया था, ताकि एयरपोर्ट के लगेज स्कैनर और सुरक्षा जांच की पकड़ से बचा जा सके.
ITALY के MILAN शहर में भारी बवाल मचा हुआ है.
बढ़ती महंगाई और जीवन-यापन के संकट के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन अचानक उग्र हो गए , जिसके बाद वहां हिंसक झड़पें, आगजनी और दुकानों में लूटपाट की घटनाएं सामने आईं.
हिंसक प्रदर्शन, सड़कों पर उग्र भीड़, पुलिस की गाड़ियाँ, तोड़फोड़ और दुकानों के शीशे तोड़कर अंदर घुसे उपद्रवियों को काबू करती हुई इतालवी पुलिस तथा सुरक्षा बलों की कार्रवाई साफ देखी जा सकती है.
#MilanProtests
#ItalyUnrest #MilanNews
#CostOfLivingCrisis
#ItalyRiots #GlobalInflation
FRANCE के राष्ट्रपति Emmanuel Macron ने फ्रांस में जारी विरोध प्रदर्शन और आगजनी के दरम्यान देश को संबोधित करते हुए कहा कि "Persian Gulf में जारी ईमAMERICA –IRAN–ISRAEL के युद्ध में फ्रांस कहीं शामिल नहीं था, लेकिन इसके घातक आर्थिक परिणाम यूरोप के अन्य देशों की तरह फ्रांस को भी भुगतने पड़ रहे हैं.
देश के भीतर पेट्रोल, डीजल, ऊर्जा और खाद्य पदार्थों की कीमतों में भारी उछाल के बाद लोग सड़कों पर उतर आए हैं, जिससे राष्ट्रपति मैक्रोन की सरकार पर आर्थिक दबाव काफी बढ़ गया है.
देश में उपद्रव और हिंसा पर काबू पाने के लिए सुरक्षा बलों ने अब तक 1,800 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है.
हालांकि राष्ट्रपति मैक्रोन ने स्पष्ट किया कि अपनी वैध मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले आम नागरिकों और हिंसा या तोड़फोड़ फैलाने वाले उपद्रवियों के बीच कोई भ्रम नहीं होना चाहिए.
#FranceProtests #Paris
#EmmanuelMacron
#GlobalInflation
#EnergyCrisis #OilPrices
#WorldNews #FranceUnrest
🚨ALBANIA में भड़का जन-आक्रोश: सरकार विरोधी प्रदर्शनों और हिंसक झड़पों ने पकड़ा तूल–
डोनाल्ड ट्रंप के दामाद Jared Kushner और बेटी Ivanka Trump के एक विवादास्पद Sazan Island टूरिज्म प्रोजेक्ट के खिलाफ शुरू हुआ अल्बानियंस का विरोध, अब आगजनी और प्रधानमंत्री Edi Rama के इस्तीफे की मांग तक पहुंच गया है.
अल्बानिया की राजधानी TIRANA की सड़कों पर भारी विरोध प्रदर्शन और हिंसक झड़पे देखने को मिल रही
हैं, जिसे Flamingo Revolution कहा जा रहा है.
TRUMP के बेटी दामाद की रियल एस्टेट परियोजना अल्बानिया के एड्रियाटिक तट पर प्रस्तावित है.
प्रदर्शनकारियों और विपक्षी समूहों का आरोप है कि इससे पर्यावरण और पारदर्शिता को नुकसान पहुंच रहा है.
#AlbaniaProtests #Tirana
#FlamingoRevolution #SazanIsland
#EdiRama #JaredKushner
#EnvironmentalProtection
British Airways का विमान लॉस एंजिल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट (LAX) पार तकरीबन लैंड हो ही चुका था. विमान के पहिये रनवे को टच कर चुके थे कि तभी पायलट ने लैंडिंग को बीच में ही Abort कर दिया. पायलट ने विमान को तुरंत वापस हवा में उड़ा लिया और गो अराउंड पर जाने का फैसला किया.
संभवतः लैंडिंग करने वाले विमान के रनवे से पूरी तरह से हटने से पहले ट्रैफिक कंट्रोल की अनुमति के बिना कोई दूसरा विमान या वाहन रनवे पर आ गया था.
इस तरह पायलट की सूझ बूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया.
जगन मोहन रेड्डी ने खेद व्यक्त करते हुए कहा है कि "उनकी गलती थी कि चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े केंद्रीय कानून में बदलाव का उन्होंने समर्थन किया था.
केंद्र सरकार द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त,और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े 2023 के कानून– जिसमें पैनल से मुख्य न्यायाधीश को हटाया गया था–का समर्थन करना उनकी पार्टी YSRCP का एक गलत फैसला था. इसका उन्हें अफसोस है?
इस व्यवस्था का समर्थन करने का उन्हें पछतावा है.
चाहे राज्य चुनाव आयुक्त हों या केंद्रीय चुनाव आयुक्त, उन्हें सत्ताधारी पार्टी द्वारा नियुक्त या नॉमिनेट नहीं किया जाना चाहिए.
नियुक्तियां किसी तटस्थ और स्वतंत्र निकाय द्वारा होनी चाहिए, ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष बनी रहे.
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर मोटर साइकिल पर सवार 3 अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की.
यह घटना 📍मुंबई के जुहू इलाके में हुई.
📍रामनगर, वाराणसी में काशी नरेश का हाथी अचानक उग्र हो गया.
बेकाबू हुए हाथी ने अपने ही महावत को बुरी तरह से कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
रामलीला में असुर का किरदार कर रहा यह व्यक्ति मोदी जी का मुखौटा लगा कर, क्यों प्ले कर रहा है! मतलब क्या है इसका 🤔
और देखिए कैसे तीर 🏹 लगने के डर से सर पर पैर रखकर भागा और जाकर गड्ढे 🕳️ में गिर गया ...😂
सार्वजनिक चेतावनी ‼️
किसी को नाराज़ करना चुन लें, लेकिन जेल जाने से बचें!
किसी भी व्यक्ति से या किसी अन्य के कहने पर कभी भी कोई पार्सल या सामान न लें, चाहे वह आपका कितना भी करीबी क्यों न हो!
एक महिला को पाम ऑयल का पीपा,सऊदी अरब जा रहे किसी अन्य व्यक्ति को पहुँचाने के लिए दिया गया था. जब NDLEA यानी नाइजीरियाई ड्रग कानून प्रवर्तन एजेंसी के अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर उसे रोका, तो पता चला कि उस तेल के पीपे में अवैध ड्रग्स छुपाई गई थी.
यदि यह सऊदी अरब में पकड़ा जाता, तो अब तक उस महिला को फाँसी या उम्रकैद की सजा हो सकती थी.
#PublicAlert #BeWise #DrugSmuggling #NDLEA #AirportSecurity #Awareness #StaySafe #Nigeria
📍TEXAS में UTSA-Navy ⚽ फुटबॉल मैच से पहले 'रैपलिंग' करते वक्त स्टेडियम की छत से नीचे गिरा अमेरिकी सेना का जवान.....
सैन एंटोनियो, टेक्सास स्थित अलमोडोम Alamodome में यूटीएसए University of Texas at San Antonio और Navy के बीच होने वाले फुटबॉल मैच से पहले राष्ट्रीय ध्वज प्रस्तुत करने के लिए अमेरिकी सेना का एक सदस्य पारंपरिक रूप से Rappelling करते हुए स्टेडियम की छत से नीचे उतर रहा था. इसी दौरान वह अचानक नियंत्रण खो बैठा और नीचे गिर गया और अत्यंत गंभीर रूप से घायल हो गया.
#Alamodome #UTSANavy #RappellingAccident #SanAntonio #CollegeFootball


