ITALY के MILAN शहर में भारी बवाल मचा हुआ है.
बढ़ती महंगाई और जीवन-यापन के संकट के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन अचानक उग्र हो गए , जिसके बाद वहां हिंसक झड़पें, आगजनी और दुकानों में लूटपाट की घटनाएं सामने आईं.
हिंसक प्रदर्शन, सड़कों पर उग्र भीड़, पुलिस की गाड़ियाँ, तोड़फोड़ और दुकानों के शीशे तोड़कर अंदर घुसे उपद्रवियों को काबू करती हुई इतालवी पुलिस तथा सुरक्षा बलों की कार्रवाई साफ देखी जा सकती है.
#MilanProtests
#ItalyUnrest #MilanNews
#CostOfLivingCrisis
#ItalyRiots #GlobalInflation
FRANCE के राष्ट्रपति Emmanuel Macron ने फ्रांस में जारी विरोध प्रदर्शन और आगजनी के दरम्यान देश को संबोधित करते हुए कहा कि "Persian Gulf में जारी ईमAMERICA –IRAN–ISRAEL के युद्ध में फ्रांस कहीं शामिल नहीं था, लेकिन इसके घातक आर्थिक परिणाम यूरोप के अन्य देशों की तरह फ्रांस को भी भुगतने पड़ रहे हैं.
देश के भीतर पेट्रोल, डीजल, ऊर्जा और खाद्य पदार्थों की कीमतों में भारी उछाल के बाद लोग सड़कों पर उतर आए हैं, जिससे राष्ट्रपति मैक्रोन की सरकार पर आर्थिक दबाव काफी बढ़ गया है.
देश में उपद्रव और हिंसा पर काबू पाने के लिए सुरक्षा बलों ने अब तक 1,800 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है.
हालांकि राष्ट्रपति मैक्रोन ने स्पष्ट किया कि अपनी वैध मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले आम नागरिकों और हिंसा या तोड़फोड़ फैलाने वाले उपद्रवियों के बीच कोई भ्रम नहीं होना चाहिए.
#FranceProtests #Paris
#EmmanuelMacron
#GlobalInflation
#EnergyCrisis #OilPrices
#WorldNews #FranceUnrest
🚨ALBANIA में भड़का जन-आक्रोश: सरकार विरोधी प्रदर्शनों और हिंसक झड़पों ने पकड़ा तूल–
डोनाल्ड ट्रंप के दामाद Jared Kushner और बेटी Ivanka Trump के एक विवादास्पद Sazan Island टूरिज्म प्रोजेक्ट के खिलाफ शुरू हुआ अल्बानियंस का विरोध, अब आगजनी और प्रधानमंत्री Edi Rama के इस्तीफे की मांग तक पहुंच गया है.
अल्बानिया की राजधानी TIRANA की सड़कों पर भारी विरोध प्रदर्शन और हिंसक झड़पे देखने को मिल रही
हैं, जिसे Flamingo Revolution कहा जा रहा है.
TRUMP के बेटी दामाद की रियल एस्टेट परियोजना अल्बानिया के एड्रियाटिक तट पर प्रस्तावित है.
प्रदर्शनकारियों और विपक्षी समूहों का आरोप है कि इससे पर्यावरण और पारदर्शिता को नुकसान पहुंच रहा है.
#AlbaniaProtests #Tirana
#FlamingoRevolution #SazanIsland
#EdiRama #JaredKushner
#EnvironmentalProtection
British Airways का विमान लॉस एंजिल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट (LAX) पार तकरीबन लैंड हो ही चुका था. विमान के पहिये रनवे को टच कर चुके थे कि तभी पायलट ने लैंडिंग को बीच में ही Abort कर दिया. पायलट ने विमान को तुरंत वापस हवा में उड़ा लिया और गो अराउंड पर जाने का फैसला किया.
संभवतः लैंडिंग करने वाले विमान के रनवे से पूरी तरह से हटने से पहले ट्रैफिक कंट्रोल की अनुमति के बिना कोई दूसरा विमान या वाहन रनवे पर आ गया था.
इस तरह पायलट की सूझ बूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया.
जगन मोहन रेड्डी ने खेद व्यक्त करते हुए कहा है कि "उनकी गलती थी कि चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े केंद्रीय कानून में बदलाव का उन्होंने समर्थन किया था.
केंद्र सरकार द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त,और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े 2023 के कानून– जिसमें पैनल से मुख्य न्यायाधीश को हटाया गया था–का समर्थन करना उनकी पार्टी YSRCP का एक गलत फैसला था. इसका उन्हें अफसोस है?
इस व्यवस्था का समर्थन करने का उन्हें पछतावा है.
चाहे राज्य चुनाव आयुक्त हों या केंद्रीय चुनाव आयुक्त, उन्हें सत्ताधारी पार्टी द्वारा नियुक्त या नॉमिनेट नहीं किया जाना चाहिए.
नियुक्तियां किसी तटस्थ और स्वतंत्र निकाय द्वारा होनी चाहिए, ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष बनी रहे.
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर मोटर साइकिल पर सवार 3 अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की.
यह घटना 📍मुंबई के जुहू इलाके में हुई.
📍रामनगर, वाराणसी में काशी नरेश का हाथी अचानक उग्र हो गया.
बेकाबू हुए हाथी ने अपने ही महावत को बुरी तरह से कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
रामलीला में असुर का किरदार कर रहा यह व्यक्ति मोदी जी का मुखौटा लगा कर, क्यों प्ले कर रहा है! मतलब क्या है इसका 🤔
और देखिए कैसे तीर 🏹 लगने के डर से सर पर पैर रखकर भागा और जाकर गड्ढे 🕳️ में गिर गया ...😂
सार्वजनिक चेतावनी ‼️
किसी को नाराज़ करना चुन लें, लेकिन जेल जाने से बचें!
किसी भी व्यक्ति से या किसी अन्य के कहने पर कभी भी कोई पार्सल या सामान न लें, चाहे वह आपका कितना भी करीबी क्यों न हो!
एक महिला को पाम ऑयल का पीपा,सऊदी अरब जा रहे किसी अन्य व्यक्ति को पहुँचाने के लिए दिया गया था. जब NDLEA यानी नाइजीरियाई ड्रग कानून प्रवर्तन एजेंसी के अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर उसे रोका, तो पता चला कि उस तेल के पीपे में अवैध ड्रग्स छुपाई गई थी.
यदि यह सऊदी अरब में पकड़ा जाता, तो अब तक उस महिला को फाँसी या उम्रकैद की सजा हो सकती थी.
#PublicAlert #BeWise #DrugSmuggling #NDLEA #AirportSecurity #Awareness #StaySafe #Nigeria
📍TEXAS में UTSA-Navy ⚽ फुटबॉल मैच से पहले 'रैपलिंग' करते वक्त स्टेडियम की छत से नीचे गिरा अमेरिकी सेना का जवान.....
सैन एंटोनियो, टेक्सास स्थित अलमोडोम Alamodome में यूटीएसए University of Texas at San Antonio और Navy के बीच होने वाले फुटबॉल मैच से पहले राष्ट्रीय ध्वज प्रस्तुत करने के लिए अमेरिकी सेना का एक सदस्य पारंपरिक रूप से Rappelling करते हुए स्टेडियम की छत से नीचे उतर रहा था. इसी दौरान वह अचानक नियंत्रण खो बैठा और नीचे गिर गया और अत्यंत गंभीर रूप से घायल हो गया.
#Alamodome #UTSANavy #RappellingAccident #SanAntonio #CollegeFootball
चर्च में प्रार्थना करवा रहे एक पादरी की लाइव प्रसारण के दौरान सर पर भारी क्रॉस गिर जाने से मृत्यु हो गई.
📍ECUADOR के चिंबोराज़ो प्रांत के El Penipe शहर में 'सेइलोर डी ला कार्जेद' चर्च में Mass चल रहा था.
पादरी फादर पेट्रीशियो अल्फ्रेडो सांचेज मोलिनार, श्रद्धालुओं के सामने खड़े होकर प्रार्थना करवा रहे थे.
उसी दौरान अचानक चर्च के मुख्य Altar के ऊपर लगा हुआ एक विशाल और भारी-भरकम लकड़ी का क्रॉस संतुलन बिगड़ने के कारण सीधे पादरी के ऊपर आ गिरा.
यह पूरी प्रार्थना सभा सोशल मीडिया और स्थानीय चैनलों पर Live stream की जा रही थी. इसलिए वहां मौजूद सिर्फ चर्च के श्रद्धालु ही नहीं, बल्कि ऑनलाइन घर बैठकर प्रार्थना देख रहे लोग भी इस खौफनाक हादसे को अपनी आंखों से देखकर सन्न रह गए.
#EcuadorAccident #FatherPatricio #ChurchAccident
IIT बॉम्बे के बीटेक द्वितीय वर्ष के साहिल वाकोड़े की 18 सितंबर 2026 को हॉस्टल रूम में हुई मौत के बाद से छात्र संगठन और साहिल के परिजन लगातार न्याय और संस्थान की जवाबदेही की मांग कर रहे हैं.
आज सुबह जब बाहरी छात्र संगठनों और कार्यकर्ताओं ने IIT बॉम्बे के मुख्य गेट पर प्रदर्शन शुरू किया और अंदर से भी छात्र एकजुट हुए, तो मुंबई पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए मुख्य द्वार के बाहर से कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया.
#IITBombay #SahilWakode #MumbaiPolice #StudentProtest
📍 PHILIPPINES की यह घटना अंधविश्वास की एक खौफनाक मिसाल है. जमीन के एक छोटे से टुकड़े के विवाद को सुलझाने के लिए 2 किसानों का 12 मिनट तक पानी के अंदर सांस रोककर रखने वाला यह जानलेवा मुकाबला, आखिर में जान लेकर ही गया!
फिलीपींस में जमीन के एक टुकड़े के मालिकाना हक को लेकर दो किसानों— टोनी (69 वर्ष) और गस्पर (49 वर्ष) के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था.
जब स्थानीय अधिकारियों या पंचायतों के जरिए मामला नहीं सुलझ पाया, तो उन्होंने इसे सुलझाने के लिए एक पुरानी और बेहद खतरनाक पारंपरिक प्रथा का सहारा लिया.
इस पारंपरिक अनुष्ठान के तहत, जमीन के दोनों दावेदारों को पानी के अंदर डुबकी लगाकर अपनी सांस रोककर रखनी थी.
नियम के मुताबिक, जो व्यक्ति पानी के भीतर सबसे लंबे समय तक टिक पाता, उसे ही जमीन का मालिक माना जाता और विवाद का फैसला उसके पक्ष में जाता.
दोनों ही किसान अपनी जिद पर अड़े रहे और किसी ने भी हार नहीं मानी. वे पूरे 12 मिनट तक पानी के अंदर डूबे रहे. तमाशबीन और दर्शक यह देखकर हैरान थे कि कोई इतनी देर तक सांस कैसे रोक सकता है.
जब स्थिति खतरनाक होने लगी और कुछ लोगों ने आशंका जताई, तो अनुष्ठान की देखरेख करने वाले और आयोजकों ने उन्हें ऊपर आने से रोक दिया.
उनका तर्क था कि ये दोनों केवल अपनी तरफ से नहीं बल्कि अपने पूरे परिवार का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, इसलिए कोई पहले हार नहीं मान सकता.
जब स्थिति बहुत ज्यादा बिगड़ गई, तो आखिरकार वहां मौजूद लोगों ने दोनों को खींचकर बाहर निकाला.
69 वर्षीय टोनी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी.
दूसरे किसान गस्पर को गंभीर हालत में तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की लाख कोशिशों के बावजूद बचाया नहीं जा सका और अस्पताल में उसकी भी मौत हो गई.
दोनों किसान चले गए.
जमीन का टुकड़ा यहीं रह गया,
किसी के साथ नहीं गया....
#Philippines #Superstition
#TraditionvsSanity #BlindFaith
📍CANADA के Canadian Forces Base Wainwright पर लाइव-फायर ट्रेनिंग के दौरान धमाका, 7 सैनिकों की मौत और दर्जनों घायल....
शुरुआती सैन्य सूत्रों के अनुसार, बेस पर चल रहे एक लाइव-फायर ट्रेनिंग अभ्यास के दौरान निशाना चूकने या अन्य कारणों से एक गैस पाइपलाइन या गैस वेल में धमाका हो गया.
तेज हवाओं के कारण धमाके के बाद लगी आग बेस से बाहर ग्रामीण इलाकों तक फैल गई. घायलों की भारी संख्या को देखते हुए एडमोंटन के अस्पतालों में Mass-casualty protocols एक्टिव करना पड़ा.
#CFBWainwright #CanadaMilitary #AlbertaFire #MilitaryAccident
ISTANBUL एयरपोर्ट पर DRUGS तस्करी का अनोखा मामला:–शैम्पू और टमॅटो सॉस की बोतलों में छिपाकर लाया जा रहा था 9 किलो MARIJUANA ...
इस्तांबुल के Istanbul Sabiha Gökçen Airport पर Turkey Narcotics टीम ने यूरोपीय मूल की एक 29 वर्षीय महिला को पकड़ा जिसके सूटकेस में शैम्पू की बोतलों के अंदर कैप्सूल फॉर्म में और टमाटर के पेस्ट और कैंड फूड के डिब्बों में मारिजुआना इस तरह से पैक किया गया था कि उनकी रियल पैकेजिंग और लुक में कोई बदलाव न दिखे.
#Turkiye #Istanbul #Marijuana
