SHSRC Chhattisgarh retweeted
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में कुपोषण की समस्या को प्रभावी रूप से कम करने और एनीमिया से प्रभावित गर्भवती व धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार लाने के उद्देश्य से “सुपोषित छत्तीसगढ़ अभियान” की शुरुआत 1 जनवरी 2026 से की है। 1/4
SHSRC Chhattisgarh retweeted
सेवा,समर्पण और सद्भावना के साथ स्वस्थ प्रदेश एवं समाज के निर्माण में मुख्य भूमिका निभाने वाली प्रदेश की समस्त मितानिन बहनों को #मितानिन_दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
SHSRC Chhattisgarh retweeted
छत्तीसगढ़ में मितानिन कार्यक्रम को सशक्त बनाने के लिए 8 से 13 सितंबर 2025 तक राज्य स्तरीय मास्टर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें 36 प्रतिभागियों ने भाग लिया। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इसे राज्य की रीढ़ बताते हुए कहा कि प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेंगे। सरकार मितानिनों के प्रशिक्षण, मानदेय और उपकरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यशाला का उद्देश्य ऐसे प्रशिक्षक तैयार करना है जो जिले और ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाएँ। इस कार्यक्रम का आयोजन SHSRC और SACH ने NHM एवं DHS के सहयोग से किया।
SHSRC Chhattisgarh retweeted
आज पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय में आयोजित 6 दिवसीय "राज्य स्तरीय मास्टर प्रशिक्षण कार्यशाला" के समापन समारोह में शामिल हुआ।
#मितानिन कार्यक्रम #छत्तीसगढ़ की रीढ़ है एवं राज्य सरकार मितानिनों के प्रशिक्षण, मानदेय, उपकरण और डिजिटल साधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध है।
स्टेट हेल्थ सिस्टम रिसर्च सेंटर (SHSRC) एवं सोसाइटी फॉर एक्शन फॉर कम्युनिटी हेल्थ (SACH) द्वारा NHM एवं DHS के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को नई प्रशिक्षण पद्धतियों, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच, जागरूकता और कौशल वृद्धि पर मार्गदर्शन देकर मास्टर ट्रेनर्स तैयार करना था।
@HealthCgGov @RaipurDistrict













