"हर बच्चे तक पोलियो की दो बूंद पहुँचाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
28 जून 2026 को अपने 0–5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो बूथ पर अवश्य लाएँ।" #cghealth#vaccination
131
मितानिन कल्याण कोष योजना से लाभान्वित साथियों की प्रेरणादायक कहानियाँ इस बात का प्रमाण हैं कि सही समय पर मिला सहयोग जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है।
इन अनुभवों और विश्वास भरे शब्दों के लिए सभी हितग्राहियों का हार्दिक आभार। SHSRC के प्रति आपका विश्वास हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
जब सेवा करने वालों को मिलता है संबल, तो समाज और मजबूत बनता है। ❤️
मितानिन कल्याण कोष योजना से लाभान्वित हितग्राहियों की ये आवाज़ें सिर्फ धन्यवाद नहीं, बल्कि विश्वास और सशक्तिकरण की कहानी हैं।
इन अनुभवों को सुनिए और जानिए कि कैसे एक पहल जीवन में आशा का संचार कर सकती है।
📢 स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी, नवीन अपडेट एवं प्रेरणादायक सफलता कहानियों से जुड़े रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल को Follow करें
#MitaninKalyanKosh #Mitanin #CommunityHealth #SHSRC #PublicHealth #HealthForAll #Chhattisgarh #MitaninStories #GrassrootsHeroes #CommunityCare #HealthWorkers #SocialImpact #EmpoweringCommunities #SHSRCChhattisgarh
1
3
50
प्रेरणा संदेश:
साथियों, गुंडरदेही (वार्ड 09-10) की मितानिन प्रशिक्षक हंसलता साहू जी ने एक बेहतरीन पहल की है। उन्होंने बस्ती की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक किया और उन्हें स्वयं केंद्र ले जाकर HPV टीका लगवाया।
उनकी यह मेहनत किशोरियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की नींव है। आइए, हम भी इसी तरह अपने समुदाय में जागरूकता बढ़ाएं और स्वास्थ्य सेवाओं को हर बेटी तक पहुँचाएं।
बेहतर स्वास्थ्य, सुरक्षित भविष्य! 💉✨
📢 स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी, नवीन अपडेट एवं प्रेरणादायक सफलता कहानियों से जुड़े रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल को Follow करें
whatsapp.com/channel/0029VbB…
ताकि हर घर तक सही जानकारी पहुंच सके।
📢 आपका एक छोटा सा प्रयास, सभी तक सही जानकारी पहुंचाने में बहुत मदद करेगा।
"मलेरिया को हराना है, तो साफ-सफाई अपनाना है!"
इस विश्व मलेरिया दिवस पर आइए संकल्प लें:
हम खुद भी जागरूक बनें और दूसरों को भी जागरूक करें।
स्वच्छता अपनाएं, मलेरिया से बचें।
#WorldMalariaDay
@UNICEFIndia @ChhattisgarhCMO @DPRChhattisgarh @HealthCgGov @ShyamBihariBjp
जब संवाद खुलता है, तो झिझक खत्म होती है।
मितानिन के निरंतर प्रयासों से किशोरियाँ अब माहवारी स्वच्छता को समझ रही हैं, अपना रही हैं और आत्मविश्वास के साथ अपनी सेहत का ध्यान रख रही हैं।
#MenstrualHygiene #AdolescentHealth #EndTheStigma #Mitanin #CommunityHealth #HealthyHabits
@UNICEFIndia @ChhattisgarhCMO @DPRChhattisgarh @HealthCgGov @ShyamBihariBjp
स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल शक्ति, संवाद को नई दिशा
राज्य स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र (SHSRC), रायपुर द्वारा जिला समन्वयकों के लिए आयोजित एक दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण—स्वास्थ्य संचार को अधिक तेज, पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में एक मजबूत पहल रहा।
श्री ओम प्रकाश बर्मन ने रूपरेखा प्रस्तुत की, श्री अजीत कुमार ने आईटी विषयों को सरल व व्यवहारिक रूप में समझाया, वहीं श्री के. पी. राजेंद्रन, श्री संतोष कुमार एवं डॉ. संजीव उपाध्याय के मार्गदर्शन ने प्रतिभागियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास भरा।
डिजिटल टूल्स, डेटा मैनेजमेंट, ऑनलाइन रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और साइबर सुरक्षा पर केंद्रित यह प्रशिक्षण—
सही जानकारी, सही समय पर, हर समुदाय तक पहुँचाने में अत्यंत कारगर साबित होगा।
#SHSRC #DigitalHealth #HealthCommunication #CapacityBuildingWorkshop
@UNICEFIndia
@ChhattisgarhCMO @DPRChhattisgarh @HealthCgGov @ShyamBihariBjp
तेज़ गर्मी और लू से बचाव सिर्फ जरूरी नहीं, जीवनरक्षक है ।
दिनभर पर्याप्त पानी पिएं, हल्का और ताज़ा भोजन करें, और धूप में निकलते समय खुद को ढककर रखें।
खुद भी सुरक्षित रहें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी जागरूक करें।
#HeatWaveSafety #StayHydrated #HealthySummer
@UNICEFIndia @ChhattisgarhCMO @DPRChhattisgarh @HealthCgGov @ShyamBihariBjp
विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर हमें यह याद दिलाता है कि प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर जीना और आने वाली पीढ़ियों के लिए इस धरती को सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है।
आज के छोटे-छोटे सामूहिक प्रयास, कल के लिए एक संतुलित और सतत भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।
#WorldEarthDay
#विश्व_पृथ्वी_दिवस 🌍
@UNICEFIndia @ChhattisgarhCMO @DPRChhattisgarh @HealthCgGov @ShyamBihariBjp
8
70
तेज़ गर्मी में हीट स्ट्रोक एक गंभीर खतरा है, लेकिन इससे बचाव संभव है।
#HeatStrokeAwareness #StayHydrated #BeatTheHeat #SummerSafety
@UNICEFIndia @ChhattisgarhCMO @HealthCgGov @DPRChhattisgarh @ShyamBihariBjp
जीवन के पहले 1000 दिन—हर बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत बुनियाद।
सही पोषण, सही देखभाल और सही शुरुआत से ही बनता है स्वस्थ बचपन और सशक्त कल।
#poshanpakhwada2026 #First1000Days #HealthyChild #NutritionMatters
@UNICEFIndia @ChhattisgarhCMO @DPRChhattisgarh @HealthCgGov @ShyamBihariBjp @WCDCgGov
जीवन के पहले 6 साल—यहीं से बनती है भविष्य की असली नींव।
पोषण, प्यार, देखभाल और सही मार्गदर्शन से हर बच्चा पा सकता है बेहतर कल।
आइए मिलकर तय करें—हर बचपन होगा मजबूत, हर भविष्य होगा उज्ज्वल।
#poshanpakhwada2026 #EarlyChildhood #HealthyChild #StrongFuture #Anganwadi #ChildDevelopment
@UNICEFIndia @ChhattisgarhCMO @DPRChhattisgarh @HealthCgGov @ShyamBihariBjp @WCDCgGov
मावा सेहत, मावा बस्तर—जनस्वास्थ्य को जनआंदोलन का रूप देने की एक सराहनीय पहल।
@SukmaDist के मिनी स्टेडियम में मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान का भव्य शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। यह अभियान दूरस्थ क्षेत्रों तक सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में मील का पत्थर साबित होगा।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री अमित कुमार, एन.एच.एम के उपसंचालक श्री कनौजिया, स्वास्थ्य सलाहकार रोशन गुप्ता, सी.एम.एच.ओ डॉ. राम केसावर एवं केसर सिंह कुशवाहा, डी.पी.एम सुश्री गीतू हरित सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग एवं मितानिन दीदियों की सक्रिय सहभागिता रही।
#MavaSehatMavaBastar #HealthyBastar #Sukma #NHM #PublicHealth
@UNICEFIndia
@vishnudsai
@ChhattisgarhCMO @DPRChhattisgarh @HealthCgGov @ShyamBihariBjp
सही पोषण और उचित देखभाल ही बच्चों के स्वस्थ भविष्य की मजबूत नींव है।
इस पोषण पखवाड़ा, आइए समग्र विकास पर ध्यान दें—माताओं और बच्चों के लिए उचित पोषण, शुरुआती मस्तिष्क विकास, खेल आधारित सीख, कम स्क्रीन समय और आंगनवाड़ियों के माध्यम से मजबूत सामुदायिक सहयोग सुनिश्चित करें।
#PoshanPakhwada2026
@UNICEFIndia @ChhattisgarhCMO @DPRChhattisgarh @HealthCgGov @PMOIndia @ShyamBihariBjp
7
59
मितानिन की सजग पहल, दिव्यांगजनों के जीवन में नई रोशनी
पहचान से सहयोग तक—हर कदम ने बढ़ाई गतिशीलता, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास।
सामुदायिक प्रयासों से बना सशक्त और संवेदनशील समाज
#Mitanin #CommunityHealth #DivyangSashaktikaran #HealthForAll #SHSRC #Chhattisgarh #LastMileDelivery #Empowerment
@PMOIndia
@UNICEFIndia @ChhattisgarhCMO @DPRChhattisgarh @HealthCgGov @ShyamBihariBjp
9
72
मितानिन तुलसी बनीं
सेवा, समर्पण की मिसाल...
समय पर पहचान, सही मार्गदर्शन और निरंतर साथ—मितानिन ने न सिर्फ गंभीर बीमारी को रोका नहीं, बल्कि एक जीवन को फिर से जीने का मौका दिया।
#mitanin #healthcare #TBFreeIndia
@UNICEFIndia @ChhattisgarhCMO @DPRChhattisgarh @HealthCgGov @PMOIndia @ShyamBihariBjp
मितानिन की सजग नजर, नवजात की सुरक्षित डगर
समय पर पहचान, सही मार्गदर्शन और निरंतर देखभाल— मितानिन की यही भूमिका बनी एक नन्ही जिंदगी की सुरक्षा की ढाल।
#MitaninPower #NewbornCare #SafeStart #CommunityHealth #EveryChildMatters
स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।
आइये, विश्व स्वास्थ्य दिवस पर संकल्प लेते हुए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और मानसिक शांति को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।”
#worldhealthday
#healthcare
@UNICEFIndia @ChhattisgarhCMO @DPRChhattisgarh @HealthCgGov @ShyamBihariBjp
समर्पण जब सेवा बन जाता है, तो बदलाव अपने आप दिखाई देता है।
मितानिन दीदी दशोदा देवांगन ने घर-घर पहुँचकर न सिर्फ 37 परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा से जोड़ा, बल्कि उनके बेहतर भविष्य की नींव भी रखी।
यही है जमीनी स्तर पर सशक्त स्वास्थ्य प्रणाली की असली पहचान।
#Mitanin #CommunityHealth #PublicHealth #HealthForAll #AyushmanBharat #HealthSecurity #RuralHealth #HealthcareAccess #GrassrootsImpact #lastmiledelivery
@UNICEFIndia @ChhattisgarhCMO @DPRChhattisgarh @HealthCgGov @ShyamBihariBjp @WCDCgGov
हर बच्चा अलग है, और यही उसकी सबसे बड़ी खूबसूरती है।
ऑटिज़्म कोई बीमारी नहीं, बल्कि दुनिया को देखने का एक अलग नज़रिया है।
आइए, समझ बढ़ाएँ, स्वीकार करें और हर बच्चे को उसका पूरा हक़ दें।
#WorldAutismAwarenessDay
#ChildRight
जिला Bilaspur District के विकासखंड बिल्हा में स्वस्थ पंचायत सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. रामकुमार कौशिक जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती वंदना जेंडरे नगर पंचायत अध्यक्ष एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, खंड चिकित्सा अधिकारी, जिला समन्वयक, ब्लॉक समन्वयक सहित लगभग 450 मितानिनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
सम्मेलन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने मितानिनों के सतत प्रयासों से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने और संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने में उनके उल्लेखनीय प्रयासों की सराहना की।
#swasthpanchayat
#communitysupport
@UNICEFIndia @ChhattisgarhCMO @DPRChhattisgarh @HealthCgGov @ShyamBihariBjp

























