विकास सर का संदेश सुनिये!
चन्द्रशेखर व औवेशी का गठबंधन हो गया है। चन्द्रशेखर पर लिखने से में बचता हूँ क्योंकि एक तरह का यह प्रचार है। लेकिन जब हजारो बसपा समर्थकों लिखते देखता हूँ तो उन्हें "क्यो, कब, कैसे" के आधार पर इससे बचना चाहिए, लिखना जरूरी है।
लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति को;
पार्टी बनाने का
प्रचार करने का
गठबंधन बनाने का
चुनाव लड़ने का
पूरा अधिकार है। इसलिए चन्द्रशेखर व औवेशी ने अपने लोकतांत्रिक अधिकार का यूज किया है जिसका सम्मान किया जाना चाहिए।। यह सही है कि चन्द्रशेखर ने अभी तक जो भी प्राप्त किया है, अपनी मेहनत व दम पर किया है,अब पीछे से शुरू से लेकर आज तक उनकी ढाल चाहे भाजपा है, इसमे कोई संशय नही है।
चन्द्रशेखर उसी तरह लाभ ले रहे है जैसे भाजपा से सपा ने शुरू से लिया है।। सपा तक ने भी अपने शुरू के समय से लेकर अभी तक पीछे से भाजपा को ढाल बनाया है।। यकीन न हो तो बसपा के 37 विधायक तोड़कर मुलायम जी मुख्यमंत्री बनकर भी विधानसभा अध्यक्ष भाजपा के केसरीनाथ त्रिपाठी को बनांकर रखे। समझ सकते है।।इसलिए चन्द्रशेखर ने वो ही किया जो राजनीती में सपा से लेकर अन्य करते आये है।
बसपा समर्थकों को चुनाव तक चन्द्रशेखर के बारे में एक भी लेख नही लिखना चाहिए क्योंकि;
"पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सैकड़ो गांबो में Pay back to Society के कारण जाना हुआ, जँहा चन्द्रशेखर का नाम तक कोई नही लेता। जमीनी स्तर पर चन्द्रशेखर का 1% वोटिंग वाला प्रभाव नही है, हाँ फ़ोटो खिंचवाने वाला आकर्षण जरूर है। लेकिन वोटर्स नही है।
"
चन्द्रशेखर का प्रचार केवल सोशल मीडिया पर है और इसमे 80% योगदान बसपा समर्थकों का है।
इसलिए बसपा से जुड़े समर्थकों, पदाधिकारियो को चन्द्रशेखर का नाम तक नही लेना चाहिए।। उंसकी जगह बसपा को एससी क्यो वोट दे, इसे समझाते हुए विस्तार से प्रचार करे।
विकास कुमार जाटव।
@Mayawati
@AnandAkash_BSP
11
कडवा है पर सत्य है!
जिन लोगों की जिंदगी सोशल मीडिया, यूट्यूब पर आमदनी के लिए कंटेंट बनाने पर निर्भर है, उन लोगों से आपने सावधान रहना है। उनकी आमदनी की जरूरत है की उनका कंटेंट आमदनी/payout दिलवा सके और इसके लिए वह कुछ भी कर सकते है और कुछ भी करने के लिए भी तैयार है। यूट्यूब, सोशल मीडिया पर कुछ समय रहने के बाद मार्केट में किस कंटेंट की डिमांड है और कौनसा कंटेंट चल सकता है, इसका अंदाज़ा आ जाता है, इसलिए वैसा ही कंटेंट परोसा जाता है, जो आपके बेहद विरोध में होता है, लेकिन विरोध में है इस बात का अंदाज़ा काफ़ी समय बाद होता है।
इसलिए किसी का भी समर्थन करते समय, वो निजी ज़िंदगी में पैसे कमाने, घर चलाने के लिये क्या करता है, इसका पता लगाइए और फिर उसके बाद ही उसका समर्थन कीजिए।
पत्रकार का बिल्कुल समर्थन नहीं करना चाहिए। उसकी जिंदगी मालिक के अखबार/चैनल के चलने पर पूर्णता निर्भर है। वो पूरे सिस्टम में सिर्फ एक प्यादा होता है। फ्रीलांसर्स बहुत बड़ी समस्या है। वो तो और ज़्यादा डेंजरस होता है।
14
मान्यवर कांशीराम साहब अमर रहे, बहन मायावती झिंदाबाद, बहुजन समाज पार्टी झिंदाबाद
देश में जाति के आधार पर सदियों से तोड़े व पछाड़े गये ख़ासकर ’बहुजन समाज’ के करोड़ों दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों एवं अन्य कमज़ोर तबक़ों आदि को उनके वोट की ताक़त के माध्यम से सत्ता की मास्टर चाबी देकर उन्हें शोषित से शासक वर्ग बनाने हेतु इनके मसीहा परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान के रुके एवं बिखरे हुये कारवाँ को आगे मंज़िल तक पहुँचाने के लिये बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) के जन्मदाता एवं संस्थापक मान्यवर श्री कांशीराम जी को आज उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर बी.एस.पी. परिवार की ओर से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि व अपार श्रद्धा-सुमन अर्पित।
मान्यवर श्री कांशीराम जी के मिशनरी संकल्प का ही यह सुखद परिणाम था कि उत्तर प्रदेश जैसे विशाल व महत्वपूर्ण राज्य में मेरे नेतृत्व में बी.एस.पी. की चार बार सरकार बनी और इसके माध्यम से ’सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति’ के ऐतिहासिक कार्य करके ’बहुजन समाज’ में समय-समय पर जन्मे महान संतों, गुरुओं व महापुरुषों में भी ख़ासकर महात्मा ज्योतिबा फुले, श्री नारायणा गुरु, राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज व बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर आदि के समता व समानता के हक़ के लिये उनके अतुलनीय संघर्ष व बहुमूल्य योगदान को ज़मीनी स्तर पर उतारकर संविधान के पवित्र मंशा की पूर्ति की गयी।
यही नहीं बल्कि इन महापुरुषों की प्रेरणा से, यूपी में सर्वसमाज के हित में अपराध नियंत्रण व क़ानून व्यवस्था के मामलों में क़ानून द्वारा क़ानून का राज क़ायम करके तथा जनहित, जनकल्याण एवं विकास के मामलों में भी, बेहतरीन सरकार देकर मान्यवर श्री कांशीराम जी को सच्ची श्रद्धांजलि व श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया।
14
जो अपने कौम के लिये ढाल बनकर लढनेवाले लीडर ओवैसी साहब को बीजेपी का एजंट बोले, वो बहन मायावती के लिये अछा कैसे सोच सकता है! जावो भाई सपा मे दरी बिछाओ, इसके अलावा कर भी क्या सकते हो!
भाई बहनों अगर भरोसा करते हो पढ़ो !
मजलिस मैनेज्ड है !
बसपा डर गई है !
सपा विकल्प खोजती है !
कॉंग्रेस कंफ्यूज है !
भाजपा फोकस्ड है !
यह सच लिख दिया है, ताकि वक़्त जरूरत पर काम आए।
#UPpolitics
12
बहनजी झिंदाबाद
आदरणीय बहन कु. मायावती जी, सादर चरणस्पर्श।
आपने मुझे क्षमा किया और बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक की ज़िम्मेदारी दोबारा सौंपी। इस भरोसे के लिए मैं तहे दिल से आपका आभारी हूँ, और इसे मैं हल्के में कभी नहीं ले सकता हूँ।
पिछले कुछ समय ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। सबसे बड़ी सीख यह है कि यह मूवमेंट किसी एक व्यक्ति से कहीं बड़ा है। परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी और मान्यवर श्री कांशीराम जी ने जो रास्ता दिखाया, और जिस पर आपने अपना पूरा जीवन लगा दिया, उस पर चलना मेरा सौभाग्य है।
इसलिए आपके दिशा-निर्देशन में पार्टी और मूवमेंट का हित ही मेरे लिए सर्वोपरि रहेगा। मैं अपने सभी व्यक्तिगत हितों को त्यागकर, अनुशासन और पूरी निष्ठा के साथ, संगठन को मज़बूत करने के लिए दिन-रात काम करूँगा।
आपने मुझ पर भरोसा किया है। अब उसे अपने काम से सही साबित करना मेरी ज़िम्मेदारी है।
जय भीम, जय भारत।
6
1. जैसाकि यह विदित है कि श्री आकाश आनन्द को कल बी.एस.पी. में वापिस लेकर व पार्टी का पुनः राष्ट्रीय संयोजक बनाकर इनको पार्टी के कार्यो में लगा दिया है।
2. लेकिन आज अधिकांशः मीडिया में इस बात को काफी बढ़ा-चढ़ाकर लिखा है कि श्री आकाश आनन्द को चार बार पार्टी से निकालकर अब पुनः पार्टी में वापिस ले लिया है और इनको फिर से पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बना दिया है।
3. जबकि इस सम्बन्ध में इनको मैं यह भी अवगत कराना चाहती हूँ कि श्री आकाश आनन्द की शादी होने से पहले ही वे पार्टी में काफी सक्रिय भूमिका निभा रहे थे, जिसकी वजह से इनको पार्टी से कभी भी नहीं निकाला गया है।
4. लेकिन इनका रिश्ता श्री अशोक सिद्धार्थ के साथ होने के बाद से फिर इन्होंने अपने ख़ुद के स्वार्थ मे श्री आकाश आनन्द की इमेज को काफी कुछ ख़राब करने का प्रयास किया है।
* जिसके कारण फिर श्री आकाश आनन्द में सुधार लाने के ख़ास उद्देश्य से इनको पार्टी से कई बार निकालना भी पड़ा है और ग़लती का एहसास होने के बाद फिर इनको वापिस भी लेना पड़ा है।
5. लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि श्री अशोक सिद्धार्थ के संन्यास लेने के बाद से अब ऐसी कोई भी स्थिति पैदा नहीं होनी चाहिये कि पार्टी को फिर से इनको अलग करना पडे़।
6. अर्थात् जिस प्रकार से इन्होंने शादी से पहले पार्टी को कभी भी कोई शिकायत का मौक़ा नहीं दिया है, जिसके कारण इनको कभी भी पार्टी से निकालना नहीं पड़ा है और अब श्री अशोक सिद्धार्थ के संन्यास लेने के बाद तो कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है कि इनको अब आगे कभी भी पार्टी से निकालने की ज़रूरत पडे़गी और अब वे राजनीति में आगे ही बढ़ेंगे, ऐसी सभी को पूरी-पूरी उम्मीद भी है।
7. इसलिए मीडिया को यह सब सच्चाई को उजागर करते हुये तब इनके बारे में पार्टी से कई बार निकालने का उल्लेख करना चाहिये तो यह बेहतर होगा।
स्वागत अभिनंदन💐
आदरणीय बहन कु. मायावती जी, सादर चरणस्पर्श।
आपने मुझे क्षमा किया और बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक की ज़िम्मेदारी दोबारा सौंपी। इस भरोसे के लिए मैं तहे दिल से आपका आभारी हूँ, और इसे मैं हल्के में कभी नहीं ले सकता हूँ।
पिछले कुछ समय ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। सबसे बड़ी सीख यह है कि यह मूवमेंट किसी एक व्यक्ति से कहीं बड़ा है। परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी और मान्यवर श्री कांशीराम जी ने जो रास्ता दिखाया, और जिस पर आपने अपना पूरा जीवन लगा दिया, उस पर चलना मेरा सौभाग्य है।
इसलिए आपके दिशा-निर्देशन में पार्टी और मूवमेंट का हित ही मेरे लिए सर्वोपरि रहेगा। मैं अपने सभी व्यक्तिगत हितों को त्यागकर, अनुशासन और पूरी निष्ठा के साथ, संगठन को मज़बूत करने के लिए दिन-रात काम करूँगा।
आपने मुझ पर भरोसा किया है। अब उसे अपने काम से सही साबित करना मेरी ज़िम्मेदारी है।
जय भीम, जय भारत।
1
13
यूपी विधानसभा कि उत्साहपूर्ण जबरदस्त तयारी, बसपा सब पर भारी!
1. जैसाकि सर्वविदित है कि परमूपज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर व उनके परम अनुयायी मान्यवर श्री कांशीराम जी की देश भर में बहुजन-हित हेतु ज़बरदस्त त्याग-तपस्या, आजीवन कड़ा संघर्ष व उनके उच्च आदर्श हमेशा ही प्रेरणा के स्त्रोत रहे हैं, जिस पर चलकर ही बी.एस.पी. ने देश की राजनीति में अभूतपूर्व सफलतायें अर्जित की हैं और अब ख़ासकर आगामी यूपी विधानसभा आमचुनाव को लेकर सर्वसमाज के साथ उत्साहपूर्ण ज़बरदस्त तैयारी भी की जा रही है।
2. यहाँ यह भी कहना हैं कि मेरा निजी नहीं बल्कि पूरा ’बहुजन समाज’ ही मेरा विराट परिवार है और उनका हित व कल्याण मेरे लिये सर्वोपरि है और हमेशा ही रहेगा। इसी को मद्देनज़र रखते हुये व ख़ासकर पार्टी में अनुशासन बनाये रखने के लिये ही मेरे द्वारा पिछले कुछ दिनों में, अनेकों सख़्त फैसले भी लिये गये हैं और इसको लेकर मेरे अपने भाई-बहन व उनके परिवार के लोग कभी भी अपवाद नहीं रहे हैं, जो कि जग-ज़ाहिर है।
3. वैसे तो श्री आकाश आनन्द का व्यक्तित्व पार्टी में काफी हद तक ठीक ही रहा है, लेकिन इनको लेकर पिछले दिनों कुछ ऐसे कारण भी रहें हैं जिसकी वजह से पार्टी संगठन में कई बार कुछ ज़रूरी परिवर्तन भी करने पड़े हैं और फिर अन्ततः श्री आकाश आनन्द के ससुर श्री अशोक सिद्धार्थ को राजनीति से संन्यास लेने के लिए मजबूर भी होना पड़ा है।
* जिसके बाद से श्री आकाश आनन्द के व्यक्तित्व व कार्यशैली आदि में काफी कुछ बदलाव भी लोग देख रहे हैं, जिसका ख़ास प्रमाण पार्टी में वापिसी हेतु अभी हाल ही में सोशल मीडिया ’एक्स’ पर किया गया उनका एक पोस्ट भी है, जिसकी काफी चर्चा भी है।
4. इसको लेकर पार्टी के अधिकांशः लोगों का यही कहना है कि श्री आकाश आनन्द के अनुरोध को स्वीकार करते हुये उनकी पूर्व की दी गई ज़िम्मेवारियों के साथ इनको पार्टी में पुनः कार्य करने का मौक़ा दिया जाये, जिसके लिए इनके पिता के साथ-साथ इनके छोटे भाई श्री ईशान आनन्द ने भी अपनी सहमति जताई है। वास्तव में श्री ईशान आनन्द ने तो अपनी मिशनरी भावना प्रदर्शित करते हुये यह भी कहा है कि वे बिना किसी पद के ही पार्टी में मा. बहनजी के दिशा-निर्देशन में जो भी उनको कार्य सौंपे जायेंगे तो उसे वे अपनी पूरी ईमानदारी व निष्ठा से ज़रूर निभायेंगे।
5. ऐसे में अब पार्टी काफी सोच-विचार करने के बाद पार्टी व मूवमेन्ट के हित में श्री आकाश आनन्द को पुनः बी.एस.पी. का राष्ट्रीय संयोजक (नेशनल कन्वेनर) बनाकर इनको फिर से पार्टी में कार्य करने का मौक़ा दे रही है। उम्मीद है कि श्री अशोक सिद्धार्थ द्वारा राजनीति सेे संन्यास लेने के बाद से अब पार्टी में सब कुछ ठीक व सुचारू ढंग से चलेगा और पार्टी संगठन में भी बार-बार परिवर्तन नहीं करना पड़ेगा, हालाँकि यह काफी कुछ श्री आकाश आनन्द के ऊपर भी निर्भर करेगा।
6. इन्ही कुछ ज़रूरी बातों के साथ ही अब मैं पार्टी व मूवमेन्ट के हित में आज लिये गये इस फैसले के साथ ही श्री आकाश आनन्द के राजनैतिक उज्जवल भविष्य की कामना के साथ ही इनको (श्री आकाश आनन्द) व इनके छोटे भाई श्री ईशान आनन्द को तथा इनके पिता श्री आनन्द कुमार को भी अपना बहुत-बहुत प्यार व आशीर्वाद देती हूँ। इतना ही नहीं बल्कि पिछले दिनों हर परिस्थिति में मेरा साथ निभाने के लिए ख़ासकर ’बहुजन समाज’ के सभी लोगों का व अपने सभी शुभचिन्तकों आदि का भी मैं पूरे तहेदिल से व सम्मान के साथ उनका आभार भी प्रकट करती हूँ।
9
धन्यवाद बहनजी, जय भीम जय बसपा

7
जय भीम जय बसपा
#9_अक्टूबर_चलो_लखनऊ
बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय बहुजन समाज पार्टी के जन्मदाता एवं संस्थापक मान्यवर श्री कांशीराम जी की पुण्यतिथि (देहांत) पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बहुजन समाज के लोगो से विशेष अपील अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे।
दिनांक : 9 अक्टूबर 2026,दिन शुक्रवार,समय: प्रातः से
स्थान: मान्यवर श्री कांशीराम जी स्मारक स्थल, वी. आई.पी. रोड, लखनऊ
#9_अक्टूबर_चलो_लखनऊ
#जयभीम #BSP
11
जय भीम जय बसपा
आज दिनांक 05-10-2026 को आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के निर्देशानुसार जनपद लखनऊ स्थित मान्यवर मसीहा साहब श्री कांशीराम जी स्मारक स्थल, पुरानी जेल रोड, लखनऊ में आगामी 9 अक्टूबर को मान्यवर मसीहा साहब श्री कांशीराम जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित होने वाले विशाल कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।
#9_अक्टूबर_चलो_लखनऊ
#जयभीम #BSP #लखनऊ #मिशन_2027
6
चलो लखनऊ
बी.एस.पी. द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति-दिनांक 04.10.2026
(1) बी.एस.पी. प्रमुख बहन कु. मायावती जी द्वारा उत्तराखण्ड स्टेट के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक में ख़ासकर चुनाव आयोग के एसआईआर पुनरीक्षण के बाद वोटर लिस्ट की ताज़ा स्थिति तथा यूपी व पंजाब के साथ वहाँ होने वाले आगामी विधानसभा आमचुनाव हेतु अच्छे व दमदार उम्मीदवारों के चयन की प्रगति समेत अन्य चुनावी तैयारियों की भी गहन समीक्षा की गयी।
(2) विशेषकर ग़रीबों, युवाओं, महिलाओं व कमज़ोर तबकों के लोग वोट देने के संवैधानिक अधिकार से वंचित ना रह जायें, इसके लिये उनके नाम वोटरलिस्ट में शामिल करने का प्रयास पार्टी स्तर पर लगातार जारी रखने का निर्देश।
(3)उत्तराखण्ड सरकार की विभिन्न ग़रीब व जनविरोधी कार्यशैली की तीव्र निन्दा। राज्य सरकार जनहित व जनकल्याण पर कम ध्यान देकर बड़े-बड़े पूंजीपतियों व धन्नासेठों के हित के प्रति ज़्यादा समर्पित लगती है, जो अहम चुनावी मुद्दा।
लखनऊ, 4 अक्तूबर 2026, रविवार: बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व सांसद बहन कु. मायावती जी ने बी.एस.पी. उत्तराखण्ड स्टेट के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ आज यहाँ अहम बैठक में ख़ासकर चुनाव आयोग के एसआईआर पुनरीक्षण के बाद वोटर लिस्ट की ताज़ा स्थिति तथा यूपी व पंजाब के साथ वहाँ होने वाले आगामी विधानसभा आमचुनाव हेतु अच्छे एवं दमदार पार्टी उम्मीदवारों के चयन की प्रगति समेत अन्य और भी चुनावी तैयारियों की गहन समीक्षा की गयी।
बी.एस.पी. सेन्ट्रल कैम्प कार्यालय, माल एवेन्यू में आयोजित इस बैठक में वोटरलिस्ट की एसआईआर उपरान्त पोलिंग बूथ स्तर तक की कमेटियों के पुनर्गठन को युद्ध स्तर पर पूरा किये जाने की स्थिति की समीक्षा की गयी तथा कमियों को समयबद्ध तरीक़े से पूरा करने के निर्देश दिये गये। उल्लेखनीय है कि एसआईआर उपरान्त लगभग 9 लाख वोटरों के नाम वोटरलिस्ट से हटा दिये गये हैं, किन्तु विशेषकर ग़रीब, युवा, महिलायें व कमज़ोर तबकों के लोग वोट देने के अपने संवैधानिक अधिकार से वंचित ना रह जायें इसके लिये उनके नाम वोटरलिस्ट में शामिल करने का प्रयास पार्टी स्तर पर ज़रूर जारी रहना चाहिये।
बैठक में उत्तराखण्ड सरकार की ख़ासकर ग़रीब व जनविरोधी कार्यशैली की तीव्र निन्दा करते हुये कहा गया कि भाजपा सरकार जनहित व जनकल्याण पर कम ध्यान देकर बड़े- बड़े पूंजीपतियों व धन्नासेठों के हित के प्रति ज़्यादा समर्पित लगती है, जिनके धनबल पर भी वे लोग चुनाव को अपने पक्ष में प्रभावित करते रहते है, जो अहम चुनावी मुद्दा भी है।
यूपी की तरह ही सघन चुनावी तैयारियों के साथ-साथ बहुजन समाज पार्टी के जन्मदाता एवं संस्थापक मान्यवर श्री कांशीराम जी की आगामी 9 अक्टूबर को पुण्यतिथि को, पूर्व के निर्देशानुसार, पूरी मिशनरी भावना से आयोजित करने पर बल देते हुये मा. बहनजी ने कहा कि यूपी-दिल्ली सीमा पर बी.एस.पी. सरकार द्वारा स्थापित भव्य ’बहुजन प्रेरणा केन्द्र’ में रख-रखाव का सरकारी कार्य जारी रहने के दौरान लोगों की भीड़ एकत्र होने पर किसी दुर्घटना आदि की संभावना से बचने के लिये इस वर्ष वहाँ कार्यक्रम आयोजित नहीं किये जा रहे हैं। इसीलिये पूरे यूपी के सभी मण्डलों के लोग राजधानी लखनऊ आकर यहाँ विशाल गुम्बद आकार के भव्य ’मान्यवर श्री कांशीराम जी स्मारक स्थल’ पर अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित करेंगे, जबकि अन्य राज्यों के लोग ज़ोन-स्तर पर खुली संगोष्ठी आयोजित कर मान्यवर श्री कांशीराम जी, को अपने श्रद्धा-सुमन व भावभाीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
जारीकर्ता:
बी.एस.पी. यूपी स्टेट कार्यालय
12 माल एवेन्यू, लखनऊ
11
आकाश आनंद जी के आडमे राजनीती करनेवाले चैन से सो नही पायेंगे बहनजी के मास्टर स्ट्रोक से!
बहनजी के आदेश पर जिन पदाधिकारियों ने आकाश आनंद जी को सोशल मीडिया पर अनफॉलो किया था उन्होंने आकाश आनंद के माफ़ी मांगने वाले ट्वीट के बाद सभी पदाधिकारियों ने उन्हें पुनः फ़ॉलो कर लिया और फ़ॉलो करने की अपील कर रहे हैं।
इससे साफ़ स्पष्ट है कि आकाश आनंद जी की पार्टी में वापसी हो चुकी हैं, पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों की अपील को बहनजी स्वीकार कर लिया हैं बाक़ी विरोधियों के पेट में दर्द तब भी था जब उन्हें पार्टी से निष्कासित किया था और अब भी बसपा विरोधियों के पेट में दर्द है जब उन्हें पार्टी में वापस लिया जा रहा हैं, और विरोधियों की दिक्कत आकाश आनंद नहीं है बल्कि बसपा ही है क्योंकि बसपा बहुजन महापुरुषों के विचारों पर चलने वाली पार्टी है, जातिवाद, सामंतवाद और लठैतवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ने का काम करती हैं, दलित शोषित वंचित वर्ग के न्याय और हक-अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करने का काम करती हैं उनकी हिस्सेदारी देने की बात करती हैं, बस विरोधी पार्टियों को ये बसपा का एजेंडा पसंद नहीं आता हैं।
7
सपा का P D A छलावा है! जय भीम जय बसपा
1.जैसाकि यह सर्वविदित है कि बी.एस.पी. किसी भी छोटे-बड़े चुनाव में विरोधी पार्टियों में भी ख़ासकर समाजवादी पार्टी (सपा) की तरह अपने परिवार, सगे-सम्बंधी, भाई-भतीजों, क़रीबी रिश्ते-नातेदारों के साथ ही विशेषकर बड़े-बड़े पूँजीपतियों व धन्नासेठों आदि को टिकट नहीं देती है, यानी चुनावों में उनके धनबल का सहारा नहीं लेती है, बल्कि पार्टी में कार्यरत सर्वसमाज में से केवल ग़रीब, मध्यम वर्ग व कमज़ोर तबक़ों के कर्मठ अम्बेडकरवादी लोगों को ही अपनी पार्टी का उम्मीदवार बनाती है, अर्थात बी.एस.पी. की राजनीति परिवारवाद व धनबल से मुक्त व पाक-साफ है, जबकि वहीं दूसरी तरफ सपा ठीक इसके विपरीत कार्य करती है, जो अपने आपको समाजवादी व कथित ’पीडीए’ (PDA) की पार्टी होने का राजनीतिक ढोंग व छलावा करती हुई ज़्यादा नज़र आती है।
2.इसका एक और ख़ास व ताज़ा उदाहरण यह है कि सपा ने यूपी से राज्यसभा के लिये द्विवार्षिक चुनाव में श्री रामगोपाल यादव को फिर से पर्चा भरवाया है जो सपा मुखिया के नज़दीकी रिश्तेदार हैं, जबकि सपा ने अपनी पार्टी का दूसरा उम्मीदवार श्री धनराज परिमल नाथवानी को बनाया है, जो चर्चित उद्योग घराने से सम्बद्ध हैं। लोगों की राय में सपा का तीसरा उम्मीदवार पहले की तरह संभवतः ’फेस सेविंग’ व चुनाव हारने के लिये होगा।
3.तो इस प्रकार का है सपा, उसका ’पीडीए’ (PDA) व उस पार्टी का समाजवाद अर्थात् सपा को चुनाव में वोट तो ’पीडीए’ का चाहिये, लेकिन सांसद व विधायक आदि ज़्यादातर अपने परिवार वालों को व बड़े-बड़े पूँजीपतियों को बनाती है। अतः जनता इनके ’पीडीए’ के बहकावे में ना आये तो यह सही।
4.वास्तव में यह कोई नई बात नहीं है बल्कि सपा का इस प्रकार का दोहरा चाल, चरित्र व चेहरा हमेशा से ही रहा है और इसीलिये ख़ासकर अपरकास्ट समाज के ग़रीबों तथा ’बहुजन समाज’ अर्थात दलितों, आदिवासियों, अति-पिछड़ों, मुस्लिम एवं अन्य धार्मिक अल्पसंख्यक समाज के समस्त लोगों को अब ख़ासकर यूपी विधानसभा आमचुनाव से पहले ही ज़रूर पूरी तरह से सचेत/सतर्क हो जाना चाहिये कि उन सबका हित अम्बेडकरवादी बी.एस.पी. में ही निहित व सुरक्षित है, बाकी सब छलावा ही छलावा है।
12
बसपा एक मिशनरी पार्टी है, जो बड़े पूंजीपतियों के धन पर निर्भर रहने के बजाय अपने जमीनी कार्यकर्ताओं के छोटे-छोटे आर्थिक सहयोग से चलती है। इसलिये बसपा ने अपने कई वफादार मिशनरी कार्यकर्ताओं और नेताओं को राज्यसभा भेजा है।और एक सपा है जो टिकट बेचती है! #BSP_Zindabad #बहनजी_झिंदाबाद
9
चमचो ये है बसपा का सामाजिक न्याय! बसपा राज्यसभा किसी धन्ना सेठ को नही भेजती और नाही पैसा लेती है!
उत्तर प्रदेश की राजनीति और राज्यसभा के इतिहास का जब निष्पक्ष और आंकड़ों के साथ विश्लेषण किया जाता है, तो यह स्पष्ट होता है कि बहुजन समाज पार्टी ही एकमात्र ऐसा दल रहा है, जिसने अपनी सत्ता और सांगठनिक मजबूती के दौरान बहुजन समाज (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक) के नेताओं को बिना किसी आरक्षण के बावजूद 'सामान्य सीटों' से बड़ी संख्या में राज्यसभा भेजा।
राज्यसभा में 'बहुजन भागीदारी' का सच आंकड़ों के साथ ऐतिहासिक विवरण
भारत में राज्यसभा के चुनाव के लिए संविधान में अनुसूचित जाति (SC) या अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए अलग से कोई सीट आरक्षित नहीं होती है।
राज्यसभा की सभी सीटें तकनीकी रूप से सामान्य होती हैं। इसके बावजूद बहुजन समाज पार्टी ने बहुजन समाज के नेताओं को उच्च सदन में सर्वोच्च प्राथमिकता दी।
बहुजन समाज पार्टी ने अपने शासनकाल (विशेष रूप से 2007-2012) और उसके बाद भी अपने विधायक बल के आधार पर जिन प्रमुख बहुजन और अल्पसंख्यक नेताओं को राज्यसभा भेजा, उनका पूर्ण विवरण नीचे दिया गया है:
मान्यवर श्री कांशीराम जी (SC) | 1996 बहुजन आंदोलन के संस्थापक; बसपा के नीति-निर्माता के रूप में उच्च सदन पहुँचे।
वीर सिंह (SC) 2002, 2008, 2014 | बसपा के वरिष्ठ संगठनात्मक नेता; लगातार 3 बार (18 वर्षों तक) राज्यसभा सांसद रहे।
मुनकाद अली मुस्लिम 2006, 2012 बसपा के प्रमुख मुस्लिम चेहरा; 2 बार (12 वर्षों तक) राज्यसभा सांसद बनाकर भेजा गया।
राजाराम (SC) 2008, 2014 | बसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रमुख संगठनात्मक रणनीतिकार; 2 बार राज्यसभा भेजे गए।
अवतार सिंह करीमपुरी (SC) 2008 | बसपा के पंजाब व यूपी संगठन के वरिष्ठ नेता; 2008 से 2014 तक राज्यसभा सदस्य रहे।
अम्बेश राजन अनुसूचित जाति (SC) 2009 बसपा द्वारा 2009 के उपचुनाव में राज्यसभा भेजकर उच्च सदन में दलित प्रतिनिधित्व बढ़ाया गया।
जुगल किशोर (SC) | 2010 | बसपा के पूर्व प्रदेश प्रभारी; 2010 से 2016 तक उच्च सदन में प्रतिनिधि रहे।
रामजी गौतम अनुसूचित जाति (SC) 2020 बसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष; 2020 में विपरीत परिस्थितियों के बावजूद बसपा ने उन्हें राज्यसभा भेजा
बसपा ने अपनी सरकार के दौरान राज्यसभा की अनारक्षित सीटों का उपयोग उद्योगपतियों या धनबल के बजाय समाज के शोषित, दलित और मुस्लिम नेताओं को नीति-निर्माण की सबसे बड़ी जगह पहुँचाने के लिए किया।
समाजवादी पार्टी अक्सर 'PDA' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के अधिकार की बात करती है, लेकिन राज्यसभा के लिए उम्मीदवारों के चयन के इतिहास को देखें तो सपा ने उच्च सदन में अक्सर अपने परिवार के सदस्यों, उद्योगपतियों, वैश्य समुदाय और विशिष्ट हस्तियों को प्राथमिकता दी है
अन्य दल केवल चुनावी भाषणों में सामाजिक न्याय का नारा देते हैं, लेकिन जब राज्यसभा जैसी प्रतिष्ठित जगह पर बिना आरक्षण के प्रतिनिधि भेजने की बात आती है, तो बहुजन समाज पार्टी का रिकॉर्ड सबसे प्रामाणिक और मजबूत सिद्ध होता है।भागीदारी ही असली सामाजिक न्याय है और राज्यसभा के आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं।
@Mayawati
@PalVishwnathbsp
@ramjigautambsp
@BBCHindi
6