Sandeep (@Sandeep8302) profile picture

Student

Delhi,
Joined February 2021
Photo by Sandeep (@Sandeep8302)Photo by Sandeep (@Sandeep8302)Photo by Sandeep (@Sandeep8302)Photo by Sandeep (@Sandeep8302)Photo by Sandeep (@Sandeep8302)Photo by Sandeep (@Sandeep8302)Photo by Sandeep (@Sandeep8302)Photo by Sandeep (@Sandeep8302)Photo by Sandeep (@Sandeep8302)Photo by Sandeep (@Sandeep8302)
My MOST CELEBRATED song! आप सभी को छठ पर्व की ढेर सारी शुभकामनाएँ। 🙏🏻 #JodeJodeFalwa
173
1,215
58
9,313
201,253
Sandeep retweeted
जब तुम मौन रहकर भी अपनी आँखों से स्नेह लुटाती हो, तो ऐसा प्रतीत होता है मानो शरद ऋतु की शीतल चाँदनी ने मेरे तपते अंतस को पूरी तरह आत्मसात कर लिया हो।❤️💫
1
10
24
638
जानती हो, मैं चुपचाप तुम्हारे भीतर रहता हूँ, बिल्कुल वैसे जैसे किसी पुराने मंदिर के गर्भगृह में कोई अखंड दीपक बिना किसी को बताए, बिना किसी प्रतिफल की आकांक्षा किए, निरंतर जलता रहता है। जैसे किसी नदी की गहराइयों में कोई मौन धारा बहती है, जैसे रात के सीने में चाँदनी अपना घर बनाकर सो जाती है, जैसे किसी सूने आँगन में तुम्हारी स्मृतियों की सुगंध देर तक ठहरी रहती है, ठीक वैसे ही मैं तुम्हारे भीतर रहता हूँ। न कोई आहट करता हूँ, न तुम्हारे मौन को भंग करता हूँ, न तुम्हारी व्यस्तताओं के बीच अपने होने का कोई प्रमाण माँगता हूँ। बस रहता हूँ..तुम्हारी साँसों के आसपास, तुम्हारे हृदय के किसी एकांत कोने में, तुम्हारी आत्मा की उस खामोश दहलीज़ पर, जहाँ शायद तुम स्वयं भी हर रोज़ नहीं पहुँच पातीं। जानती हो, मेरा प्रेम बड़ा अजीब है। इसे तुम्हारे सामने बार-बार व्यक्त होने की आवश्यकता नहीं पड़ती। मैं तुम्हें पुकारूँ, तुम्हारा नाम लिखूँ, तुम्हारे सामने अपनी भावनाओं का समंदर उलीच दूँ, तब ही मेरा प्रेम सत्य हो, ऐसा भी तो नहीं है। कुछ प्रेम शब्दों के मोहताज नहीं होते, कुछ रिश्तों को किसी नाम की ज़रूरत नहीं होती, और कुछ लोग हमारे जीवन में इस तरह उतर जाते हैं कि फिर उन्हें अपने भीतर से अलग करके देखना ही असंभव हो जाता है। तुम मेरे लिए शायद वैसी ही हो। तुम्हारा होना मेरे लिए किसी उत्सव की चकाचौंध नहीं, बल्कि उस शांत प्रार्थना जैसा है, जिसे मैं दुनिया की तमाम आपाधापी के बीच आँखें मूँदकर अपने भीतर दोहरा लेता हूँ। कभी-कभी सोचता हूँ, कितना विचित्र है न मनुष्य का हृदय! किसी को बिना छुए भी अपने भीतर सँजो सकता है, किसी से मीलों दूर रहकर भी उसकी निकटता अनुभव कर सकता है, किसी की आवाज़ सुने बिना भी उसके शब्दों की प्रतिध्वनि सुन सकता है। तुम्हें देखे बिना भी तुम्हारी कल्पना मेरे मन के आकाश पर उतर आती है। तुम्हारी मुस्कान जैसे किसी थके हुए पथिक को वृक्ष की शीतल छाया मिल गई हो, तुम्हारी याद जैसे तपते हुए मरुस्थल में अचानक कोई निर्मल सरोवर दिखाई दे जाए और तुम्हारा ख़याल…वह तो जैसे मेरी आत्मा की देहरी पर रखा हुआ वह पुष्प है, जिसकी सुगंध से मेरा समूचा अंतर्मन महक उठता है। मैं नहीं जानता कि तुम्हें कभी मेरे इस मौन की भाषा समझ आएगी भी या नहीं। शायद तुम कभी जान ही न पाओ कि तुम्हारी एक छोटी-सी बात मेरे भीतर कितनी देर तक जीवित रहती है। तुम किसी साधारण-सी बात को कहकर भूल जाती होगी, और मैं उसी बात को अपनी स्मृतियों के संदूक में बड़े जतन से रख लेता हूँ। तुम्हारे अनजाने में कहे गए शब्द, तुम्हारी सहज-सी हँसी, तुम्हारे स्वभाव की कोई छोटी-सी बात मेरे लिए कितनी अनमोल हो जाती है, ये तुम्हें कैसे बताऊँ? कुछ अनुभूतियाँ ऐसी होती हैं जिन्हें लिखते हुए भी लगता है कि शब्द उनके सामने बहुत छोटे हैं, उनकी गरिमा के सामने भाषा असमर्थ है, और हृदय में उमड़ता हुआ प्रेम किसी विशाल सागर की तरह अपनी सीमाएँ तोड़ देना चाहता है। जानती हो, मैं तुम्हारे भीतर किसी अधिकार की तरह नहीं रहना चाहता। मैं वह स्मृति भी नहीं बनना चाहता, जो तुम्हारी आँखों में अनचाहे आँसू भर दे। मैं तो बस तुम्हारे भीतर उस सुकून की तरह रहना चाहता हूँ, जो बहुत रो लेने के बाद किसी को धीरे-धीरे मिलता है। उस ठंडी हवा की तरह, जो तपती दोपहर में माथे को छूकर कहती है कि ठहरो, अभी सब कुछ समाप्त नहीं हुआ है। उस चाँदनी की तरह, जो अमावस की रात में भी कहीं दूर से उजाले का भरोसा भेजती है। जब कभी तुम्हारा मन संसार की कठोरताओं से थक जाए, जब लोगों की भीड़ में भी तुम्हें अकेलापन घेरने लगे, जब तुम्हारे अपने ही विचार तुम्हारे हृदय पर बोझ बनकर उतरने लगें, तब शायद तुम्हारे भीतर कहीं एक बहुत धीमी-सी अनुभूति जागे, जैसे कोई है जो तुम्हें बिना किसी प्रश्न के समझता है; कोई है जो तुम्हारी ख़ामोशी को भी तुम्हारे शब्दों जितना महत्त्व देता है, और वह कोई मैं होना चाहता हूँ। मैं तुम्हारे जीवन की प्रत्येक सुबह पर अपना नाम लिखने की कामना नहीं करता। मैं तो बस तुम्हारी किसी उदास शाम की उस छोटी सी वजह में शामिल होना चाहता हूँ, जिसके कारण तुम्हारे होंठों पर अनायास मुस्कान आ जाए। मैं तुम्हारे हर ख़्वाब का केंद्र बनूँ, ये भी आवश्यक नहीं; इतना पर्याप्त है कि कभी किसी ख़ूबसूरत ख़्वाब के बाद तुम्हारी आँखें खुलें और तुम्हारे हृदय में एक अनाम सी मिठास देर तक बनी रहे। मैं तुम्हारी दुनिया बदलने का दावा नहीं करता, बस तुम्हारी दुनिया के किसी कोने में इतना सा स्थान चाहता हूँ, जहाँ मेरा होना तुम्हें बोझ न लगे, जहाँ मेरी स्मृति तुम्हारी स्वतंत्रता पर कोई पहरा न बिठाए, जहाँ प्रेम किसी बंधन का नाम न होकर दो आत्माओं के बीच बहती हुई एक निर्मल, निश्छल सरिता बना रहे। कभी-कभी...... १/३
2
14
84
3,390
मार्कंडेय पुराण के दुर्गा सप्तशती के पन्ने पलटिए। पूरी कथा के केंद्र में कोई त्रिशूलधारी देवी सीधे प्रकट नहीं होतीं; शुरुआत होती है दो भटके हुए, अवसादग्रस्त पात्रों से —राजा सुरथ और समाधि वैश्य। एक का राज्य छिन चुका है, दूसरे को उसके ही परिवार ने संपत्ति छीनकर घर से धक्के मारकर बाहर निकाल दिया है। दोनों जंगल में मेधा ऋषि के आश्रम में बैठकर रो रहे हैं। दोनों जानते हैं कि जिन लोगों ने उन्हें धोखा दिया, वे उनके शत्रु हैं, फिर भी उनका मन उन्हीं के मोह में तड़प रहा है। वे ऋषि से पूछते हैं: "भगवन! बुद्धि सब जानती है, फिर भी यह मन उसी गंदगी की ओर क्यों भागता है?" मेधा ऋषि जो उत्तर देते हैं, वह आधुनिक न्यूरोसाइंस की सबसे बड़ी पहेली है: "ज्ञानिनामापि चेतांसि देवी भगवती हि सा, बलादाकृष्य मोहाय महामाया प्रयच्छति।" (अर्थात—ज्ञानी से ज्ञानी मनुष्य के चेतन मस्तिष्क को भी जो शक्ति बलपूर्वक खींचकर गहरे भ्रम के अंधकार में धकेल देती है, वही 'महामाया' है।) इस सरल उदाहरण जानते-बूझते मीठा खाने की लत से इसे समझते हैं। एक डायबिटीज (शुगर) के मरीज को बुद्धि से अच्छी तरह पता होता है कि गुलाब जामुन खाने से उसकी जान जोखिम में पड़ सकती है। डॉक्टर ने मना किया है, रिपोर्ट सामने है। फिर भी जैसे ही सामने थाली आती है, उसका हाथ खुद-ब-खुद मिठाई की ओर बढ़ जाता है। बुद्धि (10%) कहती है 'मत खाओ', लेकिन भीतर का अवचेतन मन (90%) उसे खींचकर ले जाता है। राजा सुरथ और समाधि वैश्य के साथ ठीक यही हो रहा था—उनकी बुद्धि जानती थी कि परिवार और मंत्रियों ने धोखा दिया है, पर अवचेतन मन उन्हीं की याद में रो रहा था। यहीं से शुरू होता है नवरात्रि का वह दूसरा अध्याय जिसे ऋषियों ने आम जनता की पहुंच से छिपाकर तांत्रिकों और सिद्धों की गुप्त संदूकची में बंद कर दिया था—गुप्त नवरात्र और मस्तिष्क की री-प्रोग्रामिंग का विज्ञान! 1. गुप्त नवरात्र: क्यों छिपाए गए दो महा-संक्रांति काल? वर्ष में चार नवरात्र होते हैं: प्रत्यक्ष नवरात्र: चैत्र (वसंत) और आश्विन (शरद)—यह 'प्रकृति' और 'सूर्य' के प्रत्यक्ष प्रभाव का काल है। यह स्थूल देह को साधने के लिए लोकपर्व बना दिया गया। माघ में अत्यधिक शीत और आषाढ़ में बादलों का घना आवरण पृथ्वी पर सूर्य की प्रत्यक्ष किरणों को न्यूनतम कर देता है। जब सौर ऊर्जा का बाहरी दबाव घटता है, तो अंतरिक्ष से आने वाली 'कॉस्मिक किरणें' (Cosmic Rays) और पृथ्वी के कोर की चुंबकीय तरंगें अधिक प्रभावी हो जाती हैं। ऋषि जानते थे कि यह वह समय है जब मनुष्य की चेतना को बाहर से कोई सहारा नहीं मिलता। बाहर केवल अंधकार और शून्य है। यदि इस समय कोई साधारण व्यक्ति बिना गुरु के अपने मस्तिष्क की गहराई में उतरेगा, तो वह पागल हो सकता है या गहरे अवसाद (Psychosis) में जा सकता है। इसलिए माघ और आषाढ़ को 'गुप्त' घोषित कर दिया गया—यहाँ नौ देवियों की नहीं, बल्कि 'दस महाविद्याओं' (काली, तारा, षोडशी, भुवनेश्वरी, भैरवी, छिन्नमस्ता, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी, कमला) की गुप्त साधनाएं की जाती है #Navratri #durgamata #dusmahavidya #दसमहाविद्या
27
123
7
525
28,339
One of the most Genuine Soul of Indian Cinema Departs Sad news #NanaPatekar 🙏🏻
226
2,200
91
13,153
647,955
BPSC 70वीं Training रुकवाने की छात्रों की मांग, कहा रद्द हो पूरी परीक्षा ! | Bihar Tak
1
40
6
160
11,373
Dear GCs. Stop getting guilt-tripped. And stop being apologetic for things you haven't done. Others' inferiority complex is not your problem. Stand for your rights and ask for what is promised to you in the Constitution - Equality. Asking for your rights is not oppression. Thank you 🙏
118
1,764
22
4,877
30,460
•CCTV कैमरा के ऊपर SC/ST एक्ट लगना चाहिए •IIT बॉम्बे को बंद हो जाना चाहिए •प्रोफेसर को देश निकाला मिलना चाहिए •फोन से नकल करना क्राइम नहीं माना जाना चाहिए •फोन के साथ पर्ची, लैपटॉप से नकल को भी गैर कानूनी करार देना चाहिए
96
755
21
3,309
32,031
"GC warriors इसके बारे में क्यों नहीं बोलते, उसके बारे में क्यों नहीं बोलते?" क्यों भाइयों और भाइयों की बहनों/स्पेशल महिला मित्रों, GC warriors ने ठेका ले रखा है सारे मुद्दों पे बोलने का? कि तुमने उनको खरीद रखा है? खुद जहाँ विपक्ष में बैठकर झालमूढ़ी खा रहे हो, वहां हमसे कहते हो कि तुम्हारा काम भी हम करें? उसपर से एक तरफ बोलते हो-इन GC warriors का कोई महत्व नहीं, इनको कौन सुनता है? और दूसरी तरफ़ पूरा दिन हमारे हैंडल पर ही नज़र गड़ाए रहते हो कि हम क्या बोल रहे हैं और क्या नहीं?😂 हम क्या बोलेंगे, क्या नहीं, हमारी मर्ज़ी! Hope it's clear. धन्यवाद🙏
37
323
4
999
8,752
March in Support of Prof Suryanarayana Doolla. IIT Bombay faculty Forum says he followed the Senate approved exam procedure when he reported second year student Sahil Wakode for alleged phone use on Sept 18. Wakode died by suicide hours later His family has named Doolla in an FIR under BNS Section 108 and the SC/ST Act, alleging caste based harassment. The institute rejects the caste charge. Mumbai Crime Branch is investigating.
85
1,024
35
3,453
124,598
72BPSC के Prelims exam का final exam date जारी करे....अभ्यर्थियों के मन में उठ रहे सवाल का जवाब देना चाहिए... @BPSCOffice #72BPSC
39
2
51
959
पूर्व अध्यक्ष महोदय तपस्या करने गए हैं....ताकि 70BPSC exam के बारे में कोई कुछ नहीं लिखे और बोले.... Exam में सभी मेहनती अभ्यर्थियों का चयन हुआ है ❣️ 72BPSC का exam अपने तय समय से होगा क्योंकि अध्यक्ष छुट्टी पर गए हैं. #70BPSC
BPSC आयोग कुछ समय बाद मुंह पर फेंक कर एक नोटिस मारेगीं कहेंगी 25 अक्टूबर को ही पेपर लिया जाएगा। अफवाहों पर ध्यान न दें। आयोग के पूर्व अध्यक्ष इन्हीं सब कारणों के वज़ह से छुट्टी पर चलें गये, तुमलोग एक अफवाह को इतना फैलाते हो जबतक अफवाह सही साबित न हो जाएं। पूर्व अध्यक्ष महोदय को बहुत परेशान किए तुमलोग। #bpsc
9
12
473
71वीं मुख्य परीक्षा का परिणाम, वो भी गायब है? 72वीं परीक्षा कब होगी उसकी भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं। अब मूल प्रश्न है की आपलोग इतना बड़ा @BPSCOffice में दिनभर करते क्या है?@samrat4bjp @officecmbihar #72ndBPSCExamDate
11
3
215
अभ्यर्थियों की तैयारी को दिशा देने के लिए परीक्षा की तिथि सबसे बुनियादी सूचना है। 72वीं BPSC प्रारंभिक परीक्षा का आधिकारिक कार्यक्रम शीघ्र जारी किया जाए। #72ndBPSCExamDate
13
482
16
339
9,057
#72ndBPSCExamDate ✅BPSC से 72वीं CCE परीक्षा तिथि की आधिकारिक सत्यापन की जाए। ✅अफवाह नहीं, आधिकारिक सूचना चाहिए। @BPSCOffice
44
1
32
436
बीपीएससी आप एक संवैधानिक संस्था है लेकिन जितने यूट्यूबर है उनको कैसे पता चल जाता है कि पेपर होगा नहीं होगा view को लेकर बहुत दिनों से लागतार वीडियो बनाए रहे है उम्मीद करते है @BPSCOffice करते जल्द से जल्द #72ndBPSCExamDate को लेकर स्पष्टीकरण जारी करे
45
3
46
967
अभ्यर्थियों को अफवाह नहीं, आधिकारिक सूचना चाहिए। 72वीं BPSC प्रारंभिक परीक्षा की तिथि जल्द प्रकाशित की जाए ताकि सभी समान और विश्वसनीय जानकारी पर तैयारी कर सकें। #72ndBPSCExamDate @BPSCOffice @gadbihar @IPRDBihar @samrat4bjp @officecmbihar
71
953
32
777
26,332
72BPSC EXAM DATE पर फैले अफ़वाह पर रोक लगाते हुए , तिथि की सही जानकारी अभ्यर्थियों को देने का प्रयास करे आयोग @BPSCOffice #72BPSC Ai तस्वीर है.
8
87
1
123
3,917
बीपीएससी आयोग को छात्र हित में सोचना चाहिए जिससे छात्रों की मनोदशा और अग्ररचित हो के अपने तैयारी को नया आयाम दे #72ndBPSCExamDate
1
33
1
17
600
✨️
#72ndBPSCExamDate BPSC से अभ्यर्थियों का कुछ अर्जेंट निवेदन है: 🌀 अभी कुछ दिन पहले से 72वीं BPSC प्रारंभिक परीक्षा के तिथि को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ सूत्रों द्वारा खबर फैलाया जा रहा है कि ये परीक्षा अब 25 अक्टूबर को आयोजित नहीं होने जा रहा है। 🌀 इसीलिए आयोग से निवेदन है कि इस खबर पर जल्दी से स्पष्टीकरण दीजिए, अगर सच में परीक्षा किसी जरूरी कारणवश पोस्टपोन हो रहा है तो अभ्यर्थियों को सूचित कीजिए ताकि अभ्यर्थी अपना स्ट्रेटजी में बदलाव कर पढ़ाई पर फोकस करें। 📌 सभी BPSC Aspirants/Teachers/Mentors से निवेदन है कि आप इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा Retweet करे ताकि यह मुद्दा Trend में आए।
60
32
645