Rohit Priyadarshi (@rohitbcw) header
Rohit Priyadarshi (@rohitbcw) profile picture

Founder @BCW1947 | Political Analyst l Opinions and posts on this account are entirely personal and independent of BCW's official stance.

Joined October 2025
Photo by Rohit Priyadarshi (@rohitbcw)Photo by Rohit Priyadarshi (@rohitbcw)Photo by Rohit Priyadarshi (@rohitbcw)Photo by Rohit Priyadarshi (@rohitbcw)Photo by Rohit Priyadarshi (@rohitbcw)Photo by Rohit Priyadarshi (@rohitbcw)Photo by Rohit Priyadarshi (@rohitbcw)Photo by Rohit Priyadarshi (@rohitbcw)Photo by Rohit Priyadarshi (@rohitbcw)Photo by Rohit Priyadarshi (@rohitbcw)
लाइब्रेरी की सीट पर दिन बिताने वाले, जब सफलता पाकर नौकरी का जश्न मनाते हैं, तो उस खुशी के पीछे न जाने कितनी अधूरी नींदें, अनगिनत संघर्ष और परिवार की अनकही उम्मीदें छिपी होती हैं। याद रखिए, हर दिन आपकी मेहनत का परिणाम नहीं देगा, लेकिन हर दिन की गई मेहनत आपको आपके लक्ष्य के थोड़ा और करीब जरूर ले जाएगी। कभी खुद से हार मत मानिए। वक्त कितना भी कठिन हो, अपनी किताबों से रिश्ता और अपने सपनों पर विश्वास बनाए रखिए। क्योंकि एक दिन यही संघर्ष आपकी पहचान बनेगा और आपकी सफलता आपके माता-पिता की आंखों में सबसे खूबसूरत खुशी लेकर आएगी। खुद से लड़ते रहिए, खुद पढ़ते रहिए और अपने सपनों के लिए डटे रहिए। मंजिल जरूर मिलेगी। अंत में, आप सभी को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। छठी मइया आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाएं तथा आपके और आपके परिवार के हर सपने को पूरा करें। आपके जीवन में खुशियों का उजाला बना रहे। जय छठी मइया! 🌞 रोहित
1
1
1
27
416
For my younger brothers & sisters तुम्हारी आलोचना करने वाले लोग अक्सर इस डर में जीते हैं कि कहीं तुम उनसे आगे न निकल जाओ। वे अपनी बातों और तानों से तुम्हारा आत्मविश्वास तोड़ना चाहेंगे, तुम्हें तुम्हारी मंज़िल से भटकाना चाहेंगे। लेकिन याद रखना, तुम्हारा जवाब बहस करना नहीं, बल्कि अपनी सफलता से उनकी आशंकाओं को सच साबित करना है। इसलिए आलोचनाओं से परेशान मत होना, उन्हें अपनी ताकत बनाना और एक दिन वहाँ तक पहुँच जाना, जहाँ तक तुम्हें पहुँचते हुए देखने से भी उन्हें डर लगता है। रोहित – at Patna, India
1
6
17
517
एक कप जीरा है, मर्द समाज हीरा है, कुछ मर्द दरिंदा है, इसलिए सारे मर्द शर्मिंदा हैं.. – at Patna, India
3
2
32
642
एक ऐसा प्रधानमंत्री, जिसकी पहचान सत्ता से ज्यादा सादगी थी। लाल बहादुर शास्त्री—एक छोटे से रेलवे शहर में जन्मे उस बच्चे की कहानी, जिसने कठिन परिस्थितियों से निकलकर देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला। उनका जन्म 2 अक्टूबर 1904 को मुगलसराय में हुआ था। उनका जीवन हमें बताता है कि नेतृत्व केवल बड़े पद का नाम नहीं है। कभी-कभी नेतृत्व सादगी, ईमानदारी और दृढ़ संकल्प में दिखाई देता है। 1964 से 1966 तक देश के प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने ऐसे दौर में देश का नेतृत्व किया जब भारत कई गंभीर चुनौतियों से गुजर रहा था। इसी दौर में उनका दिया हुआ नारा - “जय जवान, जय किसान”-देश के सैनिकों और किसानों के प्रति राष्ट्रीय सम्मान और प्रतिबद्धता का प्रतीक बना। आज उनकी जयंती पर उन्हें याद करना सिर्फ़ एक महान नेता को श्रद्धांजलि देना नहीं है, बल्कि उस विचार को याद करना है कि कद पद से नहीं, चरित्र से बड़ा होता है। लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर सादर नमन। 🇮🇳 जय जवान। जय किसान। #LalBahadurShastri #ShastriJayanti #JaiJawanJaiKisan #2October #India
9
316
एक बार की बात है…...... एक आदमी साधारण-सा दिखता था। न कोई बड़ी सेना, न हथियार, न सत्ता। शरीर पर साधारण धोती, हाथ में लाठी और दिल में एक विश्वास—सत्य और अहिंसा की ताकत पर विश्वास। उसने अंग्रेज़ी हुकूमत से लड़ने के लिए बंदूक नहीं उठाई। उसने लोगों से नफ़रत करना नहीं सिखाया। उसने कहा—अगर व्यवस्था अन्यायपूर्ण है, तो उसके सामने झुकना ज़रूरी नहीं है। चंपारण से लेकर दांडी तक, भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में उन्होंने आम लोगों को यह एहसास कराया कि आज़ादी सिर्फ़ कुछ नेताओं की लड़ाई नहीं, बल्कि हर भारतीय का अधिकार है। गांधी जी की सबसे बड़ी ताकत शायद यही थी कि उन्होंने साधारण इंसान को असाधारण साहस दिया। आज जब हम गांधी जयंती मनाते हैं, तो सिर्फ़ उनकी तस्वीर पर फूल चढ़ाना काफी नहीं है। कभी-कभी खुद से पूछना चाहिए कि - क्या हम सच बोलने का साहस रखते हैं, जब झूठ बोलना आसान हो? क्या हम हिंसा के बजाय संवाद चुन सकते हैं, जब गुस्सा करना आसान हो? क्या हम अपने हिस्से की जिम्मेदारी निभा सकते हैं, जब दूसरों को दोष देना आसान हो? गांधी जी का जीवन शायद हमें यही याद दिलाता है कि - बदलाव हमेशा ताकत से नहीं आता। कभी-कभी एक विचार, एक सत्य और एक दृढ़ विश्वास भी इतिहास बदल देता है। #GandhiJayanti #MahatmaGandhi #2October
1
1
14
484
Rohit Priyadarshi retweeted
कुछ मुलाक़ातें सिर्फ़ शिष्टाचार नहीं होतीं, बल्कि उम्मीदों और आवाज़ों को एक मंच देने का अवसर होती हैं। 🙏 आज बिहार के माननीय राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट का अवसर मिला। इस दौरान बिहार के विद्यार्थियों से जुड़े विभिन्न विषयों, प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही देरी और छात्रों की चिंताओं को उनके समक्ष रखा। साथ ही, उन्हें हमारी पुस्तक “बिहार सम्पूर्ण” भेंट की। उम्मीद है, बिहार के युवाओं की आवाज़ और उनकी उम्मीदें सही मंच तक पहुँचती रहेंगी। ❤️ #Bihar #BiharStudents #BiharYouth – at Patna, India
4
7
46
1,054

तेरे जुनूँ का नतीजा ज़रूर निकलेगा, इसी सियाह समुंदर से नूर निकलेगा। #72ndBPSCExamDate
2
17
82
3,877
Rohit Priyadarshi retweeted
अभ्यर्थियों की तैयारी को दिशा देने के लिए परीक्षा की तिथि सबसे बुनियादी सूचना है। 72वीं BPSC प्रारंभिक परीक्षा का आधिकारिक कार्यक्रम शीघ्र जारी किया जाए। #72ndBPSCExamDate
13
482
16
339
9,057
अफवाहों पर नहीं, Official Notice पर भरोसा चाहिए। 📢 72वीं BPSC Prelims की परीक्षा तिथि जल्द स्पष्ट कीजिए, ताकि अभ्यर्थी अपनी तैयारी को सही दिशा दे सकें। #72ndBPSCExamDate @BPSCOffice @gadbihar @IPRDBihar @samrat4bjp @officecmbihar
61
26
464
Rohit Priyadarshi retweeted
अभ्यर्थियों की तैयारी को दिशा देने के लिए परीक्षा की तिथि सबसे बुनियादी सूचना है। 72वीं BPSC प्रारंभिक परीक्षा का आधिकारिक कार्यक्रम शीघ्र जारी किया जाए। #72ndBPSCExamDate
5
1
170
Rohit Priyadarshi retweeted
Expecting prompt reply from Bpsc office. Students can't be left high and dry amidst the rumours in the air. Enlighten us. @BPSCOffice #72ndBPSCexamdate #72ndbpsc @officecmbihar
A predictable examination calendar improves preparation quality. Students can sequence revision, tests and current affairs only when the official date is clear. BPSC is requested to publish the 72nd Prelims date. #72ndBPSCExamDate @BPSCOffice @gadbihar @IPRDBihar @samrat4bjp @officecmbihar
15
6
241
Rohit Priyadarshi retweeted
अभ्यर्थियों की तैयारी को दिशा देने के लिए परीक्षा की तिथि सबसे बुनियादी सूचना है। 72वीं BPSC प्रारंभिक परीक्षा का आधिकारिक कार्यक्रम शीघ्र जारी किया जाए। #72ndBPSCExamDate
8
3
79
अभ्यर्थियों को इस संशय बाहर निकाले आयोग ! 72वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा की तिथि को अस्पष्ट करे ! और साथ ही साथ करेंट अफेयर्स के सवालों का मास भी बता दे कि कबतक की तैयारी अभ्यर्थी करे ! #72ndBPSCExamDate
अभ्यर्थियों की तैयारी को दिशा देने के लिए परीक्षा की तिथि सबसे बुनियादी सूचना है। 72वीं BPSC प्रारंभिक परीक्षा का आधिकारिक कार्यक्रम शीघ्र जारी किया जाए। #72ndBPSCExamDate
29
8
188
Rohit Priyadarshi retweeted
A predictable examination calendar improves preparation quality. Students can sequence revision, tests and current affairs only when the official date is clear. BPSC is requested to publish the 72nd Prelims date. #72ndBPSCExamDate @BPSCOffice @gadbihar @IPRDBihar @samrat4bjp @officecmbihar
8
327
14
300
12,587

अभ्यर्थियों को अफवाह नहीं, आधिकारिक सूचना चाहिए। 72वीं BPSC प्रारंभिक परीक्षा की तिथि जल्द प्रकाशित की जाए ताकि सभी समान और विश्वसनीय जानकारी पर तैयारी कर सकें। #72ndBPSCExamDate @BPSCOffice @gadbihar @IPRDBihar @samrat4bjp @officecmbihar
71
953
32
777
26,332
KINGMAKER → KING?" लाठी का जवाब..." बैलेट से! @jansuraajonline – at Patna, India
3
30
200
3,674
"गाँव कभी पीछे नहीं छूटता... बस ज़िंदगी हमें उससे दूर ले जाती है।" आज अचानक फ़ोन की गैलरी में यह तस्वीर मिली... डूबता हुआ सूरज नहीं था वो, मेरे बचपन की शाम थी। याद आ गईं वो कच्ची पगडंडियाँ... जहाँ मंज़िल नहीं, बस दोस्त साथ होते थे। याद आ गए वो खेत... जहाँ दौड़ते-दौड़ते थक जाते थे, लेकिन ज़िंदगी से कभी नहीं थकते थे। याद आ गई वो नदी... जिसके किनारे बैठकर लगता था कि दुनिया यहीं तक है। याद आ गई वो शाम में मचानी पे बैठ के चाचा सब के बीच में जिंदगी जीने के किस्से सुनना याद आई वो दूर से गुज़रती रेल की पटरी... जिसे देखकर बड़े होने के सपने सजाए थे, पर क्या पता था कि एक दिन वही रेल हमें अपने गाँव से इतना दूर ले जाएगी| आज शहर में सब कुछ है... ऊँची इमारतें हैं, तेज़ रफ़्तार है, नौकरी है, कमाई है... लेकिन शाम ढलते ही मन आज भी उसी गाँव की गलियों में भटकने लगता है। जो गाँव छोड़कर शहर आए हैं, वो जानते हैं कि रोटी कमाने की कीमत अक्सर अपनों से दूर रहकर चुकानी पड़ती है। हर त्योहार पर घर की याद आती है... माँ के हाथ का खाना याद आता है... पिता की डाँट भी अब दुआ जैसी लगती है... और बचपन के वो दोस्त... जिनसे बिना वजह हर रोज़ मुलाक़ात हो जाती थी, आज उनसे बात करने के लिए भी वक़्त निकालना पड़ता है। गाँव से निकले हर छात्र की कहानी भी कुछ ऐसी ही होती है..... सपनों का बैग कंधे पर होता है, लेकिन दिल में हमेशा अपना गाँव बसा रहता है। हम शहरों में अपने भविष्य के लिए लड़ रहे हैं, ताकि एक दिन लौटकर उसी मिट्टी का कर्ज़ चुका सकें, जिसने हमें चलना सिखाया था। सच तो यही है... "शहर हमें जीना सिखा देता है, लेकिन जी भरकर जीना सिर्फ़ गाँव सिखाता है।" ❤️ #villagelife #feelgood #bihar – at Patna, India
6
3
29
1,518