Rahmtullah Khan (@RahmtullahKhan) header
Rahmtullah Khan (@RahmtullahKhan) profile picture

Editor @News_TimesToday | former Sr Correspondent- Samachar Plus | Earlier - India News, News India 24x7, Zee News, Dainik Navajyoti | Tweets are personal.

Jaipur, India
Joined February 2013
Photo by Rahmtullah Khan (@RahmtullahKhan)Photo by Rahmtullah Khan (@RahmtullahKhan)Photo by Rahmtullah Khan (@RahmtullahKhan)Photo by Rahmtullah Khan (@RahmtullahKhan)Photo by Rahmtullah Khan (@RahmtullahKhan)Photo by Rahmtullah Khan (@RahmtullahKhan)Photo by Rahmtullah Khan (@RahmtullahKhan)Photo by Rahmtullah Khan (@RahmtullahKhan)Photo by Rahmtullah Khan (@RahmtullahKhan)Photo by Rahmtullah Khan (@RahmtullahKhan)
देश में लोकसभा और विधानसभा के परिसीमन का खाका तैयार! राजस्थान में लोकसभा की करीब 10 सीटें और विधानसभा की 66 सीटें बढ़ने की संभावना। ऐसे में राजस्थान में लोकसभा की कुल 35 सीटें और विधानसभा की कुल 266 सीटें हो जाएंगी। वहीं पूरे देश में लोकसभा की सीटें 543 से बढ़कर करीब 750 सीटें होने की संभावना। यानी पूरे देश में लोकसभा की 207 सीटें बढ़ सकती है। विश्वस्त सूत्रों के हवाले से खबर।
26
119
4
1,475
128,669
जयपुर। सचिन पायलट जयपुर पहुंचे। पंजाब से जयपुर पहुंचे पायलट।
2
41
669
बाड़मेर कांग्रेस प्रभारी मोहन डागर बाड़मेर जिले के दौरे पर। पूर्व मंत्री अमीन खान से मुलाकात की डागर ने।
1
72
1,507
राजस्थान में भाजपा की रणनीति के अनुसार चल रही है कांग्रेस। जो चर्चाएं चल रही है उसके अनुसार अगर ज्यादातर जिलों में जाट जिला प्रमुख बने तो भाजपा की रणनीति 100% सफल होगी। भाजपा चाहती है जाट V/s अन्य - सूत्र
14
10
3
209
12,036
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के विधानसभा क्षेत्र लक्ष्मणगढ़ की सभी तीनों पंचायत समितियों लक्ष्मणगढ़, बलारा, नेछवा में कांग्रेस का बनने जा रहा है बोर्ड। अल्पसंख्यक समुदाय किसी एक पंचायत समिति में प्रधान बनाने की कर रहा है मांग। क्या अल्पसंख्यको की मांग पूरी होगी या फिर यहाँ भी बनाए जाएंगे जाट प्रधान। @INCIndia @INCRajasthan
8
2
40
2,360
बाड़मेर में जाट ही कांग्रेस, मुसलमान और मेघवाल जाएंगे कहां? जाट परिषद @RahulGandhi @INCIndia @INCRajasthan @GovindDotasra @ashokgehlot51 @SachinPilot @Barmer_Harish @kharge
14
6
4
106
4,332
Update pic
कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान में आज पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री अशोक गहलोत जी से श्रीमती सोनिया गांधी जी की पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ स्नेहपूर्वक भेंट स्वरूप प्राप्त हुई। इस आत्मीय सम्मान के लिए गहलोत साहब का हृदय से आभार। यह सम्मान अन्य तमाम साथी पत्रकारों को भी दिया गया। इस आयोजन के लिए विधायक आदरणीय श्री रफीक खान जी का भी धन्यवाद। उनकी पहल प्रशंसनीय है। सच बेधड़क न्यूज़ चेनल पर कार्यक्रम Live हुआ। वीडियो
14
544
बाड़मेर जिला प्रमुख पद को लेकर कांग्रेस में तकरार। एक राय नहीं हुई तो हो सकती है क्रॉस वोटिंग। प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व को इस मामले दखल देने की जरूरत।
5
1
109
2,971
अशोक गहलोत के जोधपुर जाने के कार्यक्रम में बदलाव...
1
29
1,706
कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान में आज पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री अशोक गहलोत जी से श्रीमती सोनिया गांधी जी की पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ स्नेहपूर्वक भेंट स्वरूप प्राप्त हुई। इस आत्मीय सम्मान के लिए गहलोत साहब का हृदय से आभार। यह सम्मान अन्य तमाम साथी पत्रकारों को भी दिया गया। इस आयोजन के लिए विधायक आदरणीय श्री रफीक खान जी का भी धन्यवाद। उनकी पहल प्रशंसनीय है। सच बेधड़क न्यूज़ चेनल पर कार्यक्रम Live हुआ। वीडियो
3
1
33
1,588
राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से रोक हटने के आसार। आचार संहिता समाप्त होते ही तबादलों का रास्ता साफ हो सकता है। तबादलों से जुड़ी फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) पहुंच गई है। अब सरकार की मंजूरी और आधिकारिक आदेश का इंतजार है।
4
16
122
4,565
पहले खड़गे और बाद में राहुल गांधी आ सकते हैं।
कांग्रेस के सभी राष्ट्रीय सचिवों की जयपुर के बाड़ा पदमपुरा में 10 दिवसीय ट्रेनिंग होगी। 30 नवंबर से 9 दिसंबर तक होगी ट्रेनिंग। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ट्रेनिंग कार्यक्रम का कर सकते हैं उद्घाटन। ट्रेनिंग के दौरान 9 दिसंबर तक राहुल गांधी भी आ सकते हैं। सभी राष्ट्रीय सचिव 29 नवंबर को बाड़ा पदमपुरा पहुंचकर करेंगे रिपोर्ट। सूत्रों के हवाले से खबर।
9
833
कांग्रेस की ओर से जारी राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची के बाद राजस्थान की सियासत में एक नई चर्चा शुरू हो गई है। राजस्थान से छह नेताओं को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है, लेकिन इनमें जाट समाज के किसी भी नेता को जगह नहीं मिली है। राजस्थान से राष्ट्रीय सचिव बनाए गए छह नेताओं में हेम सिंह शेखावत, धीरज गुर्जर, दानिश अबरार, जगदीश जांगिड़, डूंगरराम गेदर और रेहाना रियाज शामिल हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या राजस्थान कांग्रेस में जाट समाज का राजनीतिक प्रतिनिधित्व और संख्याबल देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने राष्ट्रीय संगठन में दूसरे सामाजिक वर्गों को प्राथमिकता दी है? राजनीतिक चर्चाओं में एक दूसरा सवाल भी उठ रहा है। क्या कांग्रेस आलाकमान राजस्थान के किसी जाट नेता को राष्ट्रीय महासचिव जैसी बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में है?
1
3
29
2,034
इस बार D की विधानसभा चुनाव में टिकट कटना तय। ....अहमद टिकट की रेस में आ चुके हैं। D को D की जिम्मेदारी मिल चुकी है।
5
3
70
6,859
बाड़मेर में कांग्रेस के बड़े नेता चाहते हैं कि जिला प्रमुख जाट बने और जिला अध्यक्ष मुस्लिम को बना देंगे लेकिन अब मुस्लिम जिला अध्यक्ष बनकर क्या करेगा ? संघर्ष और प्रदर्शन के लिए भीड़ लाना ? ऐसा क्यों करते हैं ये नेता ? जब जिला अध्यक्ष बनाना था तब आपने बनाया नहीं चुनाव निपट गए अब जिला अध्यक्ष पद का झुनझुना क्यों देना चाहते हैं? मुस्लिम समुदाय के साथ ऐसा गेम क्यों खेल रहे हों? अगर ऐसा हुआ तो बाड़मेर में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा। RLP तैयार बैठी है यह बड़ा वर्ग डायवर्ट हो जाएगा। ऐसा करते करते धीरे धीरे राजस्थान में तीसरे मोर्चे के रूप में RLP खड़ी हो जाएगी। यूपी की तरह राजस्थान में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा। कांग्रेस को ध्यान रखने की आवश्यकता है। इस तरह कांग्रेस के मूल वोटर्स के साथ गेम मत खेलो। @INCRajasthan @GovindDotasra @Barmer_Harish @UmmedaRamBaytu @ashokgehlot51 @SachinPilot @RahulGandhi
8
6
1
159
9,912
1700 वोटों से बाला राम मूढ़ को राजेंद्र कड़वासरा ने दी पटखनी, विधानसभा की हार के बाद जिला परिषद में भी नहीं चला बीजेपी नेता का सियासी रसूख! बाड़मेर। चुनावी राजनीति में व्यक्तिगत जनाधार और जनता के बीच पकड़ ही जीत का असली पैमाना होती है। बाड़मेर जिला परिषद के वार्ड संख्या 32 के चुनाव परिणाम ने इस बात को एक बार फिर साबित कर दिया है। कांग्रेस उम्मीदवार राजेंद्र कड़वासरा ने बीजेपी नेता बाला राम मूढ़ को 1700 से अधिक वोटों के बड़े अंतर से शिकस्त देकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ कड़वासरा ने न केवल कांग्रेस का परचम लहराया, बल्कि अपने राजनीतिक जनाधार और क्षेत्र में मजबूत पकड़ का भी परिचय दिया। राजेंद्र कड़वासरा ने साबित की अपनी मजबूत पकड़ वार्ड संख्या 32 के चुनाव में राजेंद्र कड़वासरा की जीत को कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। उन्होंने चुनाव में जिस तरह मतदाताओं का भरोसा हासिल किया, उससे साफ है कि क्षेत्र में उनकी व्यक्तिगत स्वीकार्यता और राजनीतिक सक्रियता का फायदा उन्हें मिला। 1700 से अधिक वोटों का अंतर उनकी जीत को और भी खास बनाता है। बाला राम मूढ़ के लिए लगातार दूसरा चुनावी झटका दूसरी तरफ बीजेपी नेता बाला राम मूढ़ के लिए यह चुनाव परिणाम बड़ा राजनीतिक झटका है। 2023 के विधानसभा चुनाव में बायतु सीट से कांग्रेस के हरीश चौधरी के सामने बीजेपी प्रत्याशी रहे मूढ़ तीसरे स्थान पर रहे थे। अब जिला परिषद वार्ड 32 में भी उन्हें 1700 से अधिक वोटों से हार का सामना करना पड़ा है। खास बात यह है कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार होने के बावजूद बाला राम मूढ़ अपने गृह क्षेत्र में जीत का माहौल नहीं बना पाए। पार्टी का चुनाव चिह्न, सत्ता का समर्थन और राजनीतिक पहचान भी उनके काम नहीं आई। लगातार दो चुनावों में मिली हार ने उनके सियासी जनाधार को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। सत्ता का साथ भी नहीं आया काम! राजनीति में अक्सर माना जाता है कि सत्ताधारी दल के उम्मीदवार को संगठन और सरकार की ताकत का फायदा मिलता है, लेकिन वार्ड 32 का परिणाम इससे अलग कहानी बयां कर रहा है। बीजेपी नेता बाला राम मूढ़ को अपने ही क्षेत्र में मतदाताओं का अपेक्षित समर्थन नहीं मिला, जबकि कांग्रेस के राजेंद्र कड़वासरा ने बड़ी जीत हासिल कर अपनी राजनीतिक ताकत का अहसास कराया। राजेंद्र कड़वासरा की जीत, मूढ़ के लिए आत्ममंथन का समय इस चुनाव परिणाम ने राजेंद्र कड़वासरा का राजनीतिक कद बढ़ाया है। वहीं बाला राम मूढ़ के सामने अब अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की चुनौती खड़ी हो गई है। सियासी तंज: 2023 में विधानसभा चुनाव में हरीश चौधरी के सामने तीसरे नंबर पर रहे बाला राम मूढ़ को जिला परिषद चुनाव में भी हार का सामना करना पड़ा। दूसरी तरफ राजेंद्र कड़वासरा ने 1700 से अधिक वोटों की जीत से बता दिया कि चुनाव में सिर्फ राजनीतिक रसूख नहीं, जनता का भरोसा भी जरूरी होता है। अब मूढ़ को अपनी हार पर मंथन करना होगा, जबकि कड़वासरा की इस जीत ने कांग्रेस के खेमे में उत्साह बढ़ा दिया है। @rajendra_barmer
3
7
105
7,076
अपने पंचायत समिति क्षेत्र में कांग्रेस को जीत नहीं दिला पाए दो बड़े नेता! उम्मेदाराम बेनीवाल के गिड़ा में RLP का दबदबा, हरीश चौधरी के बायतु में भाजपा जीती, पाटौदी में कांग्रेस ने साख बचाई। चर्चा है कि सांसद अपना बूथ भी नहीं बचा पाए। बाड़मेर। पंचायत राज चुनाव के नतीजों ने कांग्रेस के दो राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के राजनीतिक प्रभाव को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बाड़मेर जिले में सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल और बायतु विधायक हरीश चौधरी अपने-अपने पंचायत समिति क्षेत्रों में कांग्रेस को जीत नहीं दिला पाए। हालांकि दोनों नेताओं के क्षेत्रों में चुनावी नतीजों की तस्वीर अलग-अलग रही है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल की पंचायत समिति गिड़ा के परिणामों को लेकर हो रही है। गिड़ा में सांसद बेनीवाल को बड़ा झटका, RLP का बोर्ड बनना तय सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल की पंचायत समिति गिड़ा में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 सीटों पर कब्जा जमाया है। यहां कांग्रेस महज 5 सीटों पर सिमट गई, जबकि भाजपा को 4 सीटें मिली हैं। इन नतीजों के बाद गिड़ा पंचायत समिति में RLP का बोर्ड बनना लगभग तय माना जा रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस क्षेत्र से सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल आते हैं, वहां कांग्रेस को जीत दिलाना तो दूर, पार्टी बहुमत से काफी दूर रह गई। राजनीतिक गलियारों में चर्चा तो यह भी है कि सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल अपना खुद का बूथ भी नहीं बचा पाए। यदि यह चर्चा सही है तो यह उनके लिए निश्चित तौर पर आत्ममंथन का विषय है। सवाल उठना लाजिमी है कि जब सांसद अपने ही पंचायत समिति क्षेत्र में पार्टी के पक्ष में माहौल नहीं बना पाए तो इसका राजनीतिक संदेश क्या है? क्या स्थानीय स्तर पर पकड़ कमजोर हुई है या फिर संगठन और चुनावी मैनेजमेंट में कहीं बड़ी चूक हुई? बायतु में हरीश चौधरी के सामने भाजपा की चुनौती दूसरी तरफ बायतु विधायक और कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता हरीश चौधरी की पंचायत समिति बायतु में भाजपा ने 8 सीटें जीतकर बढ़त बनाई है। कांग्रेस को 5 और RLP को 2 सीटें मिली हैं। संख्याबल के लिहाज से भाजपा यहां मजबूत स्थिति में है। हालांकि राजनीतिक चर्चाओं में कांग्रेस की ओर से बोर्ड बनाने की संभावनाओं पर भी बात हो रही है। इसके लिए क्रॉस वोटिंग और राजनीतिक समीकरणों को अहम माना जा रहा है। लेकिन मौजूदा सीटों के गणित में भाजपा बहुमत की स्थिति में है। ऐसे में कांग्रेस के लिए बोर्ड बनाना आसान नहीं होगा। बाटाडू में RLP का एकतरफा प्रदर्शन हरीश चौधरी के विधानसभा क्षेत्र की पंचायत समिति बाटाडू में RLP ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 सीटों पर जीत दर्ज की है। यहां कांग्रेस महज 3 सीटों पर सिमट गई। बाटाडू का परिणाम कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। विधानसभा क्षेत्र में आने वाली इस पंचायत समिति में RLP का स्पष्ट बहुमत यह बताता है कि स्थानीय स्तर पर पार्टी ने मजबूत चुनावी पकड़ बनाई है। पाटौदी में कांग्रेस ने बचाई अपनी साख वहीं हरीश चौधरी के विधानसभा क्षेत्र की पंचायत समिति पाटौदी में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया है। यहां कांग्रेस को 10 सीटें मिली हैं, जबकि भाजपा 3 सीटों पर सिमट गई और अन्य के खाते में 2 सीटें गईं। पाटौदी में कांग्रेस ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर अपना बोर्ड बनाने का रास्ता साफ कर लिया है। बेनीवाल के लिए ज्यादा सवाल, हरीश चौधरी के नतीजे मिले-जुले इन चार पंचायत समितियों के नतीजे कई राजनीतिक संदेश दे रहे हैं। सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल के अपने पंचायत समिति क्षेत्र गिड़ा में RLP का बहुमत और कांग्रेस का पांच सीटों पर सिमटना सबसे ज्यादा चर्चा का विषय है। खास बात यह है कि सांसद का गृह क्षेत्र होने के बावजूद कांग्रेस यहां मुकाबले में काफी पीछे रह गई। वहीं हरीश चौधरी के विधानसभा क्षेत्र में बाटाडू में RLP का दबदबा, बायतु में भाजपा की बढ़त और पाटौदी में कांग्रेस का स्पष्ट बहुमत मिला-जुला जनादेश है। हालांकि हरीश चौधरी के लिए भी ये नतीजे आत्ममंथन का विषय हैं, लेकिन पाटौदी में कांग्रेस की बड़ी जीत पार्टी के लिए राहत लेकर आई है। सबसे बड़ा राजनीतिक सवाल उम्मेदाराम बेनीवाल को लेकर है कि आखिर अपने ही पंचायत समिति क्षेत्र में कांग्रेस की इतनी कमजोर स्थिति क्यों रही? क्या सांसद का स्थानीय प्रभाव कमजोर पड़ रहा है या फिर चुनावी रणनीति में कोई बड़ी चूक हुई? गिड़ा के नतीजों ने इन सवालों को और तेज कर दिया है। हालांकि यह पूरा बायतु क्षेत्र सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल का लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में आता है यहां उम्मेदाराम की जिम्मेदारी ज्यादा बनती है।
2
2
1
30
4,544
बाड़मेर कांग्रेस में जिला प्रमुख को लेकर कैसी सियासी पंचायती! चर्चा है कि जिले के एक बड़े कांग्रेस नेता ने प्रदेश के वरिष्ठ नेता के सामने दलील रखी कि बाड़मेर में मुस्लिम समाज से कोई जिला प्रमुख बनने को तैयार ही नहीं है। आखिर नेताजी ने ऐसा क्यों कहा? क्या किसी खास चेहरे के लिए रास्ता बनाया जा रहा है या इसके पीछे कोई दूसरा सियासी गणित है? नेताजी की इस दलील के पीछे की कहानी क्या है? बाड़मेर से जयपुर तक सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हैं!
5
2
1
72
4,628
बाड़मेर जिला प्रमुख पद पर मुस्लिम चेहरे को मौका दे कांग्रेस नेतृत्व, सामाजिक संतुलन साधने का बड़ा अवसर बाड़मेर। राजस्थान में पंचायत राज चुनाव के परिणामों के बाद अब जिला प्रमुख के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बाड़मेर में जिला प्रमुख पद को लेकर कांग्रेस के सामने सामाजिक और राजनीतिक संतुलन साधने की बड़ी चुनौती है। इस बीच पार्टी नेतृत्व के सामने एक अहम सवाल है कि क्या जिला प्रमुख पद पर मुस्लिम समाज को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा या एक बार फिर जाट कार्ड खेला जाएगा? बाड़मेर जिले में कांग्रेस की राजनीति में लंबे समय से सामाजिक समीकरणों का विशेष महत्व रहा है। वर्तमान में यहां जिला अध्यक्ष पद पर जाट समाज का प्रतिनिधित्व है। ऐसे में जिला प्रमुख पद पर मुस्लिम समाज के किसी योग्य चेहरे को मौका देना राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से एक संतुलित निर्णय हो सकता है। मुस्लिम समाज को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी बाड़मेर में मुस्लिम समाज कांग्रेस का एक महत्वपूर्ण राजनीतिक आधार रहा है। पार्टी के प्रति इस वर्ग का समर्थन और राजनीतिक भागीदारी लंबे समय से देखने को मिलती रही है। ऐसे में जिला प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण पद पर मुस्लिम समाज को प्रतिनिधित्व नहीं मिलने से समाज में राजनीतिक उपेक्षा का संदेश जा सकता है। यदि कांग्रेस नेतृत्व इस बार भी जिला प्रमुख पद पर जाट समाज को ही प्राथमिकता देता है तो भले ही पार्टी अपना जिला प्रमुख बनाने में सफल हो जाए, लेकिन इसका दूरगामी राजनीतिक बुरा असर पड़ सकता है। आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में मुस्लिम समाज सहित अन्य वर्गों के एक हिस्से में नाराजगी पैदा होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। जिला अध्यक्ष जाट तो जिला प्रमुख मुस्लिम क्यों नहीं? राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से भी कांग्रेस के सामने यह बेहतर अवसर है। जब जिले में पार्टी संगठन की कमान जाट समाज के पास है तो जिला प्रमुख पद पर मुस्लिम समाज को प्रतिनिधित्व देकर सामाजिक संतुलन बनाया जा सकता है। इससे पार्टी के भीतर अलग-अलग वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित होगी और कांग्रेस के सामाजिक आधार को मजबूती मिलेगी। कांग्रेस नेतृत्व को यह समझना होगा कि राजनीति केवल चुनाव जीतने और पद हासिल करने तक सीमित नहीं होती, बल्कि पार्टी के साथ खड़े रहने वाले समाजों को उचित राजनीतिक भागीदारी देना भी उतना ही जरूरी है। हाईकमान के लिए राजनीतिक संदेश बाड़मेर जिला प्रमुख का चुनाव कांग्रेस नेतृत्व के लिए केवल एक पद का चयन नहीं, बल्कि आगामी राजनीति की दिशा तय करने का अवसर है। पार्टी को ऐसा निर्णय लेना चाहिए जिससे सभी वर्गों में सकारात्मक संदेश जाए। मुस्लिम समाज से किसी योग्य, अनुभवी और सर्वमान्य चेहरे को जिला प्रमुख बनाने से कांग्रेस अपनी सामाजिक समावेशिता का संदेश भी दे सकती है। अब देखना होगा कि कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व और हाईकमान बाड़मेर के सामाजिक समीकरणों को कितनी गंभीरता से समझते हैं। क्या पार्टी इस बार सामाजिक संतुलन को प्राथमिकता देकर मुस्लिम समाज को जिला प्रमुख पद पर अवसर देगी या फिर परंपरागत राजनीतिक समीकरणों के आधार पर ही फैसला होगा? बाड़मेर में कांग्रेस के लिए यह समय सिर्फ जिला प्रमुख चुनने का नहीं, बल्कि अपने हर उस वर्ग को राजनीतिक भागीदारी का भरोसा दिलाने का है, जिसने पार्टी का साथ दिया है। @GovindDotasra @INCRajasthan @ashokgehlot51 @RahulGandhi @INCIndia @SachinPilot
3
1
14
982
जैसलमेर में जिला अध्यक्ष अमरदीन फकीर के नेतृत्व कांग्रेस ने परचम लहराया। जैसलमेर जिला परिषद के 21 वार्ड में से 20 वार्ड कांग्रेस जीती, भाजपा सिर्फ 1 सीट पर सिमट गई। वहीं जिले की सभी 10 पंचायत समितियों में कांग्रेस का बोर्ड बना है। इस जीत का श्रेय पूरे तरीके से फकीर परिवार को जाता है। सालेह मोहम्मद, अब्दुल्ला फकीर और अमरदीन फकीर की रणनीति कामयाब रही।
1
22
1,102
कांग्रेस के सभी राष्ट्रीय सचिवों की जयपुर के बाड़ा पदमपुरा में 10 दिवसीय ट्रेनिंग होगी। 30 नवंबर से 9 दिसंबर तक होगी ट्रेनिंग। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ट्रेनिंग कार्यक्रम का कर सकते हैं उद्घाटन। ट्रेनिंग के दौरान 9 दिसंबर तक राहुल गांधी भी आ सकते हैं। सभी राष्ट्रीय सचिव 29 नवंबर को बाड़ा पदमपुरा पहुंचकर करेंगे रिपोर्ट। सूत्रों के हवाले से खबर।
4
1
41
2,930