
Stay Connected with #Newstimestoday for Latest, Trending & Top News Updates from National, International. https://xitter.cf/t.co/mefTLbkxxV
India
Joined August 2021
- Tweets16.1K
- Following12
- Followers2.5K
- Likes367
झुंझुनूं में इस्लाम खान की संगठनात्मक मेहनत लाई रंग, पंचायत से जिला स्तर तक कांग्रेस का परचम
झुंझुनूं। राजनीति में चुनावी सफलता के पीछे संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की मेहनत सबसे अहम होती है। झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र में इस बात को इस्लाम खान ने अपनी संगठनात्मक कार्यशैली से साबित किया है।
विधानसभा प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने के बाद इस्लाम खान ने पूरी लगन और सक्रियता के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के निर्देशों की पालना करते हुए लगातार विधानसभा क्षेत्र में बैठकें कीं। संगठन को मजबूत करने के लिए एक-एक कार्यकर्ता को पार्टी से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया।
उन्होंने ब्लॉक, मंडल और नगर स्तर पर कांग्रेस कमेटियों का गठन करवाया। साथ ही प्रत्येक बूथ पर BLA की नियुक्ति और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए।
इसका परिणाम आज झुंझुनूं की राजनीतिक तस्वीर में देखने को मिल रहा है। सभापति से लेकर दो नगर पालिकाओं, प्रधान और जिला प्रमुख तक कांग्रेस का परचम लहराया है।
झुंझुनूं में कांग्रेस की इस सफलता के पीछे संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जमीनी स्तर पर की गई मेहनत को भी अहम माना जा रहा है। इस्लाम खान की भूमिका को संगठन को मजबूत करने वाले प्रयासों के रूप में देखा जा रहा है।
51
बाड़मेर जिला प्रमुख पद के लिए कांग्रेस से नवाज अली दर्श की चर्चा, एक नेता ने दूसरे नेता से की चर्चा - सूत्र।
107
रसूल खान राजड़ ने बचाई कांग्रेस की साख, अपनी राजनीतिक रणनीति से तीन उम्मीदवारों को दिलाई जीत
बाड़मेर। पंचायत राज चुनाव में जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव रसूल खान राजड़ ने अपनी राजनीतिक रणनीति और मजबूत चुनावी प्रबंधन से कांग्रेस की साख बचाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अपने क्षेत्र में दो पंचायत समिति सदस्यों और एक जिला परिषद सदस्य को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
रसूल खान राजड़ ने चुनाव से पहले जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ नेताओं के समक्ष अपने क्षेत्र के दो पंचायत समिति वार्डों में मजबूत दावेदारों के नाम रखे और उन्हें टिकट देने की पैरवी की। उनकी पैरवी पर वार्ड संख्या 13 से रविंद्र पोटलिया और वार्ड संख्या 15 से तेजाराम सऊ को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया। दोनों उम्मीदवारों ने बड़े अंतर से जीत दर्ज कर पार्टी का भरोसा कायम रखा।
वहीं, जिला परिषद के वार्ड संख्या 34 से कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मण गोदारा को भी जीत दिलाने में रसूल खान राजड़ की रणनीति और चुनावी सक्रियता अहम रही।
तीन उम्मीदवारों की जीत के साथ रसूल खान राजड़ ने संगठन में अपनी राजनीतिक पकड़ और चुनावी प्रबंधन क्षमता का परिचय दिया है। पंचायत चुनाव के परिणामों के बाद जिले की कांग्रेस राजनीति में उनकी भूमिका और सक्रियता को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
77
जयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता संदीप चौधरी और समाज सेवी सुल्तान पलसानिया ने आज पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की।
@ashokgehlot51
@INCIndia @INCRajasthan
83
दावते इस्लामी इंडिया की जानिब से सालाना दुआ ए शिफा इज्तिमा मस्जिद मोमिनान ,घाट गेट, जयपुर में संपन्न हुआ।
इज्तिमा में जयपुर के लोगों ने शिरकत की।
मुंबई से आये मौलाना अली मदनी ने अपने वक्तव्य में परेशानी और मुसीबत आने पर सब्र करने और अपने रब से लगाने पर प्रकाश डाला।
अली मदनी ने बताया आत्महत्या करना सख़्त ह़राम और जहन्नम में ले जाने वाला काम है।
इसमें परेशान हाल लोगों के इस्तेखारे किए गए।
साथ ही नमाज़े ह़ाजात बा-जमाअत अदा की गई।
मुंबई से आए सैय्यद सरफराज़ साहब ने देश में अमन चैन और भाईचारे के साथ कारोबारी रुकावटों ,बे-औलादी,क़र्ज़ दारी के साथ बहुत सारी परेशानीयों के लिए इज्तेमाई खुसूसी दुआ की ,दुआ इस कदर पुरसोज़ थी कि आने वाले अक्सर लोग दुआ में अश्कबार थे।
आख़िर में हाजी शफीक अत्तारी ने आखिरी नबी पर सलाम पढ़ कर इज्तिमा पूरा किया।
कांग्रेस CA प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नितिन व्यास के आवास पर दीपावली के उपलक्ष्य में 14 नवंबर को स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। जयपुर के तमाम नेता मौजूद रहे।
81
"दो साल बनाम पांच साल" वाले भजनलाल जी, जल जीवन मिशन में कांग्रेस के एक साल जितना काम भी तीन साल में नहीं कर सके: अशोक गहलोत
भाजपा के दावों की पोल खोलने वाली बजट फाइल्स सीरीज़ का पहला एपिसोड।
घोषणा पत्र में भाजपा ने 2025 तक जल जीवन मिशन पूरा करने का वादा किया था।
दो बजट में 45 लाख नल कनेक्शन देने की घोषणा की, पर 13 लाख भी नहीं दे पाई भाजपा सरकार।
जनता पानी को और ठेकेदार पेमेंट को तरस रहे।
जयपुर, 14 नवंबर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सोशल मीडिया हैंडल्स पर आज वीडियो सीरीज़ "बजट फाइल्स" का पहला एपिसोड जारी किया गया। इसमें भाजपा सरकार की बजट घोषणा जल जीवन मिशन की ज़मीनी हकीकत सरकार के अपने दस्तावेज़ों और भारत सरकार के जल जीवन मिशन डैशबोर्ड के आंकड़ों के साथ रखी गई है।
एपिसोड जारी होने के साथ श्री गहलोत ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की "दो साल बनाम पांच साल" वाली दलील पर सीधा सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन में कांग्रेस सरकार ने एक साल में जितने घरों में नल लगाए, उतना काम भाजपा सरकार तीन साल में भी नहीं कर पाई।
एपिसोड में सामने आए आंकड़े
(स्रोत: भारत सरकार का जल जीवन मिशन डैशबोर्ड)
▪ कांग्रेस सरकार, 2022-23: 13,88,472 नल कनेक्शन
▪ भाजपा सरकार, 2024-25: 9,44,618 नल कनेक्शन
▪ भाजपा सरकार, 2025-26: 2,71,691 नल कनेक्शन
▪ भाजपा सरकार, 2026-27 (अक्टूबर तक): लगभग 79,000 नल कनेक्शन
▪ भाजपा के तीन वित्त वर्षों का कुल योग: लगभग 12.95 लाख
कांग्रेस ने अकेले 2022-23 में 13.88 लाख घरों तक नल पहुंचाए। भाजपा के तीन वित्त वर्षों का कुल आंकड़ा उससे भी कम है। 2025-26 में रफ़्तार कांग्रेस के उस एक साल के पांचवें हिस्से से भी नीचे चली गई।
*वादे और हकीकत*
▪ घोषणा पत्र 2023: भाजपा ने 2025 तक जल जीवन मिशन में हर घर तक पानी पहुंचाने का वादा किया था। 2025 बीत चुका है।
▪ फरवरी और जुलाई 2024: पिछली सरकार को दोष देते हुए सरकार ने 25 लाख ग्रामीण परिवारों को नल से जल देने का वादा किया। बजट भाषण में 15 हजार करोड़ रुपये के खर्च का उल्लेख भी हुआ।
▪ दो साल में 45 लाख नल का वादा: तीन वित्त वर्ष बाद भी आंकड़ा 15 लाख तक नहीं पहुंचा। 2024-25 में 25 लाख के लक्ष्य के सामने केवल 9.45 लाख नल लगे।
▪ आज की स्थिति: जुलाई 2026 की मुख्य सचिव स्तर की समीक्षा के अनुसार प्रदेश के 107.74 लाख ग्रामीण परिवारों में से 63.61 लाख (59 प्रतिशत) तक ही नल पहुंचा है। यानी लगभग 44 लाख परिवार आज भी नल के पानी का इंतज़ार कर रहे हैं, जबकि देश का औसत कवरेज 80 प्रतिशत के पार है।
*श्री गहलोत ने कहा*
*"मुख्यमंत्री जी बार-बार दो साल बनाम पांच साल कहते हैं। मेरा सीधा सवाल है कि जल जीवन मिशन में पहले वे तीन साल में कांग्रेस सरकार के एक साल जितना काम करके दिखा दें। प्रधानमंत्री जी जिस योजना का ऐलान लाल किले से कर चुके हैं, उसे राजस्थान की भाजपा सरकार ने अटका दिया है। ठेकेदारों का भुगतान रुका हुआ है, इसलिए वे बार-बार काम रोकने को मजबूर हैं, और सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं है। जांच कराना सरकार का काम है, पर इसकी सज़ा गांव की माताओं-बहनों को पानी रोककर देना कहां का न्याय है? घोषणा बजट में हुई, पानी घर तक नहीं पहुंचा। यही भाजपा सरकार की सच्चाई है।"*
*मुख्यमंत्री से तीन सवाल*
*बजट में दो साल में 45 लाख नल कनेक्शन का वादा था। 15 लाख भी क्यों नहीं दिए जा सके?*
*घोषणा पत्र का “2025 तक हर घर नल” का वादा किस वर्ष तक पूरा होगा?*
*ठेकेदारों का रुका हुआ भुगतान कब तक चुकाया जाएगा, ताकि रुके हुए काम फिर शुरू हों*?
@ashokgehlot51 @INCRajasthan
82
बालोतरा। औद्योगिक इकाइयों से CESS वसूली के मामले में राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर पीठ ने बड़ा अंतरिम आदेश जारी कर उद्यमियों को राहत दी है। 26 अक्टूबर 2026 को न्यायमूर्ति अरुण मोंगा एवं न्यायमूर्ति योगेन्द्र कुमार पुरोहित की खंडपीठ ने संबंधित याचिकाकर्ता औद्योगिक इकाइयों से आगे की CESS वसूली पर रोक लगा दी है।
मामला उन औद्योगिक इकाइयों से जुड़ा है, जिन्होंने अपने कारखानों में स्वयं के Effluent Treatment Plant (ETP) और Zero Liquid Discharge (ZLD) सिस्टम स्थापित कर रखे हैं। उद्यमियों का तर्क है कि वे औद्योगिक अपशिष्ट जल का स्वयं उपचार कर पुनः उपयोग करते हैं और CETP की सेवाओं पर निर्भर नहीं हैं। इसके बावजूद उनसे CESS वसूला जा रहा है।
याचिकाकर्ताओं ने संविधान के अनुच्छेद 265 का हवाला देते हुए वसूली की वैधानिकता और संबंधित प्राधिकारी के क्षेत्राधिकार पर सवाल उठाए।
हाईकोर्ट ने सक्षम प्राधिकारी को CESS वसूली का कानूनी आधार और अपना क्षेत्राधिकार स्पष्ट करते हुए कारणयुक्त आदेश पारित करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, पहले जमा कराए गए CESS के रिफंड पर अदालत ने कोई अंतिम निर्णय नहीं दिया है।
इस आदेश से बालोतरा की संबंधित औद्योगिक इकाइयों को बड़ी राहत मिली है।
53
सियासी गपशप...
पश्चिमी राजस्थान के एक युवा नेता जी के अजीब ही किस्से हो रहे उजागर, पूर्व में जन प्रतिनिधि तो इस बार फिर दोहरी जिम्मेदारी है उनके पास, ऑडियो भी है बड़ा दिलचस्प, पहले कौन? हालांकि समलैंगिकता से जुड़ा हुआ है मामला।
दिल्ली में कांग्रेस की रैली 1 नवम्बर को। प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के सचिव ताहर मोहम्मद को रैली में किया आमंत्रित। प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष हरसहाय यादव ने ताहर मोहम्मद को फोन कर रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के सचिव ताहर मोहम्मद कांग्रेस की रैली में शामिल हो सकते हैं।
80
राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में जिला करौली में हिंडोन सिटी क्षेत्र में जिला परिषद के वार्ड 31 और 33 के कांग्रेस के टिकट बंटवारे में जिला कांग्रेस अध्यक्ष पर मनमानी करने का आरोप। जिले में एक मात्र SC की महिला विधायक है उनकी राय मशविरा से नहीं बाँटी गयी टिकट। ऐसे में इन वार्डों में कांग्रेस कमजोर स्थिति में आ गई है। कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व को ध्यान देने की आवश्यकता है। @RahulGandhi @INCIndia @INCRajasthan
88
कांग्रेस नेता संदीप चौधरी इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर हैं। पिछले करीब 20 दिनों से इंग्लैंड में प्रवास के दौरान उन्होंने इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के विभिन्न ऐतिहासिक एवं प्रमुख स्थलों का भ्रमण किया।
दौरे के दौरान संदीप चौधरी ने कई ऐतिहासिक इमारतों और महत्वपूर्ण स्थानों का दौरा किया। उन्होंने लंदन की पार्लियामेंट स्ट्रीट सहित कई प्रमुख स्थलों पर पहुंचकर वहां की ऐतिहासिक विरासत को करीब से देखा।
इसी दौरान उन्होंने लंदन की पार्लियामेंट स्ट्रीट और मैनचेस्टर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ तस्वीर भी खिंचवाई, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया। तस्वीरें सामने आने के बाद उनके समर्थकों और सोशल मीडिया पर सक्रिय लोगों के बीच उनके इंग्लैंड दौरे की चर्चा रही।
संदीप चौधरी के इस दौरे के दौरान इंग्लैंड और स्कॉटलैंड की ऐतिहासिक विरासत, प्रमुख स्थलों और सांस्कृतिक महत्व वाले स्थानों को करीब से देखने का अवसर मिला।
लगभग 20 दिनों से जारी इस विदेश दौरे के दौरान उनके द्वारा साझा की गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं।
राजस्थान कांग्रेस के सह प्रभारी चिरंजीवी राव 27 सितम्बर से 30 सितंबर तक बीकानेर दौरे पर रहेंगे। आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर संगठनात्मक बैठके लेंगे। पीसीसी सचिव प्रद्युमन सिंह साथ में मौजूद रहेंगे।
कोटा: सुल्तानपुर में निकाय चुनाव के दौरान हंगामा, भाजपा पार्षदों की गाड़ी का शीशा टूटा
नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए मतदान के दौरान कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच विवाद हो गया, कांग्रेस के 11 पार्षद और एक निर्दलीय पार्षद पीपल्दा विधायक चेतन पटेल के साथ मतदान केंद्र पहुंचे, पुलिस ने बैरिकेडिंग के पास विधायक व अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों को रोक दिया और पार्षदों को पैदल अंदर भेजा, करीब एक घंटे बाद भाजपा के सभी 13 पार्षद एक ट्रैवलर गाड़ी से मतदान केंद्र पहुंचे तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया और गाड़ी के आगे लेटकर उन्हें भी पैदल ले जाने की मांग की, नारेबाजी के बीच पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए लाठियां फटकारीं, इसी दौरान पत्थरबाजी होने से भाजपा पार्षदों की ट्रैवलर गाड़ी का एक शीशा टूट गया, स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने कार्रवाई कर भीड़ को मौके से हटाया।
#Kota #Sultanpur #NikayChunav #BJP #Congress #RajasthanNews #MunicipalElection #ChetanPatel #Peeplda #ElectionUpdate #BreakingNews #LatestNews
103
नागौर: मूण्डवा में RLP की जीत, अलका कंदोई लगातार दूसरी बार बनीं पालिकाध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में RLP की अलका कंदोई ने 13 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, भाजपा से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे घनश्याम सदावत को 12 वोट मिले, सबसे चौंकाने वाला परिणाम भाजपा प्रत्याशी गीता के खाते में रहा, उन्हें एक भी वोट नहीं मिला, यहां तक कि उन्हें अपना वोट भी नहीं मिलने की बात सामने आई है, जीत के साथ अलका कंदोई ने लगातार दूसरी बार पालिकाध्यक्ष पद हासिल किया और मूण्डवा में RLP का बोर्ड बना।
#Nagaur #Mundwa #RLP #HanumanBeniwal #AlkaKandoi #NikayChunav #MunicipalElection #BJP #RajasthanNews #LocalElection #BreakingNews #LatestNews
1
95
जोधपुर: मथानिया में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत, लीला देवी बनीं पहली चेयरमैन, चुनावी घमासान के बाद कार की छत पर चढ़ीं दिव्या मदेरणा
नवनिर्मित मथानिया नगरपालिका के पहले अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस की लीला देवी ने भाजपा की इंद्रा देवी को 17-8 के अंतर से हराया, कुल 25 वोटों में कांग्रेस प्रत्याशी को 17 और भाजपा प्रत्याशी को 8 वोट मिले, नतीजे सामने आते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया, पूर्व ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा भी समर्थकों के साथ जश्न में शामिल हुईं और कार की छत पर चढ़कर खुशी जताई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात कही जा रही है, चुनाव के दौरान हंगामे और विवाद के बीच कांग्रेस ने मथानिया में अपना बोर्ड बना लिया।
#Jodhpur #Mathania #RajasthanNews #NikayChunav #Congress #BJP #LeelaDevi #DivyaMaderna #MunicipalElection #ChairmanElection #JodhpurNews #BreakingNews #LatestNews
सीकर: खाटूश्यामजी में अध्यक्ष चुनाव को लेकर हंगामा, मतदान का समय शाम 5 बजे तक बढ़ा, नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव के बीच भाजपा के गजानंद कुमावत, पवन पुजारी समेत कार्यकर्ता कांग्रेस पार्षद लक्ष्मी देवी के समर्थन में धरने पर बैठ गए, पार्षद के ससुर सागर मल झिंझवाडिया ने कांग्रेस पर आरोप लगाए हैं, बताया जा रहा है कि लक्ष्मी देवी भाजपा प्रत्याशी प्रेम देवी की रिश्तेदार हैं, मामले की पुलिस जांच जारी है, वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कपिल उपाध्याय ने मतदान का समय बढ़ाकर शाम 5 बजे तक कर दिया।
#Khatushyamji #Sikar #NikayChunav #ChairmanElection #BJP #Congress #RajasthanNews #MunicipalElection #ElectionUpdate #BreakingNews #LatestNews #PoliticalNews
93
जयपुर: जिले की 13 निकायों में भाजपा-कांग्रेस के चेयरमैन, 8 निकायों में भाजपा की जीत
जयपुर जिले के 8 निकायों में भाजपा उम्मीदवारों ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की, शाहपुरा में रविश खटाना, चौमूं में आशीष दुषाद, बगरू में संतोष चौहान, बस्सी में निर्मला खोलिया, जमवारामगढ़ में राकेश वर्मा, कालाडेरा में उर्मिला कुमावत, किशनगढ़-रेनवाल में सुनीता अग्रवाल और फुलेरा में राजू शर्मा निर्वाचित हुए, वहीं सांभर से पवन कुमार मोदी, वाटिका से कमला देवी और चाकसू से भाजपा की पुष्पा निर्विरोध चुनी गईं, दूसरी ओर जिले की 5 निकायों में कांग्रेस के उम्मीदवारों ने अध्यक्ष पद हासिल किया, कानोता से रामकिशन, खेजरोली से सुनीता सैनी, मनोहरपुर से अर्जुन मोहनपुरिया, नारायणा से अब्दुल रज्जाक और फागी से कांग्रेस के सुरेश विजयी रहे।
#Jaipur #JaipurNews #NikayChunav #BJP #Congress #RajasthanNews #MunicipalElection #Shahpura #Chomu #Bagru #Bassi #Chaksu #BreakingNews #LatestNews
1
2
239







