*पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे गृह मंत्री अमित शाह*
21 अक्टूबर को *Police Commemoration Day* के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नई दिल्ली स्थित *National Police Memorial* में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
इस अवसर पर गृह मंत्री करीब *90 पुलिस बाइक राइडर्स* की मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाएंगे। इसमें *CRPF, CISF, BSF, SSB, ITBP और NSG* सहित विभिन्न राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और केंद्रीय पुलिस संगठनों के राइडर्स शामिल होंगे।
रैली की थीम *Fight Against Drugs* है। देशभर से निकले पुलिस राइडर्स 31 अक्टूबर को *Ekta Nagar, Gujarat* पहुंचकर Ekta Parade में शामिल होंगे।
*क्यों मनाया जाता है Police Commemoration Day?*
21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के *Hot Springs* में चीनी सैनिकों के हमले का मुकाबला करते हुए *CRPF के 10 बहादुर जवानों ने सर्वोच्च बलिदान दिया था।* उन्हीं वीर जवानों की स्मृति में हर साल 21 अक्टूबर को *Police Commemoration Day* मनाया जाता है।
*NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)*
BSF हेड कॉन्स्टेबल RO-RM भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 22 अक्टूबर को जारी कर दिए जायेंगे। एग्जाम दो शिफ्ट में 2 नवंबर को आयोजित होगा।
फार्म हाउस के नाम पर CRPF के दो जवानों से 40 लाख की ठगी, एग्रीमेंट के बाद आरोपी गायब
newsofparamilitary.com/crpf-…
NEWS OF PARAMILITARY (CAPF) retweeted
Breaking: गठन के बाद #CISF की सुरक्षा रणनीति में @HMOIndia के साथ मिलकर @CISFHQrs के DG IPS @PraveerRanjan2 विजन के तहत 57 सालों में पहला बड़ा बदलाव। देशभर में नया सिक्युरिटी सिस्टम 1 नवंबर से होगा लागू। My report @NBTDilli.
epaper.navbharattimes.com/im…
दिल्ली में ड्यूटी के दौरान CRPF महिला जवान पर हमला,जवानों के संयम की Force Leadership ने की सराहना
दिल्ली में हाल ही में Public Order Deployment के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक CRPF महिला जवान पर असामाजिक तत्वों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है।
CRPF DG @gpsinghips के अनुसार, हमले के बावजूद महिला जवान और मौके पर मौजूद अन्य CRPF जवानों ने अत्यधिक धैर्य, दृढ़ता और संयम का परिचय दिया। संबंधित महिला जवान उच्च स्तर की Judo खिलाड़ी और CRPF Judo Team का हिस्सा हैं, फिर भी उन्होंने परिस्थिति में संयम बनाए रखा।
Force Leadership ने जवानों के व्यवहार की सराहना की है। CRPF ने कहा कि बल देश में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)
NEWS OF PARAMILITARY (CAPF) retweeted
Reference assault on an On duty CRPF Woman personnel by Anti-Social elements during a public order deployment in Delhi recently - Force leadership has complimented the CRPF personnel involved for showing extreme patience, perseverance and resilience despite being a top judo practitioner and part of CRPF Judo team.
We remain committed to peace and order in the country.
Lawful action is being taken by jurisdictional police in the matter.
@crpfindia
सरकारी क्वार्टर नहीं मिला तो CISF जवान को Full HRA, दिल्ली हाईकोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
newsofparamilitary.com/cisf-…
ITBP जवान विकास शर्मा के परिवार को यूनिट ने दी ₹1.51 लाख की सहायता, ड्यूटी के दौरान हुआ था निधन
newsofparamilitary.com/itbp-…
*सांसद को पेंशन, तो 20–40 साल देश की सेवा करने वाले CAPF जवान को पुरानी पेंशन क्यों नहीं?*
जम्मू में सेवानिवृत्त CAPF अधिकारियों और जवानों ने *Old Pension Scheme (OPS)* की बहाली की मांग उठाते हुए सांसदों को मिलने वाली पेंशन का मुद्दा भी उठाया।
रिटायर्ड CAPF वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पत्रकारवार्ता में सवाल किया कि *अगर कोई व्यक्ति बहुत कम अवधि के लिए भी सांसद रहता है और नियमों के तहत उसे पेंशन का लाभ मिल सकता है, तो CRPF, BSF, CISF, ITBP और SSB में 20 से 40 साल तक सेवा देने वाले जवानों को पुरानी पेंशन से वंचित क्यों रखा जाए?*
एसोसिएशन का कहना है कि CAPF जवान वर्षों तक सीमाओं, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों, आतंकवाद प्रभावित इलाकों और आंतरिक सुरक्षा की कठिन ड्यूटी निभाते हैं। लंबे समय तक परिवार से दूर रहने के बाद भी सेवानिवृत्ति पर उनकी सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दे बने हुए हैं।
एसोसिएशन ने *OPS बहाली*, समय पर पदोन्नति, बेहतर कल्याण नीति और ड्यूटी के दौरान बलिदान देने वाले जवानों के परिवारों को *कम से कम ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता* देने की मांग की।
*NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)*
CAPF कैडर रिव्यू पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह मंत्रालय से मांगी मूल फाइलें; 27 अक्टूबर को अगली सुनवाई
newsofparamilitary.com/capf-…
*CISF जवान कर्मबीर यादव की हत्या का खुलासा
किराए के बकाया रुपये को लेकर हुआ था विवाद, कैब चालक गिरफ्तार*
गोरखपुर में CISF जवान *कर्मबीर यादव (38)* की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। कर्मबीर धनबाद में तैनात थे और *4 अक्टूबर को छुट्टी लेकर अपने घर गोरखपुर आ रहे थे।*
ट्रेन छूट जाने के बाद उन्होंने धनबाद से घर आने के लिए *₹14,000 में एक प्राइवेट कार बुक की* और चालक को *₹7,800 एडवांस* दिए। बाकी रकम घर पहुंचने पर देनी थी।
पुलिस के अनुसार, रास्ते में *बोक्टा के पास बकाया किराए को लेकर चालक और कर्मबीर के बीच विवाद* हो गया। आरोप है कि चालक ने कर्मबीर को कार से धक्का देकर नीचे गिरा दिया और पास पड़ी *ईंट से उनके सिर पर वार कर दिया।*
बाद में कर्मबीर सड़क किनारे अचेत मिले। पुलिस उन्हें BRD मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम में भी *सिर पर गंभीर चोट* की पुष्टि हुई।
जांच के बाद पुलिस ने आरोपी कैब चालक **सुनील कुमार यादव** को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कर्मबीर के पिता *दिनेश चंद्र यादव भी CISF में SI* हैं और पटना एयरपोर्ट पर तैनात हैं।
*NEWS OF PARAMILITARY*
CAPF जवानों के लिए पुरानी पेंशन (OPS) और अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड की उठी मांग
जम्मू में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान Alliance of All Ex-Paramilitary Forces Welfare Association के जनरल सेक्रेटरी @Ranbir_Crpf ने CAPF जवानों, पूर्व जवानों और उनके परिवारों से जुड़े कई मुद्दे उठाए।
उन्होंने जम्मू-कश्मीर में *अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड* के गठन, जिला स्तर तक *CGHS डिस्पेंसरी व Empanelled Hospitals* की सुविधा बढ़ाने तथा CAPF जवानों के लिए *पुरानी पेंशन (OPS) और OROP* लागू करने की मांग की।
साथ ही उन्होंने कथित फर्जी स्किल सर्टिफिकेट मामले में सेवा से हटाए गए करीब *400 BSF Tradesman जवानों* का मुद्दा उठाते हुए कहा कि वे साइबर ठगी का शिकार हुए और सरकार से उनकी सेवा बहाली पर विचार करने की अपील की।
*CRPF के पूर्व CoBRA कमांडो Toman Kumar अब एशियन पैरा गेम्स में दिखाएंगे दम*
छत्तीसगढ़ के *Toman Kumar* कभी CRPF की एलीट *CoBRA यूनिट* में कमांडो थे। वर्ष 2021 में नक्सल विरोधी ऑपरेशन के दौरान IED ब्लास्ट में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनका बायां पैर काटना पड़ा।
लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। 2023 में तीरंदाजी की ट्रेनिंग शुरू की और महज दो साल में *2025 World Archery Para Championships* में पुरुष कंपाउंड व्यक्तिगत वर्ग के *विश्व चैंपियन* बने। उन्होंने Sheetal Devi के साथ मिक्स्ड टीम में कांस्य पदक भी जीता।
अब 31 वर्षीय *Toman Kumar* जापान में 18 से 24 अक्टूबर तक होने वाले *Aichi-Nagoya Asian Para Games 2026* में भारत की चुनौती पेश करेंगे।
*CRPF कमांडो से विश्व चैंपियन तक—Toman Kumar का सफर साहस और मजबूत हौसले की मिसाल है।*
*NEWS OF PARAMILITARY*
*केंद्रीय कर्मचारियों को DA और बोनस का इंतजार*
14 अक्टूबर को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में *महंगाई भत्ता (DA/DR) बढ़ोतरी और बोनस को लेकर कोई घोषणा नहीं हुई।*
मौजूदा DA: **60%**
संभावित DA बढ़ोतरी: **3% से 4%**
3% बढ़ा तो DA *63%*, 4% बढ़ा तो *64%*
बढ़ोतरी *1 जुलाई 2026 से लागू* होने की उम्मीद
*त्योहारी बोनस को लेकर भी कर्मचारियों को आधिकारिक घोषणा का इंतजार*
अब केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजर *दिवाली से पहले DA/DR बढ़ोतरी* और *बोनस की घोषणा* पर है।
*NEWS OF PARAMILITARY*
*SSB जवानों के लिए साइबर सुरक्षा अलर्ट*
सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने अपने जवानों को *Honey Trap, संदिग्ध APK फाइल और Cyber Fraud* से सतर्क रहने की सलाह दी है।
👉 अनजान व्यक्ति से ऑनलाइन संपर्क में सावधानी बरतें
👉WhatsApp/Telegram आदि से मिली संदिग्ध APK फाइल डाउनलोड न करें
👉 अनजान लिंक, फर्जी मैसेज और ऑनलाइन ठगी से बचें
👉 संवेदनशील/आधिकारिक जानकारी किसी के साथ साझा न करें
SSB ने साइबर खतरों को देखते हुए जवानों से डिजिटल सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा है।
*NEWS OF PARAMILITARY*
CISF में बड़ा पुनर्गठन, आज से नया कमांड ढांचा लागू**
CISF ने औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए अपनी यूनिटों को **स्टील, कोल, पावर सहित अलग-अलग सेक्टरों** के आधार पर नए प्रशासनिक नियंत्रण में बांटा है।
🔹 *स्टील सेक्टर की 27 यूनिट* — IG, सेंट्रल सेक्टर भिलाई के नियंत्रण में
🔹 *पावर सेक्टर की करीब 54 यूनिट* — IG, जोन-1 कोलकाता के नियंत्रण में
🔹 *कोल सेक्टर की 22 यूनिट* — IG, पूर्वी खंड रांची के नियंत्रण में
नई व्यवस्था *15 अक्टूबर 2026 से प्रभावी* हो गई है। इसका उद्देश्य अधिकारियों और जवानों को विशेष सुरक्षा क्षेत्रों में विशेषज्ञ बनाना तथा क्षेत्रीय स्तर पर IG/DIG को अधिक प्रशासनिक अधिकार देना है।
हालांकि बदलाव के बाद कई यूनिटों के जवानों को विभागीय कार्यों के लिए पहले की तुलना में दूर स्थित IG कार्यालय जाना पड़ सकता है।
*NEWS OF PARAMILITARY*
*मणिपुर में 78 BSF जवान अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग की आशंका*
मणिपुर के लामशांग में तैनात *BSF की 58वीं बटालियन के 78 जवानों* को उल्टी और बेचैनी की शिकायत के बाद *RIMS अस्पताल* में भर्ती कराया गया है।
बताया गया है कि नाश्ते में *पूरी-सब्जी खाने के बाद* जवानों की तबीयत बिगड़ी। अस्पताल प्रशासन के अनुसार सभी जवानों का इलाज जारी है और *किसी की हालत गंभीर नहीं है।*
फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है, हालांकि *सटीक कारण की अभी पुष्टि नहीं हुई है।*
*NEWS OF PARAMILITARY*
CRPF जवान से 24 लाख की कथित ठगी के बाद मौत का मामला, साथी हवलदार समेत तीन पर FIR
newsofparamilitary.com/crpf-…
दिल्ली में CAPF की 273 कंपनियों की तैनाती 20 अक्टूबर तक बढ़ाने की मांग, दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय को लिखा पत्र
newsofparamilitary.com/delhi…




















