*पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे गृह मंत्री अमित शाह*
21 अक्टूबर को *Police Commemoration Day* के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नई दिल्ली स्थित *National Police Memorial* में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
इस अवसर पर गृह मंत्री करीब *90 पुलिस बाइक राइडर्स* की मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाएंगे। इसमें *CRPF, CISF, BSF, SSB, ITBP और NSG* सहित विभिन्न राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और केंद्रीय पुलिस संगठनों के राइडर्स शामिल होंगे।
रैली की थीम *Fight Against Drugs* है। देशभर से निकले पुलिस राइडर्स 31 अक्टूबर को *Ekta Nagar, Gujarat* पहुंचकर Ekta Parade में शामिल होंगे।
*क्यों मनाया जाता है Police Commemoration Day?*
21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के *Hot Springs* में चीनी सैनिकों के हमले का मुकाबला करते हुए *CRPF के 10 बहादुर जवानों ने सर्वोच्च बलिदान दिया था।* उन्हीं वीर जवानों की स्मृति में हर साल 21 अक्टूबर को *Police Commemoration Day* मनाया जाता है।
*NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)*
BSF हेड कॉन्स्टेबल RO-RM भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 22 अक्टूबर को जारी कर दिए जायेंगे। एग्जाम दो शिफ्ट में 2 नवंबर को आयोजित होगा।
फार्म हाउस के नाम पर CRPF के दो जवानों से 40 लाख की ठगी, एग्रीमेंट के बाद आरोपी गायब
newsofparamilitary.com/crpf-…
दिल्ली में ड्यूटी के दौरान CRPF महिला जवान पर हमला,जवानों के संयम की Force Leadership ने की सराहना
दिल्ली में हाल ही में Public Order Deployment के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक CRPF महिला जवान पर असामाजिक तत्वों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है।
CRPF DG @gpsinghips के अनुसार, हमले के बावजूद महिला जवान और मौके पर मौजूद अन्य CRPF जवानों ने अत्यधिक धैर्य, दृढ़ता और संयम का परिचय दिया। संबंधित महिला जवान उच्च स्तर की Judo खिलाड़ी और CRPF Judo Team का हिस्सा हैं, फिर भी उन्होंने परिस्थिति में संयम बनाए रखा।
Force Leadership ने जवानों के व्यवहार की सराहना की है। CRPF ने कहा कि बल देश में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)
सरकारी क्वार्टर नहीं मिला तो CISF जवान को Full HRA, दिल्ली हाईकोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
newsofparamilitary.com/cisf-…
ITBP जवान विकास शर्मा के परिवार को यूनिट ने दी ₹1.51 लाख की सहायता, ड्यूटी के दौरान हुआ था निधन
newsofparamilitary.com/itbp-…
*सांसद को पेंशन, तो 20–40 साल देश की सेवा करने वाले CAPF जवान को पुरानी पेंशन क्यों नहीं?*
जम्मू में सेवानिवृत्त CAPF अधिकारियों और जवानों ने *Old Pension Scheme (OPS)* की बहाली की मांग उठाते हुए सांसदों को मिलने वाली पेंशन का मुद्दा भी उठाया।
रिटायर्ड CAPF वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पत्रकारवार्ता में सवाल किया कि *अगर कोई व्यक्ति बहुत कम अवधि के लिए भी सांसद रहता है और नियमों के तहत उसे पेंशन का लाभ मिल सकता है, तो CRPF, BSF, CISF, ITBP और SSB में 20 से 40 साल तक सेवा देने वाले जवानों को पुरानी पेंशन से वंचित क्यों रखा जाए?*
एसोसिएशन का कहना है कि CAPF जवान वर्षों तक सीमाओं, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों, आतंकवाद प्रभावित इलाकों और आंतरिक सुरक्षा की कठिन ड्यूटी निभाते हैं। लंबे समय तक परिवार से दूर रहने के बाद भी सेवानिवृत्ति पर उनकी सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दे बने हुए हैं।
एसोसिएशन ने *OPS बहाली*, समय पर पदोन्नति, बेहतर कल्याण नीति और ड्यूटी के दौरान बलिदान देने वाले जवानों के परिवारों को *कम से कम ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता* देने की मांग की।
*NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)*
CAPF कैडर रिव्यू पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह मंत्रालय से मांगी मूल फाइलें; 27 अक्टूबर को अगली सुनवाई
newsofparamilitary.com/capf-…
*CISF जवान कर्मबीर यादव की हत्या का खुलासा
किराए के बकाया रुपये को लेकर हुआ था विवाद, कैब चालक गिरफ्तार*
गोरखपुर में CISF जवान *कर्मबीर यादव (38)* की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। कर्मबीर धनबाद में तैनात थे और *4 अक्टूबर को छुट्टी लेकर अपने घर गोरखपुर आ रहे थे।*
ट्रेन छूट जाने के बाद उन्होंने धनबाद से घर आने के लिए *₹14,000 में एक प्राइवेट कार बुक की* और चालक को *₹7,800 एडवांस* दिए। बाकी रकम घर पहुंचने पर देनी थी।
पुलिस के अनुसार, रास्ते में *बोक्टा के पास बकाया किराए को लेकर चालक और कर्मबीर के बीच विवाद* हो गया। आरोप है कि चालक ने कर्मबीर को कार से धक्का देकर नीचे गिरा दिया और पास पड़ी *ईंट से उनके सिर पर वार कर दिया।*
बाद में कर्मबीर सड़क किनारे अचेत मिले। पुलिस उन्हें BRD मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम में भी *सिर पर गंभीर चोट* की पुष्टि हुई।
जांच के बाद पुलिस ने आरोपी कैब चालक **सुनील कुमार यादव** को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कर्मबीर के पिता *दिनेश चंद्र यादव भी CISF में SI* हैं और पटना एयरपोर्ट पर तैनात हैं।
*NEWS OF PARAMILITARY*
CAPF जवानों के लिए पुरानी पेंशन (OPS) और अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड की उठी मांग
जम्मू में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान Alliance of All Ex-Paramilitary Forces Welfare Association के जनरल सेक्रेटरी @Ranbir_Crpf ने CAPF जवानों, पूर्व जवानों और उनके परिवारों से जुड़े कई मुद्दे उठाए।
उन्होंने जम्मू-कश्मीर में *अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड* के गठन, जिला स्तर तक *CGHS डिस्पेंसरी व Empanelled Hospitals* की सुविधा बढ़ाने तथा CAPF जवानों के लिए *पुरानी पेंशन (OPS) और OROP* लागू करने की मांग की।
साथ ही उन्होंने कथित फर्जी स्किल सर्टिफिकेट मामले में सेवा से हटाए गए करीब *400 BSF Tradesman जवानों* का मुद्दा उठाते हुए कहा कि वे साइबर ठगी का शिकार हुए और सरकार से उनकी सेवा बहाली पर विचार करने की अपील की।
*CRPF के पूर्व CoBRA कमांडो Toman Kumar अब एशियन पैरा गेम्स में दिखाएंगे दम*
छत्तीसगढ़ के *Toman Kumar* कभी CRPF की एलीट *CoBRA यूनिट* में कमांडो थे। वर्ष 2021 में नक्सल विरोधी ऑपरेशन के दौरान IED ब्लास्ट में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनका बायां पैर काटना पड़ा।
लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। 2023 में तीरंदाजी की ट्रेनिंग शुरू की और महज दो साल में *2025 World Archery Para Championships* में पुरुष कंपाउंड व्यक्तिगत वर्ग के *विश्व चैंपियन* बने। उन्होंने Sheetal Devi के साथ मिक्स्ड टीम में कांस्य पदक भी जीता।
अब 31 वर्षीय *Toman Kumar* जापान में 18 से 24 अक्टूबर तक होने वाले *Aichi-Nagoya Asian Para Games 2026* में भारत की चुनौती पेश करेंगे।
*CRPF कमांडो से विश्व चैंपियन तक—Toman Kumar का सफर साहस और मजबूत हौसले की मिसाल है।*
*NEWS OF PARAMILITARY*










