Narendra Singh (@NarendraMeja) header
Narendra Singh (@NarendraMeja) profile picture

Official Twitter Account प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश || 259 मेजा विधानसभा, प्रयागराज || 52 इलाहाबाद लोकसभा ||

Allahabad
Joined June 2020
Photo by Narendra Singh (@NarendraMeja)Photo by Narendra Singh (@NarendraMeja)Photo by Narendra Singh (@NarendraMeja)Photo by Narendra Singh (@NarendraMeja)Photo by Narendra Singh (@NarendraMeja)Photo by Narendra Singh (@NarendraMeja)Photo by Narendra Singh (@NarendraMeja)Photo by Narendra Singh (@NarendraMeja)Photo by Narendra Singh (@NarendraMeja)Photo by Narendra Singh (@NarendraMeja)
Narendra Singh retweeted
सामनेवाले से समझदार तो उनके पीछेवाला है, प्रतिक्रिया को अत्यंत ध्यानपूर्वक देखा जाए। जुबां पर आज दिल की बात आ गई…
248
1,656
53
10,433
314,758
Narendra Singh retweeted
जो स्वयं बदले की आग में जलकर अपने चश्मे के रंग जैसे मन के हो गए हैं, उनको जनता वैसे ही सबक सिखाएगी-हराएगी जैसे 2024 के लोकसभा में उनकी पार्टी भाजपा को हराकर सिखाया था और अभी 2026 में विधानपरिषद के चुनावों में भी। जनता लाठी बाँटनेवालों को नहीं, ‘लैपटॉप’ बाँटनेवालों को चुनेगी। दक़ियानूसी पुरातनपंथी संकीर्ण मानसिकतावाले दरारजीवी षड्यंत्रकारी इस बार हमेशा के लिए हारेंगे। न उनके अंडरग्राउंड-अनरजिस्टर्ड संगी-साथी काम आएंगे न ही उनका कोई मित्र क्योंकि अहंकारी का कोई भी मित्र नहीं होता है। सलाह है कि वो अपने वाहन-वाहिनी को तैयार रखें क्योंकि अब किसी भी समय विदाई हो सकती है, रिजर्वेशन करवाने का टाइम भी नहीं बचा है।
129
475
11
2,241
79,265
Narendra Singh retweeted
प्रिय काशीवासियों, सर्वप्रथम बाबा विश्वनाथ के चरणों में नमन करते हुए मैं कहना चाहूँगा कि कल काशी में आप सबने जो स्नेह दिया, उसका मैं अत्यंत आभारी हूँ। काशी के आशुतोष बाबा विश्वनाथ जी ने हमारे श्री आशुतोष सिन्हा जी व श्री लाल बिहारी यादव जी को ऐतिहासिक वोटों से जिताकर हमें दोहरा आशीर्वाद दिया है। काशी ने डबल इंजन को डबल ज़ीरो कर दिया है। दरअसल काशी की हमारी दोहरी जीत के पीछे निम्नलिखित कारण निर्णायक रहे : - मणिकर्णिका के पौराणिक घाट को तोड़ने के पाप की सज़ा मिली है। - ⁠राजमाता पुण्यश्लोका देवी अहिल्याबाई जी की प्रतिमा के तिरस्कार करने का सबक इन पापियों को मिला है। - ⁠पूज्य शंकराचार्य जी पर हुए प्रहार का प्रतिकार-प्रतिफल है। - ⁠पाल समाज पर जो लाठी चलाई गई थी ये उसका भी जवाब है। - दाल मंडी पर हुए अत्याचार ने भाजपा को ध्वस्त कर दिया या कहें दाल मंडी ने भाजपा को दल दिया है। - ⁠जो कहते थे माँ गंगा ने उन्हें बुलाया है, उन्होंने माँ गंगा को भुलाया है। गंगा माँ के साथ भी धोखा हुआ है। नमामि गंगे का अरबों का बजट न जाने कहाँ बह गया। - ⁠बनारस के बुनकरों का हाल पूछने कोई नहीं आया। - ⁠बनारस की हस्तकला चौपट कर दी है। - ⁠बनारस के नाव चलानेवाले तक दुखी हैं। उनकी रोज़ी-रोटी भाजपाइयों को रास नहीं आई। भाजपा की कमीशनख़ोरी ने छोटे-काम व्यवसाय को मार दिया है। - ⁠भाजपा ने बनारस को बाहर के ठेकेदारों को गिरवी रखा दिया है। क्योटो तो बनाया नहीं, काशी भी उजाड़ दिया। क्योटो नहीं बनाया तो क्योटो का फोटो ही लगा देते। भाजपा ने बनारस का हित नहीं, अहित किया है। यूपी वाले विदाई अच्छी करते हैं लेकिन जब काशी वाले विदाई करते हैं तो पर्मानेंट विदाई कर देते हैं। इस बार ‘काशी भाजपा की उदासी’ का कारण बनेगी। 2027 में विश्वप्रसिद्ध बनारस की लौंगलता हमारा मुँह मीठा करेगी। हम आएंगे तो वाराणसी को ट्रैफ़िक जाम से मुक्ति दिलाने के लिए मेट्रो का निर्माण करेंगे। हम अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करके दिखाएंगे कि ‘विरासत का संरक्षण और विकास से संवर्धन’ साथ-साथ कैसे किया जा सकता है। काशी का गौरव फिर से वापस लाना हमारा संकल्प है, जिसे हम निभाएंगे। भाजपा जायेगी, काशी मुस्कुराएगी! आपका अखिलेश
87
456
4
2,760
61,145
Narendra Singh retweeted
प्रिय काशीवासियों, सर्वप्रथम बाबा विश्वनाथ के चरणों में नमन करते हुए मैं कहना चाहूँगा कि कल काशी में आप सबने जो स्नेह दिया, उसका मैं अत्यंत आभारी हूँ। काशी के आशुतोष बाबा विश्वनाथ जी ने हमारे श्री आशुतोष सिन्हा जी व श्री लाल बिहारी यादव जी को ऐतिहासिक वोटों से जिताकर हमें दोहरा आशीर्वाद दिया है। काशी ने डबल इंजन को डबल ज़ीरो कर दिया है। दरअसल काशी की हमारी दोहरी जीत के पीछे निम्नलिखित कारण निर्णायक रहे : - मणिकर्णिका के पौराणिक घाट को तोड़ने के पाप की सज़ा मिली है। - ⁠राजमाता पुण्यश्लोका देवी अहिल्याबाई जी की प्रतिमा के तिरस्कार करने का सबक इन पापियों को मिला है। - ⁠पूज्य शंकराचार्य जी पर हुए प्रहार का प्रतिकार-प्रतिफल है। - ⁠पाल समाज पर जो लाठी चलाई गई थी ये उसका भी जवाब है। - दाल मंडी पर हुए अत्याचार ने भाजपा को ध्वस्त कर दिया या कहें दाल मंडी ने भाजपा को दल दिया है। - ⁠जो कहते थे माँ गंगा ने उन्हें बुलाया है, उन्होंने माँ गंगा को भुलाया है। गंगा माँ के साथ भी धोखा हुआ है। नमामि गंगे का अरबों का बजट न जाने कहाँ बह गया। - ⁠बनारस के बुनकरों का हाल पूछने कोई नहीं आया। - ⁠बनारस की हस्तकला चौपट कर दी है। - ⁠बनारस के नाव चलानेवाले तक दुखी हैं। उनकी रोज़ी-रोटी भाजपाइयों को रास नहीं आई। भाजपा की कमीशनख़ोरी ने छोटे-काम व्यवसाय को मार दिया है। - ⁠भाजपा ने बनारस को बाहर के ठेकेदारों को गिरवी रखा दिया है। क्योटो तो बनाया नहीं, काशी भी उजाड़ दिया। क्योटो नहीं बनाया तो क्योटो का फोटो ही लगा देते। भाजपा ने बनारस का हित नहीं, अहित किया है। यूपी वाले विदाई अच्छी करते हैं लेकिन जब काशी वाले विदाई करते हैं तो पर्मानेंट विदाई कर देते हैं। इस बार ‘काशी भाजपा की उदासी’ का कारण बनेगी। 2027 में विश्वप्रसिद्ध बनारस की लौंगलता हमारा मुँह मीठा करेगी। हम आएंगे तो वाराणसी को ट्रैफ़िक जाम से मुक्ति दिलाने के लिए मेट्रो का निर्माण करेंगे। हम अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करके दिखाएंगे कि ‘विरासत का संरक्षण और विकास से संवर्धन’ साथ-साथ कैसे किया जा सकता है। काशी का गौरव फिर से वापस लाना हमारा संकल्प है, जिसे हम निभाएंगे। भाजपा जायेगी, काशी मुस्कुराएगी! आपका अखिलेश
148
656
16
3,762
85,916
Narendra Singh retweeted
ब्रेकिंग : ED का खेल शुरू हुआ , आप MLA अमनदीप अरोड़ा के फ्लैट पर रेड हुई है , मैंने कहा था पहले ही .
4
55
1
408
8,824
Narendra Singh retweeted
भाजपा ही अराजकता है! भाजपा राज में कोई अपराधी नहीं पकड़ा जाएगा, क्योंकि जो अपराधी होगा वो भाजपा में कहीं कोई पदाधिकारी होगा। नारी के आँसू भाजपा की सत्ता को बहा ले जाएंगे!
260
2,100
44
8,003
168,909
Narendra Singh retweeted
जो समाज 10% है उसका प्रशासन में प्रतिनिधित्व 90% है और जो 90% है उसका प्रतिनिधित्व केवल 10% है… बहुत नाइंसाफ़ी है! जहाँ के सांसद जी पीडीए समाज के हैं अगर वहाँ ये हाल है तो अन्य स्थानों पर हो रहे अन्याय का तो क्या ही कहना।
331
909
85
3,570
126,235
Narendra Singh retweeted
आज के हुक्मरानों को याद रहे जब वक़्त बदल जाता है तो तख़्त बदल जाता है। आदरणीय आज़म ख़ान साहब के साथ मुक़दमों की जो साज़िश की जा रही है, उसे पूरा देश ही नहीं पूरी दुनिया देख रही है। किसी उम्र दराज़ को इस तरह के बेमानी मुक़दमों में फँसाकर बार-बार जेल में डालना एक बेहद कायराना हरकत है। आज की सत्ता जिस ग़लत रवायत को हवा दे रही है, हवा बदलने पर वो ख़ुद उसकी शिकार होगी। तब भागते नहीं बनेगा। नाइंसाफ़ी जब हद से गुज़र जाती है तो जुल्म करनेवाले के लिए ही कहर बन जाती है। बेहद निंदनीय!
1,007
6,943
206
25,850
641,069
Narendra Singh retweeted
सरदार पटेल जी की जयंती पर उनको कोटि-कोटि नमन करते हुए हम देश की एकता और अखंडता की रक्षा-सुरक्षा के लिए संकल्प लेते हैं कि कोई भी शक्ति या सत्ता जो हमारे सौहार्द और अमन-चैन को बिगाड़कर अपना स्वार्थ सिद्ध करना चाहेगी, हम उसका पुरज़ोर विरोध भी करेंगे और सामना भी। हम सब देशवासी जुड़े रहेंगे, एक-दूसरे को जोड़े रहेंगे। जय संविधान-जय हिंदुस्तान!!!
87
490
10
2,846
85,468
आधुनिक भारत के निर्माता, भारत रत्न से सम्मानित लोहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर शत शत नमन
1
4
94
Narendra Singh retweeted
बड़ी देर कर दी मेहरबां आते-आते…
287
1,238
80
11,366
1,245,867
उत्तर प्रदेश में अब वे अधिकारी ही एसडीएम पोस्ट किए जा रहे हैं जो अपना आईडी पासवर्ड बीजेपी द्वारा डिप्यूटेड किसी कार्यकर्ता को दे देते हैं । ये बीजेपी का कार्यकर्ता वीआरसी के साथ बैठ कर सपा के वोटों को काटने और बीजेपी के वोटों को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं । क्योंकि ओटीपी उसी आईडी पासवर्ड पर आता है जो बीजेपी के किसी व्यक्ति के पास है । वही ओके कर देता है । इस साजिश के तहत हर विधान सभा क्षेत्र में लगभग १० हज़ार सपा समर्थकों के वोट काटने का लक्ष्य रखा गया है । निर्वाचन आयोग इसका संज्ञान लेकर दोषी अधिकारियों के ख़िलाफ़ दंडात्मक कार्यवाही करे ।@ECISVEEP
78
632
35
2,270
112,364
देवतुल्य मतदाताओं एवं समर्थकों का बहुत बहुत आभार तथा विजयी प्रत्याशियों को बहुत बहुत बधाई।। #जहांअखिलेश #वहीं विजय आदरणीय @yadavakhilesh जिन्दाबाद
2
109
Narendra Singh retweeted
प्रिय मतदाताओं, भाजपा एक 'फ़्लॉप शो' बन गई है। भाजपा वाले वाराणसी में पहले ‘काउंटिंग’ में हारे, फिर दोबारा ‘री-काउंटिंग’ में हारे, मतलब दो बार मतगणना हुई और दोनों बार भाजपा और उनके संगी-साथी हारे। ये डबल इंजन की डबल हार है। विधान परिषद के चुनावों में भाजपा की हार ने 2027 में होने वाले उ.प्र. विधानसभा चुनाव की प्रस्तावना लिख दी है। ये एक तरफ़ भाजपा की ‘शिक्षक, शिक्षार्थी व शिक्षा’ विरोधी नीतियों की हार है, तो दूसरी तरफ़ पढ़े-लिखे ‘बेरोज़गार स्नातकों’ ने भी अपना फ़ैसला सुना दिया है। भाजपा ने हर समाज को जिस तरह ‘पीड़ित, दुखी, अपमानित’ किया है, उससे सभी उत्पीड़ित एक साथ आ गए हैं। पीडीए का जनाधार अब 95% हो गया है, क्योंकि ‘जो पीड़ित, वो पीडीए’! इससे भाजपा में अस्तित्व का संकट शुरू हो गया है, क्योंकि भाजपा के अंदर तो सभी लोग जानते हैं कि जो सीटें भाजपा जीती भी है, वो भी हेराफेरी से जीती गई हैं। भाजपा की अंदरूनी फूट से डबल इंजन की टकराहट और बढ़ गई है। इसीलिए भाजपाई प्रत्याशी विधानसभा चुनाव लड़ने की हिम्मत पूरी तरह हार गए हैं। जो भाजपा अब तक प्रत्याशियों का सर्वे करा रही थी, वो अब दूरबीन लेकर प्रत्याशी ढूँढ़ रही है, पर कहीं कोई नज़र नहीं आ रहा है। भाजपा की टिकट की खिड़की खाली है। इस उत्साहवर्धक जीत के लिए उ.प्र. के परम आदरणीय शिक्षकगण व अपने भविष्य के लिए चिंतित युवाओं का हम हृदय से आभार प्रकट करते हैं कि उन्होंने न केवल हमें वोट दिया, बल्कि हमारे ‘पीडीए प्रहरियों’ के साथ यथासंभव निगरानी भी रखी और प्रमाणपत्र मिलने तक डटे रहे। हम अपने सभी जीते हुए प्रत्याशियों को बधाई देते हैं और उनको भी, जिनको चालबाज़ी-जालसाज़ी से हराया गया। दरअसल हमारा कोई भी प्रत्याशी हारा नहीं है, बस वो भाजपाई हेराफेरी के आगे जीत नहीं पाया। हम उनका भी बराबर अभिनंदन करते हैं। हमारे लिए वे सब भी बिना सर्टिफ़िकेट के विजेता हैं। यही सजगता और एकजुटता 2027 में हमारी सरकार बनाने के लिए ‘निर्णायक नींव’ बनेगी। पुनः सभी मतदाताओं को कोटि-कोटि हार्दिक धन्यवाद! आपका अखिलेश
476
1,811
60
9,119
574,456
Narendra Singh retweeted
उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में समाजवादी पार्टी के 5 जांबाज MLC उम्मीदवारों की इस ऐतिहासिक जीत ने परिवर्तन की नीव रख दी है. PDA की इस एकजुट ताकत ने आज उत्तर प्रदेश में तानाशाही और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ बदलाव की वह मजबूत नींव रख दी है, जिसे हिलाना अब नामुमकिन है। यह जीत साफ संदेश है कि शोषितों, वंचितों और युवाओं का भरोसा सिर्फ और सिर्फ सपा के साथ है। इस शानदार कामयाबी ने आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में होने वाली प्रचंड और ऐतिहासिक विजय पर भी अग्रिम मुहर लगा दी है। अब उत्तर प्रदेश की जनता रुकने वाली नहीं है, बल्कि आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का रास्ता भी साफ कर दिया है। PDA का जीत का ये बढ़ता कारवां उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत कर चुका है।
143
524
17
3,331
25,650
Narendra Singh retweeted
जो न डरे आज के जुल्मों के हालात से सब डटे रहें और जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही उठें। हम वाराणसी शहर के अपने कार्यकर्ताओं से अपील करते हैं कि वो मतगणना केंद्र पर भोजन, पानी, छतरी और तौलिये आदि की व्यवस्था करके अपने साथियों की मदद करें और हौसलों के गीत गाकर जागते रहें… सवेरा अपना होगा। सड़क पर लिखी वो चेतावनी याद रखें : नज़र हटी, दुर्घटना घटी!
172
1,158
35
5,685
187,348
Narendra Singh retweeted
री-काउंटिंग या पुनः मतगणना कराके भी वाराणसी प्रशासन कुछ भी हासिल नहीं कर पायेगा क्योंकि पीडीए प्रहरी सजग हैं और हमारे अन्य कार्यकर्ता, नेतागण व निष्पक्ष चुनाव चाहनेवाले युवा और लोकतंत्र के शुभचिंतक हज़ारों की संख्या में आसपास के शहरों से अपने साथियों के लिए खाना-पानी लेकर मतगणना केंद्र की ओर बढ़ रहे हैं। नाइंसाफ़ी इतनी भी नहीं होनी चाहिए कि लोग नैतिकता की सीमाएं तोड़ने पर मजबूर हो जाएं। पीडीए प्रहरियों से पुन: पुनः हमारी अपील है कि ‘जब तक जीत का प्रमाण नहीं, तब तक विश्राम नहीं।’ @ceoup @ECISVEEP @SpokespersonECI
148
1,313
26
6,365
331,614
Narendra Singh retweeted
वाराणसी में वोटिंग रोकने या धीमे कर देने के पीछे का षड्यंत्र सब समझ रहे हैं, लेकिन भाजपाई इसमें कामयाब नहीं होंगे। वाराणसी में भाजपा की हार नेशनल न्यूज़ न बन जाए, इसीलिए हर कुचक्र रचा जा रहा है। परिणाम तैयार है पर प्रमाणपत्र नहीं दिया जा रहा है। चुनाव आयोग के पास अंतिम मौका है कि वो अपनी निष्पक्षता साबिक करे नहीं तो इस्तीफ़ा दे क्योंकि वो मतगणना करवाने में असफल रहा है। भाजपा ईमानदारी से जीतना नहीं जानती तो क्या ईमानदारी से हारना तो सीखे। @ceoup @ECISVEEP @SpokespersonECI
164
1,587
23
7,180
223,467
Narendra Singh retweeted
‘PDA’ में ‘A’ का मतलब अब तो ‘अग्रवाल-अग्रवंशी’ भी है। डॉ. आकाश अग्रवाल जी के साथ भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों ने जिस प्रकार आँखों में आँसू लाने व कपड़े फाड़ने का दुर्व्यवहार किया है, उससे समस्त अग्रहरि समाज ‘पीड़ित, दुखी, अपमानित’ होकर बेहद आहत है। आज अग्रहरि समाज अपने को ठगा व पीड़ित-उत्पीड़ित महसूस कर रहा है, और ‘जो पीड़ित, वो पीडीए!’ ही हमारा नारा है। आज जब समस्त अग्रवाल समाज हमारे साथ आ गया है तो हमें लग रहा है कि हमारी ताक़त कई गुना बढ़ गई है। शैक्षिक व व्यावसायिक रूप से सशक्त इतने महत्वपूर्ण समाज के साथ आने से, हमारा जनाधार और मनोबल और भी बढ़ गया है। अब पीडीए की लड़ाई सच में 5% भाजपाई बनाम 95% पीडीए की हो गई है। डॉ. राम मनोहर लोहिया जी के आदर्श कल भी हमारे प्रकाश स्तंभ थे, आज भी हैं और कल भी रहेंगे। #जो_पीड़ित_वो_पीडीए
175
1,042
38
5,306
119,437
Narendra Singh retweeted
आपको और आपके साथियों को जीत की बहुत-बहुत बधाई, लेकिन ध्यान रहे, हमें शांति से इसे सोशल मीडिया के ज़रिए लोगों तक पहुँचाना है। कोई हो-हल्ला या जुलूस नहीं, जिससे भाजपाई हमारे बीच घुसकर माहौल को बिगाड़ न पाएँ और हम पर हुड़दंग करने का आरोप न लगा पाएँ। हमें हर तरह के षड्यंत्र और झूठे आरोपों से बचना है, क्योंकि सामने विधानसभा चुनाव है। भाजपा गुंडागर्दी की साज़िश करके कभी भी हमारी छवि बिगाड़ सकती है। हम आप सबका अभिनंदन स्वयं करेंगे, हो सका तो आपके क्षेत्र में आकर करेंगे। इस बीच आप सभी जीते हुए एमएलसी, उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए, जिन्होंने इस जीत में आपका समर्थन-सहयोग करके आपको जिताया है। हम ऐसे सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और शुभचिंतकों का भी सम्मान करेंगे।
386
1,724
83
9,747
1,292,481