Juber Choudhary (@JuberJamia) header
Juber Choudhary (@JuberJamia) profile picture

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष भीम आर्मी छात्र संघ ,संस्थापक सदस्य ASP, पूर्व अध्यक्ष जामिया यूनिवर्सिटी BASF @bhimarmy_BEM @AzadSamajParty @BhimArmyChief @BASFOriginal

New Delhi, India
Joined June 2016
Photo by Juber Choudhary (@JuberJamia)Photo by Juber Choudhary (@JuberJamia)Photo by Juber Choudhary (@JuberJamia)Photo by Juber Choudhary (@JuberJamia)Photo by Juber Choudhary (@JuberJamia)Photo by Juber Choudhary (@JuberJamia)Photo by Juber Choudhary (@JuberJamia)Photo by Juber Choudhary (@JuberJamia)
Juber Choudhary retweeted
ओडिशा के क्योंझर जिले के घाटशिपुरा (Ghasipura) थाना क्षेत्र के बसंतपुरा में संताल आदिवासी समुदाय का पारंपरिक धार्मिक पूजा स्थल स्थित है, जिसे जाहेर थान (Jaher Than) या जाहेरा (Jahera) कहा जाता है। 23 अक्टूबर 2026 को इसी पूजा स्थल को क्षतिग्रस्त करने, पूजा-अर्चना कर रहे लोगों के साथ मारपीट और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की घटना बेहद गंभीर, पीड़ादायक एवं चिंताजनक है। ग्रामीणों के अनुसार, विरोध करने पर महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं के साथ भी मारपीट की गई। दो युवकों को मोटरसाइकिल से घसीटा गया। ग्रामीणों ने शिकायत करने पर राशन और सरकारी सुविधाएं बंद कराने की धमकी दिए जाने की बात भी कही है। 23 अक्टूबर को हुई इस गंभीर घटना के बाद कई दिनों तक FIR दर्ज नहीं की गई। न्याय की मांग को लेकर भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओडिशा टीम लगातार सक्रिय रही और पीड़ित अपने आदिवासी समाज के साथ खड़ी होकर 18 नवंबर 2026 को हुए लगभग 20 हजार लोगों के बड़े आंदोलन में भी सक्रिय भागीदारी निभाई। इस व्यापक आंदोलन के बाद FIR दर्ज की गई, लेकिन अब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना बेहद चिंताजनक है। आखिर पीड़ित आदिवासी समाज को अपनी शिकायत पर FIR दर्ज कराने के लिए इतने बड़े आंदोलन के लिए मजबूर क्यों होना पड़ा? हम @CMO_Odisha से मांग करते हैं कि: 1. बसंतपुरा की घटना की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच कराई जाए। 2. सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। 3. SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम सहित संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। 4. पीड़ित आदिवासियों और गवाहों को सुरक्षा प्रदान की जाए। 5. संताल समाज के पारंपरिक धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। 6. जाहेर थान जैसे पारंपरिक धार्मिक स्थलों को सरकारी संरक्षण एवं औपचारिक मान्यता दी जाए। 7. आदिवासी समाज की पारंपरिक माझी-परगना व्यवस्था को मान्यता प्रदान करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं। @MohanMOdisha
13
113
1
374
13,026
भावभीनी श्रद्धांजलि एवं विनम्र नमन! 🙏🏻🙏🏻
उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की श्रद्धेय माता जी श्रद्धेया सावित्री देवी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री जी एवं उनके समस्त परिवार के साथ हैं। मां को खोने का दुःख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। प्रकृति शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। भावभीनी श्रद्धांजलि एवं विनम्र नमन! @myogiadityanath
10
228
राजस्थान के बाड़मेर जिले के खानियानी गांव निवासी 18 वर्षीय तगाराम मेघवाल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का खुलासा करीब एक साल बाद होना बेहद दुखद और चिंताजनक है। मजदूरी करने गुजरात के सूरत गए तगाराम 28 सितंबर 2025 को लापता हो गए थे। परिजनों के अनुसार, फैक्टरी के CCTV फुटेज में ठेकेदार रमेश कुमार और तेजाराम द्वारा उनके साथ मारपीट किए जाने की बात सामने आई थी। 7 एवं 14 नवंबर 2025 को बाड़मेर पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी गई। पुलिस से न्याय नहीं मिलने पर पिता हरचन्दराम ने माननीय न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। 2 जनवरी 2026 को न्यायालय के आदेश पर गडरारोड थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। अब करीब एक साल बाद पुलिस ने परिवार को फोटो दिखाकर बताया कि तगाराम का शव गुजरात के अंकलेश्वर के पास रेलवे ट्रैक पर मिला था और उसे अज्ञात मानकर अंतिम संस्कार कर दिया गया था। हैरानी की बात है कि शव मिलने और अंतिम संस्कार किए जाने के बावजूद पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को नहीं दी। परिजनों ने कार्यस्थल पर प्रताड़ना और तगाराम की मौत की परिस्थितियों पर गंभीर संदेह जताया है। जिन ठेकेदारों और अन्य लोगों पर तगाराम के साथ मारपीट एवं प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं, उनके विरुद्ध पुलिस द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी, यह पुलिस व्यवस्था और जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करता है। एक गरीब पिता अपने बेटे को तलाशता रहा और उसे बेटे की मौत की खबर तक समय पर नहीं दी गई। केंद्र सरकार, राजस्थान एवं गुजरात सरकार से मांग है कि पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच कराई जाए, संबंधित पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही तय हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। पीड़ित परिवार को न्याय मिले। इस दुख की घड़ी में हमारी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। प्रकृति परिजनों को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। तगाराम को न्याय दिलाने की लड़ाई में हम परिवार के साथ खड़े हैं। @mygovindia @RajGovOfficial @RajCMO @CMOGuj #JusticeForTagaramMeghwal #तगाराम_मेघवाल_को_न्याय_दो
40
380
9
1,423
46,714
पहले जिन गरीबों और मजदूरों की फरियाद अनसुनी रह जाती थी, आज वे भी अपने अधिकारों के लिए आवाज़ उठा रहे हैं। यह जागरूकता, यह हिम्मत और अपने हक़ के लिए लड़ने का आत्मविश्वास माननीय चंद्रशेखर आज़ाद जी के संघर्ष से लोगों तक पहुँचा है अब हमारी आवाज़ लगातार बुलंद होती रहेगी।
“आज गरीबों, मजदूरों और शोषितों की आवाज़ को अनसुना करना आसान नहीं है।पार्टी कार्यकर्ता जब पीड़ितों के हक़ में आवाज़ उठाते हैं, तो उनकी शिकायतों और न्याय की मांग और संविधान से मिले अधिकारों के लिए हमारी आवाज़ लगातार बुलंद होती रहेगी। यही है बहुजन समाज की जागरूकता! @BASFOriginal
3
26
154
“आज गरीबों, मजदूरों और शोषितों की आवाज़ को अनसुना करना आसान नहीं है।पार्टी कार्यकर्ता जब पीड़ितों के हक़ में आवाज़ उठाते हैं, तो उनकी शिकायतों और न्याय की मांग और संविधान से मिले अधिकारों के लिए हमारी आवाज़ लगातार बुलंद होती रहेगी। यही है बहुजन समाज की जागरूकता! @BASFOriginal
8
1
36
307
जामिया मिल्लिया इस्लामिया के दिनों से लेकर मीडिया की दुनिया में अपनी पहचान बनाने तक,भाई प्रफुल्ल गद्दी का सफर मेहनत, संघर्ष और हौसले की मिसाल है।आज चाय पर मुलाकात हुई तो पुराने दिनों की यादें भी ताज़ा हुईं। #राष्ट्रीय_कार्यालय_दिल्ली #AzadSamajParty
4
77
380
पूर्व सभासद तेजपाल पोसवाल मोदीनगर बस अड्डे पर पिछले आठ दिन से 7000 मजदूरों के फ्लेटों के नियमती करण को लेकर अमरण अनशन पर बैठे है आज आजाद समाज पार्टी की तरफ से उन्हें वहा जाकर समर्थन दिया और कहा की इस लड़ाई मे हम आपके साथ है ! जय भीम जय सविधान
3
22
255
"विपक्ष के लोग हमसे क्यों लड़ रहे हैं? आप सरकार से लड़ो!" नगीना सांसद @BhimArmyChief माननीय चंद्रशेखर आजाद जी !
2
38
243
योगी जी चंद्रशेखर भाई और उवैसी जी को SP और कांग्रेस की बी-टीम बताकर आप किस बात का डर जाहिर कर रहे हैं? सामाजिक परिवर्तन मोर्चा किसी की कठपुतली बनने नहीं, बल्कि अपने विचारों, अपने मुद्दों और अपने समाज की आवाज बुलंद करने के लिए बना है। जय संविधान! जय भीम!
2
2
38
248
उगते हुए सूरज को कोई नहीं रोक पायेगा कितनी भी कोशिश कर लो आजाद समाज पार्टी काशीराम जिंदाबाद
3
26
231
Juber Choudhary retweeted
आप सभी पत्रकार साथी सादर आमंत्रित है @ASP4Delhi_ – at Ghaziabad, India
1
23
128
776
तुम Ai से फ़ोटो बना कर डालो या वीडियो जनता सब जान चुकी है जैसे नगीना लोकसभा में धूल चटाई थी वैसी 2027 में धूल ही चटोगे । जय भीम जौहर सलाम
1
3
13
211
अर्धसैनिक बलों के जवानों को छुट्टी पर जाते समय एवं वापस ड्यूटी पर लौटते समय रेलवे में आरक्षण की विशेष सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में माननीय रेलमंत्री @AshwiniVaishnaw जी को पत्र लिखा। @mygovindia @RailMinIndia
28
230
4
809
24,771
उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती के हजारों अभ्यर्थी पिछले 47 दिनों से लखनऊ के इको गार्डन में प्रतीक्षा सूची जारी करने की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। युवा फुटपाथों पर रात गुजारने और आर्थिक तंगी के बावजूद अपना आंदोलन जारी रखने को मजबूर हैं। प्रदर्शन के दौरान एक अभ्यर्थी के बेहोश होने की खबर भी सामने आई है। इसके बावजूद सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस पहल न होना युवाओं के प्रति उसकी उदासीनता और संवेदनहीन रवैये को दर्शाता है। अभ्यर्थियों का दावा है कि 41,424 पदों की भर्ती में अन्य नौकरियों में चयन होने के कारण लगभग 15 से 20 हजार पद खाली रह सकते हैं। उनकी मांग है कि इन रिक्त पदों को प्रतीक्षा सूची के माध्यम से भरा जाए, ताकि मामूली अंकों से चयन से वंचित रह गए योग्य अभ्यर्थियों को भी रोजगार का अवसर मिल सके। इसी बीच होमगार्ड भर्ती की प्रतीक्षा सूची जारी कराने की मांग को लेकर आंदोलन में लगातार शामिल रहे 35 वर्षीय अभ्यर्थी धर्मेंद्र यादव द्वारा भर्ती प्रक्रिया की अनिश्चितता और लगातार निराशा के बीच आत्महत्या किए जाने का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं। @UPGovt जी से मांग है कि अभ्यर्थियों की मांगों पर शीघ्र संज्ञान लें, प्रतीक्षा सूची जारी करने के संबंध में शीघ्र निर्णय करें तथा स्मृति शेष अभ्यर्थी धर्मेंद्र यादव के परिवार को उचित आर्थिक सहायता प्रदान करें। हम विश्वास दिलाते है कि उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार बनने पर प्रदेश की सभी भर्ती परीक्षाओं में NFS (Not Found Suitable) की व्यवस्था समाप्त की जाएगी और प्रत्येक भर्ती में प्रतीक्षा सूची जारी की जाएगी, ताकि रिक्त पदों को योग्य अभ्यर्थियों से भरा जा सके और युवाओं को रोजगार के अवसरों से वंचित न होना पड़े। #26_नवंबर_चलो_लखनऊ #बहुजन_स्वराज_संकल्प_महारैली #सामाजिक_परिवर्तन_मोर्चा #मिशन_2027 #UPMaangeChandraShekharAzad #होमगार्ड_भर्ती #HomeGuard #HomeGuardRecruitment #HomeGuardWaitingList #UPHomeGuard
22
38
365
रेजांगला युद्ध के वीर सपूतों को शत-शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि!
2
15
227
Juber Choudhary retweeted
एक मासूम बच्ची की गुमशुदगी पर पुलिस की चुप्पी बेहद चिंताजनक है। राजधानी दिल्ली के थाना मैदान गढ़ी क्षेत्र से मुस्लिम समाज की मासूम बच्ची सहिला पिछले एक सप्ताह से लापता है। परिवार अपनी बच्ची की तलाश में लगातार थाने के चक्कर काट रहा है, लेकिन अब तक पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। सवाल यह है कि क्या गरीब और अल्पसंख्यक परिवारों को न्याय पाने का भी अधिकार नहीं है? क्या किसी परिवार का दर्द उसकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति देखकर समझा जाएगा? मैं @DCPSouthDelhi (हौज खास) से मांग करता हूँ कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल विशेष टीम गठित की जाए, बच्ची को सकुशल बरामद किया जाए और इस मामले में लापरवाही बरतने वालों सहित दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। अब यह सिर्फ एक परिवार की लड़ाई नहीं, बल्कि एक मासूम बच्ची की सुरक्षा और इंसाफ का सवाल है। यदि जल्द प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, तो भीम आर्मी लोकतांत्रिक तरीके से DCP हौज खास कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन से जवाब मांगने के लिए मजबूर होगी। हमारी मांग साफ है – सहिला को जल्द से जल्द सकुशल वापस लाओ, परिवार को न्याय दिलाओ। @CPDelhi @LtGovDelhi @DelhiPolice #JusticeForSahila #SaveSahila #BhimArmy
38
91
1,563