IIT-बॉम्बे के विद्यार्थी साहिल वोकाडे की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु की CBI जांच कराने एवं न्याय की मांग कर रहे विद्यार्थियों के साथ पुलिस के बर्बरतापूर्ण व्यवहार के संबंध में माननीय केंद्रीय गृह मंत्री @AmitShah जी को माननीय चंद्रशेखर आजाद जी ने पत्र लिखा।
@iitbombay
BASF retweeted
उत्तर प्रदेश में शिक्षा और रोजगार की हकीकत देखिए!
सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक के 2,647 पदों पर भर्ती 13 साल बाद भी लंबित है। अब भर्ती की तैयारी की खबरें आ रही हैं, लेकिन सवाल यह है कि विज्ञापन और नियुक्ति की प्रक्रिया आखिर कब पूरी होगी?
अगर भर्ती अब शुरू भी हो जाती है, तो आशंका है कि दो महीने बाद चुनाव की आचार संहिता लागू हो जाए और भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर पुराने ढर्रे पर अटक जाए। आखिर कब तक प्रदेश के युवा भर्ती की तारीखों और अनिश्चितताओं के बीच अपना भविष्य तलाशते रहेंगे?
हमारी सरकार आने पर एक वर्ष के भीतर सभी विभागों के रिक्त पदों को भरने के लिए व्यापक भर्ती अभियान चलाया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में बाधा डालकर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों को जवाबदेह बनाया जाएगा। जो अधिकारी अपने पद की जिम्मेदारी निभाने में बाधा बनेगा, उसे पद से हटाकर उस पद को भी रिक्त मानते हुए उस पद के लिए भी शीघ्र नई भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सरकार का मतलब — बेरोजगारी मुक्त उत्तर प्रदेश।
#ASP_K_Mission2027
#UPMaangeChandraShekharAzad
BASF retweeted
Amroha, Uttar Pradesh: Azad Samaj Party (Kanshi Ram) chief and MP Chandrashekhar Azad says, "In view of the upcoming Assembly elections in Uttar Pradesh, the Azad Samaj Party (Kanshi Ram) has so far announced in-charges for 87 Assembly constituencies across the state. To inspect and review the preparations of these in-charges, booth conferences are being organised under the leadership of the state president. In this connection, I came to attend the booth conference..."
चुनाव आते ही युवाओं को नौकरी और भर्ती के बड़े-बड़े सपने दिखाए जाएंगे। फिर आचार संहिता लागू हो जाएगी और आपसे कहा जाएगा कि हमें वोट देकर जिताओ, भर्ती प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
युवाओं को ऐसे चुनावी वादों से सतर्क रहने की जरूरत है।
BASF retweeted
नियुक्ति पत्र
#ASP_K_Mission2027
#UPMaangeChandraShekharAzad
आज माननीय सांसद @BhimArmyChief चंद्रशेखर आजाद जी ने जिला अमरोहा की विधानसभा हसनपुर में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया !
जय भीम! जय भारत! जय मंडल!
#ASP_K_Mission2027
देखिए आज अमरोहा के हसनपुर की तस्वीरें 👇🏻
चन्द्रशेखर आजाद जी की लोकप्रियता बहुत ज्यादा है। यूपी की जनता उन्हें अगले मुख्यमंत्री के तौर पर देख रही है !
BASF retweeted
दलित युवाओं के भविष्य के नाम पर सरकारी धन की बंदरबाँट!
100 लोगों के बैठने की क्षमता वाले स्थान पर 250 से अधिक लोगों को प्रशिक्षण देने का दावा और निर्धारित 30% के बजाय 50% अग्रिम भुगतान! दो अधिकारी निलंबित, लेकिन संबंधित निजी संस्था पर कार्रवाई क्यों नहीं?
एक ओर सरकारी नौकरियों में NFS और लेटरल एंट्री के जरिए आरक्षित वर्ग के अवसर छीने जा रहे हैं, तो दूसरी ओर दलित युवाओं को कौशल प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने वाली योजनाओं में भ्रष्टाचार के चलते उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
आरक्षण में वर्गीकरण के मुद्दे पर बहुजन समाज को गुमराह किया गया, जबकि NFS, लेटरल एंट्री और रोजगार योजनाओं में भ्रष्टाचार व अनियमितताओं के जरिए बहुजन समाज के हक़-अधिकारों पर चोट की जा रही है।
आखिर बहुजन समाज के अधिकारों और दलित युवाओं के भविष्य के साथ कब तक खिलवाड़ होता रहेगा? जवाबदेही तय हो और दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो।
जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली में छात्र चुनाव को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन को भीम आर्मी स्टूडेंट्स फेडरेशन पूर्ण रूप से समर्थन करती है हम प्रशासन से माँग करते हैं जामिया में छात्र संघ चुनाव बहाल किया जाये ताकि छात्रों को प्रशासन से वार्ता करने के लिए एक प्लेटफार्म मिल सके !
BASF retweeted
कोलकाता में भगदड़ की दुखद घटना में 17 लोगों की मृत्यु और कई लोगों के घायल होने की खबर से मन अत्यंत व्यथित है। यह हादसा बेहद पीड़ादायक है। अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के दुःख की कल्पना भी नहीं की जा सकती।
इस दुःख की घड़ी में हमारी संवेदनाएँ शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। प्रकृति उन्हें यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। साथ ही, हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
@cmowbgov से आग्रह है कि मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा, घायलों को निःशुल्क एवं बेहतर उपचार और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, हादसे की निष्पक्ष जाँच कराकर जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जाए तथा भविष्य में ऐसी त्रासदियों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
कल अमरोहा की हसनपुर विधानसभा में बहुजन नायक माननीय चंद्रशेखर आजाद साहब पहुँच रहे हैं !
आप सभी सदर आमंत्रित हैं !
#ASP_K_Mission2027 #UPMaangeChandraShekharAzad
आप सभी सादर आमंत्रित हैं 🙏🙏
#ASP_K_Mission2027
#UPMaangeChandraShekharAzad
BASF retweeted
महान शिक्षाविद्, समाज सुधारक और आधुनिक शिक्षा के प्रेरणास्रोत, मोहम्मडन एंग्लो-ओरिएंटल कॉलेज (AMU) के संस्थापक, सर सैयद अहमद ख़ान जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि।
BASF retweeted
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद के कमलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम लुधौरा में कल शाम दलित युवक मनोज कुमार की पीट-पीटकर हत्या किए जाने की घटना बेहद दुखद, शर्मनाक और चिंताजनक है।
पीड़ित परिजनों के अनुसार, जातिसूचक गालियां देते हुए लाठी-डंडों से हमला किया गया। बीच-बचाव करने पहुंचीं उनकी पत्नी और बेटी के साथ भी मारपीट की गई। अस्पताल ले जाते समय मनोज कुमार की मृत्यु हो गई।
इस गंभीर घटना के बावजूद अभी तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है।
@UPGovt हमारी मांग है कि सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए, मामले की निष्पक्ष जांच हो तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की स्थानीय टीम घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। हम पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इस दुःखद घड़ी में मेरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रकृति उन्हें इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
BASF retweeted
लखनऊ की स्थापना करने वाले, नागवंशी समाज के वीर शिरोमणि महाराजा लाखन पासी जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि।
BASF retweeted
AIIMS ऋषिकेश में SC/ST कर्मचारियों की पदोन्नति में आरक्षण संबंधी नियमों के अनुपालन तथा दिनांक 10.10.2026 के DPC आदेश की समीक्षा कर नियमानुसार Review DPC आयोजित कराने के संबंध में माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री @JPNadda जी को पत्र लिखा।
@mygovindia
@MoHFW_INDIA
























