Pinned Tweet
उम्र के जिस पड़ाव पर हमें आकर मिले हो तुम,
लगता है कि बची उम्र इसी मलाल तले गुजर जाएगी..
गुंजन शिशिर
वो बातें जो अक्सर दबी रहती हैं,
मन के किसी कोने में..
वो ही तो सबसे ज़्यादा शोर करती हैं,
रातों के सन्नाटे में..!!
जिन्हें दुनिया के सामने हम,
मुस्कुराकर छिपा लेते हैं...
वही दर्द उभर आते हैं ,
अकेलेपन के साए में..!!!!
गुंजन शिशिर/@Gunj26
महाज्ञानी रावण भी भगवान के हाथों मारा गया,
शायद इसी डर के कारण आज संसार में..
अज्ञानता का परचम बुलंद है..!!!
"बस यूं ही"😃😉
गुंजन शिशिर/@Gunj26
#HappyDussehra
Gunjan Agrawal retweeted
द्रोपदी के वस्त्र हरने वालो को सब भूल गए,
और जिसने माता सीता को छुआ तक नहीं,
उसे आज भी जलाते हैं..!
#Dussehra
प्रेम वहीं सहजता से पनपता है,
जहाँ चुनाव हमारा हो,
स्वीकार्यता हमारी हो और..
साथ निभाने की इच्छा भी हमारी हो..!!
समाज द्वारा चयनित व्यक्ति के साथ अधिकतर,
ताउम्र प्रेम की आढ़ में सिर्फ समझौते होते हैं..!!!
गुंजन शिशिर/@Gunj26
Gunjan Agrawal retweeted
तुम्हारी देह पर
अपने प्रेम की कोई निशानी नहीं,
बस अपने स्पर्श का अपनापन रख देना चाहता हूँ।
ताकि जब कभी तुम अकेली हो,
तो तुम्हें अपने भीतर
किसी का होना महसूस हो;
जैसे दुनिया की सारी उदासियों के बीच
किसी ने तुम्हें
बहुत प्रेम से
तुम्हारे होने को स्वीकार किया हो।
~सूर्यभान "सूरी"
एक तो वो अपनी जात का नहीं निकला,
ऊपर से अपनी बात का नहीं निकला..
उसके लिए पूरी दुनियां से लड़ सकती थी मैं,
मगर वो साथ निभाने वाली औकात का नहीं निकला..!!!
अज्ञात
अक्टूबर बीत रहा है
और अब भी मैं तुम्हारे
खिलने की प्रतीक्षा में हूं
"हरसिंगार"..!!!
~ मुकेश कुमार सिन्हा@Tweetmukesh
Gunjan Agrawal retweeted
प्रेम में पड़ना
ब्रह्मांड की सबसे
सुंदर और अनोखी
घटनाओं में से एक है...!
- सूर्यभान 'सूरी'🌷
@ImSury9
असंख्य तारों से मिलकर बनी है आकाशगंगा,
असंख्य बूंदों से मिलकर बना है सागर..
कोई अकेला मुकम्मल नहीं इस जहां में,
मिलकर ही खूबसूरत बनता है जीवन का सफर..!!!
गुंजन शिशिर/@Gunj26
कुछ शामें गुजरती नहीं, बस ढल जाती हैं..
और हम वहीं रह जाते हैं, जहां यादें ले जाती हैं..!!!
गुंजन शिशिर/@Gunj26
Gunjan Agrawal retweeted
Replying to @KavyaKutir
हर ख़ामोश इंसान
हमेशा कमज़ोर नहीं होता,
वो लोग
जवाब दे सकते हैं,
मगर अपनी ताक़त का
तमाशा नहीं बनाते...
#BBWLadki
Gunjan Agrawal retweeted
मैने उस तीसरे शख्स को
कभी कुछ नहीं कहा
क्योंकि जगह लेने वाला
गलत नहीं होता
जगह देने वाला गलत होता हैं
Gunjan Agrawal retweeted
मैं तुम्हें छूना चाहता था,
और तुम मुझे समझना चाहती थीं।
हम दोनों भूल गए... कि
मनुष्य की सबसे पुरानी भूख
शायद एक ही है,
एक दूसरे के भीतर
थोड़ी देर जीवित रहना।
#BBWLadki
Gunjan Agrawal retweeted
कहा तो था उसने कि थाम लो
हाथ मेरा, दूंँगा मैं साथ तेरा..
और वो ठिठक गई
उसी मोड़ पर
जहाँ से आगे बढ़ना संभव न था..
बंँधे थे पैरों में जंजीर
उसे खुद हीं लिखनी थी
अपनी तक़दीर..
आज भी खड़ी है वो
उसी मोड़ पर
लेकिन नयन है सजल..
होठों पर ख़ामोश इल्तिज़ा
बस चले आओ...🦋
~ बिमला वर्मा
और अंत में उस लड़की ने,
अपने प्रेमी का हर कहा हमेशा के लिए मान लिया..!!!
~गुंजन शिशिर/@Gunj26

















