
India's biggest rural media platform. Gaon Radio. Video. Audio. Ground Reports. Surveys. Rural Insights. Founder: @neeleshmisra
Lucknow, India
Joined November 2011
- Tweets93.5K
- Following796
- Followers84.7K
- Likes3K
अब आप अपने खेत के लिए अगली फसल कौन सी करें कि उसमें ज्यादा मुनाफा हो? खेत में बोरिंग कहां कराएं जिससे सफल होने के चांस ज्यादा हों। इतनी ही नहीं, फसल में रोग कब लग सकता है? फसल का रेट कहां अच्छा मिलेगा? किसान अपने मोबाइल से AI से पूरी मदद पा सकते हैं।
#AI #artificialintelligence #hightechfarming #innovation
Full video : youtu.be/eqeIz0pIF9I?si=6yI7…
त्योहारी सीजन में लोगों को सस्ता प्याज उपलब्ध कराने के लिए पूर्वोत्तर में दो कांदा एक्सप्रेस से पहली बार प्याज भेजा गया। लगभग 440 मीट्रिक टन बफर प्याज की खेप 18 अक्टूबर 2026 तक अगरतला पहुंचने की उम्मीद है।
@jagograhakjago @AgriGoI @ChouhanShivraj @tripura_cmo @tripura_cmo #Kandaexpress #onionprice
एआई से हर क्षेत्र में काफी कुछ बदल रहा है। कृषि में भी एआई ने काफी बदलाव कर दिए हैं। अब आप खेत की मेड़ पर खड़े होकर या कहीं से भी मिट्टी की जांच कर सकते हैं। खेत में खड़ी फसल का उत्पादन कितना होगा ये भी बता सकते हैं। ज़मीन की पैमाईश और नक्शा भी आसानी से निकाला जा सकता है।
इस वीडियो में जानें कि कैसे AI से खेती में क्या-क्या बदलाव आ रहे हैं?
youtu.be/eqeIz0pIF9I?si=LT5N…
#AI #AIinagriculture #smartfarming #hightechfarming #innovativefarming
किसानों की आमदनी कैसे बढ़े? किन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा किसान पा सकते हैं? इसका जवाब बता रहे हैं राजस्थान के प्रगतिशील किसान राकेश चौधरी। जिन्होंने राज्य में औषधीय फसलों की खेती को पहचान दी है। राकेश चौधरी बता रहे हैं कि औषधीय फसलों की खेती में भी कौन सी फसलें हैं जिनसे किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।
#AromaticPlantsCultivation #aromaticplantsfarming #CIMAP @ChouhanShivraj #farmer #FarmerIncome #FarmerCrisis #farmersmarket @AgriGoI @icarindia @CSIRCIMAP
यूपी में बारिश और बाढ़ से हुए फसलों के नुकसान का डिजिटल क्रॉप सर्वे 12 अक्टूबर तक पूरा करके किसानों को सहायता पहुंचाई जाएगी। फसल नुकसान का आकलन केवल लेखपाल और कानूनगो की रिपोर्ट के आधार पर नहीं होगा। उप जिलाधिकारी और तहसीलदार डिजिटल क्रॉप सर्वे का क्रॉस-वेरिफिकेशन भी करेंगे।
हर स्थिति में 12 अक्टूबर तक राहत पोर्टल पर डिजिटल क्रॉप सर्वे के अनुसार फसल नुकसान की फीडिंग पूरी कर ली जाएगी। सर्वे रिपोर्ट रोज गूगल शीट और पोर्टल पर दर्ज करनी होगी। बजट की मांग भी पोर्टल पर दर्ज वास्तविक आंकड़ों के आधार पर की जाएगी।
नुकसान का आकलन अधिक वैज्ञानिक और तथ्यपरक बनाने के लिए आईएमडी और एडब्ल्यूएस-एआरजी की रिपोर्ट व आंकड़ों का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे संबंधित क्षेत्रों में वास्तव में कितनी बारिश हुई, इसका सही आकलन किया जा सकेगा। बारिश के वास्तविक आंकड़ों और डिजिटल सर्वे को आधार बनाकर फसल नुकसान का निर्धारण किया जाएगा।
#cropsurvey #cropdamage #farmercrisis @UPGovt @myogiadityanath @rahat_up #climatechange
🤖 Made with AI
नदियों और तालाबों में प्रदूषण करने वाली जलकुंभी से क्या साड़ियां बनाई जा सकती हैं? ऐसा ही अनोखा प्रयोग किया जमशेदपुर, झारखंड के गौरव आनंद ने। तालाबों से जलकुंभी साफ हो रही है, और उसे प्रोसेस करके साड़ियां बना रहे हैं।
#waterpollution #CPCB #goodstory @CPCB_OFFICIAL #waterhyacinth
रबाब कश्मीर की पहचान है। भारत में रबाब अफगानिस्तान से आया। आज कश्मीर की पहचान रबाब को बचा रहे हैं कुछ युवा। जानिए कैसे बनता है रबाब? क्या हैं इसकी विशेषताएं?
#traditionalmusic #MusicLovers #Rabab #Kashmirimusic
किसानों की कमाई का बड़ा हिस्सा बिचौलियों के पास चला जाता है, और किसानों को उचित दाम नहीं मिलता। किसानों को बेहतर दाम मिलें, इसके लिए किसानों को प्रोसेसिंग शुरू करनी होगी। किसान उत्पादन के साथ-साथ बेचना भी सीखें, इसके लिए उन्हें FPO बनाकर प्रोसेसिंग करके बेचने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। आज कई एफपीओ का टर्नओवर करोड़ों में है।
जानें कैसे फूड प्रोसेसिंग के बाद किसानों के उत्पादों की कीमत दोगुनी हो जाती है। किसान प्रोसेसिंग से कैसे आमदनी बढ़ा सकते हैं ? एफपीओ से एक्सपोर्ट तक कर सकते हैं।
@AgriGoI @Agribih @icarindia @ChouhanShivraj @myogiadityanath #FPO @NABARDOnline #FPC #foodprocessing @chiragpaswan
Full video : youtu.be/OoRHpx94Nbc?si=0C-8…
किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए पॉलिसी में किस तरह के बदलाव सरकार को करने चाहिए? जेट्टा फार्म्स के फाउंडर ऋतुराज शर्मा का मानना है कि सब्सिडी को बढ़ावा न देकर, इंफ्रास्ट्रक्चर और एग्रीगेशन पर जोर देना चाहिए। अगर ये दो चीजें सरकार अच्छे से व्यवस्थित कर दे, तो किसान बाकी चीजें अपने आप ही कर लेगा।
@icarindia @AgriGoI @ZettaFarms #farming #sustainablefarming #profitablefarming
🤖 Made with AI
आज से ग्रेटर नोएडा में शुरू हुए उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में पारंपरिक हुनर से लेकर आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग तक की ताकत की प्रदर्शनी लगी है। व्यापारिक संभावनाओं की तलाश में इस बार 90 देशों से 600 से अधिक विदेशी खरीदार पहुंचे हैं, जबकि 2,400 से अधिक हुनरमंद और कंपनियां उत्पादों के साथ ट्रेड शो में हिस्सा ले रही हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमितशाह ने उद्घाटन करते हुए कहा, निवेश के लिए चार प्रमुख शर्तें होती हैं- अच्छी कानून-व्यवस्था, अनुकूल औद्योगिक नीति, सक्रिय सरकार और उद्योगों की मदद करने का उत्साह। आज उत्तर प्रदेश में ये चारों स्थितियां मौजूद हैं।
@myogiadityanath @myogioffice @AmitShah @nsitharamanoffc #uppesittarkväll @upits2024 @SGinIndia @UP_ODOP @NandiGuptaBJP @upmsme #BrajeshPathak





