DEO Baghpat (@DEO_Baghpat) header
DEO Baghpat (@DEO_Baghpat) profile picture

This is the official X handle of DEO Baghpat. Follow us for regular election-related updates from District #Baghpat.

Joined January 2014
Photo by DEO Baghpat (@DEO_Baghpat)Photo by DEO Baghpat (@DEO_Baghpat)Photo by DEO Baghpat (@DEO_Baghpat)Photo by DEO Baghpat (@DEO_Baghpat)Photo by DEO Baghpat (@DEO_Baghpat)Photo by DEO Baghpat (@DEO_Baghpat)Photo by DEO Baghpat (@DEO_Baghpat)Photo by DEO Baghpat (@DEO_Baghpat)Photo by DEO Baghpat (@DEO_Baghpat)Photo by DEO Baghpat (@DEO_Baghpat)
DEO Baghpat retweeted
कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश (प्रेस विज्ञप्ति) 28 एवं 29 नवंबर को अभियान दिवसों में भी मिलेगा मतदाता सूची में नाम जांचने एवं जुड़वाने का अवसर प्रदेश के 1.73 लाख बूथों पर आगामी विशेष अभियान दिवसों में भी बीएलओ रहेंगे उपस्थित 21 एवं 22 नवंबर के अभियान में शामिल न हो पाने वाले नागरिक, अगले विशेष अभियान दिवसों में कर सकते हैं प्रतिभाग मतदाता सूची में अपना और परिवार के सदस्यों के नाम की ऑनलाइन भी की जा सकती जांच, नाम न होने पर फॉर्म-6 भरकर कराएं पंजीकरण लखनऊ, 22 नवंबर 2026 उत्तर प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत आज 22 नवंबर को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) आलेख्य मतदाता सूची एवं पर्याप्त संख्या में फार्मों (6, 7 एवं 8) के साथ सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक उपस्थित रहे। नागरिकों को अपने और परिवार के सदस्यों के नाम मतदाता सूची में जांचने तथा नाम न होने पर फॉर्म-6 भरकर पंजीकरण कराने के लिए जागरूक किया गया। यदि कोई नागरिक 21 एवं 22 नवंबर को आयोजित विशेष अभियान दिवस में किसी कारणवश अपने मतदेय स्थल पर नहीं पहुंच सके हैं, तो भी परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आगामी 28 नवम्बर (शनिवार) एवं 29 नवंबर (रविवार) को भी विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। इन दिवसों पर नागरिक अपने मतदेय स्थल पर पहुंचकर बीएलओ से संपर्क कर मतदाता सूची में अपना एवं परिवार के सदस्यों का नाम जांच सकते हैं और नाम नहीं होने पर फॉर्म-6 भरकर जमा कर सकते हैं। मतदाता सूची में नाम दर्ज होना मतदान के लिए आवश्यक है, इसलिए सभी पात्र नागरिक को समय रहते अपना पंजीकरण सुनिश्चित कराना चाहिए। प्रदेश के 1.73 लाख बूथों पर आयोजित विशेष अभियान दिवस के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा आज भी विभिन्न जनपदों में पहुंचकर बीएलओ की उपस्थिति, आलेख्य मतदाता सूची एवं आवेदन फार्मों की उपलब्धता, बूथ लेवल एजेंटों की सहभागिता, मतदाता सहायता डेस्क तथा पंजीकरण कार्य की प्रगति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पात्र नागरिकों, विशेषकर युवाओं एवं महिलाओं के पंजीकरण, बीएलओ के माध्यम से घर-घर संपर्क, बुक ए कॉल विद बीएलओ के लंबित प्रकरणों तथा 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाताओं की पहचान की जानकारी ली। बीएलओ को निर्देशित किया गया कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से छूटने न पाए और सभी लंबित प्रकरणों का नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। प्रदेश वासियों से अनुरोध है कि वे आगामी 28 एवं 29 नवम्बर को आयोजित होने वाले विशेष अभियान दिवसों को सफल बनाने की मुहिम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें। मतदाता सूची में नाम की जांच ऑनलाइन भी की जा सकती है। इसके लिए नागरिक सेवा पोर्टल voters.eci.gov.in अथवा ECINET मोबाइल ऐप का उपयोग किया जा सकता है। नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म-6 तथा मतदाता विवरण में संशोधन या स्थानांतरण के लिए फॉर्म-8 भर सकते हैं। विशेष अभियान दिवसों की प्रतीक्षा किए बिना निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है। सभी पात्र नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित कर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। @ECISVEEP @ANI @ians_india @PTI_News @DDNewslive @airnewsalerts @SpokespersonECI
7
60
2
73
21,630
DEO Baghpat retweeted
कोई मतदाता न छूटे! उत्तर प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2027 के अंतर्गत आज, 22 नवम्बर 2026 को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जा रहा है। आलेख्य मतदाता सूची में नाम जांचने, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने एवं प्रविष्टियों में सुधार करवाने के लिए विशेष अभियान में बढ़ चढ़ कर सहभागिता करें। विशेष अभियान में सहभागिता करें, लोकतंत्र को सशक्त करें! @ECISVEEP @ANI @ians_india @PTI_News @DDNewslive @airnewsalerts @SpokespersonECI
3
30
1
34
3,482
DEO Baghpat retweeted
कोई मतदाता न छूटे उत्तर प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण–2027 के अंतर्गत आज दिनांक 22 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। दिनांक 28 नवंबर 2026 (शनिवार) एवं 29 नवंबर 2026 (रविवार) को भी प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जाएगा। @ECISVEEP @ANI @ians_india @PTI_News @DDNewslive @airnewsalerts @SpokespersonECI
2
27
1
34
3,421
DEO Baghpat retweeted
#SVEEP: लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भागीदारी जरूरी। आज #SSR2027 के अंतर्गत विशेष अभियान दिवस पर यूथ आइकॉन अमन कुमार ने बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम जांचा। #बागपत के सभी नागरिक 21-22 एवं 28-29 नवंबर को अपने बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें।
3
2
7
466
ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली को समझें, जागरूक मतदाता बनें। #SVEEP अभियान के तहत स्थापित ईवीएम प्रदर्शन केंद्रों के माध्यम से मतदाताओं को डमी मतदान का अवसर देकर मतदान प्रक्रिया से परिचित कराया जा रहा है। #Baghpat #EVM #VVPAT @ECISVEEP @ceoup @BagpatDm @DEO_Baghpat
#SVEEP: ईवीएम की कार्यप्रणाली से परिचित हो रहे मतदाता। विधानसभा क्षेत्र 52-बागपत के तहसील मुख्यालय खेकड़ा पर स्थापित ईवीएम प्रदर्शन केंद्र पर मतदाता डमी वोटिंग कर ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रक्रिया को समझ रहे हैं और मतदान प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। @ceoup @ECISVEEP
1
1
46
DEO Baghpat retweeted
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 21 नवंबर 2026 को विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधानसभा 52 बागपत के क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) द्वारा उपस्थित रहकर मतदाताओं से आवेदन प्राप्त किए गए तथा नए मतदाताओं के पंजीकरण, नाम विलोपन एवं संशोधन हेतु फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 भरवाए गए और साथ ही मतदान केंद्रों पर सहायता केंद्र बनाए गए
1
1
17
DEO Baghpat retweeted
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 21 नवंबर 2026 को विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधानसभा 52 बागपत के क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) द्वारा उपस्थित रहकर मतदाताओं से आवेदन प्राप्त किए गए तथा नए मतदाताओं के पंजीकरण, नाम विलोपन एवं संशोधन हेतु फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 भरवाए गए और साथ ही मतदान केंद्रों पर सहायता केंद्र बनाए गए
1
1
17
DEO Baghpat retweeted
मतदाता जागरूकता अभियान (SVEEP) आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत विधानसभा क्षेत्र 52-बागपत के विकासखंड खेकड़ा एवं पिलाना की ग्राम पंचायतों में दिनांक 21 नवंबर 2026 को स्वीप कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान जन चौपाल एवं जन संवाद के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया तथा फॉर्म-6, 7 एवं 8 की जानकारी देते हुए बीएलओ की उपस्थिति में पात्र मतदाताओं के फॉर्म भरवाए गए। संदेश: कोई मतदाता पीछे न छूटे
1
1
18
DEO Baghpat retweeted
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 22 नवंबर 2026 को विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधानसभा 52 बागपत के क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) द्वारा उपस्थित रहकर मतदाताओं से आवेदन प्राप्त किए गए तथा नए मतदाताओं के पंजीकरण, नाम विलोपन एवं संशोधन हेतु फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 भरवाए गए
1
2
33
लोकतंत्र की मजबूती जनभागीदारी से आती है। गांव-गांव संगोष्ठियों और जनसंवाद के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश पहुंचाया जा रहा है। #SVEEP #Baghpat स्वीप बागपत एप से जुड़ें: linktr.ee/sveepbaghpat @ECISVEEP @ceoup @CommissionerMe3 @DComm_sre
आज विशेष अभियान दिवस पर EROs गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों के साथ संगोष्ठी के माध्यम से #SVEEP मतदाता जागरूकता अभियान चला रहे हैं। नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, त्रुटियों में संशोधन एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए जागरूक किया जा रहा है। @ceoup
2
57
विशेष अभियान दिवस पर बूथ स्तर तक निर्वाचन कार्यों की निगरानी और पात्र नागरिकों की सहभागिता हेतु EROs सक्रिय रूप से अपने विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण कर रहे हैं। #SVEEP #Baghpat स्वीप बागपत एप से जुड़ें: linktr.ee/sveepbaghpat @ECISVEEP @ceoup @CommissionerMe3 @DComm_sre
#ECI के निर्देशों के क्रम में आज #SSR2027 के तहत विशेष अभियान दिवस पर सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी #EROs अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर बूथों पर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों एवं बीएलओ की उपस्थिति का जायजा ले रहे हैं। @ceoup @CommissionerMe3
1
2
61
मतदाता सूची की शुद्धता एवं पुनरीक्षण कार्यों की नियमित निगरानी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसके क्रम में Dy. DEO श्री राजीव कुमार राय निरीक्षण जारी है। #Baghpat #SSR2027 स्वीप बागपत एप से जुड़ें: linktr.ee/sveepbaghpat @ECISVEEP @ceoup @CommissionerMe3 @DComm_sre
आज उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव कुमार राय @rajeevrai001 ने सिसाना के बूथों का #निरीक्षण कर बीएलओ की उपस्थिति एवं मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों का जायजा लिया। निर्वाचन सुविधाओं के लिए स्वीप बागपत एप से जुड़ें: linktr.ee/sveepbaghpat @ceoup @CommissionerMe3
1
44
एक जागरूक नागरिक बनें, अपने पूरे परिवार को मतदाता सूची में नाम जांचने के लिए प्रेरित करें। पात्र युवाओं का पंजीकरण कराएं और इस संदेश को घर-घर तक पहुंचाएं। #SVEEP #Election2027 स्वीप बागपत एप से जुड़ें: linktr.ee/sveepbaghpat @ECISVEEP @ceoup @CommissionerMe3 @DComm_sre
घर के हर पात्र सदस्य का नाम मतदाता सूची में आज ही जांचें! यदि नाम छूट गया है तो फॉर्म-6 के माध्यम से पंजीकरण कराएं। नाम, पता या अन्य विवरणों में त्रुटि होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत संशोधन भी करा सकते हैं। स्वीप बागपत एप: linktr.ee/sveepbaghpat @ceoup @CommissionerMe3
1
40
लोकतंत्र में भागीदारी की शुरुआत अपने नाम की पुष्टि से करें। आज ही अपने बूथ पर पहुंचें, बीएलओ से मिलें और मतदाता सूची में अपना नाम जांचें। #Baghpat #SVEEP स्वीप बागपत एप से जुड़ें: linktr.ee/sveepbaghpat @ECISVEEP @ceoup @CommissionerMe3 @DComm_sre
#बागपत चला बूथ की ओर! विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2027 के अंतर्गत बीएलओ से मिलकर मतदाता सूची में नाम जांचें। नए मतदाता पंजीकरण, नाम संशोधन एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए बूथ पर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाएं। #Baghpat #SVEEP #Election2027 @ceoup @DComm_sre @CommissionerMe3
1
38
कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। इस उद्देश्य से जनपद के सभी 1049 मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस संचालित किया जा रहा है। #SSR2027 #Baghpat स्वीप बागपत एप से जुड़ें: linktr.ee/sveepbaghpat @ECISVEEP @ceoup @CommissionerMe3 @DComm_sre
This quoted post is unavailable.
26
मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित करना प्रत्येक पात्र नागरिक की जिम्मेदारी है। स्वयं जागरूक बनें और परिवार के सभी पात्र सदस्यों को भी जागरूक करें। #SVEEP #Baghpat स्वीप बागपत एप से जुड़ें: linktr.ee/sveepbaghpat @ECISVEEP @ceoup @CommissionerMe3 @DComm_sre
आज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2027 के अंतर्गत #बागपत के समस्त बूथों पर बीएलओ उपस्थित रहकर मतदाता सूची से संबंधित कार्य कर रहे हैं। पात्र नागरिकों से अपील है कि वे बूथ पर पहुंचकर अपना एवं परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम मतदाता सूची में अवश्य जांचें। #SVEEP @ceoup
34
#SSR2027 के तहत जनपद #बागपत में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने हेतु Dy. DEO श्री राजीव कुमार राय ने विधानसभा क्षेत्र 52-बागपत के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज स्थित बूथों का निरीक्षण किया। @ECISVEEP @ceoup @CommissionerMe3
74
#ECI के निर्देशानुसार #SSR2027 के तहत जनपद #बागपत में संचालित विशेष अभियान के क्रम में Dy. DEO श्री राजीव कुमार राय @rajeevrai001 एवं ERO श्री दिग्विजय सिंह @digvijay031 ने सिसाना कंपोजिट विद्यालय के बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। @ECISVEEP @ceoup @CommissionerMe3
75
#ECI के निर्देशानुसार #SSR2027 के तहत जनपद #बागपत के सभी बूथों पर संचालित विशेष अभियान के क्रम में Dy. DEO श्री राजीव कुमार राय @rajeevrai001 ने बागपत शहर के बूथों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्वीप बागपत एप: linktr.ee/sveepbaghpat @ECISVEEP @ceoup @CommissionerMe3
57
जागरूक युवा की पहचान, मतदाता सूची में हो नाम! आज जनपद #बागपत के प्रख्यात यूथ आइकॉन अमन कुमार ने विशेष अभियान दिवस पर बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम जांचा और युवाओं को भी प्रेरित किया। स्वीप बागपत एप से जुड़ें: linktr.ee/SveepBaghpat @ECISVEEP @ceoup @CommissionerMe3
#SVEEP: लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भागीदारी जरूरी। आज #SSR2027 के अंतर्गत विशेष अभियान दिवस पर यूथ आइकॉन अमन कुमार ने बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम जांचा। #बागपत के सभी नागरिक 21-22 एवं 28-29 नवंबर को अपने बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें।
38