District Aurangabad (@ArngDistrict) header
District Aurangabad (@ArngDistrict) profile picture

#IPRDAurangabad. Official handle of District Administration Aurangabad. #Address: DPRO Office, Collectorate, Aurangabad, Bihar- 824101

Aurangabad, Bihar
Joined May 2020
Photo by District Aurangabad (@ArngDistrict)Photo by District Aurangabad (@ArngDistrict)Photo by District Aurangabad (@ArngDistrict)Photo by District Aurangabad (@ArngDistrict)Photo by District Aurangabad (@ArngDistrict)Photo by District Aurangabad (@ArngDistrict)Photo by District Aurangabad (@ArngDistrict)Photo by District Aurangabad (@ArngDistrict)Photo by District Aurangabad (@ArngDistrict)Photo by District Aurangabad (@ArngDistrict)
औरंगाबाद के दाउदनगर में VB-G RAM G की समीक्षा बैठक। उप विकास आयुक्त ने सभी पंचायतों में श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने और मानव दिवस सृजन में तेजी लाने के निर्देश दिए। श्रमिक नियोजन शून्य रहने पर पंचायत रोजगार सेवक के मानदेय में कटौती होगी। @ArngDistrict #BiharNews #RuralDevelopment
1
2
421
District Aurangabad retweeted
बिहार सरकार के प्रयासों से महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। किशनगंज की कृष्णा देवी की कहानी इस बदलाव की एक झलक है। जीविका से जुड़कर उनके जीवन में नए अवसरों के द्वार खुले और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का रास्ता मिला। #JEEViKA #BadlawKiKahani #WomenEmpowerment #CMSamrat #samratchoudhary
1
13
1
10
3,669
District Aurangabad retweeted
औरंगाबाद जिला में अब स्वाद का एक नया ठिकाना है। दानी बीघा स्थित 'दीदी की रसोई एक्सप्रेस' में जीविका दीदियाँ अपने हाथों से स्वादिष्ट और किफायती नाश्ता परोस रही हैं। लोगों को यहाँ का स्वाद पसँद आ रहा है, तो दीदियों को मिल रहा है अपनी मेहनत से पहचान बनाने का मौका। तो अगर आपको भी औरंगाबाद में कुछ स्वादिष्ट खाने का मन हो, तो दीदी की रसोई एक्सप्रेस आना न भूलें। यहाँ जीविका दीदियों के हाथों से बने ताज़ा स्नैक्स का स्वाद भी मिलेगा और उनकी मेहनत की एक खूबसूरत झलक भी। . . #DidiKiRasoiExpress #JEEVIKA #WomenEntrepreneurship #LocalFood #SelfReliantWomen #SamriddhBihar #DidiKiRasoi @MoRD_GoI @BiharRDD @ArngDistrict
4
10
884
📹 माननीय प्रधानमंत्री के राघोपुर, वैशाली कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार के दिनांक 21 नवंबर 2026 को राघोपुर, वैशाली में प्रस्तावित कार्यक्रम के सफल एवं सुचारु आयोजन को लेकर आज दिनांक 20 नवंबर 2026 को मुख्य सचिव, बिहार सरकार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) शामिल हुईं। इस दौरान कार्यक्रम की तैयारियों, विभिन्न व्यवस्थाओं, संबंधित पदाधिकारियों के बीच समन्वय एवं आयोजन की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में अपर समाहर्ता श्री अनुग्रह नारायण सिंह, जिला गोपनीय प्रभारी श्री श्वेतांक लाल, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती श्वेता प्रियदर्शी, जिला योजना पदाधिकारी श्री अविनाश प्रकाश एवं नजारत उप समाहर्ता श्री रितेश यादव भी उपस्थित रहे। मुख्य सचिव, बिहार सरकार ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने तथा आपसी समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया। 📺 कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सभी जिलों में उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके माध्यम से जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी सीधे कार्यक्रम से जुड़कर माननीय प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव फीड देखेंगे। जिला प्रशासन, औरंगाबाद द्वारा प्राप्त निर्देशों के आलोक में आवश्यक तैयारियां एवं समन्वय सुनिश्चित किया जा रहा है। #Aurangabad #Bihar #PMProgram #DistrictAdministration #Governance #SamratChoudhary #CMSamrat Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar
5
412
District Aurangabad retweeted
पटना की विजेता कुमारी ने सिक्की कला का प्रशिक्षण लेकर अपनी हुनर को नई पहचान दी है। उनके हाथों से बने उत्पाद मेलों में लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं और उनके काम की सराहना भी हो रही है। #samratchoudhary #CMSamrat #UdhyogKoBadhava #IndustrialGrowth
3
6
2
13
3,120
जिले में जीविका के माध्यम से मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अधिक से अधिक पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने एवं मतदाता सूची में दर्ज विवरणों में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक : 20 नवंबर 2026 को औरंगाबाद जिले में जीविका के माध्यम से व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस क्रम में जिले के सभी प्रखंडों में संचालित जीविका स्वयं सहायता समूहों, ग्राम संगठनों एवं संकुल स्तरीय संघों की बैठकों में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम पर विशेष चर्चा की गई। इस दौरान जीविका दीदियों को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित विशेष अभियान दिवसों की जानकारी देते हुए अपने परिवार एवं आस-पड़ोस के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की गई। बैठकों में बताया गया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम हटाने तथा नाम, पता एवं अन्य विवरणों में त्रुटियों के सुधार के लिए दिनांक 21 एवं 22 नवंबर 2026 तथा 05 एवं 06 दिसंबर 2026 को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। अभियान के तहत जीविका दीदियों से अपील की गई कि वे अपने परिवार एवं आसपास के ऐसे युवाओं, जो 01 जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं, उनका नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए प्रेरित करें। इसके साथ ही जिन पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे नाम जुड़वाने हेतु आवेदन करें। मतदाता सूची में नाम, पता अथवा अन्य विवरणों में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर आवश्यक सुधार के लिए तथा नियमानुसार नाम हटाने के लिए भी निर्धारित प्रपत्रों में आवेदन करने की जानकारी दी गई। जीविका के माध्यम से यह जागरूकता संदेश जिले के सभी सामुदायिक संगठनों तक पहुंचाया गया है, ताकि जीविका दीदियां अपने सामाजिक नेटवर्क के माध्यम से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। जीविका का यह प्रयास है कि जिले का कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे तथा सभी योग्य नागरिक अपने मताधिकार के प्रति जागरूक होकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाएं। #jeevika #specialsummaryrevision #cmsamrat
3
162
Bihar Moves Ahead with Fresh Investments. A major boost to Bihar’s industrial growth! #BIADA has approved the allotment of 64.23 acres of industrial land to new industrial units, paving the way for an investment of ₹915.52 crore and approximately 2,300 employment opportunities across the state. The approvals were granted at the Project Clearance Committee (PCC) meeting of BIADA, chaired by Shri Naveen Kumar, IAS, Managing Director, BIADA. The committee today also approved proposals for Plug & Play facilities to facilitate faster establishment and commencement of industrial operations. Key Highlights: 🔹 33 Industrial Units Approved 🔹 64.23 Acres of Industrial Land 🔹 ₹915.52 Crore Proposed Investment 🔹 2,300 Approx. Employment Opportunities The proposed projects span multiple sectors and will come up across key industrial locations, including IA Kumarbagh, IA Sikandarpur, IA Patliputra, IA Fatuha, IA Bariyarpur, IGC Aurangabad, IA Nawanagar and IA Biharsharif. With expanding industrial infrastructure, faster investment facilitation and new employment opportunities, Bihar is steadily strengthening its position as an emerging manufacturing and investment destination. #BiharHaiTaiyar 🚨 उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में रफ्तार पकड़ता बिहार! #BuildAndBelieveInBihar #InvestInBihar #samratchoudhary #CMSamrat @CimGOI @samrat4bjp @officecmbihar @_ShreyasiSingh @kundan_ias @DoC_GoI @BiharIndustries @IPRDBihar @IndustriesBihar @BiharCabinet @investBihar @ficci_india @bimcgl @BSPCBOfficial @idabihar @startup_bihar @FollowCII @biharfoundation @lubindia @dm_patna @ArngDistrict @buxaradmin @dmnalanda
1
9
44
2,031
The approved projects span diverse sectors, including food processing, textiles, garment manufacturing, UPVC pipes, PU foam, bags and general manufacturing. With ready-to-use industrial infrastructure and streamlined land allotment, BIADA is strengthening the investment ecosystem, accelerating industrial growth and creating new employment opportunities across Bihar. #BiharHaiTaiyar 🚨 उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में रफ्तार पकड़ता बिहार! #BuildAndBelieveInBihar #InvestInBihar #samratchoudhary #CMSamrat @CimGOI @samrat4bjp @officecmbihar @_ShreyasiSingh @kundan_ias @DoC_GoI @BiharIndustries @IPRDBihar @IndustriesBihar @BiharCabinet @investBihar @ficci_india @bimcgl @BSPCBOfficial @idabihar @startup_bihar @FollowCII @biharfoundation @lubindia @dm_patna @ArngDistrict @buxaradmin @dmnalanda
5
19
474
District Aurangabad retweeted
कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल बिहार में सड़क संपर्क और आवागमन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस पुल से उत्तर एवं दक्षिण बिहार के बीच आवागमन अधिक सुगम हुआ है। स्थानीय नागरिकों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलने के साथ समय की बचत हो रही है और क्षेत्र में आर्थिक एवं सामाजिक विकास की नई संभावनाएं निरंतर बढ़ रही हैं। @samrat4bjp @RCD_Bihar #RoadConnectivity #KachchiDargahBidupur6LaneBridge #CMSamrat #samratchoudhary
1
14
5
25
3,802
#बिहार #औरंगाबाद : देव के ऐतिहासिक सूर्यकुंड में चैती छठ पर करीब 10 लाख श्रद्धालुओं ने उदयीमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। ➡️इसके साथ ही चार दिवसीय छठ अनुष्ठान संपन्न हुआ। ➡️जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा और पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा मेला क्षेत्र में कैंप कर मेला क्षेत्र में विधि - व्यवस्था की निगरानी करते रहें। रिपोर्ट : कमल किशोर @ArngDistrict @police_aurangab @AIRNewsHindi @ddnewsBihar
1
3
1
11
895
🙏☀️ ओडिशा से देव पहुंचे श्रद्धालु ने सूर्यकुंड तालाब पर संध्याकालीन अर्घ्य के दौरान देव के पौराणिक एवं ऐतिहासिक सूर्य मंदिर के धार्मिक महत्व को साझा किया। साथ ही देव कार्तिक छठ मेला-2026 में जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता एवं आवागमन के लिए की गई व्यापक व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। आस्था, श्रद्धा और सुव्यवस्थित आयोजन का संगम – देव कार्तिक छठ मेला-2026! #SamratChoudhary #CMSamrat #DevChhathMela2026 #ChhathMahaparv #AurangabadBihar #BiharTourism @IPRDBihar @BiharRevenue
4
244
🙏☀️ ओडिशा से देव पहुंचे श्रद्धालु ने सूर्यकुंड तालाब पर संध्याकालीन अर्घ्य के दौरान देव के पौराणिक एवं ऐतिहासिक सूर्य मंदिर के धार्मिक महत्व को साझा किया। साथ ही देव कार्तिक छठ मेला-2026 में जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता एवं आवागमन के लिए की गई व्यापक व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। आस्था, श्रद्धा और सुव्यवस्थित आयोजन का संगम – देव कार्तिक छठ मेला-2026! #SamratChoudhary #CMSamrat #DevChhathMela2026 #ChhathMahaparv #AurangabadBihar #BiharTourism @IPRDBihar @officecmbihar @BiharRevenue
1
6
362
🙏☀️ देव कार्तिक छठ मेला-2026 | आस्था, श्रद्धा और लोककल्याण का पावन संगम 🌅 लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर देव स्थित ऐतिहासिक सूर्यकुंड में संध्याकालीन अर्घ्य के दौरान जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) एवं पुलिस अधीक्षक, औरंगाबाद श्री उपेंद्र नाथ वर्मा ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की। 🙏 इस अवसर पर दोनों वरीय पदाधिकारियों ने भगवान सूर्य से समस्त जिलावासियों के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति एवं खुशहाली की मंगलकामना की। साथ ही सभी छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। ✨ पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व की देव नगरी में आयोजित देव कार्तिक छठ मेला-2026 में देश के विभिन्न राज्यों एवं क्षेत्रों से लाखों श्रद्धालु भगवान भास्कर के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए हैं। 🤝 जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने छठ महापर्व के सफल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण आयोजन में सभी की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए श्रद्धालुओं से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की। 🌞 छठी मईया एवं भगवान भास्कर की कृपा समस्त जिलावासियों पर बनी रहे और सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का संचार हो। #SamratChoudhary #CMSamrat #DevChhathMela2026 #ChhathPuja #AurangabadBihar #DistrictAdministration @IPRDBihar @BiharRevenue @officecmbihar
1
5
317
🙏☀️ देव कार्तिक छठ मेला-2026 : संध्याकालीन अर्घ्य के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर देव स्थित ऐतिहासिक सूर्यकुंड में संध्याकालीन अर्घ्य के दौरान जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) एवं पुलिस अधीक्षक, औरंगाबाद श्री उपेंद्र नाथ वर्मा ने सूर्यकुंड सहित संपूर्ण मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा तथा सुगम आवागमन के लिए की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। साथ ही प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। 🔹 सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन: घाटों एवं मेला क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग तथा सतत निगरानी की व्यवस्था। 🔹 यातायात एवं आवागमन: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निर्धारित रूट, यातायात प्रबंधन एवं प्रमुख चौक-चौराहों पर यातायात पुलिस की प्रतिनियुक्ति। 🔹 स्वास्थ्य एवं आपातकालीन सेवा: विभिन्न स्थलों पर स्वास्थ्य शिविर, चिकित्सा दल, एसडीआरएफ की टीम एवं गोताखोरों की तैनाती। 🔹 मूलभूत सुविधाएं: मेला क्षेत्र एवं छठ घाटों पर स्वच्छता, पर्याप्त प्रकाश, पेयजल तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था। 🔹 नियंत्रण एवं निगरानी: नियंत्रण कक्ष के माध्यम से व्यवस्थाओं की सतत निगरानी एवं श्रद्धालुओं की समस्याओं का त्वरित समाधान। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी अपने निर्धारित स्थलों पर उपस्थित रहकर पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। 🙏 जिला प्रशासन, औरंगाबाद की श्रद्धालुओं से अपील है कि निर्धारित मार्गों एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से छठ महापर्व के आयोजन में सहयोग प्रदान करें। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सेवा के लिए जिला प्रशासन सदैव तत्पर! #SamratChoudhary #CMSamrat #DevChhathMela2026 #ChhathMahaparv #AurangabadBihar #DistrictAdministration @IPRDBihar @BiharRevenue
2
12
860
🧹🌸 देव कार्तिक छठ मेला-2026 में स्वच्छता का विशेष ध्यान! देव कार्तिक छठ मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने के लिए टेंट सिटी के आसपास साफ-सफाई की व्यवस्था निरंतर जारी है। सफाई कर्मियों द्वारा नियमित रूप से परिसर की सफाई एवं कचरे का निष्पादन किया जा रहा है, ताकि आवासन स्थल स्वच्छ एवं व्यवस्थित बना रहे। जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा स्वच्छता एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। 🙏 स्वच्छ देव, सुंदर देव और सुरक्षित देव! जय छठी मैया! 🌞 #SamratChoudhary #CMSamrat #DevChhathMela2026 #CleanDev #SwachhBharat #AurangabadBihar @IPRDBihar
2
171
🚗☀️ देव कार्तिक छठ मेला-2026 में श्रद्धालुओं के लिए सुव्यवस्थित पार्किंग की विशेष व्यवस्था! देव कार्तिक छठ मेला में देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन, औरंगाबाद द्वारा निर्धारित स्थलों पर व्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था की गई है। जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) के नेतृत्व में वाहनों के सुचारू परिचालन, यातायात नियंत्रण एवं जाम की समस्या से बचाव के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को मेला क्षेत्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। 🙏 आपकी सुविधा और सुरक्षित आवागमन हमारी प्राथमिकता है। जय सूर्यदेव! जय छठी मैया! #SamratChoudhary #CMSamrat #DevChhathMela2026 #ParkingManagement #TrafficManagement #AurangabadBihar @IPRDBihar @BiharRevenue @officecmbihar
2
215
औरंगाबाद के देव कार्तिक छठ मेला-2026 में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए NCC एवं स्काउट एंड गाइड के कैडेट सेवा में जुटे हैं। कैडेट भीड़ प्रबंधन, आवागमन में सहयोग और श्रद्धालुओं को रास्ता दिखाने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए टेंट सिटी, आवासन स्थल, पेयजल, शौचालय, बिजली, साफ-सफाई और चिकित्सा सहित आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। @ArngDistrict @police_aurangab #NCC #DevChhathMela2026 #DevSuryaMandir
3
4
387
🚌☀️ देव कार्तिक छठ मेला-2026 में श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क परिवहन की विशेष सुविधा! देव कार्तिक छठ मेला में श्रद्धालुओं के सुगम एवं सुविधाजनक आवागमन के लिए जिला प्रशासन, औरंगाबाद द्वारा देव मोड़ से देव प्रखंड कार्यालय तक निःशुल्क परिवहन व्यवस्था की गई है। जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) के नेतृत्व में की गई इस पहल से दूर-दराज से आने वाले छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को आवागमन में काफी सहूलियत मिल रही है। 🙏 श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जय सूर्यदेव! जय छठी मैया! #SamratChoudhary #CMSamrat #DevChhathMela2026 #FreeTransport #AurangabadBihar #ChhathMahaparv @IPRDBihar @BiharRevenue
3
272
🙏☀️ देव कार्तिक छठ मेला-2026 में सेवा और समर्पण की मिसाल पेश कर रहे स्काउट एंड गाइड के बच्चे! देव कार्तिक छठ मेला में स्काउट एंड गाइड के बच्चे अपनी सेवाभावना एवं कर्तव्यनिष्ठा से श्रद्धालुओं का सहयोग कर रहे हैं। मेला परिसर में व्हीलचेयर के माध्यम से बुजुर्ग श्रद्धालुओं को आवागमन में सहायता प्रदान कर रहे हैं, ताकि उन्हें दर्शन एवं पूजा-अर्चना के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। इन बच्चों का सेवाभाव, सहयोग और समर्पण दूसरों के लिए प्रेरणादायक है। सेवा ही सच्ची श्रद्धा है! 🌸🙏 #SamratChoudhary #CMSamrat #DevChhathMela2026 #ScoutAndGuide #ServiceAndDedication #AurangabadBihar @IPRDBihar @BiharRevenue
3
234