Usha Singh (@ushakumarising1) header
Usha Singh (@ushakumarising1) profile picture

Educator, Learner, Reader, Studied@BHU,India

Patna, India
Joined March 2019
हमारा संविधान हमारी ताकत है। लोकतंत्र, स्वतंत्रता, समानता, न्याय और मानवीय गरिमा में आस्था का उद्घोष है। संविधान का सम्मान राष्ट्र का सम्मान है। संविधान दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं 👍 💐💐 #संविधानदिवस #लोकतंत्र #स्वतंत्रता #व्यक्ति #गरिमा
2
31
फिर छिड़ी रात बात फूलों की रात है या बरात फूलों की फूल के हार फूल के गजरे शाम फूलों की रात फूलों की। --मखदूम मुहिउद्दीन
3
16
एक दोपहर हरी सी,भरी सी ! कभी कभी थोड़ी फुर्सत भी व्यस्तताओं की तरह ही लगती है। ❤️ 🍀🌼🍀 #जिन्दगी #पहेली #घर #बात #बाजार
4
मसअला जब भी चराग़ों का उठा फ़ैसला सिर्फ़ हवा करती है सुपुर्द कर के उसे चाँदनी के हाथों में मैं अपने घर के अँधेरों को लौट आऊँगी वो तो ख़ुश-बू है हवाओं में बिखर जाएगा मसअला फूल का है फूल किधर जाएगा मैं सच कहूँगी मगर फिर भी हार जाऊँगी वो झूट बोलेगा और ला-जवाब कर देगा --परवीन शाकिर ❤️
2
36
एक छोटी सी, अप्रत्याशित आत्मीय मुलाकात,जो अविस्मरणीय बन गई।❤️ आपकी मधुर आवाज में हिन्दी में हुई वे बातें!मन को छू गईं। कोई रिश्ता जन्म से नहीं,पर जीवन का संघर्ष और साझा अनुभव कितने मजबूत रिश्ते जोड़ देता है! आभासी ही सही,पर कितने सच्चे 🍁 आप अक्सर ही याद आती हैं, एक खूबसूरत अहसास की तरह😊 हमारे समय की अनोखी लेखिका अरुंधति राय को जन्म दिन की हार्दिक बधाई और ढेरों शुभकामनाएं 💐🙏
4
40
बनारस सिर्फ मोक्ष की नगरी नहीं, बल्कि किस्सों, किरदारों, कला, संगीत, मस्ती और अल्हड़ मिज़ाज का एक अनोखा संसार है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और लेखक किल्लाडा सत्यनारायणा की पुस्तक ‘बहुरूपिया बनारस’ में हैं काशी के ऐसे ही अनदेखे रूप, जो बार-बार बनारस से प्यार करने की नई वजह देते हैं।
1
1
2
28
केले के पत्ते और भोजन का क्या संबंध है? जो भी हो, दोनों में प्रेम बहुत है!! पत्ते की गोद में चावल❤️ 🍀🌼🍀 #प्रेम #प्रश्न #भोजन #दक्षिण #उत्तर
3
37
एक सेहतमंद सुबह की दिनचर्या✨ आंवला + ताज़ी हल्दी + अदरक + करी पत्ते + नींबू इसे पीसें, छान लें, क्यूब्स में जमा लें और फ्रीजर में स्टोर करें। हर सुबह, बस 2 क्यूब्स निकालें, गर्म पानी डालें और आपका घर का बना सेहतमंद पेय तैयार है! ☕💚 एक बार की तैयारी, हफ़्तों तक आसान सुबह! 🫶
83
1
272
12,525
This salad is so delicious that I make it for my family almost every night
3
59
2
586
110,186
उत्तर - दक्षिण 🌼 आंध्र प्रदेश के व्यंजनों का असली स्वाद लेना हो तो 'नंदना' या 'नागार्जुन' जाइए। दक्षिण भारतीय मसालों का खूबसूरत समन्वय यहाँ के व्यंजनों को एक विशिष्ट स्वाद देता है। 🌿🍁 उत्तर भारतीयों के लिए तो यह स्वाद और मसालों की दुनिया की एक नई, रोमांचक और यादगार यात्रा जैसी है।🍀🍂 🌼 #उत्तर #दक्षिण #भोजन #स्वाद #यात्रा
3
100
Usha Singh retweeted
तीजन बाई : राजेन्द्र शर्मा samalochan.com/teejan-bai/
1
1
40
बधाई ! 22 अप्रकाशित कविताओं के साथ कवि रमाशंकर यादव 'विद्रोही' की 'संपूर्ण कविताएँ' अब आपके हाथों में...l 👍 कवि 'विद्रोही' कविता कहते थे, उन्होंने कभी कविता लिखी नहीं l न ही वे कभी कविता का शीर्षक बोलते थे l एक तरफ से कविता पढ़ते जाते थे और श्रोता मुग्ध होकर सुनते जाते थे l कैसी विलक्षण स्मृति रही होगी जो उन्हें अपनी संपूर्ण कविताएँ याद थीं l ऐसी स्थिति में पूर्व की अग्रज पीढी़ का हृदय से आभार, जिन्होंने कवि विद्रोही की कविताओं को उनसे सुन सुन कर हस्तलिपि में उतारा l अन्यथा हमें आज विद्रोही की एक भी कविता पढ़ने को नहीं मिलती l जार्जिया (देश) से JNU में पढ़ने आई 'माईया' ने विद्रोही की कई दुर्लभ कविताओं को उपलब्ध कराया l वे कवि रमाशंकर यादव 'विद्रोही' के व्यक्तित्व और कविताओं से बेहद प्रेम करती थीं l उन्होंने गंगा ढाबा JNU पर सालों विद्रोही के साथ बौद्धिक बहसों में समय गुजारा l इस क्रम में उन्होंने उनकी कई कविताओं को रिकॉर्ड किया l उनके पास कैमरा था उन्होंने ही पहली बार विद्रोही की तस्वीर खींची थी l JNU की दीवारों पर बने चेतना सम्पन्न चित्रों को पहली बार उन्होंने ही तस्वीर रूप में उतारने की शुरूआत की थी l 👏🌸 वैसे, 'नई खेती' कविता संग्रह (2018 ई.) में कई कविताएँ अधूरी हैं, जैसे- उनकी प्रसिद्ध कविता 'मोहनजोदड़ो की आखिरी सीढ़ी से' कविता में 6 पंक्तियां गायब हैं, 'बलबन' कविता में प्रारंभ की 4 पंक्तियाँ गायब हैं, 'नानी' और 'इंकलाब चाहिए' कविता में दो पंक्ति गायब हैं आदि आदि l ऐसे ही उनकी कई कविताओं में दो तीन कविता गुथी हुई हैं; जैसे - 'धरती धन पुजारी बाबा' कविता में प्रारंभ में एक अलग कविता गुथी है l 'डार्विन सूत्र' कविता के प्रारंभ में एक अलग ही कविता है l 'ये शायरी है नशा करती है' कविता में प्रारंभिक दो पैरा अलग कविता है उसके बाद उनकी शायरी शुरू होती है l 'दूध-पानी' कविता के अंत में एक अलग ही कविता गुथी हुई है l 'हमारी दुनिया हमारी भैंस' कविता के अंत में गज़ल गुथी हुई है l 'नाचेगी ऐसे कड़ाही में पूड़ि' कविता की अंतिम दो पंक्तियाँ 'ये शायरी है नशा करती है' की हैं जो इस कविता के नीचे गुथी हुई हैं l ऐसे ही 'दंगो के व्यापारी' कविता में दो कविता गुथी हुई है l ऐसी स्थिति अन्य कई कविताओं की भी हैं l... इस 'संपूर्ण कविताएँ' नामक संग्रह में अधूरी कविताओं को पुरानी से पुरानी और एकदम नई से नई रिकॉर्डिंग से सुनकर पूर्ण किया गया है l साथ ही, एक दूसरे में गुथी हुई कविताओं को बहुत सूक्ष्मता से अगल किया गया है l अलग हुई कविता को स्वतंत्र कविता के रूप में दिया गया है l इसी कारण इस संग्रह को तैयार होने में डेढ़ वर्ष का समय लगा l 👍 इसमें हिंदी और अवधी की कई नई कविताएँ दी गई हैं जो पहली बार प्रकाशित हो रही हैं l इसे उपलब्ध कराने हेतु कवि रमाशंकर यादव 'विद्रोही' के शुभ-चिंतकों का हृदय से आभार l 🌸🌸 संग्रह - संपूर्ण कविताएँ कवि रमाशंकर यादव 'विद्रोही' प्रस्तावना - राजेश जोशी भूमिका - संपादन - धर्मवीर यादव गगन राजकमल प्रकाशन, नई दिल्ली #कविता #साहित्य #साहित्यप्रेमी #पुस्तक #प्रकाशन
2
37
गाज़ा की एक माँ का दर्द, अरण्यानी ने भरतनाट्यम की भाषा में पिरोया है। इस परफ़ॉर्मेंस की एक झलक भीतर तक हिला देती है। शायद हम नरसंहार रोकने में बेबस हों, लेकिन अपनी संवेदना और इंसानियत को ज़िंदा तो रख सकते हैं। ‘लोरी’ 26 नवंबर | IIC, दिल्ली मैं रहूँगा, आप भी आइएगा।
175
128
35
411
63,687
इन रोशनियों के पीछे शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण का अंधेरा छिपा है।🙂 '70 घंटे काम करो' का जुमला यहीं से निकलता है । #Corporate #Exploitation #Economy #Youth #India
3
85
चरैवेति चरैवेति..! 😊
2
38
पुस्तक मेला के लिए भूमि पूजन ! 🙂 ये तो पहली बार देख रहे हैं!🤔 #पुस्तक #पूजा #पाठ #पटना
3
46
महामानव पधार रहे हैं! 🙂 #public #politics #patience #Patna
3
73