Joined July 2022
एक बेहतरीन अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे। गोवा में आज उनका निधन हो गया। ॐ शांति 🙏🙏
15
SHUBHAM MISHRA retweeted
कानपुर जोन पुलिस की ओर से समस्त जनमानस को विजयदशमी (दशहरा) पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं नई ऊर्जा का संचार करे तथा सत्य, धर्म और न्याय की सदैव विजय हो। #Vijayadashami
1
17
29
1,215
SHUBHAM MISHRA retweeted
खोए मोबाइल लौटे, चेहरे पर लौटी मुस्कान। गुम/खोए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत @sambhalpolice द्वारा 233 मोबाइल फोन, कीमत लगभग ₹43 लाख बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए। गुम हुई वस्तुओं को सही हाथों तक पहुँचाना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता की सुरक्षा, सुविधा और भरोसे को मजबूत करने का निरंतर प्रयास है। #RingReturn #GoodWorkUPP #TrustRecharged
5
202
230
16,007
SHUBHAM MISHRA retweeted
हर मोबाइल की वापसी—भरोसे की मजबूती गुम मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु कार्यवाही करते हुए @unnaopolice द्वारा 126 मोबाइल फोन, कीमत लगभग ₹25 लाख 20 हजार, बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए। वर्ष 2025 में कुल 525 मोबाइल फोन, कीमत लगभग ₹1.15 करोड़, बरामद किए गए। वहीं, वर्ष 2026 में जनवरी से अब तक 734 मोबाइल फोन, कीमत लगभग ₹1 करोड़ 51 लाख 70 हजार, बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए है। यूपी पुलिस तकनीक, ट्रेसिंग और सतत प्रयासों के माध्यम से नागरिकों की संपत्ति को सुरक्षित लौटाने के लिए प्रतिबद्ध है। #RingReturn #GoodWorkUPP #TrustRecharged
7
219
272
14,300
SHUBHAM MISHRA retweeted
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस— डेढ़ माह के मासूम की खरीद-फरोख्त की घटना का @kasganjpolice द्वारा 24 घंटे के अंदर अनावरण करते हुए बच्चे की माँ एवं अन्य 02 महिला अभियुक्त सहित कुल 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से बच्चे की खरीद-फरोख्त के ₹80 हज़ार नक़द एवं मासूम बालक को सकुशल बरामद किया गया है। बच्चे की मां ने अपने डेढ़ माह के पुत्र को दवा दिलाने के बहाने कासगंज जाने की बात बताई। वहां बस स्टैंड पर एक अज्ञात महिला को बच्चा सौंपकर स्वयं लघुशंका के लिए चली गई। वापस लौटने पर बच्चे के गायब होने की बात कहकर उसके खो जाने का नाटक किया और 1076 पर झूठी सूचना दी। जांच एवं पूछताछ में सामने आया कि बच्चे की मां ने एक डॉक्टर एवं उनकी पत्नी के माध्यम से अपने डेढ़ माह के पुत्र का सौदा किया था। बच्चे को खरीदने वाले दंपति ने भी बच्चे को खरीदने की बात स्वीकार की। पुलिस द्वारा अभियुक्तों की निशानदेही पर सौदे से संबंधित धनराशि बरामद की गई। इस प्रकार, बच्चे के गायब होने की झूठी कहानी के पीछे उसे बेचकर आर्थिक लाभ प्राप्त करने का मामला प्रकाश में आया। #MissionShakti6 #GoodWorkUPP #UPPAgainstCrime
6
212
242
9,224
SHUBHAM MISHRA retweeted
अज्ञात व्यक्ति द्वारा APK फाइल के माध्यम से पीड़ित से साइबर ठगी किए गए ₹50,000/- @maupolice थाना साइबर क्राइम द्वारा पीड़ित को वापस कराए गए। खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। #UPPCracksCyberCrime #UPAgainstCyberCrime #CyberSafeUP
9
188
224
28,804
SHUBHAM MISHRA retweeted
#adgzonekanpur श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से कानपुर जोन के समस्त जनपद प्रभारियों के साथ अपराध एवं कानून-व्यवस्था तथा अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं के सम्बन्ध में समीक्षा गोष्ठी की गयी। गोष्ठी में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, महिला एवं बाल अपराध, मिशन शक्ति फेज-6.0, आगामी चुनावों की सुरक्षा तैयारियों, आगामी त्योहार के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों, साइबर अपराध, लंबित विवेचनाओं, सोशल मीडिया मॉनीटरिंग, ऑपरेशन कन्विक्शन तथा वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही की गहन समीक्षा की गयी। अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के अनुरूप सक्रिय, वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों तथा चिन्हित माफियाओं के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर कार्यवाही व गंभीर अपराधों में सशक्त पैरवी कर अधिकाधिक अभियुक्तों को सजा दिलाने के निर्देश दिए गए । संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता एवं प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। महिला अपराधों में त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही, पीड़िताओं को प्रभावी सहायता तथा महिला सुरक्षा अभियानों की निरंतर समीक्षा व जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण तथा प्रभावी मॉनीटरिंग करने के साथ आगामी चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी त्योहारों के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, प्रभावी गश्त एवं पेट्रोलिंग तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करनें के निर्देश भी दिए गए। साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही एवं जन-जागरूकता, लंबित विवेचनाओं के वैज्ञानिक एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक/अफवाहजनक सूचनाओं का तत्काल खंडन एवं तथ्यात्मक जानकारी के प्रभावी प्रसार पर विशेष बल दिया गया। समीक्षा गोष्ठी में श्री आकाश कुलहरि, पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, झांसी एवं श्री यमुना प्रसाद, पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
21
33
1,968
SHUBHAM MISHRA retweeted
अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, त्योहारों और चुनावों को लेकर पुलिस अलर्ट - #adgzonekanpur श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ
1
20
22
1,247
SHUBHAM MISHRA retweeted
.@dgpup महोदय द्वारा मिशन शक्ति केन्द्रों के क्रियान्वयन में आ रही व्यवहारिक कठिनाइयों तथा उनके प्रभावी एवं बेहतर संचालन से संबंधित विषयों के व्यवहारिक एवं तथ्यपरक विश्लेषण हेतु प्रदेश के समस्त 08 जोनल अपर पुलिस महानिदेशकों की अध्यक्षता में 08 समितियों का गठन करते हुए कानपुर जोन को मिशन शक्ति केन्द्रों के संबंध में प्रशिक्षण की समग्र आवश्यकता, प्रशिक्षण के प्रकार एवं विषय-वस्तु, प्रशिक्षण की अवधि एवं आवृत्ति (Frequency), प्रशिक्षण के माध्यम तथा प्रशिक्षण सामग्री के विकास/तैयारी से संबंधित कार्य आवंटित किया गया। मिशन शक्ति केन्द्रों के प्रभावी एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु प्रशिक्षण की आवश्यकता, विषय-वस्तु एवं कार्यप्रणाली का विश्लेषण करते हुए 11 नवीन एवं उपयोगी प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों (Framework/Curriculum) को तैयार कराये जाने में उल्लेखनीय योगदान हेतु #adgzonekanpur श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा जोनल कार्यालय में कार्यरत श्रीमती रत्ना पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक/स्टॉफ ऑफीसर व जया परिहार विशेष कार्याधिकारी को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। इस सराहनीय प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनको हार्दिक शुभकामनांए एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी।
1
21
24
955
SHUBHAM MISHRA retweeted
मिशन शक्ति केन्द्रों के प्रशिक्षण पाठ्यक्रम तैयार करनें में उल्लेखनीय योगदान देने पर जोनल कार्यालय में कार्यरत् श्रीमती रत्ना पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक/स्टॉफ ऑफीसर व जया परिहार, विशेष कार्याधिकारी को #adgzonekanpur श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ ने किया सम्मानित।
17
19
1,047
SHUBHAM MISHRA retweeted
#adgzonekanpur श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, विकास नगर, कानपुर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, नैतिक मूल्यों एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को आत्मसात करने तथा जिम्मेदार नागरिक बनकर समाज एवं देश के विकास में योगदान देने हेतु प्रेरित किया गया।
1
19
22
816
SHUBHAM MISHRA retweeted
#adgzonekanpur श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा जनपद फतेहगढ़ भ्रमण दौरान रिजर्व पुलिस लाइन स्थित नवनिर्मित ‘पुलिस जिम’ का उद्घाटन किया गया। इस पहल का उद्देश्य पुलिसकर्मियों के शारीरिक स्वास्थ्य, फिटनेस एवं कार्यक्षमता को सुदृढ़ करना तथा उन्हें स्वस्थ एवं ऊर्जावान बनाए रखने हेतु बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। तत्पश्चात थाना कादरीगेट क्षेत्रान्तर्गत शीतला देवी मंदिर एवं क्रिश्चियन इंटर कॉलेज रामलीला ग्राउंड का भ्रमण कर सुरक्षा-व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सुरक्षा प्रबन्धों, पुलिस बल की तैनाती एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी सम्पादित करने तथा आमजन की सुरक्षा एवं शान्ति-व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उक्त अवसर पर श्रीमती आरती सिंह, पुलिस अधीक्षक, जनपद फतेहगढ़ सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
17
22
1,103
SHUBHAM MISHRA retweeted
#adgzonekanpur श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा जनपद फतेहगढ़ भ्रमण दौरान थाना मऊदरवाजा क्षेत्रान्तर्गत श्री मंगला माता मंदिर, गुड़गांव तथा विजयदशमी (दशहरा) पर्व के दृष्टिगत थाना कमालगंज क्षेत्र स्थित रामलीला ग्राउंड की सुरक्षा-व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान धार्मिक स्थलों एवं रामलीला आयोजन स्थल पर सुरक्षा प्रबन्धों, पुलिस बल की तैनाती, भीड़ प्रबन्धन, यातायात व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था से सम्बन्धित तैयारियों का जायजा लिया गया। साथ ही सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि विजयदशमी पर्व के दृष्टिगत सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतते हुए निरन्तर निगरानी रखी जाए। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पूर्ण मुस्तैदी, सजगता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, जिससे पर्व के दौरान शान्ति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे तथा श्रद्धालुओं एवं आमजन को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध हो सके। सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने, किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने हेतु तत्पर रहने तथा आमजन के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। निरीक्षण के दौरान श्रीमती आरती सिंह, पुलिस अधीक्षक, जनपद फतेहगढ़ सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
19
25
1,551
SHUBHAM MISHRA retweeted
जनपद फतेहगढ़ भ्रमण दौरान #adgzonekanpur श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा जनपद की सुरक्षा-व्यवस्था, कानून-व्यवस्था की वर्तमान स्थिति, अपराध नियंत्रण, अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही, पुलिस की कार्यप्रणाली एवं आमजन की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिन्दुओं के संबंध में मीडिया को विस्तृत बाइट दी गई। इस दौरान जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना सुनिश्चित करने हेतु किए जा रहे प्रयासों के संबंध में जानकारी साझा की गई।
1
19
40
2,106
SHUBHAM MISHRA retweeted
➡️#adgzonekanpur श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन जनपद फतेहगढ़ में नवनिर्मित पुलिस जिम का किया उद्घाटन #ADGZoneKanpurInNews
15
19
598