Former Professor and Head,Deptt of Physics,Govt J Y Chhattisgarh College,Raipur. A patriot dedicated to my Nation only.

Raipur,Chhattisgarh,India
Joined January 2011
कोरोना से लड़ने और उसे हराने के लिए न कोई हिन्दू है न मुसलमान है. यह चीन,इटली,अमेरिका,ईरान,जापान,भारत आदि की जनता पर ही संकट नहीं है बल्कि पूरी मानव प्रजाति पर ही संकट है.सम्पूर्ण मानव प्रजाति को बचाने के लिए भारत ही नहीं विश्व के सभी इंसानों को एक हो कर कोरोना से लड़ना पड़ेगा.
2
2
18
अब मैं पूरी तरह हाथ खड़े कर रहा हूं। अब जब टक्कर मार और राम ने रावण को मारा जैसे वोटर हों तो कैसे मैं चुप्पी साधे अपने प्रिय आम काटू गुठली चूसू गोदिये पत्तलकारों का इन कॉमेडी वालों से बचाव कर पाऊंगा? अब तो अहम ज्ञानू शरणम गच्छामि । youtu.be/XPsqwU1HVBQ?si=mBD_… – at Kumhari, India
8
ये सब क्या हो रहा है? ऐसा कैसे संभव हो सकता है कि राज्यों के चुनाव आयोगों के नोडल अधिकारियों के सिस्टम को और उस पोर्टल को दिल्ली में बैठे अधिकारी ही नियंत्रित कर सकते हैं। मैं इसे एक बकवास भरी कॉमेडी मानता हूं। इंतजार करूंगा अपने प्यारे आम काटू गुठली चूसू गोदिये पत्तलकारों की पुष्टि और प्रतिक्रिया का। लगता है ये कॉमेडी बनाने वाले रिजीम चेंज वालों की भाषा बोलने लगे हैं। मैं इसको कॉमेडी के रूप में स्वीकार करता हूं और अपने आम काटू गुठली चूसू पत्तल कारों से इस कॉमेडी का पुर जोर विरोध करने का आह्वान करता हूं। यह हमारी विश्व प्रसिद्ध निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया को बदनाम करने का एक षड़यंत्र लगता है । लेकिन सच्ची खबरें प्रसारित करने वाले लोकतंत्र के 156वें स्तंभ हमारे आम काटू गुठली चूसू गोदिये पत्तलकारों की मामले में चुप्पी कुछ संदेहों को अवश्य जन्म देती है। youtu.be/tVhayAL_S6Q?si=aItu…
7
अब कॉमेडी बम फूटने लगे हैं? एटम बम,न्यूक्लियर बम,दिवाली वाले बम ये सब तो सुने थे अब तो कॉमेडी बम फूटने लगे हैं। मुझे लगता है कोई स्काईलैब गिरी है जिसके इधर इधर गिरे टुकड़े इन कॉमेडी मेकर्स को मिल गये हैं। अगर ऐसा हुआ तो अब रोज नये कॉमेडी बम फूट सकते हैं। अरे मेरे प्यारे आम काटू गुठली चूसू गोदिये पत्तलकारो अपने पत्तलों में भी तो स्काई लैब के किन्हीं टुकड़ों को रखो नहीं तो ये कॉमेडी बम तुम लोगों को कहीं का न छोड़ेंगे। बम न मिले तो कोई पटाखा ही फोड़ दो। आखिर हम लोगों को क्या जवाब दें कि आम काटू गुठली चूसू कोई पटाखा तक क्यों नहीं फोड़ पा रहे। कब तक ईमानदारी और सच्चाई के रास्ते पर चलोगे? youtu.be/q6_YUozRVaQ?si=Yx-L… – at Kumhari, India
10
अब तो तंग आ गया हूं इन कॉमेडी को देख देख कर। थोड़ा मनोरंजन हो जाता है इसलिये देख लेता हूं क्योंकि मेरे प्रिय आम काटू गुठली चूसू गोदिये पत्रकार तो मुंह ही नहीं खोलते। अरे हां,मुंह खोलें भी तो कैसे? वे तो सच्ची और एकदम विश्वसनीय खबरों के अलावा मिर्च मसाला लगा कर तो कोई खबर चला ही नहीं सकते, इसीलिये इन कॉमेडी वालों को इधर उधर की खुरचन में मसाले का तड़का लगा कर कॉमेडी बनाने का मौका मिल जाता है। अब इसमें हेडिंग लगाई गई है मोदी जी अंबानी के शिष्य बन जाइये ।एक तो इसमें यह नहीं बताया गया है किस अंबानी के सीनियर, जूनियर, सीनियर हाफ,जूनियर हाफ या फिर कोई और। कथित रूप से बताते हैं कि अंबानी के वहां तो सभी अंबानी सरनेम लगाते हैं,चाहे तोता हो,म्याऊं हो,भौंभों हो, गाय हो,बारहसिंघा हो या कोई और। दूसरा यह कि गुरु और चेले दोनों में ही गुरु शिष्य का संबंध होता है। कभी गुरु शिष्य से सीखता है तो कभी शिष्य गुरु से। कॉमेडी बनाने वाले को भले ही न पता हो लेकिन चौथी पास लोगों को यह बात अच्छे से मालूम होती है। कहावत भी है न गुरु गुड़ रह गए और चेला शक्कर। भले ही बनते दोनों ही एक ही गन्ने से। youtu.be/XKWaBH0RCNc?si=63Xm… – at Kumhari, India
12
आत्म चिंतन के साथ आत्मावलोकन भी करें कि इन गतिविधियों को बढ़ावा कहां से और क्यों मिल रहा है। – at Kumhari, India
Replying to @ChouhanShivraj
इसका जवाब शांत मन में ध्यान लगाकर आत्म चिंतन करेंगे तो अच्छी तरह मिल जायेगा।
16
अब मैं कुछ नहीं कर पाऊंगा। कितना अपने प्यारे आम काटू गुठली चूसू गोदिये पत्तलकारों का बचाव करूं? कॉमेडी तक तो ठीक था लेकिन अब पहले इंडियन एक्सप्रेस और अब हिंदू जैसे अखबार कुछ प्रकाशित कर रहे हैं तब तो कुछ सोचना पड़ेगा। अब आम काटू गुठली चूसू खुद ही अपना बचाव करें। मैं भी अपने हाथ खड़े कर रहा हूं। दिन भर में सौ से ज्यादा कॉमेडी आ रही हैं किस किस से बचाव करूं। या तो इन कॉमेडी पर ही बैन लग जाए या इनके प्रसारण पर ही रोक लग जाये नहीं तो रिजीम चेंज वालों के हौसले बढ़ते जायेंगे। youtu.be/ND88Vi2R-Ko?si=mEQ7… – at Kumhari, India
21
जिस बात का डर मुझे सता रहा था आखिर वह बात सामने आ ही गई। मैं तो कितने दिनों से अपने प्यारे आम काटू गुठली चूसू गोदिये पत्तलकारों से बार बार अनुरोध कर रहा हूं कि मौन तोड़ो और इन कॉमेडी बनाने वालों के विरुद्ध मोर्चा खोलो। अब इस कॉमेडी में पता नहीं कहां कहां की फोटो वगैरह कट पेस्ट कर के मोदी जी के मंत्रिमंडल के एक मंत्री को एपस्टीन से जोड़ कर दिखाया जा रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे एपस्टीन की आत्मा ने खुद ही परलोक से इन्हें ये सब फोटो वगैरह मेल किये हैं। इसकी भी जांच होनी चाहिये कि जो एपस्टीन इस दुनियां में ही नहीं है वो अब कहां से इन फाइलों को भेज रहा है। कहीं इसी वजह से तो भागवत जी ने दशहरे के दिन अपनी भागवत कथा में रिज़ीम चेंज के खतरे की तरफ आगाह किया था,क्योंकि जो जानकारी इन कॉमेडी मेकर्स के पास आती है वह उससे पहले ही सही जगह पहुंच जाती है। पता नहीं हमारे आम काटू गुठली चूसू कैसे इन पर अपनी मोहर लगाने से चूक जाते हैं। मोहर न भी लगाएं तो इन कॉमेडी का खंडन तो करें नहीं तो ये झूठी मूठी फाइलें और फोटो चारों तरफ फैलेंगे और शरीफ़ लोगों का चरित्र हनन करेंगे जैसे कुछ दिनों पहले एक महिला का चरित्र हनन कथित रूप से किसी चैनल में हुआ था । youtu.be/Kuevxfm24Og?si=rQlg…
16
जिस बात का डर मुझे सता रहा था आखिर वह बात सामने आ ही गई। मैं तो कितने दिनों से अपने प्यारे आम काटू गुठली चूसू गोदिये पत्तलकारों से बार बार अनुरोध कर रहा हूं कि मौन तोड़ो और इन कॉमेडी बनाने वालों के विरुद्ध मोर्चा खोलो। अब इस कॉमेडी में पता नहीं कहां कहां की फोटो वगैरह कट पेस्ट कर के मोदी जी के मंत्रिमंडल के एक मंत्री को एपस्टीन से जोड़ कर दिखाया जा रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे एपस्टीन की आत्मा ने खुद ही परलोक से इन्हें ये सब फोटो वगैरह मेल किये हैं। इसकी भी जांच होनी चाहिये कि जो एपस्टीन इस दुनियां में ही नहीं है वो अब कहां से इन फाइलों को भेज रहा है। कहीं इसी वजह से तो भागवत जी ने दशहरे के दिन अपनी भागवत कथा में रिज़ीम चेंज के खतरे की तरफ आगाह किया था,क्योंकि जो जानकारी इन कॉमेडी मेकर्स के पास आती है वह उससे पहले ही सही जगह पहुंच जाती है। पता नहीं हमारे आम काटू गुठली चूसू कैसे इन पर अपनी मोहर लगाने से चूक जाते हैं। मोहर न भी लगाएं तो इन कॉमेडी का खंडन तो करें नहीं तो ये झूठी मूठी फाइलें और फोटो चारों तरफ फैलेंगे और शरीफ़ लोगों का चरित्र हनन करेंगे जैसे कुछ दिनों पहले एक महिला का चरित्र हनन कथित रूप से किसी चैनल में हुआ था । youtu.be/-SiZZv9QrPo?si=5WFK… – at Kumhari, India
14
अब इस आम काटू गुठली चूसू गोदिये पत्तल कारों की मोहर के बिना जारी इस कॉमेडी को ही देखिये,यह भी कोई बात होती है कि नागरिकों के शव मुख्यमंत्री आवास के सामने रख दिये जायें। यह हद पार नहीं हो गई है। अरे भाई शवों का तो सम्मान पूर्वक अंतिम संस्कार किया जाना चाहिये। इससे बड़ी बात क्या हो सकती है कि सरकार पूरी सच्चाई से विधानसभा में बता रही है कि कितने लोग दंगों में मारे गये हैं। अब मुख्यमंत्री स्वयं तो बंदूक उठाकर दंगाइयों से भिड़ने नहीं जा सकते ना। ऐसे आर्टिकल 19 चला रहे हैं जैसे कोई संविधान का आर्टिकल 19 हो। youtu.be/LLi1U_QEG7U?si=0GQb… – at Kumhari, India
17
इस कॉमेडी को देखिये। मेरी तो समझ नहीं आता ये लोग कहां से ऐसी बातें सोच लेते हैं। बता रहे हैं भागवत डरे हुए है,मोदी-अमित शाह डरे हुए हैं। इन्हें कौन समझाये जिन्हें डरा हुआ इस कॉमेडी में बताया गया है उनसे डर खुद डरता है,वे क्या डरेंगे। रही रिज़ीम चेंज की बात तो अमित शाह तो बहुत पहले कह चुके हैं उनकी सत्ता को 50 साल तक कोई नहीं हिला सकता और मोदी,शाह,ज्ञानेश की तिकड़ी को भी 50 वर्षों तक कोई कुछ नहीं कर सकता। पहले दो से ही नहीं निपट पाते थे अब तो तीन हो गए। फिर हमारे लोकतंत्र के 157 वें स्तंभ कथित गोदी मीडिया का तो हमेशा साथ है। कॉमेडी वालों को भी तो कोई न कोई मसाला कॉमेडी चलाने के लिये चाहिये तो बनाते हैं। वैसे भी अभी तक मुझे इसमें अपने प्रिय आम काटू गुठली चूसू गोदिये पत्तलकारों की कोई पुष्टि तो दिख नहीं रही है इसलिये इसे खबर न मानकर मनोरंजक कॉमेडी मानना ही मेरे लिये एक विकल्प है। अच्छा हुआ आज सुबह सुबह ही मनोरंजन हो गया अब दिन खुशी से गुजरेगा। youtube.com/live/_qMUIoyuUwI… – at Kumhari, India
16
आ ही गई ना नई कॉमेडी। मैं तो कब से कह रहा हूं कि आम काटू गुठली चूसू गोदिये पत्तलकारों को मौन तोड़ देना चाहिये। अरे किसी कथित गोदी चैनल के किसी कर्मचारी से अनजाने में कोई गलती हो ही गई तो माफ़ी मांगने के बाद क्या फांसी पर चढ़ा दोगे। सब चैनलों पर तो प्रमुखता से माफीनामा प्रकाशित करवा दिया है,और क्या चाहिये। इससे तो अच्छा होता माफी ही न मांगी होती। अब क्या चाहते हो चैनल और उसके सब कर्मचारी अपनी नाक रगड़ें और क्या गारंटी है उसके बाद भी ये मान जायेंगे। इसमें राष्ट्रीय महिला आयोग को बीच में क्यों आना था। आये दिन पूरे देश में महिलाओं के विरुद्ध तरह तरह के अपराध हो रहे हैं,पत्रकारों को पुलिस वाले घसीट रहे हैं और क्या क्या नहीं कर रहे हैं तब ये महिला आयोग को नहीं दिखता? अब जरा सी गलत खबर क्या छाप दी चारों तरफ बबेला खड़ा कर दिया है। अब आगे से किसी महिला के बारे में अच्छी या बुरी कैसी भी खबर प्रसारित नहीं करेंगे। एक महिला के बारे में छोटी सी खबर क्या छाप दी देश विदेश की पक्ष विपक्ष की सब महिलाएं कूद पड़ी हैं। ये सब आम काटू गुठली चूसू गोदिये पत्तलकारों के सीधे पन का नाजायज फायदा उठाया जा रहा है जो बिना अपनी मोहर के ही कॉमेडी बनाने की अनुमति दे दे रहे हैं। youtu.be/L1RdE74Qi1c?si=e443… – at Kumhari, India
19
मेरी भी परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। पता नहीं ये सब मन गढ़ंत कॉमेडियां मुझे चिढ़ाने के लिये ही बनाई जाती हैं क्या? इन कॉमेडी बनाने वालों को अच्छे से मालूम है कि मैं ऐसी किसी भी कॉमेडी को तवज्जो नहीं देता जिस पर दो चार आम काटू गुठली चूसू गोदिये पत्तलकारों की मोहर न लगी हो। मैं अकेला किस किस कॉमेडी का खंडन करूं? ये हमारे प्रिय आम काटू गुठली चूसू पत्तलकारों ने तो मौनमोहन की तरह ही मौन धारण कर लिया है। पता नहीं भगतराम भी इन कॉमेडियनों की सच्चाई कभी उजागर करेगा कि नहीं। देखो बता रहे हैं योगीराज जी को डांटा गया है और समझौता करके चलने कहा गया है। अरे जिस आदमी का विश्वगुरु 2 बनने का डंका अभी से बज रहा हो उसे भला कोई फटकार सकता है? इन्हें बुलडोजर बाबा की ताकत का अहसास नहीं है क्या जो उन्हें फटकारेंगे। बुलडोजर का स्टीयरिंग ही तो मोड़ना है,जब बड़े बड़े महल ध्वस्त हो जाते हैं तो कमजोर नींव पर बने छोटे से घर को मिट्टी में मिलाने में तो चुटकी बजाने तक कि देर भी नहीं लगेगी। फिर बनाते रहें दोबारा से अपना घर कंकड़ पत्थर जोड़ के बिना सीमेंट,सरिया के। youtu.be/-3Wu5FnM-TI?si=cGPG…
17
इस कॉमेडी ने तो पूरी हद ही पार कर दी और सभी दिमागी पैदलों और कॉमेडियनों की पूरी पोल खोल कर रख दी है। ऐसे भी कोई कॉमेडी बनाता है? अरे किसी आम काटू गुठली चूसू गोदिये पत्तलकार को दिखा कर उनसे ही पुष्टि करवा लेते। अरे भाई यमलोक से भी कोई मरा व्यक्ति फॉर्म 17 जमा करके अपना नाम कैसे कटवा सकता है? इतनी सस्ती और बेहूदी खबर कोई अखबार कैसे छाप सकता है? क्या इन्हें हमारे लोकतंत्र,विश्व प्रसिद्ध चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और हमारे विश्वगुरु तक पर कोई भरोसा नहीं है जो वे ऐसी अलोकतांत्रिक बातों को प्रश्रय देंगे। अब तो हद ही हो गई। अरे अगर हमारे आम काटू गुठली चूसू गोदिये पत्तलकार कुछ नहीं बोल रहे हैं या मौन साधे हुए हैं तो इसका यह मतलब नहीं कि जनता के मनोरंजन के लिये कुछ भी कॉमेडी बना दोगे। मैं तो कब से कह रहा हूं अरे आम काटू गुठली चूसू गोदिये पत्तलकारो अपना मौनव्रत तोड़ो और लग जाओ इन कॉमेडियनों की बखिया उधेड़ने। ये तो अप्रत्यक्ष रूप से विश्वगुरु को वार्ड गुरु बनाने में लगे हैं। youtu.be/ROwyhujS9fw?si=IZ7k… – at Kumhari, India
19
इस कॉमेडी में कोई सच्चाई है क्या? आज मैं देख नहीं पाया। कथित गोदी चैनलों का तो मेरे पास एक्सेस ही नहीं है,6 साल पहले ही सब हटा दिया था न टीवी है न कुछ और। बस आम काटू गुठली चूसू गोदिये पत्तलकारों की पुष्टि का इंतजार करता हूं। पिछले 2-3 महीनों से कॉमेडी देखने का मजा ले रहा हूं। न्याय तो मिलना ही चाहिये। youtu.be/CL1y6g1YAeA?si=_vp7…
22
अब तो आम काटू गुठली चूसू गोदिये पत्तलकारों को सामने आना ही पड़ेगा क्योंकि इस कॉमेडी में यह बताया जा रहा है कि कथित गोदी मीडिया खबरों को निष्पक्षता से नहीं दिखाता है। बात तो कुछ सही लगती है क्योंकि प्रोटेस्टर्स के प्रोटेस्ट और वहां सादी वर्दी के लोगों द्वारा प्रोटेस्टर के खिलाफ मार पीट की घटना को कथित गोदी मीडिया दिखाता तो नहीं है,हां प्रोटेस्ट के विरोध में नैरेटिव जरूर चलाता है। यह बात अब देश के कोने कोने में बच्चे,जवानों,बूढ़ों व हर वर्ग में तेजी से पहुंच रही है। जल्दी करो आम काटू गुठली चूसू गोदिये पत्तलकारो इस कॉमेडी को देखो और मोर्चा संभालो। मुझे तो अब चिंता होने लगी है अपने आम काटू गुठली चूसुओं के बारे में। youtube.com/live/wiPnO3cUjfM… – at Kumhari, India
24
ये सब क्या हो रहा है? मेरी समझ में नहीं आ रहा हमारे प्यारे आम काटू गुठली चूसू गोदिये पत्तलकार किस बात का इंतजार कर रहे हैं? कहते हैं ना किसी झूठ को अगर सौ बार बोला जाये तो वह सच हो जाता है। क्या ये कॉमेडियन लोग जो विदेशों में भी हमारे देश की निष्पक्ष साफ सुथरी चुनाव व्यवस्था का डंका बज रहे हैं ऐसे ही झांझ मजीरा बजाते रहेंगे? youtu.be/zJeh4jLXo8Q?si=LxHq… – at Kumhari, India
18
ये मैं क्या देख रहा हूं ? कंगना रनौत ऐसा कर सकती है? कब तक ये कॉमेडी देखनी पड़ेंगी।अरे आम काटू गुठली चूसू गोदिये पत्तलकारो अब तो कुछ करो। इन गलत खबरों का खंडन करो नहीं तो सब गड़बड़ हो जाएगा। अब तो भक्ति शक्ति तक बात पहुंच गई है। youtu.be/14lHHEIL7wQ?si=5FZH…
20