The Pressmark is an independent news media organisation. any queries? [email protected].

India
Joined May 2020
कर्नाटक SIR में 37 लोगों ने ‘मौत’ का हवाला देकर मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए आवेदन किया: रिपोर्ट द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, कर्नाटक में SIR के दौरान कम से कम 37 लोगों ने मृत्यु का हवाला देते हुए मतदाता सूची से अपना ही नाम हटाने के लिए आवेदन किया। इसके अलावा, 334 मामलों में पति-पत्नी ने एक-दूसरे को मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार, एक व्यक्ति ने फॉर्म-7 भरकर दूसरे को मृत बताते हुए उसका नाम हटाने की मांग की। इसके जवाब में, दूसरे व्यक्ति ने भी फॉर्म-7 भरकर पहले व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।
2
4
465
ममता बनर्जी का साथ छोड़ने के बाद यूसुफ पठान को मिला इनाम? गुजरात में सालों पुराना प्लॉट विवाद सुलझा। राज्य सरकार ने वडोदरा नगर निगम के तांदलजा इलाके में स्थित 978 वर्ग मीटर के एक विवादित प्लॉट को पूर्व भारतीय क्रिकेटर और पूर्व टीएमसी सांसद यूसुफ पठान को आवंटित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसमें से 500 वर्ग मीटर जमीन उन्हें आवासीय उपयोग के लिए उपहार के तौर पर दी जाएगी, जबकि बाकी 478 वर्ग मीटर जमीन का हस्तांतरण उसके तय मूल्यांकन के 55% मूल्य पर किया जाएगा।
1
436
यूपी: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हत्या के दोषी नंदन लाल राय की सजा पर लगाई रोक, याचिका में 2027 चुनाव BJP या निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लड़ने की जताई थी इच्छा।
17
1
58
1,114
असम: नगांव में कथित अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान जामा मस्जिद ध्वस्त, 600 से अधिक मुस्लिम परिवारों के घर भी गिराए गए।
3
34
706
नई दिल्ली: भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों से मिलने जामिया पहुंचे NSUI नेता रौनक खत्री, लगाए ‘वंदे मातरम्’ के नारे। छात्रसंघ की बहाली की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे जामिया मिल्लिया इस्लामिया के भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों से आज NSUI नेता रौनक खत्री ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छात्रों के बीच ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए और आंदोलनरत छात्रों के प्रति एकजुटता ज़ाहिर की।
3
25
811
CJI सूर्यकांत को न्योता देने के विरोध में NLSIU बेंगलुरु के 105 छात्रों ने दीक्षांत समारोह का बहिष्कार किया। नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के 2026 बैच के 105 नियमित छात्रों ने शनिवार को दीक्षांत समारोह में हिस्सा नहीं लिया। इन छात्रों को उनकी डिग्रियां अनुपस्थिति में दी गईं। पिछले साल यानी 2025 के दीक्षांत समारोह में ऐसे केवल 17 छात्र अनुपस्थित रहे थे। भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत को समारोह में आमंत्रित किए जाने के विरोध में 2026 बैच के स्नातक छात्रों और विश्वविद्यालय के वर्तमान व पूर्व छात्रों ने याचिका दायर की थी। इसके बाद विश्वविद्यालय ने दीक्षांत समारोह को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया था। हालांकि, बाद में यह समारोह ज्ञान ज्योति ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया।
1
10
666
वरिष्‍ठ पत्रकार हृदयेश जोशी और श्याम मीरा सिंह को मिलेगा कुलदीप नैयर पत्रकारिता सम्मान। गांधी शांति प्रतिष्ठान द्वारा संचालित ‘कुलदीप नैयर पत्रकारिता सम्मान’ के वर्ष 2024 और 2025 के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। पुरस्कार समिति के अध्यक्ष आशीष नंदी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। चयन समिति ने वर्ष 2024 के लिए वरिष्ठ पत्रकार और टीवी एंकर हृदयेश जोशी, जबकि वर्ष 2025 के लिए पत्रकार श्याम मीरा सिंह को सम्मानित करने का फैसला किया है। दोनों पत्रकारों को यह सम्मान 24 अक्टूबर को गांधी पीस फाउंडेशन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा।
5
606
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने माना, मतदाता सूची में अब भी मौजूद हैं डुप्लीकेट नाम; हटाने का काम जारी। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता सूची में दोहरी प्रविष्टियों और दूसरे मतदाताओं के नाम हटाने के लिए कई फॉर्म-7 जमा किए जाने के मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद भी मतदाता सूची में डुप्लीकेट नाम मौजूद हैं और उन्हें हटाने का काम जारी है। CEO ने कहा कि एक प्रमुख राजनीतिक दल ने कुछ दिन पहले ऐसी प्रविष्टियों की सूची सौंपी थी और दावा किया था कि इनकी संख्या लाखों में है। हालांकि, उन्होंने कहा कि निर्वाचन विभाग को लगता है कि यह संख्या इतनी अधिक नहीं होगी, क्योंकि SIR के बाद इस दिशा में काफी काम किया जा चुका है।
6
720
JNU छात्रों के समर्थन में जॉन ब्रिटास ने राष्ट्रपति और शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र, निष्कासन रद्द करने और CPO मैनुअल के विवादित प्रावधान वापस लेने की मांग। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सांसद जॉन ब्रिटास ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्रों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल और प्रदर्शनकारियों की बिगड़ती सेहत पर चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि भूख हड़ताल 17वें दिन में प्रवेश कर चुकी है। ब्रिटास ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जो JNU की विजिटर भी हैं, और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने निर्वाचित JNUSU प्रतिनिधियों का निष्कासन रद्द करने, CPO मैनुअल के विवादित प्रावधानों को वापस लेने और छात्रों की लंबित मांगों का समाधान करने की अपील की है। JNU के पूर्व छात्र रहे ब्रिटास ने कहा कि जिस विश्वविद्यालय ने बहस और असहमति की संस्कृति को बढ़ावा दिया, वहां इन विचारों को व्यक्त करने के लिए छात्रों को दंडित नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने विश्वविद्यालय की लोकतांत्रिक परंपराओं को संरक्षित करने और छात्रों की आवाज सुनने की जरूरत पर जोर दिया।
1
2
8
607
यूपी: हापुड़ में जनवाणी अखबार के पत्रकार नसीम की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में दिवाली के विज्ञापन को लेकर हुए विवाद के बाद दैनिक अखबार जनवाणी के पत्रकार नसीम अहमद की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना रविवार, 18 अक्टूबर को जरोठी रोड स्थित एक आटा मिल में हुई। जानकारी के मुताबिक, नसीम अहमद अखबार के लिए दिवाली का विज्ञापन लेने आटा मिल पहुंचे थे। आरोप है कि विज्ञापन को लेकर वहां कहासुनी हुई और मौजूद लोगों ने उन्हें कथित तौर पर ‘फर्जी पत्रकार’ कहा। इसके बाद नसीम अहमद और उनके साथ मौजूद सलाउद्दीन के साथ मारपीट की गई। गंभीर रूप से घायल नसीम अहमद को गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रिपोर्टों के अनुसार, सलाउद्दीन ने आरोप लगाया कि विज्ञापन को लेकर हुए विवाद के दौरान उनके साथ भी मारपीट की गई। हालांकि, घटना के पूरे घटनाक्रम और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
7
41
1,447
नई दिल्ली: जामिया में छात्रों की मांगों पर विचार के लिए 7 सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति गठित। जामिया मिल्लिया इस्लामिया प्रशासन ने भूख हड़ताल और विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांगों पर बातचीत करने तथा परिसर में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए सात सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, रविवार को कुलपति प्रो. मजहर आसिफ, रजिस्ट्रार प्रो. मोहम्मद महताब आलम रिजवी, विभिन्न संकायों के डीन, डीन ऑफ स्टूडेंट्स वेलफेयर, चीफ प्रॉक्टर, छात्रावासों के प्रोवोस्ट और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में प्रदर्शनकारी छात्रों की मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने सात सदस्यीय समिति गठित करने का निर्णय लिया। समिति प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ संवाद करेगी, उनकी मांगों की जांच करेगी और परिसर में शांति बनाए रखने तथा सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी।
4
554
फ़िलिस्तीन की कराटे खिलाड़ी मरियम बशारत ने पोलैंड में आयोजित प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपने देश का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि से फ़िलिस्तीन को अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बड़ी पहचान मिली है। मरियम की इस जीत को फ़िलिस्तीनी खेल जगत के लिए गर्व की उपलब्धि माना जा रहा है। उन्होंने अपने प्रदर्शन से साबित किया कि मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल की जा सकती है।
3
51
1
277
2,308
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी की पत्नी के खिलाफ विदेशी खुफिया एजेंटों से कथित तौर पर संपर्क रखने और संवेदनशील जानकारी साझा करने के मामले में FIR दर्ज की है। जांच में चीन से जुड़े संदिग्ध लोगों के साथ संपर्क के आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है।
3
20
723
ABP नेटवर्क ने लोक गायिका नेहा सिंह राठौर से जुड़ी ग़लत ख़बर प्रसारित करने पर खेद जताते हुए माफ़ी मांगी।
3
15
987
अभिनेता इमरान खान ने ‘लीव इंडिया’ नोटिस को बॉम्बे हाईकोर्ट में दी चुनौती, नोटिस को मनमाना और अनुचित बताया।
4
41
1,011
नई दिल्ली: जामिया मिल्लिया इस्लामिया छात्र संघ की मांग कर रहे छात्रों ने वापिस प्रोटेस्ट शुरू किया। #jmi #jamia
1
64
199
1,648
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में गौरव सिंह राजपूत नाम का व्यक्ति कथित तौर पर पवित्र कुरआन जलाते और मुस्लिम समुदाय के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते नजर आ रहा है। वीडियो में पैगंबर हजरत मुहम्मद के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का दावा किया जा रहा है।
29
242
15
335
4,805
उत्तराखंड में बिजली घोटाले को लेकर कांग्रेस के आरोपों के कुछ दिन बाद अदाणी समूह ने कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा के खिलाफ अहमदाबाद में आपराधिक और सिविल मुकदमा दायर किया।
1
1
12
723
नई दिल्ली: जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों ने अब एडमिनिस्ट्रेशन के खिलाफ खोला मोर्चा, वीसी के खिलाफ़ लगाये नारे। #jamia #jmi #jamianews
21
1
70
1,193
Journo Mirror का इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में ब्लॉक किए जाने का मामला अंतरराष्ट्रीय मीडिया में उठा। मीडिया संगठन Journo Mirror का इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में ब्लॉक किए जाने का मामला अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गया है। The AEGIS Alliance ने इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट प्रकाशित करते हुए बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की कवरेज करने वाले मीडिया संगठन को किस तरह निशाना बनाए जाने का आरोप है। गौरतलब है कि इससे पहले भी भारत में कई संगठनों ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। इंटरनेट फ्रीडम ने भी Journo Mirror के इंस्टाग्राम अकाउंट को ब्लॉक किए जाने की कड़ी आलोचना की थी। @PCITweets, @internetfreedom, @apar1984, @AIIndia
10
23
641