
TNC - The news chapter Follow & Support नई खबर, नया अध्याय Contact - 8354013610 Email - [email protected]
lucknow
Joined November 2021
- Tweets6.9K
- Following17
- Followers222
- Likes805
Pinned Tweet
नोएडा की गगनचुंबी इमारत से कूदा युवक, बचाने की कोशिश भी नाकाम
नोएडा के सेक्टर 94 स्थित सुपरनोवा बिल्डिंग में एक युवक ने 42वें फ्लोर से कूदकर खुदकुशी कर ली। घटना के दौरान काम कर रहे AC मैकेनिक ने युवक को बचाने की कोशिश की, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। थाना 126 क्षेत्र की इस दर्दनाक घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची।
#Noida #BreakingNews #UttarPradesh
'अगर तेरा घर नहीं गिरा दिया...' संतकबीरनगर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुमताज भाईजान पर महिला को धमकी देने का आरोप
संतकबीरनगर: पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुमताज भाईजान पर एक गरीब महिला को धमकी देने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच नाली को लेकर हुए विवाद में वह मौके पर पहुंचे थे। महिला ने विरोध किया तो उन पर जातिसूचक टिप्पणी करने और घर गिराने की धमकी देने का आरोप है।
#SantKabirNagar #UttarPradesh #ViralVideo
चंद्रशेखर आजाद की CM योगी को चुनौती, बिजनौर की किसी भी सीट से चुनाव लड़ने का दिया चैलेंज!
अमरोहा, उत्तर प्रदेश: आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने CM योगी को बिजनौर जिले की किसी भी सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है।
#ChandrashekharAzad #YogiAdityanath #UPPolitics
कौशाम्बी में ओलियम एसिड से भरा टैंकर हाईवे पर लीक, सड़क पर उठने लगा धुआं
कौशाम्बी: ओलियम एसिड से भरा टैंकर हाईवे पर लीक हो गया। एसिड गिरने से हाईवे पर धुआं उठने लगा। पुलिस ने टैंकर को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। मामला सैनी थाना क्षेत्र के NH-19 कनवार बॉर्डर का है।
#Kaushambi #BreakingNews #UttarPradesh
आजमगढ़ में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, मारपीट का वीडियो वायरल
आजमगढ़: कंधरापुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। खेत की खुदाई का विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप है। मारपीट में दिव्यांशु यादव का सिर फट गया, जबकि उनकी मां कौशिल्या देवी भी घायल हुईं। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता की तहरीर पर सात नामजद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। विवादित जमीन का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#Azamgarh #CrimeNews #UttarPradesh @azamgarhpolice
'युवा बेरोजगार, जनता महंगाई से बेहाल... मोदी सरकार जिम्मेदार!' ओवैसी का रामपुर से हमला
रामपुर: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी सरकार पर कुशासन का आरोप लगाया है। ओवैसी ने कहा कि देश का युवा बेरोजगारी से परेशान है और आम जनता महंगाई की मार झेल रही है। उन्होंने बेरोजगारी और महंगाई के लिए केंद्र सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए सवाल उठाया कि रोजगार कहां है और महंगाई से राहत कब मिलेगी?
#AsaduddinOwaisi #Rampur #IndianPolitics
'युवा बेरोजगार, जनता महंगाई से बेहाल... मोदी सरकार जिम्मेदार!' ओवैसी का रामपुर से हमला
रामपुर: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी सरकार पर कुशासन का आरोप लगाया है। ओवैसी ने कहा कि देश का युवा बेरोजगारी से परेशान है और आम जनता महंगाई की मार झेल रही है। उन्होंने बेरोजगारी और महंगाई के लिए केंद्र सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए सवाल उठाया कि रोजगार कहां है और महंगाई से राहत कब मिलेगी?
#AsaduddinOwaisi #Rampur #IndianPolitics
बुलंदशहर में मीट से भरा ऑटो पकड़े जाने पर हंगामा, गौमांस होने का आरोप
बुलंदशहर: मीट से भरा ऑटो पकड़े जाने पर हंगामा हो गया। हिंदू संगठनों ने मीट के गौमांस होने का आरोप लगाया। ऑटो को नई मंडी चौकी में पुलिस के हवाले किया गया। कार्यकर्ताओं पर आरोपी की पिटाई करने का भी आरोप है। मीट के नमूने जांच के लिए लैब भेजे जाएंगे। मामला देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र का है।
#Bulandshahr #CrimeNews #UttarPradesh
नोएडा में बोनट पर युवकों को लटकाकर दौड़ाई कार, कैब चालक की दबंगई का वीडियो वायरल
नोएडा: सेक्टर-18 में विवाद के बाद कैब चालक कार लेकर भागने लगा। इस दौरान चालक युवकों को बोनट पर लटकाकर कार दौड़ाता नजर आया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला थाना सेक्टर-20 क्षेत्र का है।
#Noida #ViralVideo #CrimeNews
हमीरपुर में घरेलू विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट, एक-दूसरे पर बरसाए लात-घूंसे
हमीरपुर: घरेलू विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट हो गई। दोनों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए। घर की महिलाओं ने बीच-बचाव कर झगड़े को शांत कराया। मामला सदर कोतवाली के रमेडी इलाके का है।
#Hamirpur #CrimeNews #UttarPradesh
प्रतापगढ़ में हत्या और मारपीट के मामले में 10 दोषियों को आजीवन कारावास
प्रतापगढ़: हत्या और मारपीट के मामले में पति-पत्नी और उनके बेटों समेत 10 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। वर्ष 2020 में नाली बंद करने को लेकर विवाद हुआ था। वारदात संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के मुरैनी गांव में हुई थी।
#Pratapgarh #CrimeNews #UttarPradesh
काशीपुर में गुलदार की चहलकदमी से दहशत, कुत्ते को बनाया शिकार
ऊधमसिंह नगर: काशीपुर में गुलदार की चहलकदमी से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। गुलदार ने झपट्टा मारकर कुत्ते को अपना शिकार बना लिया। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई।
#UdhamSinghNagar #Kashipur #Leopard
हरदोई में प्रेम प्रसंग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा
हरदोई: प्रेम प्रसंग में शादी का दबाव बनाने के लिए एक युवक टावर पर चढ़ गया। युवक हिंदू है, जबकि लड़की मुस्लिम बताई जा रही है। लड़की के इनकार करने पर युवक टावर पर चढ़ गया। पुलिस ने समझाकर उसे नीचे उतारा। मामले में पूछताछ जारी है। मामला मल्लावां कस्बे के सुभाष पार्क का है।
#Hardoi #UttarPradesh #LoveAffair
बरेली में स्कूल प्रबंधन पर अभिभावक से मारपीट का आरोप, पीड़ित परिवार ने की शिकायत
बरेली: प्रेम नगर थाना क्षेत्र के द ज्ञानया स्कूल में प्रबंधन पर छात्र के पिता को बंद करके मारपीट करने का आरोप लगा है। छात्र की मां का कहना है कि उनके पति को स्कूल प्रबंधन ने पीटा। बच्चा RTE के तहत स्कूल में पढ़ता है और मेधावी है। पीड़ित परिवार ने थाने और डीएम से शिकायत की है।
#Bareilly #SchoolNews #UttarPradesh
बागपत में रामलीला मंचन के दौरान फिल्मी गानों पर डांस, वीडियो वायरल
बागपत: रामलीला मंच पर एक महिला के फिल्मी गानों पर डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के कोताना गांव का है।
#Baghpat #ViralVideo #UttarPradesh
कानपुर में कार चेकिंग का वीडियो वायरल, चालक का एक हाथ न देख हैरान हुए TSI
कानपुर: TSI द्वारा कार की चेकिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चेकिंग के दौरान कार चालक का एक हाथ न देखकर TSI हैरान रह गए। ड्राइविंग लाइसेंस दिखाने पर भी सवाल उठाए गए। TSI ने एक हाथ न होने के बावजूद ड्राइविंग लाइसेंस जारी होने पर सवाल किया। पूरा मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है।
#Kanpur #ViralVideo #UttarPradesh
नानकमत्ता में युवक की गोली मारकर हत्या, 15 से 20 हमलावरों ने किया हमला
ऊधम सिंह नगर: नानकमत्ता में रंजिश के चलते युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने युवक के सीने में गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि 15 से 20 हमलावर कार और बाइकों पर सवार होकर पहुंचे थे।
#UdhamSinghNagar #Nanकमत्ता #CrimeNews
किसान की हत्या के बाद बवाल! शव हटाने को लेकर पुलिस से झड़प, वीडियो वायरल
लखीमपुर खीरी: किसान शिव सागर की हत्या के मामले में बवाल का वीडियो सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि कुछ महीने पहले 307 का केस दर्ज कराया गया था, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब किसान शिव सागर की हत्या कर दी गई। जबरन शव हटाने को लेकर पुलिस और लोगों के बीच झड़प भी हुई। मामला सदर कोतवाली के मथना का है।
#LakhimpurKheri #CrimeNews #UttarPradesh
रामलीला मंचन के दौरान अश्लील डांस! टेबल पर शराब की बोतलें, वीडियो वायरल
बुलंदशहर: रामलीला मंचन के दौरान महिला कलाकार के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में टेबल पर शराब की बोतलें भी दिखाई दे रही हैं। घटना के बाद धार्मिक आयोजन की गरिमा पर सवाल उठ रहे हैं। मामला खानपुर थाना क्षेत्र के अमरपुर का है।
#Bulandshahr #ViralVideo #UttarPradesh
नवरात्र में मंदिर पहुंचीं महिलाएं, किसी की चेन तो किसी के कुंडल गायब!
इटावा: लखना कालिका देवी मंदिर में नवरात्र के दौरान चेन स्नैचिंग और आभूषण चोरी के मामले सामने आए हैं। मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी। इसी भीड़ के बीच महिलाओं के आभूषण गायब हो गए। किसी का कुंडल तो किसी की चेन चोरी होने की बात सामने आई है। मामला थाना बकेवर क्षेत्र के मंदिर का है।
#Etawah #ChainSnatching #UttarPradesh
लखनऊ यूनिवर्सिटी के बाहर ABVP का प्रदर्शन, ‘अराजक रोको आंदोलन’ के तहत जुटे कार्यकर्ता
लखनऊ: एबीवीपी ने ‘अराजक रोको आंदोलन’ के तहत लखनऊ यूनिवर्सिटी के बाहर बड़ा प्रदर्शन किया।
#Lucknow #ABVP #LucknowUniversity