Pinned Tweet
■■■■ तुम हो ||
तुम हो ||
कही से तो हो-
इस नीले आसमाँ के तले
किसी पवित्र जगह पर
तुम्हारी मौजूदगी है ||
◆ एक सुकून की तलाश सभी को है, उस सुकून की जो मन चाहता है | सब-कुछ होने के नाद भी लगता है कुछ कमी सी है, और उस कमी से ऐसा लगता है कि यह जग सुना सा है, हम जिंदा होकर भी जिंदा नही है, मात्र एक देह भर है जो न चाहते हुए भी एक मशीन की भाँति चल रही है,
बीच सफर से
लौट जाना
किसी का भी हो -
कई अरमानों के
कब्र में दफन होने के
के बराबर होगा |
_________________
1
|| अशोक चौहान || retweeted
Replying to @456_payal
_____
यकीन
एक दिन संदेह
उत्पन्न करता है-
और संदेह बहुत
दुःख देता है ||
___________________=
दुःख
किसी विशाल पहाड़ की
सबसे बड़ी चट्टान-
और सुख
किसी संमदर में पड़े
एक बालू पत्थर की तरह !|
जिंदगी अब तू ही बता-
तुझे कैसे जिये ?
___
©®
1
2
अगर खुद को बदल दूँ ?
तो बहुत कुछ बदल जायेगा
शायद यह भी एक भ्रम हो !
पर वह बदलाव शायद
बहुत कुछ खत्म कर देगा -
इतना यकीन है |
________________
1
|| अशोक चौहान || retweeted
किसी की भावनाओं के साथ प्रयोग मत कीजिए
किसी का जीवन आपकी प्रयोगशाला नहीं है।
~ पायल 🌼
@456_payal
यह मानव मन है
आहत हो ही जाता है-
कितना भी समझा को,
कुछ भी कर लो-
जहाँ एक उम्मीद होती है
यहाँ तो अब सब ठीक होगा !
पर उलट वहाँ
वही होता है जिसे
सोच भी नही सकते |
कुछ इस तरह के
लगातार घटित होते हादसे
जीवन को
जीवन नही रहने देते-
_______________
अशोक चौहान
जीवन के
कड़वे अनुभवों के
बाद जटिल है
एक नई शुरुआत करना |
उतना ही
जटिल भी है
उसी हालात में
जीवन के एक पड़ाव पर
रुके रहना ||
_____________
अशोक चौहान
प्रेमी
हमेशा जीवन मे
असफल ही रहे !
क्योकि जीवन मे
घटने वाली
हर स्थिति में
प्रेम देखा
प्रेम को खोजा |
पर प्रेम
कब और कहाँ
किसे पसंद
आया है ||
____________
अशोक चौहान







