टीम अर्चना शर्मा (@teamarchana) header
टीम अर्चना शर्मा (@teamarchana) profile picture

#TeamArchanaSharma Official Account विकास की पर्याय, शिक्षित, जयपुर की दबंग व ईमानदार नेत्री डॉ अर्चना शर्मा टीम। Retweets are not endorsements

Jaipur, India
Joined June 2021
Photo by टीम अर्चना शर्मा (@teamarchana)Photo by टीम अर्चना शर्मा (@teamarchana)Photo by टीम अर्चना शर्मा (@teamarchana)Photo by टीम अर्चना शर्मा (@teamarchana)Photo by टीम अर्चना शर्मा (@teamarchana)Photo by टीम अर्चना शर्मा (@teamarchana)Photo by टीम अर्चना शर्मा (@teamarchana)Photo by टीम अर्चना शर्मा (@teamarchana)Photo by टीम अर्चना शर्मा (@teamarchana)Photo by टीम अर्चना शर्मा (@teamarchana)
टीम अर्चना शर्मा retweeted
सवर्ण विधायक से युवा ने कहा, “सर, UGC Rollback का मुद्दा उठाइए...” BJP विधायक कालीचरण सर्राफ का जवाब आप खुद देखिए। इस इशारे का क्या मतलब समझें? @UGC_RollBack @RRKarniSena @SawarnArmychief #UGC_RollBack #UGCRollback
2
3
57
Petrol bhi Juice bana kar bech rahe hai
चीनी की कीमत में ऐसा उछाल पहले कभी देखा है? सिर्फ एक महीने में चीनी के दाम करीब 17% बढ़ गए। ₹48 की चीनी अब ₹62-65 किलो तक पहुंच रही है। रक्षाबंधन से पहले मिठाई महंगी होगी, घर का बजट बिगड़ेगा और बोझ फिर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। मिठाई, चाय, दूध, बिस्किट, ब्रेड और घर में बनने वाली हर उस चीज़ पर इसका सीधा असर पड़ेगा जिसमें चीनी इस्तेमाल होती है। #sugar
1
3
122
Shame
यदि वर्दी पहनने वाला ही मासूम बच्चियों की सुरक्षा के बजाय उनके साथ ऐसा जघन्य अपराध करेगा, तो समाज किस पर भरोसा करेगा? कानून सबके लिए समान होना चाहिए। दोषी चाहे कोई भी हो, उसे तत्काल गिरफ्तार कर सबसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। वह बच्ची किसी की भी बेटी हो सकती है।
2
1
6
344
Must watch and share it
2014 से पहले तक “महंगाई डायन” हुआ करती थी… लेकिन 2014 के बाद अचानक वही महंगाई “राष्ट्रहित में लिया गया कड़ा कदम” बन गई। जिस गाने से कभी जनता के बीच महंगाई के खिलाफ माहौल बनाया गया, आज उसी “महंगाई डायन” वाले गाने को सोशल मीडिया पर बैन कराया जा रहा है। विडंबना देखिए… 2014 में यही गाना गाने वाली आज BJP की विधायक हैं।
2
5
59
वक्त गवाह रहेगा, हम फिर पूरी ताकत से लौटेंगे।
मनरेगा बचाओ, खेल बचाओ, नशा मुक्त राजस्थान की आवाज़ बुलंद।
3
30
टीम अर्चना शर्मा retweeted
मनरेगा को कमजोर करना सीधा गरीब की रोज़ी पर हमला है। काम की मांग बढ़ी, लेकिन सरकार ने हाथ पीछे खींच लिए। यह नीति नहीं, अन्याय है। #मनरेगा_बचाओ_संग्राम – at Jaipur, India
2
5
1
14
212
आज डॉ. अर्चना शर्मा जी का जन्मदिन है। इस विशेष अवसर पर हम सभी की ओर से उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से कामना है कि आपका जीवन उत्तम स्वास्थ्य, सम्मान और निरंतर सफलता से भरा रहे। @DrArchanaINC #happybirthdayarchana
2
7
130
Jai Hind
A heartwarming moment between an Indian girl and a Russian visitor at the Ganga Aarti. Simple, sweet and full of warmth. Beautiful to see this bond at a time when India and Russia are in the spotlight. 🇮🇳🤝🇷🇺 #Russia #RussiaIndia
1
2
36
टीम अर्चना शर्मा retweeted
राजस्थान का युवा… सोच भी मजबूत, कदम भी आगे।
3
7
1
18
172
अखिल भारतीय कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व राज्य मंत्री (राजस्थान सरकार) श्रीमती अर्चना शर्मा जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से यही कामना है कि आप स्वस्थ रहें व प्रदेश को सशक्त नेतृत्व प्रदान करती रहें। #HBDArchanaSharma @DrArchanaINC @INCRajasthan
1
3
187
टीम अर्चना शर्मा retweeted
गुलाबी नगरी जयपुर में माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी का हार्दिक स्वागत 💐 #राहुलगांधी
6
45
2
816
8,159
टीम अर्चना शर्मा retweeted
देश को अपना सा भाई चाहिए, स्वयंभू अवतार नहीं, राहुल गांधी चाहिए। @RahulGandhi #rahulgandhi
13
57
2
301
2,059
ओलंपिक मेडलिस्ट बजरंग पुनिया और डॉ. अर्चना शर्मा साथ में प्रचार करते हुए: बदलाव की नई उम्मीद! युवा शक्ति और अनुभव का संगम, राई विधानसभा में विकास और न्याय की नई लहर। कांग्रेस को मज़बूत करें, सही नेतृत्व का साथ दें। @DrArchanaINC @BajrangPunia #HaryanaElelction2024
2
5
16
334
आदरणीय अर्चना शर्मा जी पूर्व अध्यक्ष समाज कल्याण बोर्ड, को हरियाणा विधानसभा चुनाव में राई विधान सभा क्षेत्र का प्रभारी बनाए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएँ व बधाई💐💐💐💐💐💐 @DrArchanaINC
4
2
26
425
टीम अर्चना शर्मा retweeted
राजा रजवाड़ों का जयपुर शहर चाहे परकोटा हो या बाहरी क्षेत्र एक घंटे की बारिश भी झेल पाने में असमर्थ है जिम्मेदार लोग मौन है #Jaipur
3
10
1
35
942
टीम अर्चना शर्मा retweeted
राजस्थान की तीन टॉप पोस्ट जयपुर से है, राजधानी है, राजस्थान का सबसे बड़ा शहर है, वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल है, सबसे ज्यादा लोग रहते है, प्रवासी लोगों की संख्या भी सबसे ज्यादा यहां है। लेकिन इसकी सूरत आज की बारिश के बाद ढाणी से भी बुरी है। #Jaipur
2
6
26
618
टीम अर्चना शर्मा retweeted
जम्मू के रियासी में तीर्थयात्रियों की बस पर हुए दिल दहला देने वाली और घृणित आतंकवादी हमले ने मुझे झकझोर कर रख दिया है। मेरी संवेदनाएं पीड़ितों और जीवित बचे लोगों के परिवारों के साथ हैं। आशा करती हूं कि घायल जल्द स्वस्थ हो जाएं। दस निर्दोष लोगों की निर्दयता से जान ले ली गई है। यह अत्यंत निंदनीय है।
2
14
30
854
टीम अर्चना शर्मा retweeted
लो भईया,आज फिर कांड हो गया 🤦🏻‍♂️ टेलीप्रोम्पटर बिन सब सून #OathCeremony
2
4
5
81
हमारी जनप्रिय नेता @DrArchanaINC का जन्मदिन 17 दिसंबर को है मैं आप सभी से निवेदन करूंगा कि जो भी फेसबुक,ट्विटर, इंस्टाग्राम पर अर्चना जी को जन्मदिन की बधाई का बैनर डाल रहे हैं वो #HBD_ArchanaSharma का प्रयोग करें और पोस्ट के साथ सलंग्न करें धन्यवाद टीम अर्चना शर्मा
2
6
2
27
1,474
टीम अर्चना शर्मा retweeted
मालवीय नगर की जनता का आदेश शिरोधार्य । आपसे 1999 में पारिवारिक रिश्ता बना, जब यह क्षेत्र जौहरी बाजार वि. स. था, पार्टी ने पार्षद पद के लिये झालाना क्षेत्र में सामान्य वर्ग की सुशिक्षित महिला ना मिलने पर चुनाव लड़ने के लिये सोमेन्द्र महाराज को सुयोग्य प्रत्याशी ढूंढने को कहा और उनकी खोज मुझ पर जाकर समाप्त हुई। ना चाहते हुए भी मैने चुनाव लड़ा और जीत कर नगर निगम में पार्टी का प्रतिनिधित्व किया। 2004 में तत्कालीन बनीपार्क वि.स. के लालकोठी स्वेज फार्म क्षेत्र से पार्टी ने मुझे चुनाव लड़वाया ओर कहा कि बहुमत आने पर महापौर बनायेंगे, मैं तो विजयी हुई पर पार्टी निगम में बहुमत से बहुत दूर रही, पार्षद दल की नेता के रूप में 5 साल, रात-दिन पूरे जयपुर में कार्य किया। 2008 में राज्य में परिसीमन में मेरे द्वारा जीते गए दोनों क्षेत्र मालवीय नगर वि.स. में आ गए जो नई विधानसभा सीट बनाई गयी थी। 2008 में इस क्षेत्र से टिकिट लेकर आये महानुभाव का (उस समय के प्रत्याशी) जब मेरी माता जी के निधन होने पर भी मैंने प्रचार समर्थन किया। 2009 में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री सीपी जोशी मुझे महापौर का टिकिट देने का निर्णय कर चुके थे परन्तु किसी और को टिकिट मिलने पर भी ना पार्टी का विरोध किया ना प्रत्याशी का और हृदय पर पत्थर रख कर समर्थकों सहित पार्टी प्रत्याशी को महापौर का चुनाव जितवाया। पार्टी ने एक वर्ष बाद पार्टी का प्रवक्ता और प्रदेश पदाधिकारी बनाकर जिम्मेदारी दी जिसका प्राण प्रण से निर्वहन किया। 2013 में पार्टी ने मुझे एमएलए का प्रत्याशी बनने का निर्णय किया लेकिन मैं मालवीय नगर से टिकट नहीं मांग रही थी, मेरी इच्छा विराट नगर से चुनाव लड़ने की थी, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष जी और तत्कालीन मुख्यमंत्री जी ने मालवीय नगर से पार्टी का टिकिट दिया तो अनुशासित योद्धा के रूप में 2013 का चुनाव लड़ा (जिनका मैंने 2008 में साथ दिया उन्होंने चुनाव में मेरी जमकर खिलाफत की) पार्टी मात्र 21 सीटों पर जीती और प्रचंड आंधी में 179 सीटों पर सभी हार गये और मैं भी हार गयी। फिर भी मैंने हिम्मत नहीं हारी और 2013 से 2018 तक रात-दिन पार्टी के लिये जमकर परिश्रम किया, फलस्वरूप 2018 में मालवीय नगर से टिकट दिया गया। मेरी भरपूर मेहनत के बाद ओर आपके जबरदस्त समर्थन मिलने पर भी मात्र 1704 मतों से चुनाव हरवा दी गई। मन टूट गया, हिम्मत जवाब दे गई, लेकिन समर्थकों एवं साथियों ने हिम्मत बंधाई । आप जनता जनार्दन ने कहा कि हौसला रखो, फिर मेहनत करो, अब की बार साथ देंगे। मुख्यमंत्री जी ने कहा पार्टी तुम्हें हारा हुआ नहीं मानती, जनता की सेवा करो, पार्टी तुम्हारा मान रखेगी। मैंने 2018 से 2023 तक ना दिन देखा ना रात, भूखी-प्यासी रहकर 24 घंटे, जनता की सेवा की, विधायक ना होते हुए भी 38 सालों में जो काम नहीं हुए थे, वो काम करवाए। करोड़ रुपए की सड़के, नालियाँ, सीवर, फुटपाथ, पार्क सब बनवाए, कोई त्योहार नहीं देखा, बच्चे परिवार, सब भूल कर मालवीय नगर की जनता को परिवार मान कर दिन रात काम किया, पैदल चली, एक एक गली एक एक घर जाकर सबसे मिली। आपके बताये निजी और सार्वजनिक काम किये। जिस विधानसभा में कांग्रेस का एक पार्षद नहीं जीतता था वहाँ 9-10 पार्षद जितवाए। पार्टी का नया संगठन खड़ा किया। परिणाम क्या मिला?? जिन्हें नेता बनाया, पार्षद बनाया, वो स्वार्थ में अंधे हो गये, जिन नेताओं को पार्टी ने पद दिया वो चुनाव लड़ने और टिकिट के लिये सारी सीमाएं लांघ कर चौराहे पर आ गये। विरोधियों से मिलकर षड्यन्त्र करने लगे। झूठे लेटरपैड तैय्यार किये गये, झूठे ऑडियो बनाये गये, फिर भी पार्टी ने मेहनत, काम, निष्ठा, लगन, अनुशासन सब देखकर तीसरी बार टिकिट दिया तो षड्यंत्रों की बाढ़ आ गई। मुझे हराने के लिये लाखों करोड़ों रूपए पानी की तरह बहाये गये। धार्मिक उन्माद फैला कर मेरे कामों पर, मेरे परिश्रम पर, मेरी तपस्या पर पानी फेर दिया गया। ना शुचिता देखी, ना व्यवहार, ना निष्ठा, ना 25 साल की तपस्या देखी, बस मेरी पार्टी पर एक वर्ग विशेष का पक्षधर होने का तमगा लगा कर धार्मिकता के आधार पर मुझे परीक्षा में फेल कर दिया। ये भी नहीं सोचा कि आपके इस एकतरफा फैसले से मेरा सार्वजनिक जीवन समाप्त हो जायेगा। 2009 में मुझे महापौर का टिकिट देने का फैसला करने के बाद ऐनवक्त पर मेरा टिकिट कटा तो मुझे बहुत ज्यादा दुख हुआ पर मैं टूटी नहीं, 2013 में बुरी तरह हारी पर मैं टूटी नहीं, हिम्मत रखी, 2018 में जीता हुआ चुनाव चंद वोटों से हारी तो राजनीति छोड़ने का मन हुआ, हिम्मत जवाब दे गई पर मन से टूटी नहीं। परन्तु अब जो आपने 25 सालों की तपस्या और परिश्रम को ठुकराया तो लगा जैसे धरती फट गई थी और जैसे सीता माता उसमें समा गई थी वैसे धरती फट जाये और मैं उसमें समा जाऊं।.....
172
312
38
2,651
261,195