समस्त देशवासियों को अष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।
माँ महागौरी सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आएँ। माँ दुर्गा की कृपा से हर घर में खुशियों का वास हो तथा सभी को सत्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की शक्ति एवं प्रेरणा मिले।
जय माता दी!
कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान मची जानलेवा भगदड़ की खबर बेहद दुःखद, हृदयविदारक और चिंताजनक है। इस दर्दनाक हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है।
इस दुःखद हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं तथा शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें, घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें और पीड़ित परिवारों को इस कठिन समय में संबल दें।
प्रशासन से आग्रह है कि घायलों के समुचित एवं बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाए।
लखनऊ स्थित विकासशील इंसान पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के जिला संयोजकों के साथ बैठक की गई।
इस दौरान पार्टी के संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, संगठनात्मक विस्तार तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही, पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने पर जोर दिया गया।
वाराणसी के शिवपुर विधानसभा अंतर्गत मुस्तफाबाद रेता में आयोजित वार्षिक श्रृंगार समारोह के अवसर पर वन शक्ति देवी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
माता रानी से समस्त देशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
वाराणसी के शिवपुर विधानसभा अंतर्गत मुस्तफाबाद रेता में आयोजित वार्षिक श्रृंगार समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुआ।
देश के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न एवं महान वैज्ञानिक डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
राष्ट्र निर्माण के प्रति उनका समर्पण, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, सादगीपूर्ण जीवन और युवाओं को बड़े सपने देखने की प्रेरणा देने वाले विचार सदैव देशवासियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। उनका संपूर्ण जीवन ज्ञान, कर्मठता और देशसेवा का अनुपम उदाहरण है।
उनके आदर्श, विचार और राष्ट्र के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।
महत्वपूर्ण सूचना
मेरा आधिकारिक फेसबुक पेज (Mukesh Sahani) किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हैक कर लिया गया है। हमारी टीम पेज को रिकवर करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। साथ ही, इस मामले में कानूनी कार्रवाई के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
पेज रिकवर होने तक उक्त फेसबुक पेज से प्रकाशित होने वाली किसी भी पोस्ट, संदेश या अन्य गतिविधि की जिम्मेदारी हमारी टीम की नहीं होगी।
पेज के सफलतापूर्वक रिकवर होने पर इसकी आधिकारिक सूचना साझा की जाएगी। तब तक सभी समर्थकों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों से अनुरोध है कि पेज रिकवर होने तक इस पेज से प्रकाशित किसी भी पोस्ट, संदेश या गतिविधि को पार्टी का आधिकारिक बयान न माना जाए।
विकासशील इंसान पार्टी, कार्यालय
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद स्थित पिलकिछा गांव में श्री रमेशचंद्र बिंद जी के यहां मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उनकी पुत्री को स्नेह एवं आशीर्वाद दिया।
निषाद समाज का सच्चा नेता वही है, जो अपने परिवार से ऊपर समाज के हितों को रखे और व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर समाज के हक-अधिकार, सम्मान और बेहतर भविष्य के लिए पूरी मजबूती और ईमानदारी के साथ संघर्ष करे।
वाराणसी के शिवपुर विधानसभा अंतर्गत मुस्तफाबाद रेता में आयोजित वार्षिक श्रृंगार समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुआ।
नवरात्रि के पावन अवसर पर वन शक्ति देवी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।
माता रानी की कृपा समस्त देशवासियों पर सदैव बनी रहे तथा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली आए, यही प्रार्थना है।
वैशाली के राघोपुर दियारा क्षेत्र में नाव पलटने से दर्जनों लोगों की मृत्यु की खबर सुनकर मर्माहत हूं। यह हादसा बेहद दुःखद और पीड़ादायक है।
इस दुःखद समय में मेरी गहरी संवेदनाएं पीड़ित परिजनों के साथ हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा पीड़ित परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करें।
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री बीपी परवाना बिंदु, जिला अध्यक्ष श्री राम रंजीत निषाद, अधिवक्ता श्री इंद्रजीत निषाद एवं श्री रमाशंकर निषाद सहित सैकड़ों लोगों ने विकासशील इंसान पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
पार्टी में शामिल होने वाले सभी नए साथियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। आप सभी के जुड़ने से पार्टी के संगठनात्मक विस्तार को मजबूती मिलेगी तथा सामाजिक न्याय और हक-अधिकार की लड़ाई को नई ऊर्जा एवं ताकत मिलेगी।
गयाजी जिला के जमुआराखुर्द गाँव निवासी भारत माता के वीर सपूत एवं अग्निवीर श्री सुभाष कुमार चौधरी जी के असामयिक निधन की खबर अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।
देश की सेवा के लिए समर्पित एक वीर सपूत को खोना अपूरणीय क्षति है। इस दुःख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक-संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि!
निषाद समाज के हक की लड़ाई के योद्धा, उत्तर प्रदेश के गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर समाज के भाइयों एवं माता-बहनों को हाथ में गंगाजल लेकर अपने हक-अधिकार की लड़ाई के लिए संकल्प दिला रहे हैं।
यह संकल्प केवल आरक्षण का नहीं, बल्कि हमारे बच्चों के बेहतर भविष्य, समाज के सम्मान, समान अधिकार और आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प है। निषाद समाज अब अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर निर्णायक लड़ाई लड़ने को तैयार है।
पूरे उत्तर प्रदेश में एक ही आवाज, एक ही संकल्प और एक ही नारा गूंज रहा है—“आरक्षण नहीं तो भाजपा को वोट नहीं!”
निषाद समाज का हक-अधिकार सुनिश्चित होने तक यह संघर्ष जारी रहेगा।
सामाजिक न्याय के प्रखर योद्धा डॉ. राम मनोहर लोहिया जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।
डॉ. लोहिया जी का संपूर्ण जीवन सामाजिक समानता, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा शोषितों, वंचितों एवं पिछड़ों के अधिकारों के लिए संघर्ष को समर्पित रहा। उनके विचार, संघर्ष और सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।
शक्ति उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।
माँ दुर्गा की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली आए। माँ जगदम्बा सभी का कल्याण करें।
जय माता दी!
उत्तर प्रदेश में निषाद आरक्षण संकल्प अभियान पूरे जोर-शोर से जारी है। निषाद समाज को हक़ और अधिकार दिलाने की इस लड़ाई में विकासशील इंसान पार्टी से जुड़ें और अपनी आवाज़ बुलंद करें।
📞 संपर्क करें: 8652222222
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी विचारधारा के प्रखर नेता, आदरणीय नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन व भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
यह देश लोकतंत्र से चलेगा किसी की तानाशाही से नहीं!
राज्यपाल महोदय से मिलने का समय तय था, फिर चार-चार जगह बैरिकेडिंग क्यों लगाया गया? पुलिस को AK-47 देकर रास्ता रोकने की जरूरत क्यों पड़ी? आखिर सरकार जनता की आवाज से इतनी डरी हुई क्यों है?
वोट चोरी करके सरकार बनाने वालों की विदाई होकर रहेगी। लाठी चले, गोली चले या बंदूक तने, लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई जारी रहेगी!




















