Hari Shankar Soni (@soniharishankar) header
Hari Shankar Soni (@soniharishankar) profile picture

PhD Scholar in Mass Communication | Media Educator | Journalist | Researching OTT & Cinema | Interviews | Media Analysis | https://xitter.cf/t.co/p1mJdKd2bm

New Delhi, India
Joined October 2011
Photo by Hari Shankar Soni (@soniharishankar)Photo by Hari Shankar Soni (@soniharishankar)Photo by Hari Shankar Soni (@soniharishankar)Photo by Hari Shankar Soni (@soniharishankar)Photo by Hari Shankar Soni (@soniharishankar)Photo by Hari Shankar Soni (@soniharishankar)Photo by Hari Shankar Soni (@soniharishankar)Photo by Hari Shankar Soni (@soniharishankar)Photo by Hari Shankar Soni (@soniharishankar)Photo by Hari Shankar Soni (@soniharishankar)
Hari Shankar Soni retweeted
नेहरू की जयंती पर उन लोगों से कुछ सवाल बनते हैं जो सोनिया गांधी की जीवनी के साथ विडियो डाल रहे हैं और फोटो ट्वीट कर रहे हैं। मुझे पक्का यक़ीन है कि कांग्रेस के ऐसे अधिकांश नेताओं और कार्यकर्ताओं को ये दस बातें मालूम नहीं होंगी! मैं उनसे एक छोटा-सा सवाल पूछना चाहता हूँ : आप सोनिया गांधी की किताब के साथ फोटो खिचवा कर डाल रहे हैं, लेकिन सोनिया गांधी जिस नेहरू को अपना वैचारिक पूर्वज बताती हैं, उनकी लिखी दस पुस्तकों के आप नाम भी जानते हैं? नेहरू केवल भारत के पहले प्रधानमंत्री नहीं थे। वह विश्व-इतिहास के अध्येता, असाधारण गद्यकार, वैज्ञानिक चेतना के समर्थक और भारतीय सभ्यता के अत्यंत जिज्ञासु व्याख्याकार थे। आइए, उनकी दस महत्त्वपूर्ण पुस्तकों और लेखन-संकलनों से परिचित हों। 1. Soviet Russia: Some Random Sketches and Impressions (1928) नेहरू ने 1927 में सोवियत संघ की यात्रा की। यह पुस्तक उसी अनुभव से निकली। रूसी क्रांति, किसानों, स्त्रियों, शिक्षा, अर्थव्यवस्था और समाजवादी प्रयोगों पर उनकी दृष्टि इसमें दिखाई देती है। कांग्रेसियों को शायद आश्चर्य होगा कि उनका महानायक पूँजीवाद के विकल्पों का अध्ययन भी करता था। 2. Letters from a Father to His Daughter (1929-1930) दस वर्ष की इंदिरा को लिखे पत्रों में नेहरू पृथ्वी की उत्पत्ति, मानव विकास और सभ्यताओं का इतिहास समझाते हैं। यहाँ एक पिता अपनी बेटी को धार्मिक आख्यानों से नहीं, वैज्ञानिक जिज्ञासा से संसार समझाना चाहता है। शिक्षा पर लिखी गई सबसे सुंदर भारतीय पुस्तकों में इसकी गणना होनी चाहिए। 3. Glimpses of World History (1934–35) जेल से बेटी इंदिरा को लिखे दो सौ पत्र! प्राचीन सभ्यताओं से आधुनिक क्रांतियों तक विश्व-इतिहास का विराट आख्यान। अद्भुत यह कि नेहरू इतिहास को केवल राजाओं और युद्धों का इतिहास नहीं मानते। उनके यहाँ समाज, अर्थव्यवस्था, विचार और मनुष्य की स्वतंत्रता भी इतिहास के नायक हैं। 4. An Autobiography (1936) यह किसी राजनेता का आत्मप्रशस्ति-पत्र नहीं, स्वयं से जिरह करती हुई असाधारण आत्मकथा है। नेहरू अपने संशयों, राजनीतिक मतभेदों और बौद्धिक विकास को पाठकों के सामने खोलते हैं। इसका अमेरिकी संस्करण Toward Freedom नाम से प्रकाशित हुआ। क्या आज के कितने राजनेता इतनी निर्मम आत्मालोचना कर सकते हैं? 5. India and the World (1936) निबंधों का यह संग्रह भारत की स्वतंत्रता को अंतरराष्ट्रीय राजनीति और विश्व की परिवर्तनशील शक्तियों के संदर्भ में रखता है। नेहरू के लिए भारतीय राष्ट्रवाद संसार से अलग-थलग खड़ा कोई पवित्र द्वीप नहीं था। उसकी नियति विश्व-इतिहास से जुड़ी हुई थी। 6. Eighteen Months in India (1938) यह नेहरू के राजनीतिक लेखन का महत्त्वपूर्ण संग्रह है। इसमें राष्ट्रीय आंदोलन की बेचैनियाँ और तत्कालीन भारतीय राजनीति की जटिलताएँ सामने आती हैं। इसे पढ़कर समझा जा सकता है कि नेहरू के लिए स्वतंत्रता आंदोलन केवल अंग्रेज़ी शासन से सत्ता हस्तांतरण का प्रश्न नहीं था। 7. China, Spain and the War (1940) चीन पर जापानी आक्रमण, स्पेन के गृहयुद्ध और उभरते फासीवाद की पृष्ठभूमि में नेहरू के लेखन का संग्रह। इस पुस्तक का महत्त्व यह है कि नेहरू की स्वतंत्रता की अवधारणा भारत की सीमाओं पर समाप्त नहीं होती। अन्य देशों के उत्पीड़ित मनुष्यों की स्वतंत्रता भी उन्हें उतनी ही प्रिय थी। 8. The Unity of India (1941) 1937 से 1940 के लेखन का संग्रह। सांप्रदायिकता, राष्ट्रीय एकता और स्वतंत्रता की चुनौतियों से जूझता नेहरू का राजनीतिक विवेक इसमें उपस्थित है। नेहरू समझते थे कि भारत की एकता उसकी विविधता को मिटाकर नहीं, उसे स्वीकार करके निर्मित होगी। 9. The Discovery of India (1946) अहमदनगर क़िले की जेल में लिखी गई वह महान कृति, जिसमें भारत किसी धार्मिक पहचान या एकवंशीय अतीत का नाम नहीं, बल्कि सहस्राब्दियों में विकसित होती बहुलतावादी सभ्यता है। उपनिषदों से बुद्ध, अशोक, भक्ति, इस्लामी प्रभावों और आधुनिक भारत तक। यह पुस्तक भारतीयता की एक असाधारण बौद्धिक खोज है। 10. A Bunch of Old Letters (1958) पत्रों का वह विलक्षण संग्रह, जिसमें गांधी, जिन्ना, पटेल, सुभाषचंद्र बोस और अनेक ऐतिहासिक व्यक्तित्वों से जुड़े राजनीतिक संवाद मिलते हैं। इनमें नेहरू को लिखे गए पत्र भी हैं और उनके अपने पत्र भी। इतिहास यहाँ पाठ्यपुस्तक नहीं, जीवित मनुष्यों के बीच चलने वाला संवाद बन जाता है। कांग्रेस के लोगों को नेहरू की तस्वीरें कम और उनकी किताबें ज़्यादा खोलनी चाहिए। क्योंकि जिस राजनीतिक दल के नेताओं ने अपने सबसे बड़े विचारक को पढ़ना छोड़ दिया हो, वह दल अपने अतीत का उत्तराधिकारी तो हो सकता है, उसके भविष्य का निर्माता नहीं। जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर विनम्र अभिवादन!
5
43
8
121
4,737
इतिहास के पन्नों में दबी एक त्रासदी और ब्रिटिश हुकूमत के अत्याचारों के खिलाफ विद्रोह की कहानी है फिल्म ‘रणबाली’। निर्देशक राहुल सांकृत्यायन ने 1876-78 के भीषण मद्रास अकाल की पृष्ठभूमि में एक ऐसे योद्धा की कहानी पेश की है, जो अपने लोगों के लिए अंग्रेजी सत्ता से टकराता है।
5
113
Hari Shankar Soni retweeted
VIDEO | Kushinagar: Jan Suraaj Party founder Prashant Kishor attends Devpalik Gupta’s funeral. Devpalik Gupta, a digital communications manager for the party, went missing from the Ranchi-Patna Janshatabdi Express on Monday. His body was found near the railway tracks later. He says, "What could be more tragic than this? This is a matter of investigation. According to the information we have, he was travelling by train, and his body was found. Whether he fell from the train, was pushed, or what exactly happened is still unclear. The police are investigating. Let the post-mortem report come in. We will try to ensure that the investigation is conducted properly." (Full video available on PTI Videos - ptivideos.com)
3
5
51
9,515
Hari Shankar Soni retweeted
उस प्यारे लड़के ने फेसबुक पेज पर लिख रखा था : तुम्हारे न होने का विरह तुम्हारे होने के प्रेम से ज्यादा चटक है! किसे पता था कि उसकी यही लाइन हम सबकी एक टीस बनकर रह जाएगी। वह बहुत बार मुझे फोन करता था। वह भास्कर में बहुत अच्छी तरह का काम कर रहा था। उसके हृदय में वह करुणा धड़कती थी, जो किसी अच्छे पत्रकार के लिए एक निधि होती है। वह अखबार में होता तो निश्चित ही हमारे बीच रहता। उसका फेसबुक रील्स में एक मधुरकंठी विडियो वायरल होता रहता था : वक्त का ये परिंदा रुका है कहाँ, मैं था पागल जो इसको बुलाता रहा। चार पैसे कमाने मैं आया शहर, गाँव मेरा मुझे याद आता रहा, गाँव मेरा मुझे याद आता रहा। लौटता था मैं जब पाठशाला से घर, अपने हाथों से खाना खिलाती थी माँ। रात में अपनी ममता के आँचल तले, थपकियाँ देके मुझको सुलाती थी माँ। सोच के दिल में एक टीस उठती रही, रात भर दर्द मुझको जगाता रहा। चार पैसे कमाने मैं आया शहर, गाँव मेरा मुझे याद आता रहा। देवपालिक के जाने से आज एक गहरी टीस मन में है और विचलित कर रही है। #Devpalik_Gupta #देवपालिक_गुप्ता
नमन देव भाई, बहुत जल्दी चले गए...जयपुर में रहे तब कुछ मुलाकातें और खबरों के सिलसिले में बातचीत होती रही....हमेशा कुछ नया करने की ज़ील रखने वाला बंदा था. जयपुर में भास्कर छोड़ा तब मैंने पूछा था कि इतनी जल्दी क्यों तो बोले कि कुछ और करना है...घर के आसपास रहना है, घर जाना है...फिर I-PAC से जुड़े और उस दौर में जुड़े तब खुद पीके बुरे दौर में थे. वहां जमकर मेहनत की. अपने माता-पिता को लेकर हमेशा चिंतित रहते थे, उनकी याद में कविताएं लिखते थे...लेखनी में एक अलग संघर्ष, अकेलापन, लगाव का भाव दिखता था. झारखंड सरकार को युवा पत्रकार देवपालिक गुप्ता की संदिग्ध हालातों में मौत होने की जांच कर असली कारणों का पता लगाना चाहिए. @HemantSorenJMM
6
25
2,001
मेरे प्रिय दोस्त देवपालिक, आज सुबह उठते ही जब आपके बारे में सुना तो यही प्रार्थना की कि आप सकुशल हो। क्या पता था कि आपके जाने की ख़बर सहनी होगी। आपके साथ IIMC में बिताया हर पल अब मेरे सामने हैं। इतनें होनहार लेखक, पत्रकार और कवि को इस तरह खो देना बहुत चुभ रहा है। ॐ शांति 🙏
6
1
73
1,706
Hari Shankar Soni retweeted
रात के 12 बज चुके हैं। हमारा दोस्त देवपालिक गुप्ता पिछले 9 घंटे से लापता है। हमें अभी तक नहीं पता कि वो कहां है, किस हाल में है। और सबसे ज्यादा गुस्सा इस बात का है कि एक इंसान को ढूंढने के बजाय हमें थानों और इलाकों के चक्कर लगवाए जा रहे हैं।
8
74
15
128
31,659
सांभर झील का नमक। नावा सिटी जो नमक नगरी के नाम से जाना जाता है। लोग सोचते है नमक झील से निकलता है जबकि यहां नावा शहर में नमक खेतों में उत्पादन होता है।जैसे चावल के लिए खेत पानी से भरे जाते है ठीक वैसे ही यहां छोटे-छोटे खेत खारे पानी से ट्यूबवेल के जरिये पानी से भर दिये जाते हैं हालाँकि पानी सांभर का ही होता है ट्यूबवेल भी सांभर में ही बने होते है फिर चार पांच दिन में ये पानी भाप बनकर उड़ जाता है और पीछे नमक बचा रह जाता हैं।जिसे इकट्ठा करके गाड़ियों में भरकर फ़ैक्टरियों में प्रोसेस के लिए भेजा जाता है
4
32
278
10,036
मैं हर पल का शायर हूँ🎶 मशहूर शायर साहिर लुधियानवी हर मुश्किल जज़्बात को सीधे-सादे लफ़्ज़ों में बयां कर खूबसूरत मोड़ दे जाते थे गीतों में जीवन का फ़लसफ़ा है और इश्क़-मोहब्बत के दर्द-ओ-ग़म भी. उनके कई दिलकश नग़्में होठों पर बरबस ही मचल जाते हैं पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि @MIB_India I @airnewsalerts
4
31
2
84
2,097
फिल्म #Gazabraat में @BajpayeeManoj ने शानदार काम किया है। फिल्म में मजा तब आया जब ये पता चला कि लड़की #journalist है। इस फिल्म में पुलिस वालों की अच्छी और बुरी दोनों तरह की छवि दिखाई देती है। स्टोरी से लेकर सब कुछ परफेक्ट दिखा। महीनों बाद बिना प्लान के ही ये फिल्म देखना गजब रहा।
9
267
Long before 1857, a queen in Karnataka had already taken up arms against the British. Kittur Rani Chennamma (1778-1829) led her forces to victory in the first battle of Kittur in 1824, over three decades before the Revolt of 1857. On her birth anniversary, we salute the fearless queen whose spirit still lives on in Kittur Utsava. #KitturRaniChennamma #KitturUtsava #UnsungHeroes @airnewsalerts @MIB_India
1
38
4
128
2,575
Hari Shankar Soni retweeted
टीवी चैनलों के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की एडवाइजरी: 5 प्रमुख निर्देश 1️⃣ आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन की लाइव कवरेज पर रोक: सुरक्षा बलों के ऑपरेशन की लाइव रिपोर्टिंग नहीं होगी। ऑपरेशन खत्म होने तक अधिकृत अधिकारियों की नियमित ब्रीफिंग तक कवरेज सीमित रहेगी। 2️⃣ सनसनीखेज और विचलित करने वाले दृश्य नहीं: हिंसा, अपराध, हादसों और मौतों के ग्राफिक दृश्यों के प्रसारण में संयम बरतना होगा। परेशान करने वाले विजुअल बार-बार दिखाने से बचना होगा। 3️⃣ तथ्यपरक और जिम्मेदार क्राइम रिपोर्टिंग: अपराध से जुड़ी खबरें सत्यापित तथ्यों पर आधारित हों। महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों की रिपोर्टिंग में विशेष सावधानी बरतनी होगी। 4️⃣ डिबेट में सांप्रदायिकता और भड़काऊ भाषा पर लगाम: लाइव बहसों में सांप्रदायिक या राष्ट्रविरोधी भावनाओं को बढ़ावा नहीं दिया जा सकता। जरूरत पड़ने पर माइक म्यूट करने, डिस्क्लेमर देने या प्रसारण रोकने जैसे कदम उठाने होंगे। 5️⃣ AI, नक्शों और पीड़ितों की पहचान पर सख्ती: भारत के प्रामाणिक नक्शों का इस्तेमाल, यौन अपराध पीड़ितों की पहचान की सुरक्षा और AI के जिम्मेदार उपयोग को सुनिश्चित करना होगा। बड़ा संदेश: टीवी चैनलों को प्रोग्राम कोड का अक्षरशः पालन करने के साथ संपादकीय जवाबदेही, तथ्यात्मक सटीकता और जिम्मेदार पत्रकारिता सुनिश्चित करनी होगी। #Media #Broadcasting #Journalism बहुत जरूरी सूचना।
2
2
10
1,966
Hari Shankar Soni retweeted
नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री और बांग्लादेश की पूर्व अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस को न्यूयॉर्क के एयरपोर्ट पर विरोध का सामना करना पड़ा. बांग्लादेशी प्रवासियों के एक समूह ने उन्हें घेरकर सवाल किए. वायरल वीडियो में एक व्यक्ति उन्हें ‘आतंकवादी’ कहता सुनाई दे रहा है. लोगों ने उन पर बांग्लादेश में हिंसा, पुलिसकर्मियों की मौत और लोकतंत्र को कमजोर करने के आरोप लगाए. यूनुस या उनके प्रतिनिधियों की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. #MuhammadYunus #Bangladesh #NewYork
1
10
63
3,730
भारतीय (तमिल) मूल की नवनेथेम पिल्लै को 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार मिला है। उन्हें अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों को बढ़ावा देने के लिए ये पुरस्कार दिया गया है। UN Human Rights Chief रह चुकी है। डरबन, दक्षिण अफ़्रीका में पैदा हुई और वहीं जज रही है।
122
Hari Shankar Soni retweeted
UGC-NET December 2026 Registration Now Open The online application process for the UGC-NET December 2026 cycle is now live. Eligible candidates aspiring for Junior Research Fellowship (JRF), Assistant Professorship and PhD are advised to complete their applications before the last date. Important Details: Application Window: 08 October – 28 October 2026 (up to 11:50 PM) Examination Dates: 14 December – 19 December 2026 Visit: ugcnet.nta.nic.in Ensure timely submission to avoid last-minute delays. Visit the official website for information bulletins, eligibility criteria, and detailed subject schedules. #UGCNET #UGCNET2026 #NTA #HigherEducation #AcademicExcellence #ExamUpdate
18
51
7
237
27,914
नाना पाटेकर ने अपने दमदार अभिनय, प्रभावशाली संवाद अदायगी और यादगार किरदारों से भारतीय सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाई। 3 बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित नाना के हर किरदार में प्रतिबद्धता दिखाई देती थी। भारतीय सिनेमा में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा। 🙏 श्रद्धांजलि
3
144
सुप्रसिद्ध खगोलविद प्रो. मेघनाद साहा ने सूर्य और अन्य तारों के आंतरिक तापमान और दबाव की जानकारी देने में सक्षम ‘आयनीकरण फार्मूला’ प्रतिपादन किया था. 'उनका साहा समीकरण' काफी प्रसिद्ध है जो तारों में भौतिक एवं रासायनिक स्थिति की व्याख्या करता है. जयंती पर सादर नमन 🙏 @MIB_India I @airnewsalerts I @nfdcindia
3
51
139
2,918
Hari Shankar Soni retweeted
BREAKING NEWS The 2026 #NobelPrize in Physiology or Medicine has been awarded to Karl Deisseroth, Peter Hegemann and Georg Nagel “for their discoveries concerning light-gated ion channels and optogenetics.”
432
9,082
1,615
24,010
3,998,445
Hari Shankar Soni retweeted
ये प्रकाश की पत्नी हैं, रश्मि! मैं बस इतना जानता हूँ कि प्रकाश की हिम्मत और इनके जज़्बे की जीत होनी चाहिए। लड़ाई लंबी है और इतनी आसान भी नहीं और इसीलिए आप सभी से गुज़रिश है कि जितना हो सके, सपोर्ट कीजिए! बाक़ी महादेव तो हैं ही! रक्षा करेंगे मेरे दोस्त की! और आपको भी देंगे शक्ति!
एक जिंदगी के लिए, एक अपील   प्रकाश।   नवभारत टाइम्स में हम साथ काम करते थे। तब से जानता हूं उसे, एक बेहद ज़हीन दिल, एक बेदाग़ ईमानदारी, और एक ऐसी आत्मा जो शायद सदियों में एक बार मिलती है।   प्रकाश था तो पेशे से पत्रकार लेकिन उसकी पहचान थी उसकी समसारा, उसकी बाइक। उस बाइक पर उसने पूरा हिंदुस्तान नापा। नागालैंड की पहाड़ियों से लेकर झारखंड के जंगल, बिहार की मिट्टी से लेकर जम्मू-कश्मीर की वादियां, और वहां से साउथ इंडिया तक, हर कोना, हर सड़क, हर अनजान चेहरा उसका अपना बन जाता था। लोगों के घरों में रुकना, उनके साथ खाना, उनकी कहानियां सुनना, यही उसकी असली दौलत थी। एक यायावर, जिसने हिम्मत को अपना साथी बना लिया था। मुझे भी उसके साथ जाना था लंबी सुखद यात्राओं पर! जाना है!   आज वही हिम्मत, उसकी सबसे बड़ी परीक्षा में है।   लंबे वक्त से प्रकाश एक बेहद दुर्लभ कैंसर से लड़ रहा है। टाटा मेमोरियल, मुंबई में इलाज चल रहा है, पूरी शिद्दत से, पूरे विश्वास के साथ। लेकिन बीमारी ने वो रास्ता नहीं दिया जिसकी हम सब दुआ कर रहे थे।   और इस पूरी लड़ाई में, एक शख्स कभी नहीं डगमगाई, उसकी पत्नी रश्मि। शादी को अभी साल भर हुआ है, और इस एक साल में उसने वो निभाया है जो शायद उम्र भर के साथ में भी मुश्किल से निभता है। हर दिन, हर रात, हर मुश्किल फैसले में वो प्रकाश के साथ चट्टान की तरह खड़ी रही है।   अब एक उम्मीद है।   पिछले महीने अमेरिका में एक नई दवा को मंज़ूरी मिली है, इस दुर्लभ कैंसर के लिए, जिसे कई लोग "मैजिक ड्रग" कह रहे हैं। छह से आठ महीने का यह इलाज असल में एक नई जिंदगी का रास्ता खोल सकता है।   लेकिन इस रास्ते की कीमत है, करीब तीन करोड़ रुपये।   हम सब जानते हैं कैंसर की लड़ाई क्या मांगती है। यह सिर्फ पैसा नहीं मांगती, यह हमारा हर रिश्ता, हर जमा-पूंजी, हमारी पूरी हिम्मत मांग लेती है। हेल्थ इंश्योरेंस एक हद तक साथ देता है, उसके बाद बचते हैं सिर्फ हम, दोस्त, परिवार, और वो अनजान लोग जिनका दिल इंसानियत के लिए धड़कता है।   रश्मि ने @ketto प्लेटफॉर्म पर यह मुहिम शुरू की है। कुछ ही घंटों में दुनिया भर से लोगों ने मिलकर कुछ लाख रुपये जुटा भी दिए हैं, यह दिखाता है कि इंसानियत अभी ज़िंदा है।   पर मंज़िल अभी बहुत दूर है। तीन करोड़ की यह रकम अकेले जुटाना नामुमकिन है, पर मिलकर, यह असंभव नहीं है। मेरी अपील है प्रधानमंत्री आदरणीय @narendramodi जी से, केंद्र सरकार से, झारखंड-बिहार-हरियाणा और दिल्ली सरकार से! और देश-दुनिया के तमाम मददगार लोगों से…सपोर्ट कीजिए इस मुहिम को और कामयाब बनाइए हमारी कोशिश को!   मैं यह अपील सिर्फ इसलिए नहीं कर रहा कि प्रकाश मेरा दोस्त है। मैं यह इसलिए कर रहा हूं क्योंकि दुनिया में ऐसी शुद्ध आत्माएं कम बचती हैं, जो बिना शर्त प्रेम करना जानती हैं, जो हर सफर में एक नया रिश्ता बना लेती हैं, जो ज़िंदगी को असल मायनों में जीती हैं।   ऐसी रूह का इस दुनिया में रहना, हम सबके लिए ज़रूरी है।   अगर आप कर सकें, तो थोड़ा योगदान दीजिए। अगर पैसा न भी बन पाए, तो इसे शेयर कीजिए, शायद किसी और तक पहुंच जाए जो मदद कर सके।   एक पत्नी की हिम्मत, एक दोस्त की दुआ, और एक इंसान की जिंदगी, इन तीनों को मिलकर हम एक नया मौका दे सकते हैं।   प्रकाश के लिए। रश्मि के लिए। इंसानियत के लिए।   Link in the comment box:
1
30
3
50
2,777
Hari Shankar Soni retweeted
Replying to @1ALOKJOSHI
सीधी मदद के लिए प्रकाश की पत्नी रश्मि के बैंक का यह लिंक है। स्कैन करके यहां सीधी मदद भेज सकते हैं:
5
9
241