राजस्थान के विद्यालयों में कार्यरत कंप्यूटर अनुदेशकों की जायज मांगों पर भी सरकार एवं संबंधित विभाग सकारात्मक दृष्टिकोण से विचार करें।
आज शिक्षा व्यवस्था में कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा का महत्व लगातार बढ़ रहा है। कंप्यूटर अनुदेशक विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा देने के साथ-साथ विद्यालयों के अनेक डिजिटल एवं तकनीकी कार्यों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
हमारी प्रमुख मांगें -
🔹 कंप्यूटर अनुदेशक शैक्षणिक पद है, इसलिए उन्हें शिक्षक के अनुरूप सम्मानजनक वेतनमान दिया जाए। वर्तमान ग्रेड-पे 2800 को बढ़ाकर 4200 किया जाए।
🔹 जिस प्रकार चित्रकला एवं संगीत के व्याख्याताओं को B.Ed. अनिवार्यता के बिना भी व्याख्याता के अनुरूप वेतनमान प्राप्त है, उसी भावना से कंप्यूटर अनुदेशकों के शैक्षणिक दायित्व एवं कार्य की प्रकृति को देखते हुए उचित वेतनमान प्रदान किया जाए।
🔹 कंप्यूटर अनुदेशकों के कैडर का विस्तार किया जाए तथा अन्य शिक्षकों की तरह पदोन्नति के अवसर उपलब्ध करवाकर DPC का लाभ दिया जाए।
राजस्थान एकीकृत शिक्षक महासंघ का मानना है कि डिजिटल शिक्षा केवल भविष्य की आवश्यकता नहीं, बल्कि वर्तमान शिक्षा व्यवस्था की भी महत्वपूर्ण आवश्यकता है। इस व्यवस्था को मजबूत करने वाले कंप्यूटर अनुदेशकों की समस्याओं का समाधान भी आवश्यक है।
माननीय मुख्यमंत्री जी एवं शिक्षा विभाग से विनम्र आग्रह है कि कंप्यूटर अनुदेशकों की इन मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर उचित एवं सकारात्मक निर्णय प्रदान करें।
भैराराम बैड़ा
प्रदेश अध्यक्ष
राजस्थान एकीकृत शिक्षक महासंघ
@RESMA_7 @Dadarwal7 @JATbera1
Sonam. retweeted
गलती को Robotics के साथ न दोहराएँ।
बच्चों को केवल technology इस्तेमाल करना नहीं,Technology बनाना सिखाएँ।
आज का reform ही कल का Indian Robot बनाएगा
#स्कूल_ठीक_करेंगे
#अंतिम_15_दिन
@narendramodi
@BhajanlalBjp
@Bhajanlalofc
@BJP4India
@BJP4Rajasthan
@RSSorg
@rajeduofficial
Sonam. retweeted
#Sirohi #रेवदर : सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सवाल छोड़ सरकारी कार्मिक ने दिया इस्तीफ़ा
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय रेवदर के बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक मुकेश कुमार ने राजकीय सेवा से दिया त्याग पत्र, स्कूल की जगह सरकारी कार्यालयों में कम्प्यूटर ऑपरेटर का काम करवाने को लेकर जताई नाराजगी, स्कूलों में आधुनिक तकनीकों से विद्यार्थियों को शिक्षण करवाने की बजाय सरकारी कार्यालयों में ऑपरेटर बनकर बैठाने का जताया विरोध, प्रधानाचार्य ने जिला स्तरीय अधिकारियों को प्रेषित किया पत्र
@JituSant9 @sharad_tak #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
Some wear courage, so the rest of us can wear freedom. 🇮🇳
#ForeverGrateful 🫡
#independenceday
151
Sonam. retweeted
📢 कम्प्यूटर अनुदेशकों के हित में एक और महत्वपूर्ण पहल 📢
साथियों,
कम्प्यूटर अनुदेशक संघ, राजस्थान द्वारा उठाई गई मांगों पर सकारात्मक पहल करते हुए शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता उपेन यादव जी @TheUpenYadav ने माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी को पत्र प्रेषित कर कम्प्यूटर अनुदेशकों की प्रमुख लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की है।
पत्र में विशेष रूप से वेतन विसंगति के निराकरण, कैडर विस्तार, राज्य सेवा तक स्पष्ट कैडर निर्माण तथा कम्प्यूटर विषय की अनिवार्यता सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को प्राथमिकता से हल करने का आग्रह किया गया है। साथ ही यह भी उल्लेख किया गया है कि इन विषयों के समाधान हेतु गठित कैडर रिव्यू कमेटी की कार्यवाही को शीघ्र पूर्ण कर आवश्यक निर्णय लिए जाएं।
कम्प्यूटर अनुदेशक संघ, राजस्थान उपेन यादव जी का हृदय से आभार व्यक्त करता है कि उन्होंने हमारी जायज मांगों को मुख्यमंत्री महोदय तक पहुंचाकर सकारात्मक पहल की है।
आइए, हम सभी एकजुट रहकर अपने अधिकारों और कम्प्यूटर शिक्षा के सशक्त भविष्य के लिए प्रयासरत रहें।
एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
✊ कम्प्यूटर अनुदेशक संघ, राजस्थान ✊ "संघर्ष जारी है, समाधान निश्चित है।"
Sonam. retweeted
बीकानेर निदेशालय में #CAS के प्रतिनिधि मंडल की निदेशक महोदय से सार्थक मुलाकात हुई।
कमिटी के अध्यक्ष होने के नाते प्रतिनिधि मंडल ने कंप्यूटर शिक्षा एवं कैडर व ग्रेड पे सुधार के लिए ठोस सुझाव प्रस्तुत किए।
निदेशक महोदय के सकारात्मक रुख से शीघ्र ही समाधान की उम्मीद है।
धन्यवाद! 🙏
Sonam. retweeted
कंप्यूटर अनुदेशकों के लिए शिक्षक महासंघ की निम्न दो मुख्य मांगे रहेगी 👇👇👇
1. कैडर संशोधन एवं विस्तार हो
2. वेतन विसंगति दूर हो
▪️BCI-4200 ग्रेड पे
▪️SCI-4800 ग्रेड पे
@Dadarwal7 @JATbera1 @SKT_Choudhary @RCTA_official
@computer_sathi_
Sonam. retweeted
कंप्यूटर अनुदेशक वेतन विसंगति एवं कैडर विस्तार हेतु धरना शहीद स्मारक, जयपुर। शुरुआत हो चुकी है।💯
आज सैंकड़ों साथी अपनी मांगो को सरकार तक पहुंचाने हेतु धरातल पर मौजूद है, मांगो की पूर्ति जब तक नहीं होगी तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
जय संगठन✊
@RajCMO @rajeduofficial
#computerinstructor #Jaipur
Sonam. retweeted
राजस्थान कंप्यूटर शिक्षक संघ के नेतृत्व में कंप्यूटर अनुदेशकों की लंबित मांगे
▶️ कैडर निर्माण व विस्तार
▶️ वेतन विसंगति व अन्य मांगों को लेकर शहीद स्मारक पर भारी भीड़ सुबह से ही जुटनी शुरू।
▶️उद्देश्य: सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा का स्तर बेहतर हो @madandilawar
Sonam. retweeted
कंप्यूटर अनुदेशक वेतन विसंगति एवं कैडर विस्तार हेतु धरना शहीद स्मारक, जयपुर। शुरुआत हो चुकी है।💯
आज सैंकड़ों साथी अपनी मांगो को सरकार तक पहुंचाने हेतु धरातल पर मौजूद है, मांगो की पूर्ति जब तक नहीं होगी तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
जय संगठन✊
@RajCMO @vinodmittal9 @pantlp
Sonam. retweeted
- राजस्थान के सभी राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थी अब कम्प्यूटर साइंस विषय की पढ़ाई कर सकेंगे। प्रदेश के सभी चारों राजकीय अंध विद्यालयों में अगले शैक्षिक सत्र से कंप्यूटर साइंस विषय प्रारंभ किया जाएगा।
- शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर जी ने राजकीय अंध विद्यालय आंगणवा, जोधपुर में बुधवार को आयोजित समारोह के दौरान यह घोषणा की।
- छात्र विजय भानू ने शिक्षा मंत्री जी से अंध विद्यालय में कंप्यूटर साइंस विषय प्रारंभ करने का निवेदन किया। इस पर मंत्री मदन दिलावर जी ने तत्काल चारों राजकीय अंध विद्यालयों में अगले शिक्षा सत्र से कंप्यूटर साइंस का विषय प्रारंभ करने की घोषणा की।
@EduMinOfIndia @ncert @RajGovOfficial @RajCMO @BhajanlalBjp @madandilawar @DIPRRajasthan
#ComputerScienceEducation #InclusiveEducation #DigitalLearning #EducationForAll #RajasthanEducation #TechForBlind #FutureReadyStudents #EducationReforms
Sonam. retweeted
आज अलवर मे अलवर जिला प्रभारी सुमित शर्मा के द्वारा माननीय शिक्षा मंत्री महोदय को ज्ञापन दिया गया 🙏🙏
@CASudaipur @casrajasthan
Sonam. retweeted
आज मेरे द्वारा बनाई गई ई-पत्रिका का अलवर जिला कलेक्टर महोदया डॉ आर्तिका शुक्ला द्वारा विमोचन किया गया
तकनीकी दक्षता का समावेश, रूचिपूर्ण शिक्षा
#मै_ऑपरेटर_नहीं_शिक्षक_हु






































