Bhupendra Singh Rathore (@sindhal_) header
Bhupendra Singh Rathore (@sindhal_) profile picture

शौर्यं तेजो धृतिर्दाक्ष्यं युद्धे चाप्यपलायनम् । दानमीश्वरभावश्च क्षात्रं कर्म स्वभावजम् ॥

Rakhi Rajasthan
Joined January 2017
Photo by Bhupendra Singh Rathore (@sindhal_)Photo by Bhupendra Singh Rathore (@sindhal_)Photo by Bhupendra Singh Rathore (@sindhal_)Photo by Bhupendra Singh Rathore (@sindhal_)Photo by Bhupendra Singh Rathore (@sindhal_)Photo by Bhupendra Singh Rathore (@sindhal_)Photo by Bhupendra Singh Rathore (@sindhal_)Photo by Bhupendra Singh Rathore (@sindhal_)Photo by Bhupendra Singh Rathore (@sindhal_)Photo by Bhupendra Singh Rathore (@sindhal_)
आज का क्षत्रियों का यह महाकुंभ यादगार रहेगा !🙏 आज एक नया इतिहास रच दिया क्षत्रिय समाज ने हर राजपूत को बहुत गर्व है की उनका समाज आज एक जाजम एक झंडे केसरिया 🚩 के नीचे था !! समारोह में भाग लेने वाले सभी को बहुत आभार जो नही जा सके उन्होंने आज ट्रेंड में सहयोग किया उनका भी आभार 🙏
27
205
10
784
Bhupendra Singh Rathore retweeted
Perched above Jodhpur’s iconic Blue City, Mehrangarh Fort invites you to explore magnificent palaces, intricate carvings and captivating views, celebrating the royal heritage and architectural splendour of Rajasthan. @tourismgoi @incredibleindia #MehrangarhFort #VisitRajasthan #Jodhpur #RajasthanTourism #Rajasthan (Mehrangarh Fort, Jodhpur, Visit Rajasthan, Marwar, Rajasthan Tourism)
1
20
2
117
3,586
"कुंडा का कुंड." संविधान ने 1950 में प्रजा को नागरिक बनाया और 1971 में राजाओं के प्रिवी पर्स भी बंद हो गए। पर यह चिट्ठी कुंडा तक आते-आते शायद भदरी की ड्योढ़ी पर अटक गई। वहाँ 1993 से एक राजा हैं। जनता उन्हें वोट देकर चुनती है, और इतनी नियमितता से चुनती है कि चुनाव कम और राज्याभिषेक की सालगिरह ज़्यादा लगता है। नाम रघुराज प्रताप सिंह है, पर दुनिया उन्हें 'राजा भैया' कहती है। 'राजा' इसलिए कि रियासत है, 'भैया' इसलिए कि लोकतंत्र है। दोनों शब्द ऐसे साथ रहते हैं जैसे म्यान में तलवार और कलाई पर रक्षासूत्र। यूपी की राजनीति एक तालाब है। मौसम देखकर इसमें कभी कमल खिलता है, कभी साइकिल चलती है, कभी हाथी नहाने उतरता है। ज़्यादातर नेता इसकी मछलियाँ हैं: जाल बदला तो क़िस्मत बदल गई। राजा भैया मछली नहीं, घाट हैं। इस घाट पर हर नाव को देर-सबेर रुकना पड़ता है, चाहे उस पर भगवा झंडा हो या लाल टोपी। बेंती के तालाब में अख़बारों ने बरसों मगरमच्छ तैराए। उनमें कितना पानी था और कितनी कल्पना, यह तालाब ही जाने। असली मगरमच्छ तो लखनऊ वाले तालाब में हैं, बस वहाँ उन्हें 'सहयोगी दल' कहते हैं। पच्चीस साल निर्दलीय रहकर राजा भैया ने यूपी को 'निर्दलीय' का नया अर्थ सिखाया: जो किसी दल में न हो, पर हर सरकार में हो। कल्याण सिंह, राम प्रकाश गुप्त, राजनाथ सिंह, मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव। पाँच मुख्यमंत्री, दो धुर-विरोधी दल, और कैबिनेट में एक कुर्सी जिसका रंग कभी नहीं बदला। सरकारें किरायेदार थीं, मंत्री-पद उनका पुश्तैनी कमरा। 1997 में कल्याण सिंह ने उन्हें 'कुंडा का गुंडा' कहा था। उसी साल बसपा ने समर्थन खींचा, कुर्सी डगमगाई, और कल्याण सिंह की कार लखनऊ में भदरी हाउस के बाहर रुकी। कुछ ही दिनों में 'गुंडा' मंत्री बन गया। यूपी में गाली और गुलदस्ते के बीच बस एक बहुमत-परीक्षण की दूरी होती है। नवंबर 2002 में मायावती सरकार ने उन पर पोटा लगाया। हाथी ने राजा को बाँध दिया। 2003 में मुलायम सिंह मुख्यमंत्री बने और शपथ के आधे घंटे के भीतर आरोप हट गए। जिस देश में मुक़दमे पीढ़ियाँ खा जाते हैं, वहाँ यह फ़ाइल उतनी देर में बंद हो गई जितनी देर में शपथ की चाय ठंडी होती है। हाथी की बाँधी गाँठ साइकिल ने बिना पैडल मारे खोल दी। 2012 में अखिलेश सरकार में उन्हें कारागार विभाग मिला। तर्क था: जिसने जेल भीतर से देखी हो, उससे बेहतर जेल-मंत्री कौन होगा? मार्च 2013 में कुंडा में डीएसपी ज़िया-उल-हक़ की हत्या हुई। उनकी पत्नी ने राजा भैया पर साज़िश का आरोप लगाया और उन्होंने मंत्री-पद छोड़ दिया। मामला बरसों तक अदालतों में चला। 2024 में हत्या के लिए दस लोग दोषी ठहराए गए। सितंबर 2026 में स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने पर्याप्त सबूत न होने पर राजा भैया के ख़िलाफ़ कार्यवाही बंद कर दी। उन्होंने कहा, "सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं।" अदालत फ़ैसला दे चुकी है। 2018 में पच्चीस साल पूरे हुए तो निर्दलीयता को भी एक दल मिल गया: जनसत्ता दल। इसे लखनऊ के रमाबाई मैदान में लॉन्च किया गया, जिस पर बसपा-काल की छाप है। राजनीति में जवाब अक्सर विरोधी के बनवाए मंच से ही दिया जाता है। 2022 में पार्टी के 2 विधायक जीते। 403 में 2 छोटी संख्या है, पर राज्यसभा चुनाव के दिन ये 2 वोट जेठ की दोपहर में दो घड़े पानी जैसे हो जाते हैं। 2024 में दोनों घड़े भाजपा की प्यास बुझाने गए। उसी 2022 में अखिलेश यादव ने पूछा था, "कौन राजा भैया?" जो आदमी पिता की कैबिनेट में मंत्री रहा और बेटे की कैबिनेट में भी, वही अब अजनबी हो गया। राजनीति में याददाश्त भी मौसम देखकर चलती है। कुंडा ने फिर जवाब दे दिया। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने अपना वोट बैंक "खुला छोड़ दिया", मानो राजा शिकारगाह का फाटक खोलकर कह रहा हो कि जिसे शिकार चाहिए, वह ख़ुद हाँका लगाए। एक दोस्त ने उन्हें मारवाड़ी नस्ल का घोड़ा भेंट किया। उसकी क़ीमत डेढ़ करोड़ बताई गई और उसका पासपोर्ट भी है। यानी घोड़े के पास विदेश जाने लायक़ काग़ज़ हैं, पर विपक्ष तीस साल में कुंडा में घुसने लायक़ काग़ज़ नहीं जुटा पाया।दोनों बेटे, 'बड़े राजा' शिवराज और 'छोटे राजा' बृजराज, पार्टी के सदस्य बन चुके हैं। लोकतंत्र ने राजवंश ख़त्म किए थे, अब राजवंशों ने लोकतंत्र की सदस्यता ले ली है। इन दिनों बेंती में धीरेंद्र शास्त्री की रामकथा चल रही है। राजा भैया 'बँटोगे तो कटोगे' के साथ खुलकर खड़े हैं और कह चुके हैं कि कथा का 2027 के चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है। बिलकुल नहीं, उतना ही जितना आषाढ़ के बादलों का धान की रोपाई से। जिस तालाब पर कभी क़िस्से तैरते थे, वहाँ अब चौपाइयाँ तैर रही हैं। तैंतीस साल में सरकारें बदलीं, झंडे बदले, नारे बदले। राजा भैया के विशेषण भी बदले: 'गुंडा' से 'माननीय', 'माननीय' से 'अभियुक्त', 'अभियुक्त' से 'राहत-प्राप्त'। समर्थकों के लिए वे 'कुंडा का गौरव' रहे, विरोधियों के लिए 'बाहुबली' 2027 सामने है। लहरें एक दिशा में बहती दिखती हैं, पर पुराने मल्लाह जानते हैं कि यह राजनीति नक़्शे से नहीं, हवा से पढ़ी जाती है। एक बात तय है। यूपी का हर दल कभी न कभी इस कुंड के किनारे झुककर अपना चेहरा देखता है, और पानी हर बार एक ही चेहरा लौटाता है।
184
376
74
1,894
216,224
Bhupendra Singh Rathore retweeted
जयपुर ज़िंदाबाद!
11
28
1
404
15,840
Bhupendra Singh Rathore retweeted
वीरान पड़ी खीचन गाँव (फलोदी) की हवेलियां..!! खीचन के व्यापारियों और जागीरदार परिवारों के समय के साथ #व्यापारिक अवसरों के लिए बड़े शहरों में जाने कारण बहुत सारी #हवेलियां खाली हो गईं और रखरखाव के अभाव में ये #ऐतिहासिक व #कलात्मक हवेलियां आज #वीरान स्थिति में पहुंच गईं। #Phalodi – at Phalodi, India
3
45
2
156
4,113
पत्रकार : एक जगह से और आमंत्रण है, बृजभूषण शरण सिंह : हां, अनंत सिंह... हमने बताया मेरी बिरादरी के हैं वो,अब जैसे उनको भी बाहुबली कहा जाता है, और हमको भी बाहुबली कहा जाता है। पत्रकार: वो भी घोड़े पर चढ़ते हैं... बृजभूषण शरण सिंह : वो भी घोड़ा रखे हैं, हम भी घोड़ा रखे हैं।
1
83
719
38,339
Bhupendra Singh Rathore retweeted
राजा भैया का दबदबा पहले भी था आज भी है और आगे भी रहेगा ~ बृजभूषण शरण सिंह
41
365
16
2,322
86,918
Bhupendra Singh Rathore retweeted
Aaj sherni ne apni pyari bhabhi ke lie thekua bnya hai ❤️
8
13
167
2,062
राजस्थान 🚩
5
31
718
#Rajput 🚩❤️‍🔥
1
8
1
88
983
Vibes 💗✨
1
12
57
1,580
Bhupendra Singh Rathore retweeted
Diwali 2026 ✨️ #HappyDiwali #Diwali2026
14
52
2
346
6,401
Bhupendra Singh Rathore retweeted
आज बीकानेर में 40 फीट की मूछों की माला से स्वागत हुआ श्री रवीन्द्र सिंह भाटी का...!! #Bikaner @RavindraBhati__ #Rajasthan
4
163
1
1,086
50,098
Bhupendra Singh Rathore retweeted
देर आए दुरुस्त आए भाटी जी इसी नियम के कारण मैं पिछली 4 भर्तियों—2 बार तृतीय श्रेणी शिक्षक और 2 बार वरिष्ठ अध्यापक भर्ती—में चयन से वंचित रह चुकी हूँ, आपके द्वारा उठाई गई आवाज के लिए धन्यवाद। उम्मीद है आगे किसी भी शादीशुदा महिला को इस नियम के कारण अवसर से वंचित नहीं होना पड़ेगा।
आखिर क्यों जरूरी है सरलीकरण? हमारी उन बहनों के बारे में भी सोचिए, जिनकी शादी के बाद वे अपने नए जीवन की शुरुआत करती हैं। जब वे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के तहत किसी योजना या लाभ के लिए आवेदन करती हैं, तो उनके आवेदन के दौरान पति और पिता दोनों की आय को जोड़कर पात्रता तय की जाती है। ऐसे में केवल आय की इस व्यवस्था के कारण वे उस अधिकार और लाभ से वंचित हो जाती हैं, जिसकी वे वास्तविक हकदार हैं। सवाल सीधा है क्या शादी के बाद एक बेटी का अपने पिता के परिवार से कोई आर्थिक संबंध रह जाता है और फिर भी उसकी आय को पति की आय के साथ जोड़कर उसके अधिकार में बाधा डालना उचित है? इन्हीं विसंगतियों को दूर करने और पात्र लोगों तक उनका हक पहुंचाने के लिए सरलीकरण जरूरी है।
2
42
230
4,109
Bhupendra Singh Rathore retweeted
Kuch nya try kia es bar ✨🫶❤️
10
7
65
947
Bhupendra Singh Rathore retweeted
जब बाबा रामसा पीर ने छुआछूत को दी चुनौती! #babaramdev #ramsapir #socialequity #rajasthanhistory #ramdevpir🙏‼️
2
21
2
234
12,647
Bhupendra Singh Rathore retweeted
ठाकुर का कुआं, खेत, फसल, हवेली फलाना ढिमकाना गाने वालों, थोड़ा इधर भी देख लिया करो भाई, कम्युनिटी बैशिंग की कुटिल मुस्कान गायब ना हो जाए। हिटलर जैसे तानाशाह के सामने भी चट्टान की तरह खड़े थे जामसाहब दिग्विजय सिंह जी जडेजा, बड़े बड़े साम्राज्यों ने जिनको उस आततायी के डर से शरण देने से मना कर दिया, उनको शरण देने वाले महाराजा। जडेजा यदुवंशी क्षत्रिय होते हैं, भगवान श्री कृष्ण के वंशज।
“I am Bapu, the father of all Nawanagaris, including yourselves.” Visited the Memorial of the ‘Dobry (Good) Maharaja’ of Jamnagar in Warsaw today. Thank MP @gajewska_kinga and Ochota Mayor Piotr Krasnodębski for joining. Jamsaheb Digvijaysinhji Ranjitsinhji Jadeja ji is fondly remembered for looking after 1,000 Polish children during World War II. His warmth & compassion remain an abiding bridge between 🇮🇳🇵🇱.
7
112
1
499
20,839
जौहर राजपूतों की एक युद्धकालीन प्रथा थी। जब किला घिरा होता और हार पक्की लगती, तो महिलाएं (और बच्चे) सामूहिक रूप से आग में कूदकर आत्मदाह कर लेती थीं। इसका मकसद यह था कि दुश्मन उन्हें पकड़कर अपमानित न कर सके, गुलाम न बना सके या बलात्कार न कर सके। यह रोजमर्रा का रीति-रिवाज नहीं था। सिर्फ घेराबंदी के समय होता था। महिलाएं शादी के कपड़े पहनकर रात को जौहर कुंड में आग लगाकर प्रवेश करती थीं। अगली सुबह पुरुष साका करते थे — केसरिया वस्त्र पहनकर, माथे पर राख लगाकर किले से निकलकर लड़ते हुए मृत्यु को गले लगाते थे। सबसे प्रसिद्ध जौहर चित्तौड़गढ़ में हुए: 1303 में अलाउद्दीन खिलजी के हमले के समय (रानी पद्मिनी की कहानी से जुड़ा) 1535 में बहादुर शाह के हमले के समय (रानी कर्णावती) 1568 में अकबर के घेरे के समय राजपूत संस्कृति में जौहर को कायरता नहीं, बल्कि अभय राजपूत जौहर माना जाता था। यह सम्मान (मर्यादा) की रक्षा का सबसे बड़ा प्रतीक था। दुश्मन के हाथों जीवित बचना अपमान से भी बड़ा माना जाता था, इसलिए आग को चुना गया। यह सती से अलग है। सती में विधवा अपने पति की चिता पर बैठती थी। जौहर सामूहिक होता था और युद्ध के दौरान, जब पुरुष अभी जीवित या लड़ रहे होते थे। आज यह प्रथा नहीं है, लेकिन राजपूत इतिहास और लोकगीतों में इसे साहस और बलिदान का प्रतीक माना जाता है। #jauhar #जोहार #history
75
844
24
3,392
122,891
Bhupendra Singh Rathore retweeted
pride
60
954
95
5,377
550,728
Vijay singh 🦁🔥 #Rajput
17
98
3,056
राखड़की पूनम रो माँ मनां बीरो याद आवे रे माँ मनां बांधू याद आवे। ✨ रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं🧡 ✨ #Rakhi #RakshaBandhan2026
1
19
125
5,645