Shashank Singh (@shashsinghips) header
Shashank Singh (@shashsinghips) profile picture

IPS, 2019 UP SP Mahoba

Joined May 2016
Photo by Shashank Singh (@shashsinghips)
पुलिस स्मृति दिवस 2026
🇮🇳 पुलिस स्मृति दिवस – 21 अक्टूबर 🇮🇳 💐 कर्तव्यपथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद पुलिसकर्मियों को शत्-शत् नमन! 🙏 🔸 पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह @shashsinghips द्वारा पुलिस लाइन महोबा स्थित शहीद स्मारक स्थल पर राष्ट्र एवं नागरिकों की सुरक्षा हेतु अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीद पुलिसकर्मियों को पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। 🔸 इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक महोबा श्रीमती वंदना सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं अन्य पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा भी शहीद जवानों को पुष्प अर्पित कर नमन किया गया तथा दो मिनट का मौन रखकर उनके अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं सर्वोच्च बलिदान के प्रति श्रद्धा व्यक्त की गई। 🔹 पुलिस स्मृति दिवस उन वीर पुलिसकर्मियों के त्याग, शौर्य और समर्पण का प्रतीक है, जिन्होंने कर्तव्यपालन के दौरान अपने प्राणों की परवाह किए बिना देश की एकता, अखंडता एवं नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखा। 🔹 वीर शहीदों का अदम्य साहस, राष्ट्र के प्रति अटूट निष्ठा और कर्तव्यपथ पर सर्वोच्च बलिदान पुलिस बल के प्रत्येक सदस्य के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। 🔹 महोबा पुलिस सभी अमर शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने तथा जनसेवा, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराती है। 🙏 वीर शहीद अमर रहें! 💐 शहीदों को शत्-शत् नमन। #PoliceCommemorationDay #UPPolice #MahobaPolice #PoliceMartyrs #शहीदों_को_नमन
3
3
1
33
1,333
With the use of AI, Mission Shakti Kendra of PS Kharela reunited a lost woman from Jharkhand to her family
भटकी महिला को मिली घर की राह— महोबा के थाना खरेला क्षेत्र में भटकती मिली एक महिला न अपना नाम-पता बता पा रही थी और न ही उसके पास कोई पहचान पत्र या मोबाइल फोन था। महिला की पहचान एवं परिजनों तक पहुंचने के लिए @mahobapolice की मिशन शक्ति टीम व वन स्टॉप सेंटर द्वारा प्रयास किए गए। महिला के टूटे-फूटे शब्दों को समझते हुए AI तकनीक की सहायता से संभावित नाम व स्थान का विश्लेषण किया गया, जिससे उसकी पहचान कर परिजनों का पता लगाने में सफलता मिली। स्थानीय पुलिस के माध्यम से झारखण्ड में उसके परिजनों से संपर्क स्थापित किया गया और उन्हें महोबा बुलाया गया। परिजनों के महोबा पहुंचने पर आवश्यक सत्यापन एवं कार्यवाही के उपरान्त महिला को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। #UPPCares #UPPolice
3
11
25
1,751
Good work by SOG Mahoba and PS Kotwali team
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस— वाहन चोर गिरोह के 02 अभियुक्तों को @mahobapolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चोरी के 09 दो पहिया वाहन व 01 ई-रिक्शा बरामद किया गया है। अभियुक्तगण द्वारा महोबा शहर में विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी की जाती थीं। दिनांक 15.09.2026 की रात रॉयल पैलेस के पास गुमटी का ताला तोड़कर गुटखा, बीड़ी, तम्बाकू आदि सामान चोरी कर ई-रिक्शा से ले गए थे। #UPPAgainstCrime #GoodWorkUPP #VahanUP
7
5
33
1,579
Shashank Singh retweeted
पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह @shashsinghips द्वारा कैम्प कार्यालय पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। 🔸इस अवसर पर उपस्थित पुलिसकर्मियों को मिष्ठान वितरित कर 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। 🇮🇳 राष्ट्र सर्वोपरि — जय हिन्द! #80thIndependenceDay #IndependenceDay #UPPolice #MahobaPolice
1
3
1
9
475
Shashank Singh retweeted
🇮🇳 80वां स्वतंत्रता दिवस — कर्तव्य, सम्मान और सेवा का संकल्प 🇮🇳 🔸पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह @shashsinghips द्वारा आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस लाइन महोबा में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई तथा उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण को मिष्ठान वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। 🔸 अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक महोदय ने आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन करते हुए गरीब, असहाय एवं पीड़ित व्यक्तियों की सहायता कर उनमें सुरक्षा एवं विश्वास की भावना जागृत करने तथा पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता और कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु पुलिसकर्मियों को प्रेरित किया। 🏅 सम्मान एवं प्रोत्साहन- • पीआरवी-112 आपात सेवाओं के अंतर्गत प्राप्त इवेंट पर त्वरित एवं सूझबूझपूर्ण कार्यवाही करने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस महानिदेशक, यूपी-112, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। • जनपद महोबा में सराहनीय कार्य करने वाली स्वॉट/सर्विलांस टीम को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना की गई। 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा और कर्तव्यनिष्ठा को और मजबूत करने का संकल्प है। #80thIndependenceDay #IndependenceDay #स्वतंत्रता_दिवस #MahobaPolice #UPPolice #JaiHind #KhakiKaSitara
1
4
4
788
जनपद महोबा में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत देशभक्ति और राष्ट्रगौरव की अद्भुत झलक देखने को मिली। तिरंगे के साथ निकली भव्य यात्रा ने जन-जन में राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया। #HGT2026 #vandemataram150 #harghartiranga #UPCultureDept
1
3
5
475
Good work by SOG Mahoba and PS Kabrai team
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस— जुआ खेलने/खिलाने वाले 09 अभियुक्तों को @mahobapolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से ₹1,11,600/- नकद, 07 मोबाइल फोन, 04 दो पहिया वाहन व 52 ताश के पत्ते बरामद किये गए हैं। #UPPAgainstCrime #GoodWorkUPP
4
17
1,242
Shashank Singh retweeted
फोन लौटे—भरोसा भी लौटा @bulandshahrpol द्वारा 176 खोए हुए मोबाइल फोन एवं @mahobapolice द्वारा 151 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए। यूपी पुलिस तकनीक, ट्रेसिंग और सतत प्रयासों के माध्यम से नागरिकों की संपत्ति को सुरक्षित लौटाने के लिए प्रतिबद्ध है। #TrustRecharged #GoodWorkUPP #RingReturn
6
89
116
24,752
Shashank Singh retweeted
Zero tolerance Against Crime- मात्र 12 घंटे के अन्दर लूट की घटना का सफल अनावरण ▫️दिनांक 23.06.2026 को थाना श्रीनगर क्षेत्र में देशी शराब ठेके के मुंशी से हुई लूट की घटना का पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह के निर्देशन में जनपदीय महोबा पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफल खुलासा किया है। 🔸 संयुक्त पुलिस टीम द्वारा की गई प्रभावी घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई आत्मरक्षार्थ कार्रवाई में 02 अभियुक्त घायल हुए तथा कुल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। 🔻 लूट की शत-प्रतिशत धनराशि ₹55,200/- बरामद 🔻 पीड़ित के महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद 🔻 02 अवैध तमंचे एवं 04 कारतूस (02 जिन्दा/02 खोखा) बरामद 🔻 घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल बरामद 📌 उक्त लूट की घटना का सफल अनावरण किए जाने के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह @shashsinghips द्वारा दी गई बाइट व अन्य विवरण। @Uppolice @ADGZonPrayagraj
10
1
18
2,030
Shashank Singh retweeted
🚨 यूपी-112 महोबा की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी 👩‍👧‍👦🚔 🔸दिनांक 10.06.2026 को PRV-7334 टीम (मुख्य आरक्षी आशीष कुमार मिश्र कमांडर, आरक्षी अजय प्रताप सिंह सब-कमांडर, मुख्य आरक्षी कारण कुमार पायलट) ने खजुराहो-महोबा रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या का प्रयास कर रही महिला व उसके दो मासूम बच्चों को समय रहते सुरक्षित बचाकर मानवता की मिसाल पेश की। 🔸टीम की सूझबूझ, संवेदनशीलता व त्वरित कार्यवाही से तीन अनमोल जिंदगियां बच सकीं। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक महोबा @shashsinghips द्वारा आज दिनांक 12.05.2026 को टीम को नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। #UPPCares #UPPolice
1
5
1
21
1,045
Shashank Singh retweeted
🚨 पीआरवी की त्वरित कार्रवाई से बची 3 जिंदगियां! 🚨 महोबा में पारिवारिक कलह के कारण रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने पहुंची एक माँ और उसके दो मासूम बच्चों को #PRV7334 की टीम ने ट्रेन आने से ठीक पहले सुरक्षित बचाया। #UP112 #UPPolice #MahobaPolice #Lifesavers #UP112Cares @mahobapolice @Uppolice
2
29
36
2,940
Shashank Singh retweeted
संकट में सहारा, यूपी-112 दिनांक 10.06.2026 को @112UttarPradesh पर सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ खजुराहो-महोबा रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने के उद्देश्य से बैठी हुई है। सूचना मिलते ही पीआरवी-7334 तत्काल मौके पर पहुंची। उस समय खजुराहो मेमू एक्सप्रेस के आगमन का समय निकट था, जिससे स्थिति अत्यंत गंभीर थी। पीआरवी कर्मियों ने तत्परता, सूझबूझ एवं मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए महिला एवं उसके दोनों बच्चों को समझा-बुझाकर तत्काल रेलवे ट्रैक से सुरक्षित स्थान पर हटाया तथा उनकी जान बचायी। पूछताछ में महिला ने पारिवारिक कलह के कारण यह कदम उठाने की बात बताई, जिस पर पुलिस टीम ने उसको समझा बुझा कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। @mahobapolice की त्वरित एवं सराहनीय कार्यवाही से एक महिला एवं दो मासूम बच्चों की जान बचायी जा सकी। #UPPCares #UPPolice
7
97
170
7,392
Shashank Singh retweeted
पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह @shashsinghips द्वारा पुलिस लाइन सभागार में मासिक सैनिक सम्मेलन एवं मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित कर जनपद की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, गुमशुदाओं की बरामदगी, आईजीआरएस प्रकरणों, ऑपरेशन दहन एवं निरोधात्मक कार्यवाहियों की विस्तृत एवं बिन्दुवार समीक्षा की गई। 🔸 गोष्ठी के दौरान सभी थाना प्रभारियों एवं अधिकारियों को मुखबिर तंत्र सुदृढ़ कर अपराधियों पर सतत निगरानी रखने, अवैध शस्त्र, जुआ, आबकारी, एनडीपीएस एवं गुंडा एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही डायल-112 हॉटस्पॉट स्थलों पर पुलिस विजिबिलिटी बढ़ाने सहित यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया। 🔸 गोष्ठी के अंत में उत्कृष्ट पुलिस कार्य एवं गुमशुदा किशोरी की सफल बरामदगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर थाना AHT प्रभारी निरीक्षक श्री अवधेश मिश्रा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। #MahobaPolice #UPPolice
2
5
23
1,090
Shashank Singh retweeted
महिला सम्बन्धी अपराध में कठोर सजा— #ऑपरेशन_कनविक्शन के तहत @mahobapolice व अभियोजन विभाग के संयुक्त प्रयास से मा0 न्यायालय द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के अभियोग में आरोपी अभियुक्त को 20 वर्ष सश्रम कारावास एवं ₹31 हजार/- के अर्थदंड से दण्डित किया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस गंभीर अपराधों में मजबूत साक्ष्य, त्वरित विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाने हेतु दृढ़ संकल्पित है। #ProsecutionSuccess #UPPolice #BNSUPP
5
94
1
141
6,096
Shashank Singh retweeted
🚨 जनपद महोबा में कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु सक्रियता जारी- पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह @shashsinghips द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर यूपी-112 पीआरवी वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को सुरक्षा, सतर्कता एवं त्वरित रिस्पांस बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। #UPPolice
2
11
393
Shashank Singh retweeted
‼️ पुलिस अधीक्षक महोबा, श्री शशांक सिंह @shashsinghips द्वारा मासिक सैनिक सम्मेलन एवं अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। ‼️ 🔹 पुलिस कर्मियों की समस्याओं का अनुश्रवण करते हुए उनके समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए। 🔹 जनपदीय पुलिस के समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष एवं शाखा प्रभारियों की उपस्थिति में कानून-व्यवस्था, निरोधात्मक कार्यवाही, यातायात व्यवस्था एवं बीट प्रणाली की गहन समीक्षा की गई। 🔹 अपराधों की बिंदुवार समीक्षा कर प्रचलित अभियानों की प्रगति पर चर्चा की गई तथा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। 🔹 शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनसुनवाई को और अधिक प्रभावशाली बनाने, जमीनी विवादों, महिला अपराधों एवं अन्य संगीन अपराधों पर नियंत्रण हेतु कड़े दिशा-निर्देश दिए गए। 🔸 मुख्य फोकस: ✅ प्रभावी जनसुनवाई ✅ बीट प्रणाली की मजबूती ✅ अपराधियों पर सख्त नकेल ✅ जनपद में कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ता #UPPolice
1
2
10
535
Good work by Mahoba police
महिला सम्बन्धी अपराध में कठोर सजा— #ऑपरेशन_कनविक्शन के तहत @mahobapolice व अभियोजन विभाग के संयुक्त प्रयास से मा0 न्यायालय द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के अभियोग में आरोपी एक अभियुक्त को आजीवन कारावास व ₹35 हजार/- के अर्थदंड से दण्डित किया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस जघन्य अपराधों में ठोस साक्ष्य, समयबद्ध विवेचना एवं सशक्त पैरवी के माध्यम से अपराधियों को दंड सुनिश्चित कराने हेतु प्रतिबद्ध है। #ProsecutionSuccess #UPPolice #BNSUPP
1
5
13
960
Shashank Singh retweeted
पुलिस अधीक्षक महोबा @shashsinghips द्वारा थाना कोतवाली नगर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, मिशन शक्ति केन्द्र, साइबर हेल्प डेस्क, आवासीय बैरक सहित सम्पूर्ण थाना परिसर का गहन अवलोकन किया गया तथा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 🔸अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संवेदनशील स्थानों, सीमावर्ती क्षेत्रों एवं मुख्य मार्गों पर सतर्क निगरानी बनाए रखने तथा प्रभावी पुलिस कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। 🔸आगामी डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा जुलूस/कार्यक्रमों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु समुचित पुलिस प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। 🔸थाना पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। ➡️ निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं अनुशासन बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए। #UPPolice #MahobaPolice #LawAndOrder
1
7
13
970
Shashank Singh retweeted
थाना समाधान दिवस~ #Mahoba 🔸पुलिस अधीक्षक महोबा @shashsinghips द्वारा जनपद महोबा के थाना कोतवाली नगर में मौजूद रहकर थाना समाधान दिवस के अवसर पर क्षेत्र से सम्बन्धित विभिन्न जनसमस्याओं की सुनवाई की गई। 🔸इस दौरान फरियादियों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतों को गंभीरता एवं सहानुभूति के साथ सुना गया तथा त्वरित निस्तारण हेतु उन्हें आश्वस्त किया गया। 🔸प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के लिए मौके पर ही सम्बन्धित पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। #UPCM #UPPolice #जनसुनवाई
1
3
7
752
Shashank Singh retweeted
पुलिस अधीक्षक महोबा @shashsinghips द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक महोबा श्रीमती वंदना सिंह की उपस्थिति में पुलिस लाइन सभागार में चौकी/हल्का प्रभारियों के साथ गोष्ठी कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गई। 🔸आगामी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के दृष्टिगत जुलूस/कार्यक्रमों को सकुशल संपन्न कराने हेतु रूट भ्रमण, पर्याप्त पुलिस व्यवस्थापन, सीसीटीवी चेकिंग, संभ्रांत नागरिकों से संवाद व अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए। 🔸साथ ही “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत अपराधियों पर सख्त कार्यवाही, प्रभावी जनसुनवाई एवं लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण हेतु भी निर्देशित किया गया। #UPPolice #LawAndOrder
2
5
24
1,553