Pinned Tweet
जब आप जीवन की लड़ाइयों के लिए राम बनकर घर से निकलते हैं, तो कहीं न कहीं कुछ हनुमान, अंगद, विभीषण आपका इंतज़ार कर रहे होते हैं।
आपको यह सोचने की ज़रूरत नहीं है कि आपकी मदद कौन करेगा।
प्रकृति इसी तरह काम करती है।
व्यक्ति के व्यक्तित्व, भाव और भावनाओं से ही उसके भाग्य का निर्माण होता है
स्वतंत्र - Azad retweeted
तुम कहाँ हो? इतने समय से दिखाई क्यों नहीं दे रहे? तुम्हारी कोई खबर नहीं मिलती,न कोई आवाज सुनाई देती है,कभी-कभी मन बेचैन होकर बस यही पूछता है कि आखिर कहाँ हो तुम? सब ठीक तो है ना? तुम्हारी खामोशी और यह लंबा इंतज़ार अब कुछ ज्यादा ही महसूस होने लगा है...!
स्वतंत्र - Azad retweeted
भोलेनाथ सदैव तीन अवस्थाओं में रहते हैं
हरि कथा कहते या सुनते हुए,
नाम संकीर्तन करते हुए अथवा
अखंड समाधि में अपने इष्टदेव श्री राम का ध्यान करते हुए।
स्वतंत्र - Azad retweeted
इन नामों से स्तुति करने पर भगवान श्रीगणेश जी प्रसन्न होते हैं - पर यही किसी साधारण मनुष्य को कह दें तो झगड़ा हो जाए।
Praising Bhagwān Śri Gaṇeśa with these names pleases him immensely. But if you were to address an ordinary person with these, it would lead to a fist-fight.
स्वतंत्र - Azad retweeted
श्रीसूक्त के अनुसार, गंध से युक्त यह संपूर्ण पृथ्वी साक्षात भगवान नारायण की अर्धांगिनी 'भूदेवी' का ही पावन विग्रह है।
स्वतंत्र - Azad retweeted
श्रीराम कथा में आज भी लोग लक्ष्मण जी को सही से समझ नहीं पाए, लक्ष्मण जी साहस, शौर्य, त्याग, सेवा, समर्पण, तपस्या और आवेश की मूर्ति हैं और ये सभी गुण परस्पर विरोधाभास भी रखते हैं ऐसा व्यक्तित्व होना ही दुर्लभतम है। उनका अभिनय कर पाना कठिन काम है।
स्वतंत्र - Azad retweeted
संसार के सभी सम्राट अकेले राजसिंहासन पर बैठते हैं, परंतु प्रभु श्री राम का राज्य तभी पूर्ण हुआ जब वे अपनी वामांगी भगवती जानकी जी के साथ युगल रूप में सिंहासन पर विराजे।
healing hooling mein kuch nhi rakha parth, shastra uthao yudh karo aur bhasam kar do un sabko jinki wajah se healing karni pad rahi hai.
29
स्वतंत्र - Azad retweeted
माता पिता से इतना अधिक प्रेम है कि हृदय में नहीं समाता परन्तु उनको ऐसा नहीं लगता।
या क्या पता जानते हो।
हम भारतीय प्रेम अभिव्यक्त करने में इतने पिछड़े हुए क्यों हैं?
स्वतंत्र - Azad retweeted
Rituals and Timings for Dhanteras Yamraj Deep Daan
आज ध्यान देना धनतेरस पर... शुक्रवार को .…
स्कंद पुराण में इस दिन का एक नाम यम त्रयोदशी भी है और इस शाम के लिए उसमें एक पुण्य दीपक बताया गया है... धन के लिए नहीं बल्कि यमराज जी के लिए और फिर वह कथा सुनिए मंदिर में जाकर...(जब स्वयं यमराज के दूतों ने उनसे एक उपाय मांगा)... धनतेरस के दिन नारद पुराण के अनुसार एक ही बार भोजन कीजिए…स्कंदपुराण के अनुसार, पांच शामों तक दीपकों से आरती की जाती है। सूरज ढलते समय प्रदोष काल में... दीपक जलाइए और उन्हें सोने के या दूसरे बर्तनों में उत्तर की ओर मुख करके रखिए, फिर क्रम से आरती कीजिए पहले देवताओं की, फिर बड़ों की और आरती के बाद दीपकों को उनकी अपनी जगह पर रख दीजिए...
इसके बाद रात होते ही नारद पुराण के अनुसार यमराज जी के लिए तेल का एक दीपक जलाइए, उसकी पूजा कीजिए और उसे घर के द्वार के बाहर रख दीजिए..स्कंद और पद्म पुराण कहते हैं इससे अकाल मृत्यु दूर होती है...
दीपक रखते समय ये मंत्र बोलिए (टेलीग्राम चैनल पर दे रही लिंक इन बायो) जो निर्णय सिंधु में स्कंद पुराण के नाम से दिया गया है... इस मंत्र का अर्थ है त्रयोदशी के इस दीपदान से मृत्युपाष और दंड काल सूर्यपुत्र यमराज मुझ पर प्रसन्न हो... यानी यमराज मुझ पर प्रसन्न हो... परंपरा से इस दीपक की लौ दक्षिण की ओर रखी जाती है क्योंकि दक्षिण यमराज की दिशा मानी जाती है..
फिर परंपरा से माता लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा होती है.…इसका शुभ समय कृपया अपने शहर के पंचांग में देख लीजिए..
आप सभी को शुभ धनतेरस...
स्वतंत्र - Azad retweeted
'श्री रामचंद्र कृपालु भजु मन हरण भव भय दारुणम्'
प्रभु का ध्यान साधक के समस्त संतापों, कामादि विकारों और मृत्यु के भय को समूल नष्ट कर देता है।
स्वतंत्र - Azad retweeted
ये तस्वीर काशी में मां अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी दर्शन की है।आज सुबह 4 बजे कपाट खुले हैं। मां साल में सिर्फ पांच दिन दिवाली पर दर्शन देती हैं।
काशी में मां अन्नपूर्णा का दरबार सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि उस परंपरा का प्रतीक है जिसमें अन्न को ही ब्रह्म माना गया है।
काशी विश्वनाथ मंदिर के पास स्थित मां अन्नपूर्णा का मंदिर अपनी एक खास परंपरा के लिए भी जाना जाता है। यहां विराजमान मां अन्नपूर्णा को स्वर्णमयी स्वरूप में देखने की प्रतीक्षा श्रद्धालु पूरे साल करते हैं। मान्यता है कि मां अन्नपूर्णा काशी में किसी को भूखा नहीं रहने देतीं। भगवान शिव ने भी मां से भिक्षा में अन्न ग्रहण किया था। इसीलिए काशी में अन्नपूर्णा की पूजा का विशेष महत्व है।
इस मंदिर की एक खास बात यह है कि मां के स्वर्णमयी विग्रह के दर्शन साल में सिर्फ एक बार दीपावली के आसपास होते हैं। धनतेरस से अन्नकूट तक चलने वाली इस परंपरा में श्रद्धालुओं को मां के खजाने के रूप में सिक्के और धान का लावा दिया जाता है। मान्यता है कि इसे घर की तिजोरी या अन्न भंडार में रखने से कभी अन्न-धन की कमी नहीं होती।
काशी की इस परंपरा में एक खूबसूरत बात छिपी है। यहां धनतेरस पर सिर्फ सोना-चांदी खरीदने की परंपरा नहीं है, बल्कि मां के दरबार से अन्न और धन का आशीर्वाद लेकर लौटने की भी परंपरा है।
काशी में धन की देवी लक्ष्मी हैं, लेकिन अन्न की देवी मां अन्नपूर्णा हैं। और शायद इसीलिए यहां समृद्धि की शुरुआत अन्न से होती है।
एक ऐतिहासिक तथ्य: मंदिर के निर्माण और स्वर्ण विग्रह की प्राचीनता को अलग-अलग समझना जरूरी है। मंदिर का निर्माण 1729 का दर्ज है, जबकि विग्रह की प्राचीनता इससे कहीं पुरानी मानी जाती है।
#Kashi #Banaras #Varanasi #Dhanteras #Dhanteras2026 #dhanterasspecial
स्वतंत्र - Azad retweeted
सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम
स्वतंत्र - Azad retweeted
कोई ब्राह्मणवाद पर दोषारोपण करे तो समझ जाना चाहिए कि इनको ब्राह्मणों से भारी द्वेष है। सनातनधर्म का शास्त्रीय मार्ग ब्राह्मण धर्म ही है। ब्राह्मण न हों तो विधर्मी शास्त्रों को विकृत करके कुमार्ग का द्वार जन मानस के लिए खोलकर अंततः धर्म परिवर्तन करा दें और ये षड्यंत्र इसीलिए है।
स्वतंत्र - Azad retweeted
श्रीवृन्दावन धाम में बहु प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी मन्दिर है।
जो कि सम्भवतः सर्वाधिक प्राचीन भी है और वृन्दावन जाने वाले भक्त यदि वृन्दावन जाते हैं तो बिहारी जी के दर्शन करने ही जाते हैं।
अब जो लोग भगवान् श्रीकृष्ण के टेढ़े नाम या टेढ़े खड़े होने पर विलाप करके @bageshwardham के धीरेन्द्र शास्त्री को कोस रहे हैं वे कृपया पता लगाएँ कि बाँकेबिहारी में बाँके शब्द का अर्थ क्या है?
धीरेन्द्र शास्त्री युवा हैं,,फिर भी विनम्र हैं,,उन्होंने विवाद देखने पर तुरंत क्षमा याचना भी कर ली (जबकि इस विषय में क्षमा याचना की आवश्यकता नहीं थी) उसके बाद भी इस विषय पर विवाद और उसमें भी @yadavakhilesh का ट्वीट सिद्ध करता है कि विवाद जानबूझकर किया जा रहा है ताकि राजनैतिक लाभ लिया जा सके।
जिन्हें इसमें भगवान् का अपमान लगता है कृपया वे बताएँ कि वे बाँके बिहारी सीधे बिहारी कहते हैं या बाँके बिहारी ही कहते हैं?
भगवान् की आस्था पर अचानक प्रेम उड़ेलने वाले इन महाशयों से कोई पूछे कि क्या वे मथुरा में भगवान् श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मुक्त करने में सहयोग करेंगे? या उनकी आस्था केवल टेढ़े कहने से ही आहत होती है?
स्वतंत्र - Azad retweeted
नेहा बोरा कहतीं है कि ब्राह्मणवादी व्यवस्था में महिलाओं कि बलात्कार होता है, यह बलात्कार करने की प्रेरणा उन्हें रामचरितमानस से मिलती है। और फिर वो ‘ढोल गवार . . ..वाले दोहे हो क्वोट करती हैं। सुन कर मैं स्तब्ध रह गया। काम के वशीभूत तुलसी को उनकी ही पत्नी ने देहासक्ति के लिए कटुवचन कहे थे। जिन्हे इन्द्रिय निग्रह करने की आवश्यकता ही नहीं पड़ी, उन्होंने अपना देह ही हनुमान जी को समर्पित कर दिया। विनय पत्रिका में उन्होंने अपने हृदय में राम भक्ति के उद्गार को छंद में बाँध दिया। रामचरितमानस स्वयं शिव जी ने लिखी, तुलसी को अपना निमित्त बनाया। और आज तुलसीदास और भारतीय पांडित्य परंपरा पर यह आक्षेप!
ये सड़न के बीज पूर्व सरकारों ने पोषित किया और जिसका फल हमे खाने को मिल रहा है। प्रकृति का न्याय बहुत निष्ठुर होता है। नेहा बोरा या जो भी सनातन हिंदू आर्य धर्म की सभ्यता को बलात्कारियों की प्रेरणा कह रही है, सरकार उनको दण्डित करने के योग्य नहीं है। न्याय तो होगा, भयावह होगा।
स्वतंत्र - Azad retweeted
हम सब लोग अपने धर्म-दर्शन-शास्त्रों को साधु सन्तों व कथावाचकों के माध्यम से समझते आये हैं। यदि कभी समय मिले तो संस्कृत और दर्शन के विद्वानों के माध्यम से भी धर्म दर्शन-शास्त्रों को समझने का प्रयास करें, आनंद आ जाएगा। डॉ हिम्मत सिन्हा, डॉ पुष्पा दीक्षित जैसे अनेक विद्वान हैं।























