
Ramnath Goenka Award 2006,08 | Ex- Adjunct Prof(Photojournalism) @HJUjaipur & Chief Photographer @httweets 2000-2021 | Author @MONKartsmag music, haiku, scripts
Jaipur, India
Joined August 2016
- Tweets4.8K
- Following1.1K
- Followers1.6K
- Likes21.4K
himanshu vyas 𑀳𑀺𑀫𑀸𑀦𑁆𑀰𑀼 𑀯𑁆𑀬𑀸𑀲 retweeted
230th Webinar, Date: August 19,26
Time: 5:30 PM
Visit Our Website:
communicationtoday.net
himanshu vyas 𑀳𑀺𑀫𑀸𑀦𑁆𑀰𑀼 𑀯𑁆𑀬𑀸𑀲 retweeted
भास्कर इन्वेस्टिगेटिव सीरीज़ | कहानी के पीछे की कहानी
हर सच की अपनी एक यात्रा होती है। कुछ सवालों के जवाब दस्तावेज़ों में मिल जाते हैं, कुछ ज़मीनी पड़ताल में। और कुछ के लिए सच्चाई को बेहद करीब से देखना पड़ता है।
इस वीडियो में: स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े एक महत्वपूर्ण सवाल की तह तक जाने के लिए दैनिक भास्कर के रिपोर्टर अवधेश आकोदिया ने पड़ताल का एक अलग रास्ता चुना। एक ऐसा अनुभव, जिसने जांच को नई दिशा दी और कई अहम तथ्य सामने लाए।
देखिए इस इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्ट के पीछे की पूरी कहानी।
#DainikBhaskar #IRT #InvestigativeJournalism #StoryBehindTheStory #TruththatMatters | @avadheshjpr
himanshu vyas 𑀳𑀺𑀫𑀸𑀦𑁆𑀰𑀼 𑀯𑁆𑀬𑀸𑀲 retweeted
2026, फोटोग्राफी के आविष्कार/खोज का 200वां वर्ष है।
🦋
फोटोग्राफिक कला के
भाषाई, दार्शनिक और
साहित्यिक नाभिक पर
अपलक नज़र डालने वाला
मेरा आलेख
नेशनल बुक ट्रस्ट (NBT) की
'पुस्तक संस्कृति' पत्रिका के
नये अंक में प्रकाशित हुआ है
आभार : NBT
2026, फोटोग्राफी के आविष्कार/खोज का 200वां वर्ष है।
🦋
फोटोग्राफिक कला के
भाषाई, दार्शनिक और
साहित्यिक नाभिक पर
अपलक नज़र डालने वाला
मेरा आलेख
नेशनल बुक ट्रस्ट (NBT) की
'पुस्तक संस्कृति' पत्रिका के
नये अंक में प्रकाशित हुआ है
आभार : NBT
Symbiosis Institute of Media & Communication.. Pune 📷🌺
Photography Specialization Classes with Film, TV & Digital Production students
6
497
himanshu vyas 𑀳𑀺𑀫𑀸𑀦𑁆𑀰𑀼 𑀯𑁆𑀬𑀸𑀲 retweeted
एडिटोरियल कार्टूनिस्टों
की नई पौध का गायब होना चिंताजनक
#patrika #rajasthanpatrika #cartoonistabhishek #abhishektiwari
himanshu vyas 𑀳𑀺𑀫𑀸𑀦𑁆𑀰𑀼 𑀯𑁆𑀬𑀸𑀲 retweeted
Replying to @JioCare
@JioCare your relocation service is pathetic. Have been struggling to get uninstallation done for past 5 days despite paying required fee on March 27. Repeatedly calling customer care but to no avail. Not getting service at my new location because of this. Received following msg
himanshu vyas 𑀳𑀺𑀫𑀸𑀦𑁆𑀰𑀼 𑀯𑁆𑀬𑀸𑀲 retweeted
Seeing videos and photographs of @ManvendraJasol circulating across social media -- not for his public work or ideas, but for a deeply personal life decision -- has been truly heartbreaking.
For many, he is a former MP from Barmer-Jaisalmer, a former MLA, a writer, and the son of former Union minister Jaswant Singh. But beyond public life, those who know him have seen a humble, thoughtful individual -- a devoted father, a loyal husband, and a compassionate friend with a liberal outlook on life.
Two years ago, he lost his wife, Chitra Singh, in a tragic car accident -- a loss no public stature can soften. Grief changes people, and sometimes healing begins when companionship returns.
His decision to remarry at 60 should have been welcomed as a sign of hope. Instead, it has led to social judgement and even a purportedly family statement distancing itself from him, a descision reportedly rooted in caste and community boundaries. That is what makes this moment deeply painful.
The right to companionship and personal choice does not expire with age or social expectations. A widower choosing to rebuild his life is not rejecting tradition -- he is choosing to live again.
This episode reminds us that despite progress, remnants of feudal thinking still linger, where honour is placed above empathy and social identity above individual happiness.
For over thirteen years, I have known him as a gentle, reflective person whose conversations reflected openness and intellectual curiosity. Watching a deeply human decision reduced to gossip and outrage is disheartening.
Every individual deserves dignity in grief, freedom in love, and respect for personal choices.
Sometimes the sadness lies not in what a person chooses, but in how society responds.
In solidarity.
Photo 1: A purported statement issued by the family
Photo 2 : Manvendra Singh Jasol.
भोपाल के गाँव सुखतवा में गणतन्त्र दिवस की सुबह..
बच्चों, आदिवासी साथीयों, बाल साहित्यिकारों और हार्मोनिका संग~
नौशाद जी का ' नन्हा मुन्ना राही हूँ.. '
#harmonica
शुक्रिया इकतारा.. सुशील, नेहा, शम्पा जी, शिराज, सानिका..
himanshu vyas 𑀳𑀺𑀫𑀸𑀦𑁆𑀰𑀼 𑀯𑁆𑀬𑀸𑀲 retweeted
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल में देश के 12 एडिटोरियल कार्टूनिस्टों का एक साथ मंच साझा करना सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारतीय मीडिया परिदृश्य के लिए एक ऐतिहासिक क्षण था. इस सार्थक- सफल आयोजन का श्रेय MCU कुलगुरु श्री विजय मनोहर तिवारी जी को ही जाएगा. पिछले चार माह की उनकी अथक मेहनत का सुफल है 'कार्टून शो' का सफल आयोजन. इसके लिए कुलगुरु जी को बधाई भी बहुत बहुत आभार भी .
यह पहली बार है जब देश के इतने प्रमुख कार्टूनिस्ट—अपनी-अपनी रेखाओं, विचारों और दृष्टिकोणों के साथ एक ही मंच पर इकट्ठा हुए. यह आयोजन न केवल कार्टूनिंग की कला का उत्सव रहा, बल्कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, लोकतांत्रिक संवाद और मीडिया की अंतर्निहित विविधता का भी प्रतीक बना.
एडिटोरियल कार्टूनिंग जिस तीखेपन, संवेदना और विनोद के साथ समाज और सत्ता की पड़ताल करती है, वह इसे पत्रकारिता के सबसे प्रभावशाली और जिम्मेदार स्वरूपों में से एक बनाती है. जब बारह एडिटोरियल कार्टूनिस्ट एक साथ बैठते हैं, तो यह केवल कला का संगम नहीं होता यह विचारों की बहस, अनुभवों का आदान–प्रदान और भविष्य की दिशा पर सामूहिक चिंतन का भी अवसर बन जाता है. यह मंच छात्रों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहा . क्योंकि छात्रों ने, न सिर्फ कार्टूनिस्टों की तकनीक और शैली को समझने की कोशिश की, बल्कि यह भी सीखा कि एक रेखा कैसे सत्ता से सवाल पूछती है और एक व्यंग्य कैसे समाज की नब्ज़ पकड़ सकता है.
आज जब मीडिया का चरित्र तेजी से बदल रहा है . डिजिटल स्पेस बढ़ रहा है. फेक न्यूज़ की चुनौती सामने है और दृश्य– आधारित संचार का प्रभाव बढ़ रहा है . कार्टूनिंग का महत्व और भी बढ़ जाता है. ऐसे समय में माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय का यह आयोजन कार्टून कला की प्रासंगिकता को नए सिरे से रेखांकित करता है. यह आयोजन एक रिकॉर्ड-सेटिंग इवेंट तो रहा ही, बल्कि आने वाली पीढ़ी के पत्रकारों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है.
यह मंच भविष्य के उस मीडिया परिदृश्य की ओर संकेत करता है जहां विचारों की रेखाएँ और आलोचनात्मक दृष्टि मिलकर समाज की कहानी लिखेंगी. यह वाकई एक ऐसा अवसर रहा, जिस पर भारतीय पत्रकारिता गर्व कर सकती है.
@vijaye9 @MCNUJC_Bhopal
himanshu vyas 𑀳𑀺𑀫𑀸𑀦𑁆𑀰𑀼 𑀯𑁆𑀬𑀸𑀲 retweeted
What is happening is unforgivable! How can responsible channels spread false news about a person who is responding to treatment and is recovering? This is being extremely disrespectful and irresponsible. Please give due respect to the family and its need for privacy.
यह घटना पत्रकारिता का एक पाठ भी है
ये हुआ वो हुआ इसने कहा उससे सुना
भगदड़, पत्रकारिता नहीं है
अक्सर
ठहरना भी पत्रकारिता होती है
मृत्यु की बिना आधिकारिक पुष्टि के श्रद्धांजलि संदेशों की दौड़ केवल जल्दबाज़ी नहीं, हमारी सार्वजनिक संवेदना और नैतिकता पर गहरा सवाल है। श्रद्धांजलि मूलतः शोक, सम्मान और सत्य पर आधारित क्रिया है; लेकिन जब यह ‘पहले देने’ की होड़, सोशल मीडिया की प्रतिस्पर्धा या राजनीतिक और सार्वजनिक छवि चमकाने का औज़ार बन जाती है तो वह श्रद्धांजलि नहीं, एक क्रूर प्रदर्शन होता है।
सबसे पहले समझना होगा कि मृत्यु की ख़बर कोई “ब्रेकिंग” या “एक्सक्लूसिव” कंटेंट नहीं, किसी व्यक्ति के अस्तित्व की अंतिम सूचना है। परिवार, मित्र, प्रियजन, इलाज कर रही मेडिकल टीम; इन सबके लिए यह क्षण अत्यंत नाज़ुक होता है। ऐसे में अपुष्ट या अधकचरी जानकारी के आधार पर सार्वजनिक मंचों से “हार्दिक श्रद्धांजलि” देने वाले लोग केवल तथ्यात्मक गलती नहीं करते, वे पीड़ित पक्ष पर अतिरिक्त मानसिक अत्याचार भी थोपते हैं।
कल्पना कीजिए, जब परिजन अभी उम्मीदों के टुकड़े जोड़ रहे हों और टीवी स्क्रीन, ट्वीट, फेसबुक पोस्ट, व्हाट्सऐप स्टेटस पर अपने ही किसी प्रिय की “मृत्यु” की घोषणा देख लें; यह किस स्तर की क्रूरता है?
यह संवेदनहीनता तीन स्तरों पर दिखती है।
पहला, तथ्य का अनादर। पत्रकारिता, राजनीति, प्रशासन या किसी भी ज़िम्मेदार सार्वजनिक भूमिका की बुनियाद ‘वेरिफिकेशन’ है। अगर हम मृत्यु जैसी अंतिम सच्चाई पर भी पुष्टि का इंतज़ार नहीं कर पा रहे, तो यह पेशेवर ईमानदारी की विफलता है। जो सिस्टम मेडिकल बुलेटिन, आधिकारिक बयान या परिवार की पुष्टि का इंतज़ार नहीं कर सकता, वह सूचना नहीं, अफ़वाह फैला रहा है।
दूसरा, यह मानवीय गरिमा का अनादर है। किसी इंसान के जीवित होने की संभावना के बीच उसकी “श्रद्धांजलि” लिख देना, उसे सामाजिक रूप से पूर्व-घोषित रूप से मृत कर देना है। यह उस व्यक्ति के संघर्ष, इलाज, संभावना और परिवार की प्रार्थनाओं पर प्रतीकात्मक पत्थर फेंकने जैसा है। संवेदना का अर्थ है इंतज़ार करने की क्षमता; तथ्य के स्पष्ट होने तक संयम रखना। जो समाज यह संयम खो दे, वह संवेदनशील कहने लायिक नहीं बचता।
तीसरा, दिखावे की संस्कृति। बहुत से संदेशों में सच्चा शोक नहीं, “मैं ख़बरों के बीच में हूँ”, “मैं जुड़ा हुआ हूँ”, “मैं सबसे पहले हूँ” वाली स्वार्थपरक चपलता दिखती है। नेताओं से लेकर सेलेब्रिटीज़ तक, कई लोग बिना जाँच-पड़ताल के श्रद्धांजलि लिखकर अपनी ‘इमेज’ चमकाने में जुट जाते हैं। यह शोक का निजीकरण नहीं, शोक का बाज़ारीकरण और शोक का राजनीतीकरण है।
श्रद्धांजलि एक गंभीर, धीमा, विनम्र और सत्य पर आधारित कर्म है। इसे जल्दबाज़ी, अज्ञान और दिखावे की बलि चढ़ाना, मृतक ही नहीं, जीवित समाज के लिए भी अपमानजनक है। जो समाज मौत के मामले में भी सत्य की प्रतीक्षा नहीं करता, वह जीवन के किसी भी क्षेत्र में न्याय की उम्मीद कैसे कर सकता है? मृत्यु का समाचार किसी भी प्रेमी या स्वजन को मूर्च्छित कर देने वाला होता है। मन सिसक उठता है और सम्भलता नहीं है। लेकिन उस दौर को क्या ही कहा जाए, जब मृत्यु भी दिखावे और शोक संवेदना की नग्न विकलता बन चुकी हो!
इस युग का नायक हमारे बीच स्वस्थ और सकुशल रहे!
#Dharmendra #धर्मेंद्र #HeMan @aapkadharam @iamsunnydeol @Esha_Deol @dreamgirlhema
अलसुबह वन्दे भारत में ताज़ा ख़बरें बाट जोहती मिलीं तो लगा ख़बर पहुँचाऊं
@TheTribhuvan जी
आधा घण्टा पहले
भारत जोड़ो सेतु पर अग्निशमन गाड़ी और बेतरतीब जाम देखा..
और ये टूरिस्ट बसें इस पर अलाउड हैं क्या?
भाई लोग पता करें..
#Jaipur
115
" Even a blemish adds grace to one who is inherently beautiful "
- kālidās
(किमिव हि मधुराणां मण्डनं नाकृतीनाम्)
#BloodMoon
1
2
281
Photojournalism classes at Symbiosis
instagram.com/reel/DL1aAAGxg…
91


























