Replying to @dvvnlhq
@DVVNLHQ @ptshrikant बिजली सप्लाई के अभाव में यहां की जनता दोयम दर्जे की जिंदगी जीने को मजबूर है और यह एक दिन की बात नहीं है । लोकल बिजलीघर और ग्राहक सेवा केंद्र मात्र फौरी दिलासे देते हैं । कृपया स्थाई निदान की अपेक्षा है । आपका एक आभारी उपभोक्ता ।।
1
Replying to @dvvnlhq
@DVVNLHQ @ptshrikant बिजली सप्लाई की बेहद भयावह स्थिति है, लाइन जर्जर हालत में और पिछले २४ घंटो में केवल ३ घंटे ही बिजली मुहैया है । अभी भी बिजली नदारद है और भीषण गर्मी , स्थाई समाधान का अभाव है । Complain ke बावजूद कोई निदान नहीं । कृपया ध्यान दें । धन्यवाद।
Replying to @dvvnlhq
@DVVNLHQ @ptshrikant मानसून की पहली बारिश और बिजली सप्लाई बुरी तरह से बाधित है , पिछले २४ घंटे में सिर्फ ७ घंटे ही सप्लाई आई है वो भी हाई वोल्टेज । बेहद दयनीय व सोचनीय स्थिति है । धन्यवाद ।
1
Replying to @myogioffice
@myogioffice very poor service by @DVVNLHQ 1. Local office and customer care is not even picking the phone.. I have tried multiple times to these three toll free,local office and Agra office but no one is even listening to complaints.
1
1
कोई जरा बोल दे
अपना मुंह खोल दे,
निकल पड़ता है
अनर्गल प्रलापों का हुजूम
उसके विरोध में
विरोध तो ठीक है
पर फिर उखाड़े जाते हैं
सड़े हुए बास मारते मुर्दे
होता है चरित्र हरण
उछाला जाता है
सच सा दिखने वाला सफेद झुठ,
इस सब में छुप जाती है
डूबी हुए झोपड़िया
किसी की चीख तो किसी की भूख
कृपया पढ़ें मेरी नवीनतम रचना मेरे ब्लॉग पर !
"साहित्यिक विडंबना " taleswithpics.blogspot.com/2…
आपकी प्रतिक्रिया के इंतज़ार में |
जो आपको सच बना कर दिखाया जा रहा, वो अव्वल दर्जे का झूठ है । शास्त्रों में कदाचित इसी को माया फैलाना कहा गया है । हर तरह के झूठ की इतनी भरमार कर दी जाती है कि सच की प्राप्ति दुर्लभ नहीं बल्कि तप के बराबर हो जाती है ।
This post is from a suspended account. Learn more
समाज में एक बड़ा तबका खड़ा किया जाए और उन्हें एक साथ एक झूठ बोलने की तनख्वाह मिलने लगे, और वो फिर तारतम्य में झूठ बोले तो सोचिए नजारा कैसा होगा । ख़ैर ।
गहन एकांत से उत्पन्न सन्नाटे में भी एक ताल बद्ध ध्वनि होती है। फिर गैर तरतीब आवाज़ों से भी लय मुक्त संगीत की रचना हो जाती है। कभी कभी कव्वे कि कर्कश ध्वनि भी किसी आगंतुक का इशारा दे जाती है। पर कभी सोचा नहीं था,इस भूत के निरर्थक शोर भरे माहौल में भी भविष्य के मुआयने तलाशने होंगे
दरसअल शब्द बिखर चुके हैं, हर शब्द ने अपने अर्थ को लेकर बिगुल फूंक रखा, अपनी अहमियत का परचम बुलंद कर रखा है । आपसी समझ और सामंजस्य से चलने को कोई तैयार नहीं । अब मसला ये है कि बिना शब्दों के सामंजस्य के हम कोई अर्थपूर्ण बात कह ही नहीं पा रहे हैं ।
कभी सोचा नहीं था कि सरोकारों को लेकर तर्क बेमानी हो जाएंगे, हर तरफ तर्क ही तर्क हैं, तथ्य भी तर्क के नीचे दबा कसमसा रहा है । तथ्यों और तर्कों के ढेर ने एक पहाड़ खड़ा कर दिया है । कुछ लोग इस पहाड़ के इस तरफ फंसे हुए हैं और कुछ उस तरफ, पहाड़ की इस चोटी पर विजय पताका फहरा रही है ।
चेहरे पर मौन
और अन्दर बवाल लिए बैठे हो,
भाई अपनों से तो खुलो
दिल में क्या जंजाल लिए बैठे हो ।
रख दो ख्वाइशों का बोझ उतार कर
कहां सर पर बेवजह सामान लिए बैठे हो,
आओ ठहर जाएं ,
भीड़ को निकल जाने दें
कहां दौड़ की थकान लिए बैठे हो ।
#ripsushantsinghrajput
कृपया पढ़ें नवीनतम रचना "नृत्य " मेरे ब्लॉगपोस्ट पर taleswithpics.blogspot.com/
धन्यवाद !
वीर के वसुधा भोगने
के नेपथ्य में,
शमशीरों के टकराव
के बीच
क्या तुमने नहीं गिनी
अनगिनत लाशें?
सामूहिक शवदाह के क्रम में
चटकती चिताएं?
या नहीं सुने
केश बिखेरे
विधवाओ के विलाप?
वीरों के वसुधा को भोगने
के नेपथ्य में,
समझो तो सही
किस किसने
क्या क्या भोगा?
सच्ची साधारण घटनाओ में से एक:चम्बल क्षेत्र में दलित डकैत की पत्नी ने डकैत का परित्याग यह कह कर किया "नही पालना खुद को और अपने बच्चे को तुम्हारी इस पाप की कमाई से",बिना किसी हो-हल्ला के ताउम्र संघर्षमय जीवन काटा और उस डकैत के मरने तक मांग में सिंदूर भी भरा फिर उसी की विधवा भी बनी
हिंदू परंपरा में पत्नी हर हाल में पति का साथ देती है। पति चाहे जैसा भी हो। प्रियंका ने वाड्रा को ईडी तक छोड़ और ये कह गहरा राजनीतिक संदेश दिया है, “मैं अपने पति के साथ खड़ी हूँ।” प्रियंका क़ह रही है कि मैं भारतीय (हिंदू) पत्नी हूँ। राजनीतिक खेल चालू आहे। satyahindi.com/india/ed-begi…
वृथा है पूछना, था दोष किसका ?
खुला पहले गरल का कोष किसका ?
जहर अब तो सभी का खुल रहा है,
हलाहल से हलाहल धुल रहा है ।
==
दिनकर
कृपया पढ़ें मेरी नवीनतम रचना "हार" मेरे ब्लॉग पर taleswithpics.blogspot.com/2… !!
धन्यवाद !

