देश के ग्रामीण परिवारों की सबसे सामान्य अपेक्षा स्वच्छ पानी, बेहतर सड़क और मूलभूत सुविधाएँ हैं। कांग्रेस ने लंबे समय तक देश का नेतृत्व किया, इसलिए उसके शासनकाल की उपलब्धियों और कमियों पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
1
Narayan Prasad Meena BJP retweeted
आज जैसलमेर में @BSF_India के वीर जवानों से आत्मीय भेंट की तथा विजय स्तंभ पर पुष्पचक्र अर्पित कर मातृभूमि की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा में हर चुनौती के सामने चट्टान की भाँति अडिग रहने वाले हमारे वीर जवान अदम्य साहस, अतुलनीय शौर्य और अटूट राष्ट्रनिष्ठा के प्रतीक हैं। उनका पराक्रम देश की सुरक्षा का अटूट विश्वास और राष्ट्र के गौरव का आधार है। मातृभूमि के प्रति उनका समर्पण एवं सर्वोच्च बलिदान सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा और कर्तव्यपथ पर निष्ठापूर्वक आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।
वीर जवानों के अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण को कोटि-कोटि नमन!
Narayan Prasad Meena BJP retweeted
किसानों को मिलेगा आधुनिक कृषि तकनीकों एवं वैज्ञानिक पद्धतियों का प्रशिक्षण!
किसानों को खेती की आधुनिक तकनीकों एवं वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक ग्राम पंचायत में समय-समय पर कृषि प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में किसानों को उन्नत बीजों के चयन, मृदा परीक्षण, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, कीटनाशकों के सुरक्षित उपयोग, फसल रोगों की रोकथाम एवं आधुनिक कृषि तकनीकों के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा। साथ ही, कृषि विशेषज्ञों एवं वैज्ञानिकों के सहयोग से स्थानीय मिट्टी और जलवायु के अनुकूल फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित किया जाएगा, जिससे खेती अधिक उन्नत एवं लाभकारी बन सके।
#विकसित_ग्राम_समृद्ध_राजस्थान
Narayan Prasad Meena BJP retweeted
"सशक्त किसान, समृद्ध राजस्थान"
किसानों के हितों के लिए समर्पित भाजपा सरकार!
#मेरी_सरकार_सबसे_अच्छी_सरकार
भाई-बहन का रिश्ता जीवन की उन अनमोल भावनाओं में से एक है, जिसे शब्दों में पूरी तरह व्यक्त करना संभव नहीं। कभी बचपन की शरारतों में, तो कभी कठिन समय के संबल में यह रिश्ता अपने प्रेम और विश्वास की अनुभूति कराता है। भाई दूज का पावन पर्व इसी आत्मीय संबंध की मिठास और गरिमा को समर्पित है
2
भारतीय मजदूरों, किसानों एवं स्वदेशी विचारधारा को संगठित स्वर देने वाले प्रखर राष्ट्रचिंतक, श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता और आत्मनिर्भर भारत के प्रति उनका चिंतन सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
5
भगवान श्रीकृष्ण की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे। हर घर में सुख-शांति का वास हो, हर परिवार में समृद्धि आए और समाज में प्रेम, सद्भाव एवं भाईचारे की भावना सुदृढ़ हो।
गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महापर्व की हार्दिक मंगलकामनाएँ।
7
Narayan Prasad Meena BJP retweeted
गौरक्षा के प्रतीक, पावन पर्व 🌼गोवर्धन पूजा🌼 की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।💐🪔
#गोवर्धन_पूजा
#GovardhanPuja
Narayan Prasad Meena BJP retweeted
भाजपा के साथ बढ़ेगा विकास,
पंचायती राज चुनाव में खिलेगा कमल! 🪷
कमल का बटन दबाएं, भाजपा को विजयी बनाएं।
दीपावली के पावन अवसर पर भी कांग्रेस की राजनीति आस्था से अधिक राजनीतिक संदेशों के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई देती है। भारत की संस्कृति किसी राजनीतिक दल की सुविधा की मोहताज नहीं है।
4
बहरोड़ विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. जसवंत यादव जी के निधन से मन अत्यंत व्यथित है। उनका सेवाभावी व्यक्तित्व, जनसरोकारों के प्रति समर्पण और सार्वजनिक जीवन में दिया गया योगदान सदैव याद किया जाएगा।
भावभीनी श्रद्धांजलि।
7
राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण, विचारधारा के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता और सार्वजनिक जीवन में दीर्घ अनुभव के धनी श्रद्धेय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को 100वें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ।
5
प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन की पावन स्मृति से जुड़ा दीपावली का महापर्व हमें मर्यादा, सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
प्रभु श्रीराम की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का प्रकाश बना रहे।
जय श्रीराम! शुभ दीपावली!
1
Narayan Prasad Meena BJP retweeted
विकास के साथ गाँव की प्रतिभाओं को सम्मान, नई पीढ़ी को मिलेगा प्रेरणा का संदेश!
राजस्थान के गाँवों की गौरवशाली पहचान को सहेजने और वहाँ की प्रतिभाओं को उचित सम्मान दिलाने के लिए भाजपा सरकार 'ग्राम गौरव' अभियान को आगे बढ़ाएगी। इसके अंतर्गत प्रत्येक गाँव के प्रमुख स्थान पर सम्मान पट्टिका स्थापित कर गाँव के विकास में योगदान देने वाले व्यक्तित्वों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल करने वाली प्रतिभाओं का परिचय अंकित किया जाएगा। इससे गाँव की प्रेरक उपलब्धियाँ सहेजी जाएंगी और नई पीढ़ी को उनसे आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
#विकसित_ग्राम_समृद्ध_राजस्थान
अमृतसर-जामनगर आर्थिक गलियारा बठिंडा, राजस्थान के पचपदरा और जामनगर जैसे प्रमुख ऊर्जा एवं औद्योगिक केंद्रों के बीच संपर्क को मजबूत करने में सहायक है। इससे औद्योगिक परिवहन, व्यापार और आपूर्ति श्रृंखला को नई गति मिलने की संभावनाएँ हैं।
औद्योगिक विकास से आर्थिक समृद्धि की ओर!
2
भाजपा विधायक आदरणीय श्री ताराचंद जैन जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर आपको नई ऊर्जा, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें। आपका जीवन सदैव मंगलमय रहे।
@bjp_Tarachandj
1
Narayan Prasad Meena BJP retweeted
"समर्थ महिला, समृद्ध राजस्थान'
भाजपा सरकार में बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान!
#मेरी_सरकार_सबसे_अच्छी_सरकार
Narayan Prasad Meena BJP retweeted
डबल इंजन की सरकार का सुशासन V/s कमजोर कांग्रेस का कुशासन!
राजस्थान में भाजपा सरकार ने अपने 32 माह के कार्यकाल में 18,431 किलोमीटर नवीन सड़कों का निर्माण कराया, जबकि कांग्रेस सरकार के 32 माह के कार्यकाल में मात्र 4,671 किलोमीटर नवीन सड़कों का निर्माण हुआ।
कम समय में अधिक निर्माण, तेज विकास और बेहतर कनेक्टिविटी—यही है भाजपा के सुशासन की पहचान!
Narayan Prasad Meena BJP retweeted
आज जयपुर में आयोजित आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में उमड़ा जनसमूह...!
@BJP4Rajasthan @AshwiniVaishnaw @BhajanlalBjp @madanrrathore @bjpsanjaybhatia
#SaveDemocracyRemoveAnarchy


























